sherKuch Alfaaz

नैन खारे लिए हम को जीना पड़ा दर्द सारे लिए हम को जीना पड़ा वक़्त के साथ जीना कठिन था मगर बस तुम्हारे लिए हम को जीना पड़ा

More from Naimish trivedi

ये आँखें अब ख़्वाब नए क्यूँ देखेंगी इन आँखों में ख़्वाब तुम्हारे ठहरे थे

Naimish trivedi

1 likes

तोड़ कर हर क़सम इक क़सम के लिए साथ हम हर ख़ुशी और ग़म के लिए एक वा'दा किया उस ने' हम सेे यही एक होंगे सदा हर जनम के लिए

Naimish trivedi

1 likes

तुम हुई हो जो चाहत किसी और की थी हमेशा से मन्नत किसी और की दूर जाना पड़ेगा तुम्हें एक दिन क्योंकि तुम हो अमानत किसी और की

Naimish trivedi

1 likes

कथा जब ख़त्म होगी तो कथा का सार बोलेगा सभी इंसान बोलेंगे सदा संसार बोलेगा सुनाने जो तुम्हें आया, सुनाकर ही मैं जाऊँँगा अगर कुछ रह गया मुझ सेे, मेरा किरदार बोलेगा

Naimish trivedi

1 likes

हवाओं में भी आ कर के कोई बादल नहीं बदला समय बदला सदी बदली मगर आँचल नहीं बदला बदलने को बदल जाओ हमें कुछ ग़म नहीं लेकिन हमारी आँख से गिरता ये निर्मल जल नहीं बदला

Naimish trivedi

1 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Naimish trivedi.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Naimish trivedi's sher.