ghazalKuch Alfaaz

आख़िरी टीस आज़माने को जी तो चाहा था मुस्कुराने को याद इतनी भी सख़्त-जाँ तो नहीं इक घरौंदा रहा है ढाने को संग-रेज़ो में ढल गए आँसू लोग हँसते रहे दिखाने को ज़ख़्म-ए-नग़्मा भी लौ तो देता है इक दिया रह गया जलाने को जलने वाले तो जल बुझे आख़िर कौन देता ख़बर ज़माने को कितने मजबूर हो गए होंगे अन-कही बात मुँह पे लाने को खुल के हँसना तो सब को आता है लोग तरसे हैं इक बहाने को रेज़ा रेज़ा बिखर गया इंसाँ दिल की वीरानियाँ जताने को हसरतों की पनाह-गाहों में क्या ठिकाने हैं सर छुपाने को हाथ काँटों से कर लिए ज़ख़्मी फूल बालों में इक सजाने को आस की बात हो कि साँस 'अदा' ये खिलौने थे टूट जाने को

Related Ghazal

आँख को आइना समझते हो तुम भी सबकी तरह समझते हो दोस्त अब क्यूँ नहीं समझते तुम तुम तो कहते थे ना समझते हो अपना ग़म तुम को कैसे समझाऊँ सब सेे हारा हुआ समझते हो मेरी दुनिया उजड़ गई इस में तुम इसे हादसा समझते हो आख़िरी रास्ता तो बाक़ी है आख़िरी रास्ता समझते हो

Himanshi babra KATIB

76 likes

तुम्हें बस ये बताना चाहता हूँ मैं तुम से क्या छुपाना चाहता हूँ कभी मुझ से भी कोई झूठ बोलो मैं हाँ में हाँ मिलाना चाहता हूँ ये जो खिड़की है नक़्शे में तुम्हारे यहाँ मैं दर बनाना चाहता हूँ अदाकारी बहुत दुख दे रही है मैं सच-मुच मुस्कुराना चाहता हूँ परों में तीर है पंजों में तिनके मैं ये चिड़िया उड़ाना चाहता हूँ लिए बैठा हूँ घुँघरू फूल मोती तिरा हँसना बनाना चाहता हूँ अमीरी इश्क़ की तुम को मुबारक मैं बस खाना-कमाना चाहता हूँ मैं सारे शहर की बैसाखियों को तिरे दर पर नचाना चाहता हूँ मुझे तुम सेे बिछड़ना ही पड़ेगा मैं तुम को याद आना चाहता हूँ

Fahmi Badayuni

249 likes

बैठे हैं चैन से कहीं जाना तो है नहीं हम बे-घरों का कोई ठिकाना तो है नहीं तुम भी हो बीते वक़्त के मानिंद हू-ब-हू तुम ने भी याद आना है आना तो है नहीं अहद-ए-वफ़ा से किस लिए ख़ाइफ़ हो मेरी जान कर लो कि तुम ने अहद निभाना तो है नहीं वो जो हमें अज़ीज़ है कैसा है कौन है क्यूँँ पूछते हो हम ने बताना तो है नहीं दुनिया हम अहल-ए-इश्क़ पे क्यूँँ फेंकती है जाल हम ने तिरे फ़रेब में आना तो है नहीं वो इश्क़ तो करेगा मगर देख भाल के 'फ़ारिस' वो तेरे जैसा दिवाना तो है नहीं

Rehman Faris

196 likes

इस तरह से न आज़माओ मुझे उस की तस्वीर मत दिखाओ मुझे ऐन मुमकिन है मैं पलट आऊँ उस की आवाज़ में बुलाओ मुझे मैं ने बोला था याद मत आना झूठ बोला था याद आओ मुझे

Ali Zaryoun

64 likes

जाम सिगरेट कश और बस कुछ धुआँ आख़िरश और बस मौत तक ज़िंदगी का सफ़र रात-दिन कश्मकश और बस पी गया पेड़ आँधी मगर गिर पड़ा खा के ग़श और बस ज़िंदगी जलती सिगरेट है सिर्फ़ दो-चार कश और बस सूखते पेड़ की लकड़ियाँ आख़िरी पेशकश और बस

Sandeep Thakur

50 likes

More from Ada Jafarey

घर का रस्ता भी मिला था शायद राह में संग-ए-वफ़ा था शायद इस क़दर तेज़ हवा के झोंके शाख़ पर फूल खिला था शायद जिस की बातों के फ़साने लिक्खे उस ने तो कुछ न कहा था शायद लोग बे-मेहर न होते होंगे वहम सा दिल को हुआ था शायद तुझ को भूले तो दुआ तक भूले और वही वक़्त-ए-दुआ था शायद ख़ून-ए-दिल में तो डुबोया था क़लम और फिर कुछ न लिखा था शायद दिल का जो रंग है ये रंग 'अदा' पहले आँखों में रचा था शायद

Ada Jafarey

0 likes

अचानक दिलरुबा मौसम का दिल-आज़ार हो जाना दुआ आसाँ नहीं रहना सुख़न दुश्वार हो जाना तुम्हें देखें निगाहें और तुम को ही नहीं देखें मोहब्बत के सभी रिश्तों का यूँँ नादार हो जाना अभी तो बे-नियाज़ी में तख़ातुब की सी ख़ुशबू थी हमें अच्छा लगा था दर्द का दिलदार हो जाना अगर सच इतना ज़ालिम है तो हम से झूट ही बोलो हमें आता है पतझड़ के दिनों गुल-बार हो जाना अभी कुछ अन-कहे अल्फ़ाज़ भी हैं कुंज-ए-मिज़्गाँ में अगर तुम इस तरफ़ आओ सबा-रफ़्तार हो जाना हवा तो हम-सफ़र ठहरी समझ में किस तरह आए हवाओं का हमारी राह में दीवार हो जाना अभी तो सिलसिला अपना ज़मीं से आसमाँ तक था अभी देखा था रातों का सहर-आसार हो जाना हमारे शहर के लोगों का अब अहवाल इतना है कभी अख़बार पढ़ लेना कभी अख़बार हो जाना

Ada Jafarey

0 likes

दीप था या तारा क्या जाने दिल में क्यूँँ डूबा क्या जाने गुल पर क्या कुछ बीत गई है अलबेला झोंका क्या जाने आस की मैली चादर ओढ़े वो भी था मुझ सा क्या जाने रीत भी अपनी रुत भी अपनी दिल रस्म-ए-दुनिया क्या जाने उँगली थाम के चलने वाला नगरी का रस्ता क्या जाने कितने मोड़ अभी बाक़ी हैं तुम जानो साया क्या जाने कौन खिलौना टूट गया है बालक बे-परवा क्या जाने ममता ओट दहकते सूरज आँखों का तारा क्या जाने

Ada Jafarey

1 likes

आँखों में रूप सुब्ह की पहली किरन सा है अहवाल जी का ज़ुल्फ़-ए-शिकन-दर-शिकन सा है कुछ यादगार अपनी मगर छोड़ कर गईं जाती रुतों का हाल दिलों की लगन सा है आँखें बरस गईं तो निखार और आ गया यादों का रंग भी तो गुल-ओ-यासमन सा है किस मोड़ पर हैं आज हम ऐ रहगुज़ार-ए-नाज़ अब दर्द का मिज़ाज किसी हम-सुख़न सा है है अब भी रंग रंग-ए-तमन्ना का पैरहन ख़्वाबों के साथ अब भी वही हुस्न-ए-ज़न सा है किन मंज़िलों लुटे हैं मोहब्बत के क़ाफ़िले इंसाँ ज़मीं पे आज ग़रीब-उल-वतन सा है वो जिस का साथ छोड़ चुका नाज़-ए-आगही अब भी तलाश-ए-रह में वही राहज़न सा है शाख़ों का रंग-रूप ख़िज़ाँ ले गई मगर अंदाज़ आज भी वही अर्बाब-ए-फ़न सा है ख़ुशबू के थामने को बढ़ाए हैं हाथ 'अदा' दामान-ए-आरज़ू भी सबा-पैरहन सा है

Ada Jafarey

0 likes

क्या जानिए किस बात पे मग़रूर रही हूँ कहने को तो जिस राह चलाया है चली हूँ तुम पास नहीं हो तो अजब हाल है दिल का यूँँ जैसे मैं कुछ रख के कहीं भूल गई हूँ फूलों के कटोरों से छलक पड़ती है शबनम हँसने को तिरे पीछे भी सौ बार हँसी हूँ तेरे लिए तक़दीर मिरी जुम्बिश-ए-अबरू और मैं तिरा ईमा-ए-नज़र देख रही हूँ सदियों से मिरे पाँव तले जन्नत-ए-इंसाँ मैं जन्नत-ए-इंसाँ का पता पूछ रही हूँ दिल को तो ये कहते हैं कि बस क़तरा-ए-ख़ूँ है किस आस पे ऐ संग-ए-सर-ए-राह चली हूँ जिस हाथ की तक़्दीस ने गुलशन को सँवारा उस हाथ की तक़दीर पे आज़ुर्दा रही हूँ क़िस्मत के खिलौने हैं उजाला कि अँधेरा दिल शो'ला-तलब था सो बहर-हाल जली हूँ

Ada Jafarey

2 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Ada Jafarey.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Ada Jafarey's ghazal.