बैठना साहिल पे दरिया की रवानी देखना और ख़ाली वक़्त में फिल्में पुरानी देखना देखना चाहो उदासी में शजर डूबे हुए तुम परिंदों की कभी नक़्ल-ए-मकानी देखना इंतिहाई सुख किन्हीं आँखों में मेरे ख़्वाब हों इंतिहाई दुख उन्हीं आँखों में पानी देखना रोज़ सो जाना फ़लक की वुसअ'तों को ओढ़ कर रोज़ ख़्वाबों में ज़मीं की बे-करानी देखना तय हुआ है आएगा वो मिलने आधी रात को नीम शब में आप नूर-ए-कहकशानी देखना
Related Ghazal
तू समझता है तेरा हिज्र गवारा कर के बैठ जाएँगे मोहब्बत से किनारा कर के ख़ुद-कुशी करने नहीं दी तेरी आँखों ने मुझे लौट आया हूँ मैं दरिया का नज़ारा कर के जी तो करता है उसे पाँव तले रौंदने को छोड़ देता हूँ मुक़द्दर का सितारा कर के करना हो तर्क-ए-त'अल्लुक़ तो कुछ ऐसे करना हम को तकलीफ़ न हो ज़िक्र तुम्हारा कर के इस लिए उस को दिलाता हूँ मैं ग़ुस्सा 'ताबिश' ताकि देखूँ मैं उसे और भी प्यारा कर के
Abbas Tabish
31 likes
तेरे पीछे होगी दुनिया पागल बन क्या बोला मैं ने कुछ समझा? पागल बन सहरा में भी ढूँढ़ ले दरिया पागल बन वरना मर जाएगा प्यासा पागल बन आधा दाना आधा पागल नइँ नइँ नइँ उस को पाना है तो पूरा पागल बन दानाई दिखलाने से कुछ हासिल नहीं पागल खाना है ये दुनिया पागल बन देखें तुझ को लोग तो पागल हो जाएँ इतना उम्दा इतना आला पागल बन लोगों से डर लगता है तो घर में बैठ जिगरा है तो मेरे जैसा पागल बन
Varun Anand
81 likes
सर झुकाओगे तो पत्थर देवता हो जाएगा इतना मत चाहो उसे वो बे-वफ़ा हो जाएगा हम भी दरिया हैं हमें अपना हुनर मालूम है जिस तरफ़ भी चल पड़ेंगे रास्ता हो जाएगा कितनी सच्चाई से मुझ से ज़िंदगी ने कह दिया तू नहीं मेरा तो कोई दूसरा हो जाएगा मैं ख़ुदा का नाम ले कर पी रहा हूँ दोस्तो ज़हर भी इस में अगर होगा दवा हो जाएगा सब उसी के हैं हवा ख़ुशबू ज़मीन ओ आसमाँ मैं जहाँ भी जाऊँगा उस को पता हो जाएगा
Bashir Badr
43 likes
तेरे आगे है सब तुझ को दिखाई दे रहा है तेरा ग़म ख़ुद-ब-ख़ुद मुझ को रिहाई दे रहा है मेरे सीने पे सर रक्खा है तो ख़ामोश मत रह मुझे बतला तुझे जो भी सुनाई दे रहा है तेरी ग़लती है ये हरगिज़ नहीं है तेरी ग़लती तेरी ग़लती है तू उस पर सफ़ाई दे रहा है अँधेरा वो कि जिस में देखना मुमकिन नहीं है मगर फिर भी अँधेरा क्यूँँ दिखाई दे रहा है मुझे पूछे बिना मुझ सेे मुहब्बत कर रहा है मरज़ जाने बिना मुझ को दवाई दे रहा है
Vikram Gaur Vairagi
18 likes
वो बे-वफ़ा है तो क्या मत कहो बुरा उस को कि जो हुआ सो हुआ ख़ुश रखे ख़ुदा उस को नज़र न आए तो उस की तलाश में रहना कहीं मिले तो पलट कर न देखना उस को वो सादा-ख़ू था ज़माने के ख़म समझता क्या हवा के साथ चला ले उड़ी हवा उस को वो अपने बारे में कितना है ख़ुश-गुमाँ देखो जब उस को मैं भी न देखूँ तो देखना उस को अभी से जाना भी क्या उस की कम-ख़याली पर अभी तो और बहुत होगा सोचना उस को उसे ये धुन कि मुझे कम से कम उदास रखे मिरी दु'आ कि ख़ुदा दे ये हौसला उस को पनाह ढूँढ़ रही है शब-ए-गिरफ़्ता-दिलाँ कोई बताओ मिरे घर का रास्ता उस को ग़ज़ल में तज़्किरा उस का न कर 'नसीर' कि अब भुला चुका वो तुझे तू भी भूल जा उस को
Naseer Turabi
244 likes
More from Ashu Mishra
ज़मीन अपनी है और ईंट गारा उस का है मकान-ए-इश्क़ में हिस्सा हमारा उस का है मैं ये जो साथ लिए फिरता हूँ ख़ज़ाना-ए-इश्क़ अगर वो हाथ उठा दे तो सारा उस का है शुरुअ दिन से ही मैं जंग का मुख़ालिफ़ था मगर मैं क्या करूँँ अब के इशारा उस का है वो दोस्त जिस सेे कि अब बात भी नहीं होती अगर मैं गिर पड़ूँ पहला सहारा उस का है
Ashu Mishra
4 likes
अब और दम न घुटे रौशनी का कमरे में दरीचे वा हों उजालों की दौड़ पूरी हो जो ख़्वाब आएँ तो देखूँ तुझे मैं जी-भर के कि नींद आए तो ख़्वाबों की दौड़ पूरी हो कोई बढ़ाए ज़रा आसमान की वुसअ'त मैं चाहता हूँ परिंदों की दौड़ पूरी हो किसी अज़ाब से रुक जाए रक़्स क़ातिल का घरों को लौटते बच्चों की दौड़ पूरी हो मैं तेरे हिज्र के आलम में जी नहीं सकता सो अब यही हो कि साँसों की दौड़ पूरी हो
Ashu Mishra
0 likes
ऐसे खुलते हैं फ़लक पर ये सितारे शब के जिस तरह फूल हों सारे ये बहार-ए-शब के तेरी तस्वीर बना कर तिरी ज़ुल्फ़ों के लिए हम ने काग़ज़ पे कई रंग उतारे शब के वो मुसव्विर जो बनाता है सहर का चेहरा उस से कहना कि अभी दर्द उभारे शब के क्या किसी शख़्स की हिजरत में जली हैं रातें क्यूँँ शरारों से चमकते हैं सितारे शब के ये तिरे हिज्र ने तोहफ़े में दिए हैं हम को ये जो मा'सूम से रिश्ते हैं हमारे शब के एक मुद्दत से हमें नींद न आई 'आशू' उम्र इक काट दी हम ने भी सहारे शब के
Ashu Mishra
0 likes
उस की क़ुर्बत में हुआ है ये ख़सारा मेरा आप पढ़ लीजिए हर आँख में क़िस्सा मेरा हर नई साँस पे बनता हूँ बिगड़ जाता हूँ ये हवा ख़त्म ही कर दे न तमाशा मेरा अब तो होंटों पे कभी फूल भी खिल जाते हैं आप ने इन दिनों देखा नहीं चेहरा मेरा मैं ने रो रो के उसे ग़ैर का होने न दिया उस बला-ख़ेज़ को ज़ंजीर था गिर्या मेरा अब नए दश्त मुझे देख के डर जाते हैं मेरी वहशत ने बढ़ा रक्खा है रुत्बा मेरा
Ashu Mishra
1 likes
कोई आ कर नहीं जाता दिलों के आशियानों से रिहाई का कोई रस्ता नहीं इन क़ैद-ख़ानों से ज़मीं वालों ने जब से आसमाँ की ओर देखा है परिंदे ख़ौफ़ खाने लग गए ऊँची उड़ानों से मछेरे कश्तियों में बैठ कर के गा रहे हैं गीत हवाएँ मुस्कुरा कर मिल रही हैं बादबानों से ये सूखे ज़ख़्म हैं या रंग हैं तस्वीर माज़ी के मुझे गुज़रे ज़माने याद आए इन निशानों से हमें अपनी लड़ाई इस ज़मीं पर ख़ुद ही लड़नी है फ़रिश्ते तो नहीं आने यहाँ पर आसमानों से तुम्हारा दिल यहाँ पर खो गया तो कैसी हैरत है बरेली में तो झुमके तक निकल जाते हैं कानों से
Ashu Mishra
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Ashu Mishra.
Similar Moods
More moods that pair well with Ashu Mishra's ghazal.







