ghazalKuch Alfaaz

दिल में बे-नाम सी ख़ुशी है अभी ज़िंदगी मेरे काम की है अभी मैं भी तुझ से बिछड़ के सरगर्दां तेरी आँखों में भी नमी है अभी दिल की सुनसान रहगुज़ारों पर मैं ने इक चीख़ सी सुनी है अभी मैं ने माना बहुत अँधेरा है फिर भी थोड़ी सी रौशनी है अभी अपने आँसू 'अमीर' क्यूँँ पोंछूँ इन चराग़ों में रौशनी है अभी

Related Ghazal

तुम्हें बस ये बताना चाहता हूँ मैं तुम से क्या छुपाना चाहता हूँ कभी मुझ से भी कोई झूठ बोलो मैं हाँ में हाँ मिलाना चाहता हूँ ये जो खिड़की है नक़्शे में तुम्हारे यहाँ मैं दर बनाना चाहता हूँ अदाकारी बहुत दुख दे रही है मैं सच-मुच मुस्कुराना चाहता हूँ परों में तीर है पंजों में तिनके मैं ये चिड़िया उड़ाना चाहता हूँ लिए बैठा हूँ घुँघरू फूल मोती तिरा हँसना बनाना चाहता हूँ अमीरी इश्क़ की तुम को मुबारक मैं बस खाना-कमाना चाहता हूँ मैं सारे शहर की बैसाखियों को तिरे दर पर नचाना चाहता हूँ मुझे तुम सेे बिछड़ना ही पड़ेगा मैं तुम को याद आना चाहता हूँ

Fahmi Badayuni

249 likes

यही अपनी कहानी थी, मियाँ पहले बहुत पहले वो लड़की जाँ हमारी थी, मियाँ पहले बहुत पहले वहम मुझ को ये भाता है,अभी मेरी दिवानी है मगर मेरी दिवानी थी, मियाँ पहले बहुत पहले रक़ीब आ कर बताते हैं यहाँ तिल है, वहाँ तिल है हमें ये जानकारी थी मियाँ पहले, बहुत पहले अदब से माँग कर माफ़ी भरी महफ़िल ये कहता हूँ वो लड़की ख़ानदानी थी, मियाँ पहले बहुत पहले

Anand Raj Singh

526 likes

उसी जगह पर जहाँ कई रास्ते मिलेंगे पलट के आए तो सब सेे पहले तुझे मिलेंगे अगर कभी तेरे नाम पर जंग हो गई तो हम ऐसे बुज़दिल भी पहली सफ़ में खड़े मिलेंगे तुझे ये सड़कें मेरे तवस्सुत से जानती हैं तुझे हमेशा ये सब इशारे खुले मिलेंगे

Tehzeeb Hafi

465 likes

बैठे हैं चैन से कहीं जाना तो है नहीं हम बे-घरों का कोई ठिकाना तो है नहीं तुम भी हो बीते वक़्त के मानिंद हू-ब-हू तुम ने भी याद आना है आना तो है नहीं अहद-ए-वफ़ा से किस लिए ख़ाइफ़ हो मेरी जान कर लो कि तुम ने अहद निभाना तो है नहीं वो जो हमें अज़ीज़ है कैसा है कौन है क्यूँँ पूछते हो हम ने बताना तो है नहीं दुनिया हम अहल-ए-इश्क़ पे क्यूँँ फेंकती है जाल हम ने तिरे फ़रेब में आना तो है नहीं वो इश्क़ तो करेगा मगर देख भाल के 'फ़ारिस' वो तेरे जैसा दिवाना तो है नहीं

Rehman Faris

196 likes

ज़बाँ तो खोल नज़र तो मिला जवाब तो दे मैं कितनी बार लुटा हूँ मुझे हिसाब तो दे तेरे बदन की लिखावट में है उतार चढ़ाव मैं तुझे कैसे पढूँगा मुझे किताब तो दे तेरा सवाल है साक़ी कि ज़िंदगी क्या है? जवाब देता हूँ पहले मुझे शराब तो दे

Rahat Indori

190 likes

More from Ameer Qazalbash

फ़िक्र-ए-ग़ुर्बत है न अंदेशा-ए-तन्हाई है ज़िंदगी कितने हवादिस से गुज़र आई है लोग जिस हाल में मरने की दुआ करते हैं मैं ने उस हाल में जीने की क़सम खाई है हम न सुक़रात न मंसूर न ईसा लेकिन जो भी क़ातिल है हमारा ही तमन्नाई है ज़िंदगी और हैं कितने तिरे चेहरे ये बता तुझ से इक उम्र की हालाँकि शनासाई है कौन ना-वाक़िफ़-ए-अंजाम-ए-तबस्सुम है 'अमीर' मेरे हालात पे ये किस को हँसी आई है

Ameer Qazalbash

2 likes

हर गाम हादसा है ठहर जाइए जनाब रस्ता अगर हो याद तो घर जाइए जनाब ज़िंदा हक़ीक़तों के तलातुम हैं सामने ख़्वाबों की कश्तियों से उतर जाइए जनाब इंसाफ़ की सलीब हूँ सच्चाइयों का ज़हर मुझ से मिले बग़ैर गुज़र जाइए जनाब दिन का सफ़र तो कट गया सूरज के साथ साथ अब शब की अंजुमन में बिखर जाइए जनाब कोई चुरा के ले गया सदियों का ए'तिक़ाद मिम्बर की सीढ़ियों से उतर जाइए जनाब

Ameer Qazalbash

2 likes

पाईं हर एक राह-गुज़र पर उदासियाँ निकली हुई हैं कब से सफ़र पर उदासियाँ ख़्वाबीदा शहर जागने वाला है लौट आओ बैठी हुई हैं शाम से घर पर उदासियाँ मैं ख़ौफ़ से लरज़ता रहा पढ़ नहीं सका फैली हुई थीं एक ख़बर पर उदासियाँ सूरज के हाथ सब्ज़ क़बाओं तक आ गए अब हैं यहाँ हर एक शजर पर उदासियाँ अपने भी ख़त्त-ओ-ख़ाल निगाहों में अब नहीं इस तरह छा गई हैं नज़र पर उदासियाँ फैला रहा है कौन कभी सोचता हूँ मैं ख़्वाबों के एक एक नगर पर उदासियाँ सब लोग बन गए हैं अगर अजनबी तो क्या छोड़ आएँगी मुझे मिरे दर पर उदासियाँ

Ameer Qazalbash

0 likes

ख़ौफ़ बन कर ये ख़याल आता है अक्सर मुझ को दश्त कर जाएगा इक रोज़ समुंदर मुझ को मैं सरापा हूँ ख़बर-नामा-ए-इमरोज़-ए-जहाँ कल भुला दे न ये दुनिया कहीं पढ़ कर मुझ को हर नफ़स मुझ में तग़य्युर की हवाए लर्ज़ां मुर्तसिम कर न सका कोई भी मंज़र मुझ को अपने साहिल पे मैं ख़ुद तिश्ना-दहन बैठा हूँ देख दरिया की तराई से निकल कर मुझ को मिरे साए में भी मुझ को नहीं रहने देगा मेरे ही घर में रखेगा कोई बे-घर मुझ को कार-गर कोई भी तदबीर न होने देगा क्या मुक़द्दर है कि ले जाएगा दर-दर मुझ को काम आएगी न बेदार-निगाही भी 'अमीर' ख़्वाब कह जाएगा इक दिन मिरा पैकर मुझ को

Ameer Qazalbash

0 likes

वो सर-फिरी हवा थी सँभलना पड़ा मुझे मैं आख़िरी चराग़ था जलना पड़ा मुझे महसूस कर रहा था उसे अपने आस पास अपना ख़याल ख़ुद ही बदलना पड़ा मुझे सूरज ने छुपते छुपते उजागर किया तो था लेकिन तमाम रात पिघलना पड़ा मुझे मौज़ू-ए-गुफ़्तुगू थी मिरी ख़ामुशी कहीं जो ज़हर पी चुका था उगलना पड़ा मुझे कुछ दूर तक तो जैसे कोई मेरे साथ था फिर अपने साथ आप ही चलना पड़ा मुझे

Ameer Qazalbash

2 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Ameer Qazalbash.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Ameer Qazalbash's ghazal.