दिल मिरा ख़्वाब-गाह-ए-दिलबर है बस यही एक सोने का घर है ज़ुल्फ़ें मुँह पर हैं मुँह है ज़ुल्फ़ों में रात भर सुब्ह शाम दिन भर है चश्म-ए-इंसाफ़ से नज़ारा कर एक क़तरा यहाँ समुंदर है बहुत ईज़ा उठाई फ़ुर्क़त की अब नहीं इख़्तियार दिल पर है देख कर चाँद सा तुम्हारा मुँह आईना मेरी तरह शश्दर है दिल मिलाऊँ मैं क्या तिरे दिल से एक शीशा है एक पत्थर है
Related Ghazal
ये सात आठ पड़ोसी कहाँ से आए मेरे तुम्हारे दिल में तो कोई न था सिवाए मेरे किसी ने पास बिठाया बस आगे याद नहीं मुझे तो दोस्त वहाँ से उठा के लाए मेरे ये सोच कर न किए अपने दर्द उस के सुपुर्द वो लालची है असासे न बेच खाए मेरे इधर किधर तू नया है यहाँ कि पागल है किसी ने क्या तुझे क़िस्से नहीं सुनाए मेरे वो आज़माए मेरे दोस्त को ज़रूर मगर उसे कहो कि तरीके न आज़माए मेरे
Umair Najmi
59 likes
हम ने कब चाहा कि वो शख़्स हमारा हो जाए इतना दिख जाए कि आँखों का गुज़ारा हो जाए हम जिसे पास बिठा लें वो बिछड़ जाता है तुम जिसे हाथ लगा दो वो तुम्हारा हो जाए तुम को लगता है कि तुम जीत गए हो मुझ से है यही बात तो फिर खेल दुबारा हो जाए है मोहब्बत भी अजब तर्ज़-ए-तिजारत कि यहाँ हर दुकाँ-दार ये चाहे कि ख़सारा हो जाए
Yasir Khan
92 likes
सफ़र में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो सभी हैं भीड़ में तुम भी निकल सको तो चलो किसी के वास्ते राहें कहाँ बदलती हैं तुम अपने आप को ख़ुद ही बदल सको तो चलो यहाँ किसी को कोई रास्ता नहीं देता मुझे गिरा के अगर तुम सँभल सको तो चलो कहीं नहीं कोई सूरज धुआँ धुआँ है फ़ज़ा ख़ुद अपने आप से बाहर निकल सको तो चलो यही है ज़िंदगी कुछ ख़्वाब चंद उम्मीदें इन्हीं खिलौनों से तुम भी बहल सको तो चलो
Nida Fazli
61 likes
चला है सिलसिला कैसा ये रातों को मनाने का तुम्हें हक़ दे दिया किस ने दियों के दिल दुखाने का इरादा छोड़िए अपनी हदों से दूर जाने का ज़माना है ज़माने की निगाहों में न आने का कहाँ की दोस्ती किन दोस्तों की बात करते हो मियाँ दुश्मन नहीं मिलता कोई अब तो ठिकाने का निगाहों में कोई भी दूसरा चेहरा नहीं आया भरोसा ही कुछ ऐसा था तुम्हारे लौट आने का ये मैं ही था बचा के ख़ुद को ले आया किनारे तक समुंदर ने बहुत मौक़ा' दिया था डूब जाने का
Waseem Barelvi
103 likes
चल दिए फेर कर नज़र तुम भी ग़ैर तो ग़ैर थे मगर तुम भी ये गली मेरे दिलरुबा की है दोस्तों ख़ैरियत इधर तुम भी मुझ पे लोगों के साथ हँसते हो लोग रोएँगे ख़ास कर तुम भी मुझ को ठुकरा दिया है दुनिया ने मैं तो मर जाऊँगा अगर तुम भी उस की गाड़ी तो जा चुकी 'ताबिश' अब उठो जाओ अपने घर तुम भी
Zubair Ali Tabish
58 likes
More from Lala Madhav Ram Jauhar
रात दिन चैन हम ऐ रश्क-ए-क़मर रखते हैं शाम अवध की तो बनारस की सहर रखते हैं भाँप ही लेंगे इशारा सर-ए-महफ़िल जो किया ताड़ने वाले क़यामत की नज़र रखते हैं ढूँढ़ लेता मैं अगर और किसी जा होते क्या कहूँ आप दिल-ए-ग़ैर में घर रखते हैं अश्क क़ाबू में नहीं राज़ छुपाऊँ क्यूँँकर दुश्मनी मुझ से मिरे दीदा-ए-तर रखते हैं कैसे बे-रहम हैं सय्याद इलाही तौबा मौसम-ए-गुल में मुझे काट के पर रखते हैं कौन हैं हम से सिवा नाज़ उठाने वाले सामने आएँ जो दिल और जिगर रखते हैं दिल तो क्या चीज़ है पत्थर हो तो पानी हो जाए मेरे नाले अभी इतना तो असर रखते हैं चार दिन के लिए दुनिया में लड़ाई कैसी वो भी क्या लोग हैं आपस में शरर रखते हैं हाल-ए-दिल यार को महफ़िल में सुनाऊँ क्यूँँ कर मुद्दई कान उधर और इधर रखते हैं जल्वा-ए-यार किसी को नज़र आता कब है देखते हैं वही उस को जो नज़र रखते हैं आशिक़ों पर है दिखाने को इताब ऐ 'जौहर' दिल में महबूब इनायत की नज़र रखते हैं अश्क क़ाबू में नहीं राज़ छुपाऊँ क्यूँँकर दुश्मनी मुझ से मिरे दीदा-ए-तर रखते हैं कैसे बे-रहम हैं सय्याद इलाही तौबा मौसम-ए-गुल में मुझे काट के पर रखते हैं कौन हैं हम से सिवा नाज़ उठाने वाले सामने आएँ जो दिल और जिगर रखते हैं दिल तो क्या चीज़ है पत्थर हो तो पानी हो जाए मेरे नाले अभी इतना तो असर रखते हैं चार दिन के लिए दुनिया में लड़ाई कैसी वो भी क्या लोग हैं आपस में शरर रखते हैं हाल-ए-दिल यार को महफ़िल में सुनाऊँ क्यूँँ कर मुद्दई कान उधर और इधर रखते हैं जल्वा-ए-यार किसी को नज़र आता कब है देखते हैं वही उस को जो नज़र रखते हैं आशिक़ों पर है दिखाने को इताब ऐ 'जौहर' दिल में महबूब इनायत की नज़र रखते हैं
Lala Madhav Ram Jauhar
0 likes
तेरे कूचे की हुआ लग गई शायद उस को रोज़ बे-पर की उड़ाता है कबूतर हम से हम सुलैमान बनेंगे जो परी होगे तुम होश में आओ कहाँ जाओगे उड़ कर हम से गालियाँ कौन सुने जब न रहा कुछ मतलब आज से कीजिएगा बात समझ कर हम से हम किसी और को ताकेंगे तुम्हारे होते क्या कहा फिर तो कहो आँख मिला कर हम से आप हो जाएँगे सीधे कहीं दिन हों सीधे वो भी टेढ़े हैं जो टेढ़ा है मुक़द्दर हम से वो भी क्या दिन थे कि जब रहती थीं नीची नज़रें चार आँखें जो हुईं फिर गए तेवर हम से
Lala Madhav Ram Jauhar
0 likes
क्या याद कर के रोऊँ कि कैसा शबाब था कुछ भी न था हवा थी कहानी थी ख़्वाब था अब इत्र भी मलो तो तकल्लुफ़ की बू कहाँ वो दिन हवा हुए जो पसीना गुलाब था महमिल-नशीं जब आप थे लैला के भेस में मजनूँ के भेस में कोई ख़ाना-ख़राब था तेरा क़ुसूर-वार ख़ुदा का गुनाहगार जो कुछ कि था यही दिल-ए-ख़ाना-ख़राब था ज़र्रा समझ के यूँँ न मिला मुझ को ख़ाक में ऐ आसमान मैं भी कभी आफ़्ताब था
Lala Madhav Ram Jauhar
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Lala Madhav Ram Jauhar.
Similar Moods
More moods that pair well with Lala Madhav Ram Jauhar's ghazal.







