ghazalKuch Alfaaz

फ़स्ल-ए-ख़िज़ाँ में सैर जो की हम ने जा-ए-गुल छानी चमन की ख़ाक न था नक़्श-ए-पा-ए-गुल अल्लाह रे अंदलीब की आवाज़-ए-दिल-ख़राश जी ही निकल गया जो कहा उन ने हाए गुल मक़्दूर तक शराब से रख अँखड़ियों में रंग ये चश्मक-ए-प्याला है साक़ी हवा-ए-गुल ये देख सीना दाग़ से रश्क-ए-चमन है याँ बुलबुल सितम हुआ न जो तू ने भी खाए गुल बुलबुल हज़ार जी से ख़रीदार उस की है ऐ गुल-फ़रोश करियो समझ कर बहा-ए-गुल निकला है ऐसी ख़ाक से किस सादा-रू की ये क़ाबिल दुरूद भेजने के है सफ़ा-ए-गुल बारे सरिश्क-ए-सुर्ख़ के दाग़ों से रात को बिस्तर पर अपने सोते थे हम भी बिछाए गुल आ अंदलीब सुल्ह करें जंग हो चुकी ले ऐ ज़बाँ-दराज़ तू सब कुछ सिवाए गुल गुलचीं समझ के चुनियो कि गुलशन में 'मीर' के लख़्त-ए-जिगर पड़े हैं नहीं बर्ग-हा-ए-गुल

Related Ghazal

तुम्हें बस ये बताना चाहता हूँ मैं तुम से क्या छुपाना चाहता हूँ कभी मुझ से भी कोई झूठ बोलो मैं हाँ में हाँ मिलाना चाहता हूँ ये जो खिड़की है नक़्शे में तुम्हारे यहाँ मैं दर बनाना चाहता हूँ अदाकारी बहुत दुख दे रही है मैं सच-मुच मुस्कुराना चाहता हूँ परों में तीर है पंजों में तिनके मैं ये चिड़िया उड़ाना चाहता हूँ लिए बैठा हूँ घुँघरू फूल मोती तिरा हँसना बनाना चाहता हूँ अमीरी इश्क़ की तुम को मुबारक मैं बस खाना-कमाना चाहता हूँ मैं सारे शहर की बैसाखियों को तिरे दर पर नचाना चाहता हूँ मुझे तुम सेे बिछड़ना ही पड़ेगा मैं तुम को याद आना चाहता हूँ

Fahmi Badayuni

249 likes

बैठे हैं चैन से कहीं जाना तो है नहीं हम बे-घरों का कोई ठिकाना तो है नहीं तुम भी हो बीते वक़्त के मानिंद हू-ब-हू तुम ने भी याद आना है आना तो है नहीं अहद-ए-वफ़ा से किस लिए ख़ाइफ़ हो मेरी जान कर लो कि तुम ने अहद निभाना तो है नहीं वो जो हमें अज़ीज़ है कैसा है कौन है क्यूँँ पूछते हो हम ने बताना तो है नहीं दुनिया हम अहल-ए-इश्क़ पे क्यूँँ फेंकती है जाल हम ने तिरे फ़रेब में आना तो है नहीं वो इश्क़ तो करेगा मगर देख भाल के 'फ़ारिस' वो तेरे जैसा दिवाना तो है नहीं

Rehman Faris

196 likes

ज़बाँ तो खोल नज़र तो मिला जवाब तो दे मैं कितनी बार लुटा हूँ मुझे हिसाब तो दे तेरे बदन की लिखावट में है उतार चढ़ाव मैं तुझे कैसे पढूँगा मुझे किताब तो दे तेरा सवाल है साक़ी कि ज़िंदगी क्या है? जवाब देता हूँ पहले मुझे शराब तो दे

Rahat Indori

190 likes

सितम ढाते हुए सोचा करोगे हमारे साथ तुम ऐसा करोगे? अँगूठी तो मुझे लौटा रहे हो अँगूठी के निशाँ का क्या करोगे? मैं तुम सेे अब झगड़ता भी नहीं हूँ तो क्या इस बात पर झगड़ा करोगे? मेरा दामन तुम्हीं था में हुए हो मेरा दामन तुम्हीं मैला करोगे बताओ वा'दा कर के आओगे ना? के पिछली बार के जैसा करोगे? वो दुल्हन बन के रुख़्सत हो गई है कहाँ तक कार का पीछा करोगे? मुझे बस यूँँ ही तुम सेे पूछना था अगर मैं मर गया तो क्या करोगे?

Zubair Ali Tabish

140 likes

ज़ने हसीन थी और फूल चुन कर लाती थी मैं शे'र कहता था, वो दास्ताँ सुनाती थी अरब लहू था रगों में, बदन सुनहरा था वो मुस्कुराती नहीं थी, दीए जलाती थी "अली से दूर रहो", लोग उस सेे कहते थे "वो मेरा सच है", बहुत चीख कर बताती थी "अली ये लोग तुम्हें जानते नहीं हैं अभी" गले लगाकर मेरा हौसला बढ़ाती थी ये फूल देख रहे हो, ये उस का लहजा था ये झील देख रहे हो, यहाँ वो आती थी मैं उस के बा'द कभी ठीक से नहीं जागा वो मुझ को ख़्वाब नहीं नींद से जगाती थी उसे किसी से मोहब्बत थी और वो मैं नहीं था ये बात मुझ सेे ज़्यादा उसे रूलाती थी मैं कुछ बता नहीं सकता वो मेरी क्या थी "अली" कि उस को देख कर बस अपनी याद आती थी

Ali Zaryoun

102 likes

More from Meer Taqi Meer

पल में जहाँ को देखते मेरे डुबो चुका इक वक़्त में ये दीदा भी तूफ़ान रो चुका अफ़्सोस मेरे मुर्दे पर इतना न कर कि अब पछताना यूँँ ही सा है जो होना था हो चुका लगती नहीं पलक से पलक इंतिज़ार में आँखें अगर यही हैं तो भर नींद सो चुका यक चश्मक-ए-प्याला है साक़ी बहार-ए-उम्र झपकी लगी कि दूर ये आख़िर ही हो चुका मुमकिन नहीं कि गुल करे वैसी शगुफ़्तगी उस सर ज़मीं में तुख़्म-ए-मोहब्बत मैं बो चुका पाया न दिल बहाएा हुआ सैल-ए-अश्क का मैं पंजा-ए-मिज़ा से समुंदर बिलो चुका हर सुब्ह हादसे से ये कहता है आसमाँ दे जाम-ए-ख़ून 'मीर' को गर मुँह वो धो चुका

Meer Taqi Meer

0 likes

ख़राबी कुछ न पूछो मुलकत-ए-दिल की इमारत की ग़मों ने आज-कल सुनियो वो आबादी ही ग़ारत की निगाह-ए-मस्त से जब चश्म ने इस की इशारत की हलावत मय की और बुनियाद मयख़ाने की ग़ारत की सहर-गह मैं ने पूछा गुल से हाल-ए-ज़ार बुलबुल का पड़े थे बाग़ में यक-मुशत पर ऊधर इशारत की जलाया जिस तजल्ली-ए-जल्वा-गर ने तूर को हम-दम उसी आतिश के पर काले ने हम से भी शरारत की नज़ाकत क्या कहूँ ख़ुर्शीद-रू की कल शब-ए-मह में गया था साए साए बाग़ तक तिस पर हरारत की नज़र से जिस की यूसुफ़ सा गया फिर उस को क्या सूझे हक़ीक़त कुछ न पूछो पीर-ए-कनआँ' की बसारत की तिरे कूचे के शौक़-ए-तौफ़ में जैसे बगूला था बयाबाँ मैं ग़ुबार 'मीर' की हम ने ज़ियारत की

Meer Taqi Meer

0 likes

मेरे संग-ए-मज़ार पर फ़रहाद रख के तेशा कहे है या उस्ताद हम से बिन मर्ग क्या जुदा हो मलाल जान के साथ है दिल-ए-नाशाद मूँद आँखें सफ़र अदम का कर बस है देखा न आलम-ए-ईजाद फ़िक्र-ए-ता'मीर' में न रह मुनइम ज़िंदगानी की कुछ भी है बुनियाद ख़ाक भी सर पे डालने को नहीं किस ख़राबे में हम हुए आबाद सुनते हो टुक सुनो कि फिर मुझ बा'द न सुनोगे ये नाला ओ फ़रियाद लगती है कुछ सुमूम सी तो नसीम ख़ाक किस दिल-जले की बर्बाद भूला जाए है ग़म-ए-बुताँ में जी ग़रज़ आता है फिर ख़ुदा ही याद तेरे क़ैद-ए-क़फ़स का क्या शिकवा नाले अपने से अपने से फ़रियाद हर तरफ़ हैं असीर हम-आवाज़ बाग़ है घर तिरा तो ऐ सय्याद हम को मरना ये है कि कब हों कहीं अपनी क़ैद-ए-हयात से आज़ाद ऐसा वो शोख़ है कि उठते सुब्ह जाना सो जाए उस की है मो'ताद नहीं सूरत-पज़ीर नक़्श उस का यूँँ ही तस्दीक़ खींचे है बहज़ाद ख़ूब है ख़ाक से बुज़ुर्गों की चाहना तो मिरे तईं इमदाद पर मुरव्वत कहाँ की है ऐ 'मीर' तू ही मुझ दिल-जले को कर इरशाद ना-मुरादी हो जिस पे परवाना वो जलाता फिरे चराग़-ए-मुराद

Meer Taqi Meer

0 likes

क्या कहिए कि ख़ूबाँ ने अब हम में है क्या रखा इन चश्म-सियाहों ने बहुतों को सुला रखा जल्वा है उसी का सब गुलशन में ज़माने के गुल फूल को है उन ने पर्दा सा बना रखा जूँ बर्ग ख़िज़ाँ-दीदा सब ज़र्द हुए हम तो गर्मी ने हमें दिल की आख़िर को जला रखा कहिए जो तमीज़ उस को कुछ अच्छे बुरे की हो दिल जिस कसो का पाया चट उन ने उड़ा रखा थी मस्लक-ए-उल्फ़त की मशहूर ख़तरनाकी मैं दीदा-ओ-दानिस्ता किस राह में पा रखा ख़ुर्शीद-ओ-क़मर प्यारे रहते हैं छुपे कोई रुख़्सारों को गो तू ने बुर्क़ा से छुपा रखा चश्मक ही नहीं ताज़ी शेवे ये उसी के हैं झमकी सी दिखा दे कर आलम को लगा रखा लगने के लिए दिल के छिड़का था नमक मैं ने सौ छाती के ज़ख़्मों ने कल देर मज़ा रखा कुश्ते को इस अबरू के क्या मेल हो हस्ती की मैं ताक़ बुलंद ऊपर जीने को उठा रखा क़तई है दलील ऐ 'मीर' उस तेग़ की बे-आबी रहम उन ने मिरे हक़ में मुतलक़ न रवा रखा

Meer Taqi Meer

0 likes

रात गुज़रे है मुझे नज़्अ' में रोते रोते आँखें फिर जाएँगी अब सुब्ह के होते होते खोल कर आँख उड़ा दीद जहाँ का ग़ाफ़िल ख़्वाब हो जाएगा फिर जागना सोते सोते दाग़ उगते रहे दिल में मिरी नौमीदी से हारा में तुख़्म तमन्ना को भी बूते बूते जी चला था कि तिरे होंट मुझे याद आए ला'ल पाएँ हैं मैं इस जी ही के खोते खोते जम गया ख़ूँ कफ़-ए-क़ातिल पे तरह 'मीर' ज़ि-बस उन ने रो रो दिया कल हाथ को धोते धोते

Meer Taqi Meer

1 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Meer Taqi Meer.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Meer Taqi Meer's ghazal.