कोई समझे नहीं बतियाँ हमारी बड़ी दिक्कत में हैं ख़ुशियाँ हमारी किसी की ख़ुशबुओं के कर्ज में हैं कई शा में कई रतियाँ हमारी हमें उम्मीद थी कुछ तो कहेगा वो चुप से सुन रहा बतियाँ हमारी सभी ख़्वाबों ने मिल कर झूठ बोला सो आख़िर थक गईं अखियाँ हमारी
Related Ghazal
तमाशा-ए-दैर-ओ-हरम देखते हैं तुझे हर बहाने से हम देखते हैं हमारी तरफ़ अब वो कम देखते हैं वो नज़रें नहीं जिन को हम देखते हैं ज़माने के क्या क्या सितम देखते हैं हमीं जानते हैं जो हम देखते हैं
Dagh Dehlvi
84 likes
सितम ढाते हुए सोचा करोगे हमारे साथ तुम ऐसा करोगे? अँगूठी तो मुझे लौटा रहे हो अँगूठी के निशाँ का क्या करोगे? मैं तुम सेे अब झगड़ता भी नहीं हूँ तो क्या इस बात पर झगड़ा करोगे? मेरा दामन तुम्हीं था में हुए हो मेरा दामन तुम्हीं मैला करोगे बताओ वा'दा कर के आओगे ना? के पिछली बार के जैसा करोगे? वो दुल्हन बन के रुख़्सत हो गई है कहाँ तक कार का पीछा करोगे? मुझे बस यूँँ ही तुम सेे पूछना था अगर मैं मर गया तो क्या करोगे?
Zubair Ali Tabish
140 likes
हाथ ख़ाली हैं तिरे शहर से जाते जाते जान होती तो मिरी जान लुटाते जाते अब तो हर हाथ का पत्थर हमें पहचानता है उम्र गुज़री है तिरे शहर में आते जाते अब के मायूस हुआ यारों को रुख़्सत कर के जा रहे थे तो कोई ज़ख़्म लगाते जाते रेंगने की भी इजाज़त नहीं हम को वर्ना हम जिधर जाते नए फूल खिलाते जाते मैं तो जलते हुए सहराओं का इक पत्थर था तुम तो दरिया थे मिरी प्यास बुझाते जाते मुझ को रोने का सलीक़ा भी नहीं है शायद लोग हँसते हैं मुझे देख के आते जाते हम से पहले भी मुसाफ़िर कई गुज़रे होंगे कम से कम राह के पत्थर तो हटाते जाते
Rahat Indori
102 likes
ख़ाली बैठे हो तो इक काम मेरा कर दो ना मुझ को अच्छा सा कोई ज़ख़्म अदा कर दो ना ध्यान से पंछियों को देते हो दाना पानी इतने अच्छे हो तो पिंजरे से रिहा कर दो ना जब क़रीब आ ही गए हो तो उदासी कैसी जब दिया दे ही रहे हो तो जला कर दो ना
Zubair Ali Tabish
102 likes
चादर की इज़्ज़त करता हूँ और पर्दे को मानता हूँ हर पर्दा पर्दा नहीं होता इतना मैं भी जानता हूँ सारे मर्द एक जैसे हैं तुम ने कैसे कह डाला मैं भी तो एक मर्द हूँ तुम को ख़ुद से बेहतर मानता हूँ मैं ने उस सेे प्यार किया है मिल्कियत का दावा नहीं वो जिस के भी साथ है मैं उस को भी अपना मानता हूँ चादर की इज़्ज़त करता हूँ और पर्दे को मानता हूँ हर पर्दा पर्दा नहीं होता इतना मैं भी जानता हूँ
Ali Zaryoun
105 likes
More from Ritesh Rajwada
ये भी हो सकता है के हम सेे कुछ अच्छा न बने हाँ मग़र यूँँ भी नहीं कि तेरे जैसा न बने मैं वो मिट्टी नहीं जो ख़ाक में मिल जाती है मेरा दोबारा बनाएं भी तो क्या - क्या न बने दुख भी ऐसा हो कि हैरान रहे ये दुनिया देने वाले से किसी हाल दिलासा न बने
Ritesh Rajwada
2 likes
अपनी दुनिया में खोए जाता हूँ कोई पूछे तो मुस्कुराता हूँ एक लड़की है जिस की ख़ातिर मैं ख़्वाब में तितलियाँ उड़ाता हूँ उस का चेहरा बनाए से न बने इस लिए खुशबुएँ बनाता हूँ कल मोहब्बत में फूल आएँगे अपने आँसू मैं बोए जाता हूँ
Ritesh Rajwada
6 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Ritesh Rajwada.
Similar Moods
More moods that pair well with Ritesh Rajwada's ghazal.







