मुसीबतें सर-बरहना होंगी अक़ीदतें बे-लिबास होंगी थके हुओं को कहाँ पता था कि सुब्हें यूँँ बद-हवा से होंगी तू देख लेना हमारे बच्चों के बाल जल्दी सफ़ेद होंगे हमारी छोड़ी हुई उदासी से सात नस्लें उदास होंगी कहीं मिलें तुम को भूरी रंगत की गहरी आँखें मुझे बताना मैं जानता हूँ कि ऐसी आँखें बहुत अज़िय्यत-शनास होंगी मैं सर्दियों की ठिठुरती शामों के सर्द लम्हों में सोचता हूँ वो सुर्ख़ हाथों की गर्म पोरें न-जाने अब किस को रास होंगी ये जिस की बेटी के सर की चादर कई जगह से फटी हुई है तुम उस के गाँव में जा के देखो तो आधी फ़स्लें कपास होंगी
Related Ghazal
उसूलों पर जहाँ आँच आए टकराना ज़रूरी है जो ज़िंदा हो तो फिर ज़िंदा नज़र आना ज़रूरी है नई 'उम्रों की ख़ुदमुख़्तारियों को कौन समझाये कहाँ से बच के चलना है कहाँ जाना ज़रूरी है थके हारे परिंदे जब बसेरे के लिए लौटें सलीक़ामन्द शाख़ों का लचक जाना ज़रूरी है बहुत बेबाक आँखों में तअल्लुक़ टिक नहीं पाता मुहब्बत में कशिश रखने को शर्माना ज़रूरी है सलीक़ा ही नहीं शायद उसे महसूस करने का जो कहता है ख़ुदा है तो नज़र आना ज़रूरी है मेरे होंठों पे अपनी प्यास रख दो और फिर सोचो कि इस के बा'द भी दुनिया में कुछ पाना ज़रूरी है
Waseem Barelvi
107 likes
ज़िन्दगी में इश्क़ का अधूरापन भी झूठा है मेहबूब के ना होने का सूनापन भी झूठा है गर जो हो जाता है भूले से भी दीदार उस का उसे देख लेने का उतावलापन भी झूठा है महफ़िल में भी खोए रहते हो उस की यादों में यार की यादों का ये अकेलापन भी झूठा है मोहब्बत की ख़ातिर कैसे पागल से फिरते हैं ये आशिकों के प्यार का आवारापन भी झूठा है कुछ मजबूरियाँ रहीं होंगी उस की जो चला गया उस सेे नफ़रत करने का ये दिखावापन भी झूठा है कभी जो फ़ुर्सत मिले तो ख़ुद से भी मिल लेना समझ जाओगे "निहार", ये दीवानापन भी झूठा है
Shashank Tripathi
0 likes
फिरे राह से वो यहाँ आते आते अजल मर रही तू कहाँ आते आते न जाना कि दुनिया से जाता है कोई बहुत देर की मेहरबाँ आते आते सुना है कि आता है सर नामा-बर का कहाँ रह गया अरमुग़ाँ आते आते यक़ीं है कि हो जाए आख़िर को सच्ची मिरे मुँह में तेरी ज़बाँ आते आते सुनाने के क़ाबिल जो थी बात उन को वही रह गई दरमियाँ आते आते मुझे याद करने से ये मुद्दआ' था निकल जाए दम हिचकियाँ आते आते अभी सिन ही क्या है जो बेबाकियाँ हों उन्हें आएँगी शोख़ियाँ आते आते कलेजा मिरे मुँह को आएगा इक दिन यूँँही लब पर आह-ओ-फ़ुग़ाँ आते आते चले आते हैं दिल में अरमान लाखों मकाँ भर गया मेहमाँ आते आते नतीजा न निकला थके सब पयामी वहाँ जाते जाते यहाँ आते आते तुम्हारा ही मुश्ताक़-ए-दीदार होगा गया जान से इक जवाँ आते आते तिरी आँख फिरते ही कैसा फिरा है मिरी राह पर आसमाँ आते आते पड़ा है बड़ा पेच फिर दिल-लगी में तबीअत रुकी है जहाँ आते आते मिरे आशियाँ के तो थे चार तिनके चमन उड़ गया आँधियाँ आते आते किसी ने कुछ उन को उभारा तो होता न आते न आते यहाँ आते आते क़यामत भी आती थी हमराह उस के मगर रह गई हम-इनाँ आते आते बना है हमेशा ये दिल बाग़ ओ सहरा बहार आते आते ख़िज़ाँ आते आते नहीं खेल ऐ 'दाग़' यारों से कह दो कि आती है उर्दू ज़बाँ आते आते
Dagh Dehlvi
1 likes
ये लौह-ए-इश्क़ पे लिखा है तेरे शहर के लोग वफ़ा से जीत भी जाएँ तो हार जाएँगे वो जिन के हाथ में काग़ज़ की कश्तियाँ होंगी सुना है चंद वही लोग पार जाएँगे किताब-ए-ज़र्फ़-ए-मोहब्बत पे हाथ रख के कहो सवाल जान का आया तो वार जाएँगे
Khalil Ur Rehman Qamar
23 likes
गर्दिश में है ज़मीन भी क्या आसमाँ के साथ दुनिया बदल गई निगह-ए-मेहरबाँ के साथ दोहराना अंजुमन में समझ सोच के उसे तेरी भी दास्ताँ है मिरी दास्ताँ के साथ अब मैं हूँ और कुंज-ए-क़फ़स की मुसीबतें वो आशियाँ की बात गई आशियाँ के साथ बेताबियों से रब्त था बेचैनियों से काम गुज़रे हैं ऐसे दिन भी उस आराम-जाँ के साथ रोज़-ए-अज़ल वही तो फ़क़त मुस्तहिक़ न था कुछ गर्दिशें हमें भी मिलीं आसमाँ के साथ ग़म को तिरे भुला न सका दो-जहाँ का ग़म तेरा भी ग़म रहा है ग़म-ए-दो-जहाँ के साथ उम्मीद ही नहीं तो गुज़र जाएगी यूँँही इक मेहरबाँ के साथ कि ना-मेहरबाँ के साथ ये सोज़-ओ-साज़-ए-इश्क़ ग़म-ए-जावेदाँ सही दे उम्र-ए-जावेदाँ भी ग़म-ए-जावेदाँ के साथ मंज़िल का क्या यक़ीं हो बताए कोई मुझे जब रहगुज़ार भी है रवाँ कारवाँ के साथ
Baldev Raaj
0 likes
More from Danish Naqvi
मुश्किल दिन भी आए लेकिन फ़र्क न आया यारी में हम ने पूरी जान लगाई उस की ताबेदारी में बेईमानी करते तो फिर शायद जीत के आ जाते चाहे हार के वापिस आए खेले अपनी बारी में मीठे मीठे होंठ हिलाए कड़वी कड़वी बातें की कीकर और गुलाब लगाया उस ने एक क्यारी में तेरी जानिब उठने वाली आँखों का रुख़ मोड़ लिया हम ने अपने ऐब दिखाए तेरी पर्दादारी में जाने अब वो किस के साथ निकलता होगा रातों को जाने कौन लगाता होगा दो घंटे तैयारी में
Danish Naqvi
9 likes
सब लोग कहानी में ही मशरूफ़ रहे थे दरअस्ल अदाकार हक़ीक़त में मरे थे जाते हुए कमरे की किसी चीज़ को छू दे मैं याद करूँँगा कि तेरे हाथ लगे थे आँखें भी तेरी फतह न कर पाए अभी तक किस लम्हा ए बेकार में हम लोग बने थे मैं ने तो कहा था निकल जाते है दोनों उस वक़्त कहानी में सभी लोग नए थे
Danish Naqvi
6 likes
माहौल मुनासिब हो तो ऊपर नहीं जाते हम ताज़ा घुटन छोड़ के छत पर नहीं जाते देखो मुझे अब मेरी जगह से न हिलाना फिर तुम मुझे तरतीब से रख कर नहीं जाते बदनाम हैं सदियों से ही काँटों की वजह से आदत से मगर आज भी कीकर नहीं जाते जिस दिन से शिकारी ने अदा की कोई मन्नत दरबार पे उस दिन से कबूतर नहीं जाते सो तुम मुझे हैरत-ज़दा आँखों से न देखो कुछ लोग सँभल जाते हैं सब मर नहीं जाते
Danish Naqvi
9 likes
तसल्ली कर के ही आवाज़ देना जिसे भी आख़री आवाज़ देना इसी लहजे की फरमाइश है मेरी मुझे बिल्कुल यही आवाज़ देना तुम्हारी सम्त है सारी तवज़्ज़ोह अ गर चाहो कभी आवाज़ देना मुकर जाते हो फिर तुम पूछने पर बुलाना हो तभी आवाज़ देना ये आवाज़ों का फीकापन तो जाए ज़रा रस घोलती आवाज़ देना हमारा हक़ भी है तुम पर यक़ीनन हमें भी ज़िन्दगी आवाज़ देना
Danish Naqvi
2 likes
आवाज़ की दूरी पे खड़ा सोच रहा हूँ अब कौन मुझे देगा सदा सोच रहा हूँ छोटी सी नज़र आती है अतराफ़ की हर शय इस वक़्त मैं कुछ इतना बड़ा सोच रहा हूँ क्या सोचना था मुझ को तिरे बारे में लेकिन अफ़्सोस तिरे बारे में क्या सोच रहा हूँ तू ने तो मिरे बारे में सोचा भी नहीं है मैं फिर भी कोई अच्छा बुरा सोच रहा हूँ जिस दिन से उठीं मुझ पे तिरी सब्ज़ सी आँखें मैं पेड़ नहीं फिर भी हरा सोच रहा हूँ नुक़सान बहुत से थे गए साल के 'दानिश' लेकिन तिरे बारे में बड़ा सोच रहा हूँ
Danish Naqvi
3 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Danish Naqvi.
Similar Moods
More moods that pair well with Danish Naqvi's ghazal.







