ghazalKuch Alfaaz

मेरे जिया की मेरे पिया को तुम्हीं सुनाओ निगोड़ी अँखियों ये चुप का पत्थर पड़ा है दिल पर इसे हटाओ निगोड़ी अँखियों बरसती जाओ बरसती जाओ बरसती जाओ बरसती जाओ कि दिल से सब कुछ बहा के उस की जगह बनाओ निगोड़ी अँखियों उसी को देखो उसी को देखो उसी को देखो उसी को देखो कि देखने का है काम तुम को सो काम आओ निगोड़ी अँखियों मुआँ ये दर्पण मुआँ ये दर्पण मुआँ ये दर्पण मुआँ ये दर्पण मुझे इसी की नज़र लगी है इसे हटाओ निगोड़ी अँखियों वो उठ गया है वो चल दिया है वो जा रहा है चला न जाए उसे मनाओ उसे मनाओ उसे मनाओ निगोड़ी अँखियों

Vishal Bagh10 Likes

Related Ghazal

उसूलों पर जहाँ आँच आए टकराना ज़रूरी है जो ज़िंदा हो तो फिर ज़िंदा नज़र आना ज़रूरी है नई 'उम्रों की ख़ुदमुख़्तारियों को कौन समझाये कहाँ से बच के चलना है कहाँ जाना ज़रूरी है थके हारे परिंदे जब बसेरे के लिए लौटें सलीक़ामन्द शाख़ों का लचक जाना ज़रूरी है बहुत बेबाक आँखों में तअल्लुक़ टिक नहीं पाता मुहब्बत में कशिश रखने को शर्माना ज़रूरी है सलीक़ा ही नहीं शायद उसे महसूस करने का जो कहता है ख़ुदा है तो नज़र आना ज़रूरी है मेरे होंठों पे अपनी प्यास रख दो और फिर सोचो कि इस के बा'द भी दुनिया में कुछ पाना ज़रूरी है

Waseem Barelvi

107 likes

छोड़ कर जाने का दस्तूर नहीं होता था कोई भी ज़ख़्म हो नासूर नहीं होता था मेरे भी होंठ पे सिगरेट नहीं होती थी उस की भी माँग में सिंदूर नहीं होता था औरतें प्यार में तब शौक़ नहीं रखती थी आदमी इश्क़ में मज़दूर नहीं होता था

Kushal Dauneria

54 likes

ये मैं ने कब कहा कि मेरे हक़ में फ़ैसला करे अगर वो मुझ से ख़ुश नहीं है तो मुझे जुदा करे मैं उस के साथ जिस तरह गुज़ारता हूँ ज़िंदगी उसे तो चाहिए कि मेरा शुक्रिया अदा करे मेरी दुआ है और इक तरह से बद-दुआ भी है ख़ुदा तुम्हें तुम्हारे जैसी बेटियाँ अता करे बना चुका हूँ मैं मोहब्बतों के दर्द की दवा अगर किसी को चाहिए तो मुझ सेे राब्ता करे

Tehzeeb Hafi

292 likes

पागल कैसे हो जाते हैं देखो ऐसे हो जाते हैं ख़्वाबों का धंधा करती हो कितने पैसे हो जाते हैं दुनिया सा होना मुश्किल है तेरे जैसे हो जाते हैं मेरे काम ख़ुदा करता है तेरे वैसे हो जाते हैं

Ali Zaryoun

158 likes

जो तेरे साथ रहते हुए सोगवार हो लानत हो ऐसे शख़्स पे और बेशुमार हो अब इतनी देर भी ना लगा, ये हो ना कहीं तू आ चुका हो और तेरा इंतिज़ार हो मैं फूल हूँ तो फिर तेरे बालो में क्यूँ नहीं हूँ तू तीर है तो मेरे कलेजे के पार हो एक आस्तीन चढ़ाने की आदत को छोड़ कर ‘हाफ़ी’ तुम आदमी तो बहुत शानदार हो

Tehzeeb Hafi

268 likes

More from Vishal Bagh

सुनने में आया है मेरा चर्चा नइँ था मुझ को जितना लगता था मैं उतना नइँ था उस को अच्छे लगते थे सब छैल छबीले हम जैसों को उस सेे कोई ख़तरा नइँ था सादा दिल थे सो हम अपने ही दुश्मन थे वो भी अच्छा लगता था जो अच्छा नइँ था शर्मीले साजन की सब बेशर्मी देखी सब कुछ सोचा करता था वो कहता नइँ था अच्छी सूरत कितनी अच्छी हो सकती थी लेकिन तब तक मैं ने उस को देखा नइँ था

Vishal Bagh

12 likes

ख़बर सुन कर वो ये इतरा रहा है मुझे उस का बिछोड़ा खा रहा है मेरे सय्याद को कोई बुला दो मेरे पिंजरे को तोड़ा जा रहा है निकलना है हमें कब से सफ़र पर मगर ये जिस्म आड़े आ रहा है मैं उस को याद भी करना न चाहूँ वो आ कर ख़्वाब में उकसा रहा है चलो उस को अज़ीयत से निकालें सुना है अब भी वो पछता रहा है

Vishal Bagh

10 likes

वो जो लिखा है सब किताबों में वो ही शामिल नहीं निसाबों में उस की तासीर ऐसे काटी है हम ने घोला उसे शराबों में ये मेरी हिचकियाँ बताती हैं मैं बक़ाया हूँ कुछ हिसाबों में तो कोई तजरबा ही कर लें क्या कुछ नहीं मिल रहा किताबों में हम उसे यूँ ही मिल गए होते उस ने ढूँढ़ा नहीं ख़राबों में आओ और आ के फिर बिछड़ जाओ कुछ इज़ाफ़ा करो 'अज़ाबों में

Vishal Bagh

11 likes

अपनी मर्ज़ी से कुछ चुनूँगा मैं हर अदा पर नहीं मरूँगा मैं वो अगर ऐसे देख ले मुझ को उस को अच्छा नहीं लगूँगा मैं बाग़ में दिल नहीं लगा अब के अगले मौसम नहीं खिलूँगा मैं उस सेे आगे नहीं निकलना पर उस के पीछे नहीं चलूँगा मैं कह गए थे वो याद रक्खेंगे याद ही तो नहीं रहूँगा मैं

Vishal Bagh

16 likes

जब वो बोले कि कोई प्यारा था उन का मेरी तरफ़ इशारा था हम निकल आए जिस्म से बाहर उस ने कुछ इस तरह पुकारा था फेर देता था वो नज़र अपनी हर नज़र का यही उतारा था डूब जाना ही ठीक था मेरा मेरे दोनों तरफ़ किनारा था आख़िरश बोझ हो गया देखो मुझ को जो जिस्म जाँ से प्यारा था

Vishal Bagh

19 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Vishal Bagh.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Vishal Bagh's ghazal.