Umeed Mood

Search view

Top 20 sher sorted by likes (high to low).

Yeh page umeed mood ke sher ko discover karne ke liye optimized hai. Isme high-engagement entries ko priority di gayi hai, taaki aapko quality reading flow mile.

तूफ़ान की उम्मीद थी आँधी नहीं आई वो आप तो क्या उस की ख़बर भी नहीं आई शायद वो मोहब्बत के लिए ठीक नहीं था शायद ये अँगूठी उसे पूरी नहीं आई

Khurram Afaq38 likes

किसी से छोटी सी एक उम्मीद बाँध लीजिए मोहब्बतों का अगर जनाज़ा निकालना है

Shakeel Jamali71 likes

ये सच है नफ़रतों की आग ने सब कुछ जला डाला मगर उम्मीद की ठण्डी हवाएँ रोज़ आती हैं

Munawwar Rana23 likes

गुज़ारी ज़िंदगी सारी इसी उम्मीद में अपनी बदल जाएँगे अपने दिन मसीहों के सहारे में वो सब कुछ छोड़कर भागा तिरे पीछे चला आया कोई जादू चलाया क्या था पलकों के इशारे में

Manish Yadav8 likes

मैं हर शख़्स के चेहरे को बस इस उम्मीद से तकता हूँ शायद से मुझ को दो आँखें तेरे जैसी दिख जाएँ

Siddharth Saaz38 likes

प्यार करने की हिम्मत नहीं उन के पास और हम सेे किनारा भी होता नहीं बात सीधे कही भी नहीं जा रही और कोई इशारा भी होता नहीं उस को उम्मीद है ऐश होगी बसर साथ में जब रहेगी मिरे वो मगर मुझ पे जितनी मुहब्बत बची है सखी इतने में तो गुज़ारा भी होता नहीं

Divyansh "Dard" Akbarabadi14 likes

बेहतर है रह गया जो कोई सच अधूरा तो उम्मीदें टूट जाती हैं सब जान लेने पर

Rehaan3 likes

तुम सेे मिल कर इतनी तो उम्मीद हुई है इस दुनिया में वक़्त बिताया जा सकता है

Manoj Azhar80 likes

इसी उम्मीद पे ज़िंदा रहे हम कि तुम सेे फिर मिलेंगे आसमाँ में

"Nadeem khan' Kaavish"10 likes

उम्मीद भी नाराज़गी बन जाती है अपना किसी को मानना धोखा है क्या?

"Dharam" Barot2 likes

ख़्वाब उम्मीद तमन्नाएँ तअल्लुक़ रिश्ते जान ले लेते हैं आख़िर ये सहारे सारे

Imran-ul-haq Chauhan10 likes

ग़ैर से उम्मीद ही क्या कर मुहब्बत भी ख़ुदी से

Kohar4 likes

कब तक उम्मीद और लगाएँ हम उन सेे रूठे या फिर मनाएँ हम

Nainsee Gupta 'Nayantara'4 likes

मैं क्या करूँँ जो मौत से उम्मीद न रखूँ कोई मैं क्या करूँँ कि ज़िन्दगी में कुछ बदल नहीं रहा वो हौसला था फूँक मारकर बुझा दें आफ़ताब ये हाल है कि मुझ सेे इक चराग़ जल नहीं रहा

Upendra Bajpai2 likes

शाख़-ए-उम्मीद से कड़वा भी उतर सकता हूँ रोज़ ये बात मुझे सब्र का फल कहता है

Rakib Mukhtar27 likes

सारी हिम्मत टूट गई, बच्चों से ये सुन कर अब भूखे पेट गुज़ारा करने की हिम्मत है फूँका घर, भूखे बच्चे, टूटी उम्मीदें, अब मुझ में, रस्सी को फंदा करने की हिम्मत है

Aman G Mishra28 likes

अपने ख़ून से इतनी तो उम्मीदें हैं अपने बच्चे भीड़ से आगे निकलेंगे

Shakeel Jamali45 likes

दिल ना-उमीद तो नहीं नाकाम ही तो है लंबी है ग़म की शाम मगर शाम ही तो है

Faiz Ahmad Faiz267 likes

वफ़ा की रखे कोई उम्मीद भी क्यूँँ हवा हर नदी का बदन चूमती है

Sayeed Khan1 likes

दिल के बदले दिल की मत उम्मीद रखो तुम वरना तुम को इश्क़ में घाटा हो सकता है

Pushpendra Panchal2 likes

Related Moods

Umeed Mood FAQs

Is page par Umeed mood ka content kaise select hota hai?

Mood-specific query terms aur engagement-based ordering ke combination se top 20 sher choose kiye jate hain.

Kya yeh list daily update hoti hai?

Data refresh ke saath ranking adjust hoti rehti hai, isliye mood page par naye entries aur ordering updates mil sakte hain.

Kya mood page se direct writer profile ja sakte hain?

Haan, har sher card me writer name visible hota hai aur detail page se writer profile tak navigation available hai.