nazmKuch Alfaaz

"अहले-ज़रे-अहले-क़लम" अहले-ज़रे-अहले-क़लम बहुत कम होते कई सदियों बा'द तो वो हमें नसीब होते सदा ही वो जहाँ में मर्गे-जावेदाँ ही होते तमसील उन की बेमिसाल ही होती है लिखी हुई हर नफ़्स कमाल की होती है क़ुर्बते-यक-नफ़स हर लफ़्ज़ में खूब होती है सुलगते हुए चराग़ों अभी तो थोड़ा भड़को अपने रौशनी से तहरीरी को यु रौशन कर दो उन के कलाम का एहतराम अब तो ख़ूब कर लो

Related Nazm

मुर्शिद मुर्शिद प्लीज़ आज मुझे वक़्त दीजिये मुर्शिद मैं आज आप को दुखड़े सुनाऊँगा मुर्शिद हमारे साथ बड़ा ज़ुल्म हो गया मुर्शिद हमारे देश में इक जंग छिड़ गई मुर्शिद सभी शरीफ़ शराफ़त से मर गए मुर्शिद हमारे ज़ेहन गिरफ़्तार हो गए मुर्शिद हमारी सोच भी बाज़ारी हो गई मुर्शिद हमारी फौज क्या लड़ती हरीफ़ से मुर्शिद उसे तो हम से ही फ़ुर्सत नहीं मिली मुर्शिद बहुत से मार के हम ख़ुद भी मर गए मुर्शिद हमें ज़िरह नहीं तलवार दी गई मुर्शिद हमारी ज़ात पे बोहतान चढ़ गए मुर्शिद हमारी ज़ात पलांदों में दब गई मुर्शिद हमारे वास्ते बस एक शख़्स था मुर्शिद वो एक शख़्स भी तक़दीर ले उड़ी मुर्शिद ख़ुदा की ज़ात पे अंधा यक़ीन था अफ़्सोस अब यक़ीन भी अंधा नहीं रहा मुर्शिद मोहब्बतों के नताइज कहाँ गए मुर्शिद मेरी तो ज़िन्दगी बर्बाद हो गई मुर्शिद हमारे गाँव के बच्चों ने भी कहा मुर्शिद कूँ आखि आ के सदा हाल देख वजं मुर्शिद हमारा कोई नहीं एक आप हैं ये मैं भी जानता हूँ के अच्छा नहीं हुआ मुर्शिद मैं जल रहा हूँ हवाएँ न दीजिये मुर्शिद अज़ाला कीजिए दुआएँ न दीजिये मुर्शिद ख़मोश रह के परेशाँ न कीजिए मुर्शिद मैं रोना रोते हुए अंधा हो गया और आप हैं के आप को एहसास तक नहीं हह! सब्र कीजे सब्र का फ़ल मीठा होता है मुर्शिद मैं भौंकदै हाँ जो कई शे वि नहीं बची मुर्शिद वहाँ यज़ीदियत आगे निकल गई और पारसा नमाज़ के पीछे पड़े रहे मुर्शिद किसी के हाथ में सब कुछ तो है मगर मुर्शिद किसी के हाथ में कुछ भी नहीं रहा मुर्शिद मैं लड़ नहीं सका पर चीख़ता रहा ख़ामोश रह के ज़ुल्म का हामी नहीं बना मुर्शिद जो मेरे यार भला छोड़ें रहने दें अच्छे थे जैसे भी थे ख़ुदा उन को ख़ुश रखें मुर्शिद हमारी रौनकें दूरी निगल गई मुर्शिद हमारी दोस्ती सुब्हात खा गए मुर्शिद ऐ फोटो पिछले महीने छिकाया हम हूँ मेकुं देख लगदा ऐ जो ऐ फोटो मेदा ऐ ये किस ने खेल खेल में सब कुछ उलट दिया मुर्शिद ये क्या के मर के हमें ज़िन्दगी मिले मुर्शिद हमारे विरसे में कुछ भी नहीं सो हम बेमौसमी वफ़ात का दुख छोड़ जाएँगे मुर्शिद किसी की ज़ात से कोई गिला नहीं अपना नसीब अपनी ख़राबी से मर गया मुर्शिद वो जिस के हाथ में हर एक चीज़ है शायद हमारे साथ वही हाथ कर गया मुर्शिद दुआएँ छोड़ तेरा पोल खुल गया तू भी मेरी तरह है तेरे बस में कुछ नहीं इंसान मेरा दर्द समझ सकते ही नहीं मैं अपने सारे ज़ख़्म ख़ुदा को दिखाऊँगा ऐ रब्बे काइ‌नात! इधर देख मैं फ़कीर जो तेरी सरपरस्ती में बर्बाद हो गया परवरदिगार बोल कहाँ जाएँ तेरे लोग तुझ तक पहुँचने को भी वसीला ज़रूरी है परवरदिगार आवे का आवा बिगड़ गया ये किस को तेरे दीन के ठेके दिए गए हर शख़्स अपने बाप के फिरके में बंद है परवरदिगार तेरे सहीफे नहीं खुले कुछ और भेज तेरे गुज़िश्ता सहीफों से मक़सद ही हल हुए हैं मसाइल नहीं हुए जो हो गया सो हो गया, अब मुख़्तियारी छीन परवरदिगार अपने ख़लीफे को रस्सी डाल जो तेरे पास वक़्त से पहले पहुँच गए परवरदिगार उन के मसाइल का हल निकाल परवरदिगार सिर्फ़ बना देना काफ़ी नइँ तख़्लीक कर के दे तो फिर देखभाल कर हम लोग तेरी कुन का भरम रखने आए हैं परवरदिगार यार! हमारा ख़याल कर

Afkar Alvi

78 likes

मुझ से पहली सी मोहब्बत मिरी महबूब न माँग मुझ से पहली सी मोहब्बत मिरी महबूब न माँग मैं ने समझा था कि तू है तो दरख़्शाँ है हयात तेरा ग़म है तो ग़म-ए-दहर का झगड़ा क्या है तेरी सूरत से है आलम में बहारों को सबात तेरी आँखों के सिवा दुनिया में रक्खा क्या है तू जो मिल जाए तो तक़दीर निगूँ हो जाए यूँँ न था मैं ने फ़क़त चाहा था यूँँ हो जाए और भी दुख हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा अन-गिनत सदियों के तारीक बहीमाना तिलिस्म रेशम ओ अतलस ओ कमख़ाब में बुनवाए हुए जा-ब-जा बिकते हुए कूचा-ओ-बाज़ार में जिस्म ख़ाक में लुथड़े हुए ख़ून में नहलाए हुए जिस्म निकले हुए अमराज़ के तन्नूरों से पीप बहती हुई गलते हुए नासूरों से लौट जाती है उधर को भी नज़र क्या कीजे अब भी दिलकश है तिरा हुस्न मगर क्या कीजे और भी दुख हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा मुझ से पहली सी मोहब्बत मिरी महबूब न माँग

Faiz Ahmad Faiz

73 likes

"सज़ा" हर बार मेरे सामने आती रही हो तुम हर बार तुम से मिल के बिछड़ता रहा हूँ मैं तुम कौन हो ये ख़ुद भी नहीं जानती हो तुम मैं कौन हूँ मैं ख़ुद भी नहीं जानता हूँ मैं तुम मुझ को जान कर ही पड़ी हो अज़ाब में और इस तरह ख़ुद अपनी सज़ा बन गया हूँ मैं तुम जिस ज़मीन पर हो मैं उस का ख़ुदा नहीं पस सर-बसर अजी़य्यत व आजा़र ही रहो बेजा़र हो गई हो बहुत ज़िन्दगी से तुम जब बस में कुछ नहीं है तो बेज़ार ही रहो तुम को यहाँ के साया व परतौ से क्या ग़र्ज़ तुम अपने हक़ में बीच की दीवार ही रहो मैं इब्तिदा-ए-इश्क़ से बेमहर ही रहा तुम इन्तिहा-ए-इश्क़ का मेआ'र ही रहो तुम ख़ून थूकती हो ये सुन कर ख़ुशी हुई इस रंग इस अदा में भी पुरकार ही रहो मैं ने ये कब कहा था मोहब्बत में है नजात मैं ने ये कब कहा था वफ़ादार ही रहो अपनी मता-ए-नाज़ लुटा कर मेरे लिए बाज़ार-ए-इल्तिफ़ात में नादार ही रहो जब मैं तुम्हें निशात-ए-मोहब्बत न दे सका ग़म में कभी सुकून रफा़क़त न दे सका जब मेरे सब चराग़-ए-तमन्ना हवा के हैं जब मेरे सारे ख़्वाब किसी बे-वफ़ा के हैं फिर मुझ को चाहने का तुम्हें कोई हक़ नहीं तन्हा कराहने का तुम्हें कोई हक़ नहीं

Jaun Elia

44 likes

तुम हमारे लिए तुम हमारे लिए अर्चना बन गई हम तुम्हारे लिए एक दर्पण प्रिये तुम मिलो तो सही हाल पूछो मेरा हम न रो दें तो कह देना पत्थर प्रिये प्यार मिलना नहीं था अगर भाग्य में देवताओं ने हम सेे ये छल क्यूँ किया मेरे दिल में भरी रेत ही रेत थी दे के अमृत ये हम को विकल क्यूँ किया अप्सरा हो तो हो पर हमारे लिए तुम ही सुंदर सुकोमल सुघर हो प्रिये देवताओं के गणितीय संसार में ऐसा भी है नहीं कोई अच्छा न था हम अगर इस जनम भी नहीं मिल सके सब कहेंगे यही प्यार सच्चा न था कायरों को कभी प्यार मिलता नहीं फ़ैसला कोई ले लो कि डटकर प्रिये मम्मी कहती थीं चंदा बहुत दूर है चाँद से आगे हम को सितारा लगा यूँँ तो चेहरे ही चेहरे थे दुनिया में पर एक तेरा ही चेहरा पियारा लगा पलकों पे मेरी रख कर क़दम तुम चलो पॉंव में चुभ न जाए कि कंकड़ प्रिये

Rakesh Mahadiuree

24 likes

"ख़ुदा का सवाल" मेरे रब की मुझ पर इनायत हुई कहूँ भी तो कैसे इबादत हुई हक़ीक़त हुई जैसे मुझ पर अयाँ क़लम बन गई है ख़ुदा की ज़बाँ मुख़ातिब है बंदे से परवरदिगार तू हुस्न-ए-चमन तू ही रंग-ए-बहार तू में'राज-ए-फ़न तू ही फन का सिंगार मुसव्विर हूँ मैं तू मेरा शाहकार ये सुब्हें ये शा में ये दिन और रात ये रंगीन दिलकश हसीं क़ायनात कि हूर-ओ-मलाइक व जिन्नात ने किया है तुझे अशरफ़ उल मख़लुक़ात मेरी अज़मतों का हवाला है तू तू ही रौशनी है उजाला है तू ये दुनिया जहाँ बज़्म-आराइयाँ ये महफ़िल ये मेले ये तन्हाइयाँ फ़लक का तुझे शामियाना दिया ज़मीं पर तुझे आब-ओ-दाना दिया मिले आबशारों से भी हौसले पहाड़ों मैं तुझ को दिए रास्ते ये पानी हवा और ये शम्स-ओ-क़मर ये मौज-ए-रवाँ ये किनारा भँवर ये शाख़ों पे ग़ुंचे चटकते हुए फ़लक पे सितारे चमकते हुए ये सब्ज़े ये फूलों भरी क्यारियाँ ये पंछी ये उड़ती हुई तितलियाँ ये शो'ला ये शबनम ये मिट्टी ये संग ये झरनों के बजते हुए जलतरंग ये झीलों में हँसते हुए से कँवल ये धरती पे मौसम की लिक्खी ग़ज़ल ये सर्दी ये गर्मी ये बारिश ये धूप ये चेहरा ये क़द और ये रंग-ओ-रूप दरिंदों चरिंदों पे क़ाबू दिया तुझे भाई देकर के बाज़ू दिया बहन दी तुझे और शरीक-ए-सफ़र ये रिश्ता ये नाते घराना ये घर कि औलाद भी दी दिए वालिदैन अलिफ़ लाम मिम क़ाफ़ और ऐन ग़ैन ये अक़्ल-ओ-ज़हानत शु'ऊर-ओ-नज़र ये बस्ती ये सहरा ये ख़ुश्की ये तर और उसपर किताब-ए-हिदायत भी दी नबी भी उतारे शरी'अत भी दी कि ख़बरें सभी कुछ हैं तेरे लिए बता क्या किया तू ने मेरे लिए

Abrar Kashif

46 likes

More from Manohar Shimpi

"यार-दोस्त" यार-दोस्त सफ़र में साथ चलते चले गए जिन्हें जल्दी थी वो बहुत आगे चले गए वक़्त के साथ कोई जहाँ थे वहाँ बस गए वाक़ि'आ और कुछ चेहरे दिल में रह गए कारवाँ दोस्तों का फिर थोड़ा घटता गया तन्हाइयों का रह के आलम शुरू हो गया कोई कसक बचपन की थी बाक़ी रह गई बिछड़ के न मिलने की छोटी सी भूल हो गई रुक रुक के चले तो मकाँ सारे याद आ गए दोस्तों खेलकूद के हसीं वो ज़माने याद आ गए

Manohar Shimpi

1 likes

"संग तराश" संग तराश अब तक कई देखे ना तुझ सा फनकार देखा कोई जो सनम इस तरह तराशे जैसे जीती जागती लगे मूरत भी ख़ुद-साख़्ता तसव्वर को भी जो कर दे अपने फन से ज़िन्दा कौनसे नगर से है अजब ये बाशिंदा देखके सभी कहें ख़ुदा का है ये बंदा देखते हाल ए दिल बयाँ यूँँ होता जैसे मूरत भी लगे आज़ुर्दा-जमाल ख़ुदा के मानिंद है तेरा ये कमाल जैसे हो संग तराशी की इक मिसाल

Manohar Shimpi

1 likes

"परछाई" वादियों में आवाज़ कुछ तो सुनाई दे रही थी झरने से पानी बहने की आवाज़ आ रही थी पत्तों की खड़खड़ाहट भी सुनाई दे रही थी धीमे-धी में ठंडी हवा बदन को चूम रही थी अँधेरे में कभी कोई रौशनी चमक रही थी ऐसा क्या देखा जो तुम ख़ामोश खड़ी थी तुम्हारे आँखों में कुछ और दिखाई दे रहा था कुछ कहने का तुम में होश भी तो नहीं था तुम्हारे आजू-बाजू भी कोई मौजूद नहीं था सुना था बरसों पहले वहाँ हादसा हुआ था कोई और है वहाँ ऐसा आग़ाज़ हो रहा था ऐसा क्या हुआ था जिस से सन्नाटा छाया था तुम जो समझ रहे थे वो वाक़ई में मैं नहीं थी मेरे जैसे शक्ल सूरत सी कोई और खड़ी थी मैं तो अपने सहेली संग वादियों में घूम रही थी घूमते फिरते व्यंजनों का ख़ूब आनंद ले रही थी रूह से रूह तक का सफ़र ये कैसे दस्तरस थी रूहों का क्या 'मनोहर' कल आपसे संगत की थी

Manohar Shimpi

2 likes

"चिंगारी" आज़ादी के ख़्वाब उन के कैसे रँगते रहे ख़्वाबों में सैलाब जैसे फिर उमड़ते रहे भगत सिंह संग राजगुरु और सुखदेव मुल्क के लिए मिल के ख़ूब लड़ते रहे धागे से धागे ही इस क़दर जुड़ते गए काफ़िले में लोग बहुत सारे बढ़ते रहे एसेंबली में एक छोटी चिंगारी से जैसे माहौल और मौसम के रंग बदलते रहे नारा इंक़िलाब जिंदाबाद देते देते ही फाँसी का फिर तख़्ता वो ही चढ़ते रहे ख़्वाब ये तो देखे नहीं थे उन्होंने भी आज़ादी में छींटे ख़ून के कहीं उड़ते रहे मिल के सभी याद करों क़ुर्बानी उन की मुल्क के वास्ते हो सके अच्छा करते रहे

Manohar Shimpi

1 likes

"अल्फ़ाज़" कुछ अल्फ़ाज़ ही उन के ऐसा असर कर गए जैसे रेगिस्तान में मुहब्बत के फूल खिल गए ओस की बूँदों सा चमकता ख़ूब वो ज़र्रा ज़र्रा और दिल से देखा नज़ारा हरा भरा हो गया हरियाली और रास्तों का सफ़र शुरू हो गया जीवन जीने का हर पल फिर सुनहरा हो गया नज़ारों के साथ फ़ज़ा में भी निखार आ गया आने वाला हर एक लम्हा फिर हमारा हो गया तीर-ए-नज़र से दिल गुल से गुलिस्ताँ हो गया देखते देखते रंग फिर हर गुल पर चढ़ गया लफ़्ज़ों का सफ़र भी इतना गहरा हो गया लिखते हुए फिर से लिखने का सुरूर बढ़ गया

Manohar Shimpi

1 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Manohar Shimpi.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Manohar Shimpi's nazm.