न इज़्तिराब-ए-ग़ज़नवी न मशरब-ए-अयाज़ है न ख़ून में हरारतें न सोज़ है न साज़ है न ज़ौक़-ए-जाम-ओ-मय-कदा न बुत-कदे की आरज़ू न तौफ़ कू-ए-यार का न हसरतें न जुस्तुजू न ज़ौक़-ए-तेग़-ए-नाज़ है न शौक़-ए-नावक-ए-नज़र न नाला-ए-हज़ीं-रसा न आह-ए-सर्द में असर न हम-नशीं न वलवला कि लौ कहीं लगाएँ हम न हौसला कि सख़्तियाँ फ़िराक़ की उठाएँ हम न साज़-ए-इश्क़ ग़म-रुबा न कैफ़-ज़ा है जाम-ए-ग़म न इज़्तिराब-ए-हिज्र है न इंतिज़ार-ए-शाम-ए-ग़म न सर ख़ुशी न आक़िली न आशिक़ी न बंदगी न नग़्मा-ए-तरब-फ़िज़ा न ग़म-तराज़-ए-ज़िंदगी मसर्रतें न राहतें मोहब्बतें न लज़्ज़तें बढ़ी हुई कुदूरतें बढ़ी हुई अदावतें न दर्द-मंद इश्क़ हैं न चारा-साज़-ए-दर्द हैं उठे तो क्या रहे तो क्या कि रहगुज़र की गर्द हैं न शोरिशें न काविशें न जोश है न वलवला बुझी हुई तबीअ'तें बुझा हुआ सा हौसला अगर यही है ज़िंदगी अगर यही शबाब है तो मैं कहूँगा दोस्तो ये मुस्तक़िल अज़ाब है
Related Nazm
''चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ'' चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ जो लफ़्ज़ कहूँ वो हो जाए बस अश्क कहूँ तो एक आँसू तेरे गोरे गाल को धो जाए मैं आ लिक्खूँ तू आ जाए मैं बैठ लिक्खूँ तू आ बैठे मेरे शाने पर सर रक्खे तू मैं नींद कहूँ तू सो जाए मैं काग़ज़ पर तेरे होंठ लिक्खूँ तेरे होंठों पर मुस्कान आए मैं दिल लिक्खूँ तू दिल था में मैं गुम लिक्खूँ वो खो जाए तेरे हाथ बनाऊँ पेंसिल से फिर हाथ पे तेरे हाथ रखूँ कुछ उल्टा सीधा फ़र्ज़ करूँँ कुछ सीधा उल्टा हो जाए मैं आह लिखूँ तू हाए करे बेचैन लिखूँ बेचैन हो तू फिर बेचैन का बे काटूँ तुझे चैन ज़रा सा हो जाए अभी ऐन लिखूँ तू सोचे मुझे फिर शीन लिखूँ तेरी नींद उड़े जब क़ाफ़ लिखूँ तुझे कुछ कुछ हो मैं इश्क़ लिखूँ तुझे हो जाए
Amir Ameer
295 likes
"हम मिलेंगे कहीं" हम मिलेंगे कहीं अजनबी शहर की ख़्वाब होती हुई शाहराओं पे और शाहराओं पे फैली हुई धूप में एक दिन हम कहीं साथ होगे वक़्त की आँधियों से अटी साहतों पर से मिट्टी हटाते हुए एक ही जैसे आँसू बहाते हुए हम मिलेंगे घने जंगलो की हरी घास पर और किसी शाख़-ए-नाज़ुक पर पड़ते हुए बोझ की दास्तानों में खो जाएँगे हम सनोबर के पेड़ों की नोकीले पत्तों से सदियों से सोए हुए देवताओं की आँखें चभो जाएँगे हम मिलेंगे कहीं बर्फ़ के बाजुओं में घिरे पर्वतों पर बाँझ क़ब्रो में लेटे हुए कोह पेमाओं की याद में नज़्म कहते हुए जो पहाड़ों की औलाद थे, और उन्हें वक़्त आने पर माँ बाप ने अपनी आग़ोश में ले लिया हम मिलेंगे कही शाह सुलेमान के उर्स में हौज़ की सीढियों पर वज़ू करने वालो के शफ़्फ़ाफ़ चेहरों के आगे संगेमरमर से आरस्ता फ़र्श पर पैर रखते हुए आह भरते हुए और दरख़्तों को मन्नत के धागो से आज़ाद करते हुए हम मिलेंगे हम मिलेंगे कहीं नार मेंडी के साहिल पे आते हुए अपने गुम गश्तरश्तो की ख़ाक-ए-सफ़र से अटी वर्दियों के निशाँ देख कर मराकिस से पलटे हुए एक जर्नेल की आख़िरी बात पर मुस्कुराते हुए इक जहाँ जंग की चोट खाते हुए हम मिलेंगे हम मिलेंगे कहीं रूस की दास्ताओं की झूठी कहानी पे आँखों में हैरत सजाए हुए, शाम लेबनान बेरूत की नरगिसी चश्मूरों की आमद के नोहू पे हँसते हुए, ख़ूनी कज़ियो से मफ़लूह जलबानियाँ के पहाड़ी इलाक़ों में मेहमान बन कर मिलेंगे हम मिलेंगे एक मुर्दा ज़माने की ख़ुश रंग तहज़ीब में ज़स्ब होने के इमकान में इक पुरानी इमारत के पहलू में उजड़े हुए लाँन में और अपने असीरों की राह देखते पाँच सदियों से वीरान ज़िंदान में हम मिलेंगे तमन्नाओं की छतरियों के तले, ख़्वाहिशों की हवाओं के बेबाक बोसो से छलनी बदन सौंपने के लिए रास्तों को हम मिलेंगे ज़मीं से नमूदार होते हुए आठवें बर्रे आज़म में उड़ते हुए कालीन पर हम मिलेंगे किसी बार में अपनी बकाया बची उम्र की पायमाली के जाम हाथ में लेंगे और एक ही घूंट में हम ये सैयाल अंदर उतारेंगे और होश आने तलक गीत गायेंगे बचपन के क़िस्से सुनाता हुआ गीत जो आज भी हम को अज़बर है बेड़ी बे बेड़ी तू ठिलदी तपईये पते पार क्या है पते पार क्या है? हम मिलेंगे बाग़ में, गाँव में, धूप में, छाँव में, रेत में, दश्त में, शहर में, मस्जिदों में, कलीसो में, मंदिर में, मेहराब में, चर्च में, मूसलाधार बारिश में, बाज़ार में, ख़्वाब में, आग में, गहरे पानी में, गलियों में, जंगल में और आसमानों में कोनो मकाँ से परे गैर आबद सैयाराए आरज़ू में सदियों से ख़ाली पड़ी बेंच पर जहाँ मौत भी हम से दस्तो गरेबाँ होगी, तो बस एक दो दिन की मेहमान होगी
Tehzeeb Hafi
236 likes
"रम्ज़" तुम जब आओगी तो खोया हुआ पाओगी मुझे मेरी तन्हाई में ख़्वाबों के सिवा कुछ भी नहीं मेरे कमरे को सजाने की तमन्ना है तुम्हें मेरे कमरे में किताबों के सिवा कुछ भी नहीं इन किताबों ने बड़ा ज़ुल्म किया है मुझ पर इन में इक रम्ज़ है जिस रम्ज़ का मारा हुआ ज़ेहन मुज़्दा-ए-इशरत-ए-अंजाम नहीं पा सकता ज़िंदगी में कभी आराम नहीं पा सकता
Jaun Elia
216 likes
"तू किसी और ही दुनिया में मिली थी मुझ सेे" तू किसी और ही मौसम की महक लाई थी डर रहा था कि कहीं ज़ख़्म न भर जाएँ मेरे और तू मुट्ठियाँ भर-भर के नमक लाई थी और ही तरह की आँखें थी तेरे चेहरे पर तू किसी और सितारे से चमक लाई थी तेरी आवाज़ ही सब कुछ थी मुझे मोनिस-ए-जाँ क्या करुँ मैं कि तू बोली ही बहुत कम मुझ सेे तेरी चुप से ही यही महसूस किया था मैं ने जीत जाएगा तेरा ग़म किसी रोज़ मुझ सेे शहर आवाज़ें लगाता था मगर तू चुप थी ये तअल्लुक़ मुझे खाता था मगर तू चुप थी वही अंजाम था जो इश्क़ का आगाज़ से है तुझ को पाया भी नहीं था कि तुझे खोना था चली आती है यही रस्म कई सदियों से यही होता है, यही होगा, यही होना था पूछता रहता था तुझ सेे कि “बता क्या दुख है?” और मेरी आँख में आँसू भी नहीं होते थे मैं ने अंदाज़े लगाए के सबब क्या होगा पर मेरे तीर तराजू भी नहीं होते थे जिस का डर था मुझे मालूम पड़ा लोगों से फिर वो ख़ुश-बख़्त पलट आया तेरी दुनिया में जिस के जाने पे मुझे तू ने जगह दी दिल में मेरी क़िस्मत में ही जब ख़ाली जगह लिखी थी तुझ सेे शिकवा भी अगर करता तो कैसे करता मैं वो सब्ज़ा था जिसे रौंद दिया जाता है मैं वो जंगल था जिसे काट दिया जाता है मैं वो दर्द था जिसे दस्तक की कमी खाती है मैं वो मंज़िल था जहाँ टूटी सड़क जाती है मैं वो घर था जिसे आबाद नहीं करता कोई मैं तो वो था जिसे याद नहीं करता कोई ख़ैर इस बात को तू छोड़, बता कैसी है? तू ने चाहा था जिसे, वो तेरे नज़दीक तो है? कौन से ग़म ने तुझे चाट लिया अंदर से आज कल फिर से तू चुप रहती है, सब ठीक तो है?
Tehzeeb Hafi
180 likes
"हमेशा देर कर देता हूँ" हमेशा देर कर देता हूँ मैं हर काम करने में ज़रूरी बात कहनी हो कोई वा'दा निभाना हो उसे आवाज़ देनी हो उसे वापस बुलाना हो हमेशा देर कर देता हूँ मैं मदद करनी हो उस की यार की ढारस बँधाना हो बहुत देरीना रस्तों पर किसी से मिलने जाना हो हमेशा देर कर देता हूँ मैं बदलते मौसमों की सैर में दिल को लगाना हो किसी को याद रखना हो किसी को भूल जाना हो हमेशा देर कर देता हूँ मैं किसी को मौत से पहले किसी ग़म से बचाना हो हक़ीक़त और थी कुछ उस को जा के ये बताना हो हमेशा देर कर देता हूँ मैं हर काम करने में
Muneer Niyazi
108 likes
More from Qaisar Amravatwi
उमंगें दिल से उठ उठ कर तख़य्युल में सँवरती हैं मिरे ज़ुल्मत-कदा में अर्श से हूरें उतरती हैं वो मेरी हसरतें वो आरज़ूएँ वो तमन्नाएँ जो बर आईं तो दुनिया के जहन्नुम सर्द हो जाएँ यक़ीं होता है दिल को जादा-ए-हक़ से गुज़रना है मुझे मुस्तक़बिल-ए-इंसानियत ता'मीर करना है उठूँ उठ कर निज़ाम-ए-महफ़िल-ए-हस्ती बदल डालूँ बढ़ूँ बढ़ कर बदी की क़ुव्वतों का सर कुचल डालूँ सरापा सोज़ हो कर गर्म कर दूँ क़ल्ब-ए-हस्ती को तपिश-अंदोज़ियों का दरस दूँ सुक्कान-ए-पस्ती को ज़मीर-ओ-फ़िक्र-ए-इंसानी की आज़ादी का ख़्वाहाँ हूँ मैं नस्ल-ओ-रंग-ओ-ख़ूँ के इमतियाज़ों से गुरेज़ाँ हूँ ये बज़्म-ए-रंग-ओ-बू महरूम-ए-रंग-ओ-बू न हो जाए मुझे डर है कि ये दुनिया मक़ाम-ए-हू न हो जाए समेटूँ मरकज़-ए-इंसानियत पर ज़ुल्म बरहम को सिखाऊँ एहतिराम-ए-ज़िंदगी औलाद-ए-आदम को वक़ार-ए-आदमियत से ख़िरद को आश्ना कर दूँ गुज़ार-ए-इश्क़ से आईना-ए-दिल की जिला कर दूँ हक़ीक़त आश्ना-ए-ज़ौक़ कर दूँ कज-निगाहों को जगह दें नेकियों में ये मिरे रंगीं गुनाहों को मिटा कर इम्तियाज़-ए-नेक-ओ-बद सब एक हो जाएँ ख़ुदा भी एक है बंदे भी उस के एक हो जाएँ न गुलचीं हो न सय्याद-ए-सितम-राँ की सितम-रानी न गुल की चाक-दामानी न ग़ुंचों की परेशानी न तूफ़ाँ हो न तूफ़ाँ में ग़रीबों का जहाज़ आए ख़ुदाया हम फ़रेब-ए-कश्ती-ओ-साहिल से बाज़ आए ये मेरी हसरतें ये आरज़ूएँ ये तमन्नाएँ जो बर आएँ तो दुनिया के जहन्नुम सर्द हो जाएँ मिरी ख़ामोश रातों में भी इक हलचल सी रहती है दुआ करता हूँ मैं इंसानियत आमीन कहती है
Qaisar Amravatwi
0 likes
तुझ को भी कुछ ख़बर है दुनिया बनाने वाले ये कार-गाह-ए-हस्ती बाज़ार-ए-औज-ओ-पस्ती ले देख हो रही है बेचैनियों की बस्ती तुझ को भी कुछ ख़बर है दुनिया बनाने वाले 2 फूलों के चाक दामाँ ग़ुंचों में सोज़-ए-पिन्हाँ गुलशन बहार में भी बे-कैफ़-ओ-दर्द-सामाँ सोज़-ए-दरूँ नहीं है जोश-ए-जुनूँ नहीं है दिल ही से आशिक़ी थी दिल ही में ख़ूँ नहीं है पैमाने उठ गए हैं मयख़ाने उठ गए हैं वीरानियाँ सलामत दीवाने उठ गए हैं तुझ को भी कुछ ख़बर है दुनिया बनाने वाले 3 मामूर-ए-ग़म है दुनिया दार-ए-अलम है दुनिया दाम-ए-तवंगरी में सैद-ए-सितम है दुनिया आरे से चल रहे हैं नक़्शे बदल रहे हैं इंसाँ का ख़ून पी कर इंसान पल रहे हैं मफ़क़ूद ख़ुर्रमी है हर बज़्म मातमी है इस ग़म-कदे की हर शय गोया जहन्नमी है तुझ को भी कुछ ख़बर है दुनिया बनाने वाले 4 ऐ कार-साज़-ए-आलम ऐ बे-नियाज़-ए-आलम मा'मूर-ए-सोज़-ए-ग़म है कब से ये साज़-ए-आलम मायूस हो चुके हैं हिम्मत ही खो चुके हैं इंसाँ भलाइयों की क़िस्मत को रो चुके हैं बर्बाद हो रहे हैं नाशाद हो रहे हैं बंदे तिरे सरापा फ़रियाद हो रहे हैं तुझ को भी कुछ ख़बर है दुनिया बनाने वाले 5 हैवान भी नहीं हैं इंसान भी नहीं हैं इंसाँ-नुमा दरिंदे शैतान भी नहीं हैं ये ज़ोहद की दुकानें ये मासियत की कानें ये वाइ'ज़ों के मुँह में चलती हुई ज़बानें फ़िरऔन हो रहे हैं मलऊन हो रहे हैं मज़हब-फ़रोश मुल्ला क़ारून हो रहे हैं तुझ को भी कुछ ख़बर है दुनिया बनाने वाले 6 ऐ बे-नियाज़-ए-हस्ती ऐ कार-साज़-ए-हस्ती कब तक रहेगा यूँँही पोशीदा राज़-ए-हस्ती कोई नहीं हमारा कोई नहीं सहारा किस सम्त बह रही है ये ज़िंदगी की धारा फ़िक्र-ए-दवा नहीं है ज़िक्र-ए-दुआ नहीं है दिल कह रहा है अब तो कोई ख़ुदा नहीं है तुझ को भी कुछ ख़बर है तुझ को भी कुछ ख़बर है
Qaisar Amravatwi
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Qaisar Amravatwi.
Similar Moods
More moods that pair well with Qaisar Amravatwi's nazm.







