मैं ने एक सूखते पेड़ पर नज़्म लिखना शुरूअ' की मेरे अंदर पीले पत्तों के ढेर लग गए मैं ने हवा पर नज़्म लिखी मेरे अंदर शाख़ें फूटने लगीं फूल मेरी हथेलियों से बाहर निकल आए मैं ने बारिश पर नज़्म लिखी मेरी चादर के पल्लू भीग गए जिन को सुखाने के लिए मैं ने धूप पर नज़्म लिखी सूरज सवा नेज़े पर आ गया पेड़ जलने लगे और परिंद मरने लगे मैं ने बादलों के लिए हाथ उठाए फिर कश्तियाँ कम पड़ गईं लोग डूबने लगे मैं ने डूबने वालों पर नज़्म लिखना चाही लाशें ही लाशें मेरी चारों जानिब तैरने लगीं हर एक लाश कहने लगी पहले मुझ पर लिखो पहले मुझ पर मैं ने इस शोर में अपनी भी चीख़ें सुनीं फिर मेरे अंदर एक गहरे और पुर-असरार सुकूत ने बसेरा कर लिया अब मैं इस सुकूत की मेज़बानी करती हूँ इसी के साथ बातें करती हूँ सोती और जागती हूँ दीवारें मेरे लिए लिबास बनती रहती हैं खिड़कियाँ और रौशन-दान मेरे वजूद के घाव हैं जिन पर हर आती हुई सुब्ह और ढलती हुई शाम अपना अपना मरहम रखती हैं और मुझ से कहती हैं हम पर भी नज़्म लिखना जब ये घाव भर जाएँ गली में खेलते बच्चे कभी कभी खिड़की के शीशे से आँखें चिपका कर अंदर झाँकने की कोशिश करते हैं उन्हें कौन ये समझाए चीज़ों के अंदर झाँकने की कोशिश शाइ'र बना देती है
Related Nazm
तुम्हें इक बात कहनी थी इजाज़त हो तो कह दूँ मैं ये भीगा भीगा सा मौसम ये तितली फूल और शबनम चमकते चाँद की बातें ये बूँदें और बरसातें ये काली रात का आँचल हवा में नाचते बादल धड़कते मौसमों का दिल महकती ख़ुश्बूओं का दिल ये सब जितने नज़ारे हैं कहो किस के इशारे हैं सभी बातें सुनी तुम ने फिर आँखें फेर लीं तुम ने मैं तब जा कर कहीं समझा कि तुम ने कुछ नहीं समझा मैं क़िस्सा मुख़्तसर कर के ज़रा नीची नज़र कर के ये कहता हूँ अभी तुम से मोहब्बत हो गई तुम से
Zubair Ali Tabish
117 likes
मैं सिगरेट तो नहीं पीता मगर हर आने वाले से पूछ लेता हूँ कि "माचिस है?" बहुत कुछ है जिसे मैं फूँक देना चाहता हूँ.
Gulzar
107 likes
"दोस्त के नाम ख़त" तुम ने हाल पूछा है हालत-ए-मोहब्बत में हाल का बताना क्या! दिल सिसक रहा हो तो ज़ख़्म का छुपाना क्या! तुम जो पूछ बैठे हो कुछ तो अब बताना है बात एक बहाना है तुम ने हाल पूछा है इक दिया जलाता हूँ ठीक है बताता हूँ रोज़ उस की यादों में दूर तक चले जाना जो भी था कहा उस ने अपने साथ दोहराना साँस जब रुके तो फिर अपनी मरती आँखों में उस की शक्ल ले आना और ज़िन्दगी पाना रोज़ ऐसे होता है कुछ पुराने मैसेज हैं जिन में उस की बातें हैं कुछ तबील सुब्हे हैं कुछ क़दीम रातें हैं मैं ने उस की बातों में ज़िन्दगी गुज़ारी है ज़िन्दगी मिटाने का हौसला नहीं मुझ में एक एक लफ़्ज़ उस का साँस में पिरोया है, रूह में समोया है उस के जितने मैसेज है रोज़ खोल लेता हूँ उस सेे कह नहीं पाता ख़ुद से बोल लेता हूँ उस के पेज पर जा कर रोज़ देखता हूँ मैं आज कितने लोगों ने उस की पैरवी की है और सोचता हूँ मैं ये नसीब वाले हैं उस को देख सकते हैं उस सेे बात करते हैं ये इजाज़तों वाले मुझ सेे कितने बेहतर हैं मैं तो दाग़ था कोई जो मिटा दिया उस ने गर मिटा दिया उस ने ठीक ही किया उस ने, तुम ने हाल पूछा था लो बता दिया मैं ने जो भी कुछ बताया है उस को मत बता देना पढ़ के रो पड़ो तो फिर इन तमाम लफ़्ज़ों को बस गले लगा लेना, वो मेरी मोहब्बत है और सदा रहेगी वो जब नहीं रहूँगा तो एक दिन कहेगी वो तुम अली फ़क़त तुम थे जिस ने मुझ को चाहा था जिस ने मेरे माथे को चूम कर बताया था तुम दुआ का चेहरा हो तुम हया का पहरा हो मैं तो तब नहीं हूँगा पर मेरी सभी नज़्में उस की बात सुन लेंगी तुम भी मुस्कुरा देना फिर बहुत मोहब्बत से उस को सब बता देना उस के नर्म हाथों में मेरा ख़त थमा देना लो ये ख़त तुम्हारा है और उस की जानिब से वो जो बस तुम्हारा था आज भी तुम्हारा है
Ali Zaryoun
70 likes
दौलत ना अता करना मौला, शोहरत ना अता करना मौला बस इतना अता करना चाहे जन्नत ना अता करना मौला शम्मा-ए-वतन की लौ पर जब कुर्बान पतंगा हो होंठों पर गंगा हो, हाथों में तिरंगा हो होंठों पर गंगा हो, हाथों में तिरंगा हो बस एक सदा ही सुनें सदा बर्फ़ीली मस्त हवाओं में बस एक दुआ ही उठे सदा जलते-तपते सेहराओं में जीते-जी इस का मान रखें मर कर मर्यादा याद रहे हम रहें कभी ना रहें मगर इस की सज-धज आबाद रहे जन-मन में उच्छल देश प्रेम का जलधि तरंगा हो होंठों पर गंगा हो, हाथों में तिरंगा हो होंठों पर गंगा हो, हाथों में तिरंगा हो गीता का ज्ञान सुने ना सुनें, इस धरती का यशगान सुनें हम सबद-कीर्तन सुन ना सकें भारत मां का जयगान सुनें परवरदिगार,मैं तेरे द्वार पर ले पुकार ये आया हूँ चाहे अज़ान ना सुनें कान पर जय-जय हिन्दुस्तान सुनें जन-मन में उच्छल देश प्रेम का जलधि तरंगा हो होंठों पर गंगा हो, हाथों में तिरंगा हो होंठों पर गंगा हो, हाथों में तिरंगा हो
Kumar Vishwas
66 likes
उस से मुहब्बत झीलें क्या हैं? उस की आँखें उम्दा क्या है? उस का चेहरा ख़ुश्बू क्या है? उस की साँसें ख़ुशियाँ क्या हैं? उस का होना तो ग़म क्या है? उस सेे जुदाई सावन क्या है? उस का रोना सर्दी क्या है? उस की उदासी गर्मी क्या है? उस का ग़ुस्सा और बहारें? उस का हँसना मीठा क्या है? उस की बातें कड़वा क्या है? मेरी बातें क्या पढ़ना है? उस का लिक्खा क्या सुनना है? उस की ग़ज़लें लब की ख़्वाहिश? उस का माथा ज़ख़्म की ख़्वाहिश? उस का छूना दुनिया क्या है? इक जंगल है और तुम क्या हो? पेड़ समझ लो और वो क्या है? इक राही है क्या सोचा है? उस से मुहब्बत क्या करते हो? उस से मुहब्बत मतलब पेशा? उस से मुहब्बत इस के अलावा? उस से मुहब्बत उस सेे मुहब्बत........
Varun Anand
475 likes
More from Janan Malik
तुम्हें याद होगा तुम ने मुझे पिछले बरस ख़त में अप्रैल भेजा जो मुझ तक पहुँचते पहुँचते अगस्त हो गया लफ़्ज़ पीले पत्तों की तरह फ़र्श पर बिखर गए दिसम्बर की सर्द रातों में मैं वा'दों के आतिश-दान पर बैठी जागती रही मेरी रगों में जमा हुआ दिसम्बर आँखों से पिघल कर बहता रहता है इस बरस मुझे ख़त में कुछ नहीं भेजना कुछ भी नहीं शायद अज़िय्यतों से भरी शाख़ों पर किसी वा'दे की कोंपल फूट पड़े मौसमों का क्या है कब बदल जाएँ बे-ए'तिबार लहजों की तरह वक़्त सब कुछ उलट पलट रहा है शायद तुम्हारे लौटने तक बहुत कुछ वैसा न रहे जैसा तुम छोड़ गए थे लोहे के जबड़े मिट्टी के मल्बूस को तार-तार करते जा रहे हैं पुल जहाँ से तुम पार्क के किनारे खड़े दिखाई देते थे वो मंज़र मेट्रो बस ने निगल लिया है सुम्बुल के पेड़ों की जगह शॉपिंग मॉल ले चुका है और हाँ वो फूलों वाली दुकान जहाँ से हम बुके लेते थे वहाँ फास्टफूड बन गया दिल की जगह अंतड़ियों ने ले ली है क्या कुछ और कैसे बदल जाता है
Janan Malik
0 likes
आज तुम्हारे शहर से वापस लौट रही हूँ लेकिन कैसे साबित-ओ-सालिम कौन पलट कर जाता है किस दिल से आई थी मैं तुम से मिलना कैसा होगा जाने क्या कुछ मन में था तुम से मिलूँगी और तुम से मिलूँगी और बहुत सी बातें होंगी कुछ होंटों से बह निकलेंगी कुछ आँखें तहरीर करेंगी लेकिन ये सब ख़्वाब था मेरा देखो वापस लौट रही हूँ तारकोल की बल खाती ये साँपों जैसी सड़कें हर इक मोड़ तुम्हारी यादें और हवा में लम्स तुम्हारा भीगती आँखें ले कर वापस लौट रही हूँ लौट रही हूँ ख़ाली आँख और ख़ाली हाथ दूर उफ़ुक़ पर ज़र्द उदासी की चादर में लिपटा चाँद बिजली के तारों पर बैठे कुछ ख़ामोश परिंद इस चलती गाड़ी में जैसे मैं अफ़्सुर्दा-जाँ एक तरफ़ चिड़ियों का चम्बा पेड़ों पर वो शोर मचाता लेकिन जिस का दिल बुझ जाए उस को इन से क्या पोंछ रही हूँ भीगती आँखें इक इक कर के तेरी यादें आँचल के पल्लू में बाँध रही हूँ लेकिन गाँठ नहीं लगती है मेरी पोरें साथ नहीं हैं जैसे मेरे हाथ नहीं हैं
Janan Malik
0 likes
तुम ने कभी सोचा है तुम्हारी ये गहरे सन्नाटों में डूबी ख़ामुशी इस दरयूज़ा-गर पर कितनी भारी पड़ती है वो बातें जो तुम्हारे मिज़ाज-ए-मुअल्ला की नफ़ासतों पे गिराँ गुज़रती हैं मेरे लिए क्या मा'नी रखती हैं क्या कभी तुम ने पुर-सुकूत समुंदर के अंदर बिफरी उन लहरों की आवाज़ सुनी है जो किसी तूफ़ान का पेश-ख़ेमा होती हैं मैं ने सुनी है मुझ से पूछो तुम्हारी ख़ामुशी में लिपटे किसी तूफ़ान का साइरन क्या जानते हो तुम मैं ने सुना है तुम्हारे होंटों से गौहर-ए-नायाब की तरह निकला एक एक लफ़्ज़ तुम्हारी ये ठंडे मीठे चश्में जैसी बातें और शीरीं अंदाज़-ए-सुख़न सहरा में चलते मुसाफ़िर की तरह मेरे वजूद को सैराब करता है मैं जो तुम्हारे दर के आगे अपना दामन फैलाए उन नायाब मोतियों को चुनने की चाहत में बैठी रहती हूँ जिसे कभी तो तुम ना-मुराद लौटा देते हो कभी बहुत मेहरबाँ हो कर कुछ ख़ैरात उस के दामन में डाल जाते हो जिस को मैं तुम्हारी गलियों की दरयूज़ा-गर किसी क़ीमती असासे की तरह चुन के अपनी पोटली में रख लेती हूँ
Janan Malik
0 likes
हम अपने शिकस्ता जिस्मों और अपाहिज रूहों के साथ ज़िंदगी बसर कर रहे थे इस अपाहिज-पन को दूर करने के लिए एक दूसरे के जिस्मों और नज़्मों में पनाह-गुज़ीं हुए तो ताक में बैठे वहशतों के दरिंदों ने हमारे जिस्मों को निगल लिया और हमें इंसान से गिध बना दिया हमें न ख़त्म होने वाली भूक ने आ लिया अब हम अपने साथ साथ अपनी नज़्मों की मास बोटियाँ भी नोचते हैं
Janan Malik
0 likes
कैसा अब्र है जिस के बरसने की हर पल उम्मीद लिए आँखें तिश्ना-लब रहती हैं इस को देख के ये किश्त-ए-बारानी भरती है ये जन्मों की प्यास हो जैसे इस मिट्टी की एक इक बूँद उतरती मुझ से बातें करती है पहले मैं बारिश को देख के ख़ुश होती थी अब मैं इस में भीग के इस की बातें सुनती हूँ
Janan Malik
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Janan Malik.
Similar Moods
More moods that pair well with Janan Malik's nazm.







