बे-हिसी की दबीज़ चादरें सारे एहसास सो गए और मैं अपनी सोचों से हो के बे-पर्दा अपनी आँखों की सारी परछाइयों को देखती हूँ धुँदली परछाइयों को देखती हूँ मेरी तक़दीर की नदी पे चली दुख की लहरों पे नाव आँखों की कब किनारे पे जा के पहुँचेगी दुख की लहरों पे नाव आँखों की
Related Nazm
तुम्हें इक बात कहनी थी इजाज़त हो तो कह दूँ मैं ये भीगा भीगा सा मौसम ये तितली फूल और शबनम चमकते चाँद की बातें ये बूँदें और बरसातें ये काली रात का आँचल हवा में नाचते बादल धड़कते मौसमों का दिल महकती ख़ुश्बूओं का दिल ये सब जितने नज़ारे हैं कहो किस के इशारे हैं सभी बातें सुनी तुम ने फिर आँखें फेर लीं तुम ने मैं तब जा कर कहीं समझा कि तुम ने कुछ नहीं समझा मैं क़िस्सा मुख़्तसर कर के ज़रा नीची नज़र कर के ये कहता हूँ अभी तुम से मोहब्बत हो गई तुम से
Zubair Ali Tabish
117 likes
"दोस्त के नाम ख़त" तुम ने हाल पूछा है हालत-ए-मोहब्बत में हाल का बताना क्या! दिल सिसक रहा हो तो ज़ख़्म का छुपाना क्या! तुम जो पूछ बैठे हो कुछ तो अब बताना है बात एक बहाना है तुम ने हाल पूछा है इक दिया जलाता हूँ ठीक है बताता हूँ रोज़ उस की यादों में दूर तक चले जाना जो भी था कहा उस ने अपने साथ दोहराना साँस जब रुके तो फिर अपनी मरती आँखों में उस की शक्ल ले आना और ज़िन्दगी पाना रोज़ ऐसे होता है कुछ पुराने मैसेज हैं जिन में उस की बातें हैं कुछ तबील सुब्हे हैं कुछ क़दीम रातें हैं मैं ने उस की बातों में ज़िन्दगी गुज़ारी है ज़िन्दगी मिटाने का हौसला नहीं मुझ में एक एक लफ़्ज़ उस का साँस में पिरोया है, रूह में समोया है उस के जितने मैसेज है रोज़ खोल लेता हूँ उस सेे कह नहीं पाता ख़ुद से बोल लेता हूँ उस के पेज पर जा कर रोज़ देखता हूँ मैं आज कितने लोगों ने उस की पैरवी की है और सोचता हूँ मैं ये नसीब वाले हैं उस को देख सकते हैं उस सेे बात करते हैं ये इजाज़तों वाले मुझ सेे कितने बेहतर हैं मैं तो दाग़ था कोई जो मिटा दिया उस ने गर मिटा दिया उस ने ठीक ही किया उस ने, तुम ने हाल पूछा था लो बता दिया मैं ने जो भी कुछ बताया है उस को मत बता देना पढ़ के रो पड़ो तो फिर इन तमाम लफ़्ज़ों को बस गले लगा लेना, वो मेरी मोहब्बत है और सदा रहेगी वो जब नहीं रहूँगा तो एक दिन कहेगी वो तुम अली फ़क़त तुम थे जिस ने मुझ को चाहा था जिस ने मेरे माथे को चूम कर बताया था तुम दुआ का चेहरा हो तुम हया का पहरा हो मैं तो तब नहीं हूँगा पर मेरी सभी नज़्में उस की बात सुन लेंगी तुम भी मुस्कुरा देना फिर बहुत मोहब्बत से उस को सब बता देना उस के नर्म हाथों में मेरा ख़त थमा देना लो ये ख़त तुम्हारा है और उस की जानिब से वो जो बस तुम्हारा था आज भी तुम्हारा है
Ali Zaryoun
70 likes
मैं पल-दो-पल का शाइ'र हूँ, पल-दो-पल मेरी कहानी है पल-दो-पल मेरी हस्ती है, पल-दो-पल मेरी जवानी है मुझ से पहले कितने शाइ'र आए और आ कर चले गए कुछ आहें भर कर लौट गए, कुछ नग़ में गा कर चले गए वे भी एक पल का क़िस्सा थे, मैं भी एक पल का क़िस्सा हूँ कल तुम से जुदा हो जाऊँगा गो आज तुम्हारा हिस्सा हूँ मैं पल-दो-पल का शाइ'र हूँ, पल-दो-पल मेरी कहानी है पल-दो-पल मेरी हस्ती है, पल-दो-पल मेरी जवानी है कल और आएँगे नग़मों की खिलती कलियाँ चुनने वाले मुझ सेे बेहतर कहने वाले, तुम सेे बेहतर सुनने वाले कल कोई मुझ को याद करे, क्यूँ कोई मुझ को याद करे मसरुफ़ ज़माना मेरे लिए, क्यूँ वक़्त अपना बर्बाद करे मैं पल-दो-पल का शाइ'र हूँ, पल-दो-पल मेरी कहानी है पल-दो-पल मेरी हस्ती है, पल-दो-पल मेरी जवानी है मैं हर इक पल का शाइ'र हूँ हर इक पल मेरी कहानी है हर इक पल मेरी हस्ती है हर इक पल मेरी जवानी है रिश्तों का रूप बदलता है, बुनियादें ख़त्म नहीं होतीं ख़्वाबों और उमँगों की मियादें ख़त्म नहीं होतीं इक फूल में तेरा रूप बसा, इक फूल में मेरी जवानी है इक चेहरा तेरी निशानी है, इक चेहरा मेरी निशानी है मैं हर इक पल का शाइ'र हूँ हर इक पल मेरी कहानी है हर इक पल मेरी हस्ती है हर इक पल मेरी जवानी है तुझ को मुझ को जीवन अमृत अब इन हाथों से पीना है इन की धड़कन में बसना है, इन की साँसों में जीना है तू अपनी अदाएं बक्ष इन्हें, मैं अपनी वफ़ाएँ देता हूँ जो अपने लिए सोचीं थी कभी, वो सारी दुआएँ देता हूँ मैं हर इक पल का शाइ'र हूँ हर इक पल मेरी कहानी है हर इक पल मेरी हस्ती है हर इक पल मेरी जवानी है
Sahir Ludhianvi
52 likes
''चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ'' चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ जो लफ़्ज़ कहूँ वो हो जाए बस अश्क कहूँ तो एक आँसू तेरे गोरे गाल को धो जाए मैं आ लिक्खूँ तू आ जाए मैं बैठ लिक्खूँ तू आ बैठे मेरे शाने पर सर रक्खे तू मैं नींद कहूँ तू सो जाए मैं काग़ज़ पर तेरे होंठ लिक्खूँ तेरे होंठों पर मुस्कान आए मैं दिल लिक्खूँ तू दिल था में मैं गुम लिक्खूँ वो खो जाए तेरे हाथ बनाऊँ पेंसिल से फिर हाथ पे तेरे हाथ रखूँ कुछ उल्टा सीधा फ़र्ज़ करूँँ कुछ सीधा उल्टा हो जाए मैं आह लिखूँ तू हाए करे बेचैन लिखूँ बेचैन हो तू फिर बेचैन का बे काटूँ तुझे चैन ज़रा सा हो जाए अभी ऐन लिखूँ तू सोचे मुझे फिर शीन लिखूँ तेरी नींद उड़े जब क़ाफ़ लिखूँ तुझे कुछ कुछ हो मैं इश्क़ लिखूँ तुझे हो जाए
Amir Ameer
295 likes
मुझ को इतने से काम पे रख लो जब भी सीने में झूलता लॉकेट उल्टा हो जाए तो मैं हाथों से सीधा करता रहूँ उस को जब भी आवेज़ा उलझे बालों में मुस्कुरा के बस इतना-सा कह दो 'आह, चुभता है ये, अलग कर दो।' जब ग़रारे में पाँव फँस जाए या दुपट्टा किसी किवाड़ से अटके इक नज़र देख लो तो काफ़ी है 'प्लीज़' कह दो तो अच्छा है लेकिन मुस्कुराने की शर्त पक्की है मुस्कुराहट मुआवज़ा है मेरा मुझ को इतने से काम पे रख लो
Gulzar
68 likes
More from Mahmooda Gaziya
मैं ख़्वाहिशों से अपना हाथ नहीं खींच सकती जब तक ख़्वाहिशें मुझ से न खींच जाएँ ये काफ़ी है और मेरे लिए सब मेरी गर्दन पर मेरे महबूब का चेहरा सजा दो या मेरी रूह को आज़ाद हो जाने दो ये भी काफ़ी है और मेरे लिए बहुत है मैं उस की ख़्वाहिश से कुछ कम हूँ या ज़रा ज़ियादा ज़ाहिर है गर्द मुझे छुपा लेती है मेरी रूह मेरे होंटों पर है उड़ने के लिए बे-ताब क्या उस के होंट मुझे अम्न का सबक़ देंगे? और ये भी मेरे लिए बहुत है
Mahmooda Gaziya
0 likes
वाक़िआत और यादें छोटी छोटी मामूली बातें हवा से को रौंदने लगती हैं दिमाग़ की बे-शुमार लछ्छियाँ खींचने और उलझने लगती हैं और शिरयानों में लहू पारा बन कर चुभने लगता है
Mahmooda Gaziya
0 likes
मसाइब उलझनें बे-ताबियाँ बे-ख़्वाबियाँ लिक्खूँ मगर खेतों की शादाबी गुलों की रौनक़ें कलियों का धीमा हुस्न रौशन फूल अंगारे फ़लक पर जगमगाते माह-ओ-अंजुम का सजीला-पन सबा की शोख़ियाँ नर्मी हवा की गुल का पैराहन जो मंज़र मुझ से बाहर हैं कभी लगता है शायद मुझ से बेहतर हैं कभी लगता है मुझ को कि वो बे-ताबियाँ बे-ख़्वाबियाँ जो मेरे अंदर हैं उन्हें कलियों का धीमा-पन सजावट माह-ओ-अंजुम की अचानक मिल गई जैसे सबा की शोख़ियों से गुदगुदाने वाले दिन आए हवा का नर्म झोंका जो अभी आँचल से उलझा था कोई पैग़ाम लाया है गुलों की रौनक़ें कलियों का धीमा हुस्न रौशन फूल अंगारे फ़लक पर जगमगाते माह-ओ-अंजुम का सजीला-पन सबा की शोख़ियाँ नर्मी हवा की गुल का पैरहन ये मंज़र मेरे अंदर यूँँ उतरते जा रहे हैं सबा की शोख़ियों से गुदगुदाने वाले दिन आए नहीं तो आ रहे हैं
Mahmooda Gaziya
0 likes
फ़ज़ा में मुअल्लक़ ये शाख़ें हैं या जड़ें हैं उस बूढ़े बरगद की जिस पे ज़मीन तंग हो गई है हमारी तरह जिस को वक़्त ने बे-वक़्त किया है ज़मीन एक हद तक पनाह-गाह होती है आसमान की पनाह की हद कोई नहीं ये शाख़ें जो दूसरा रूप हैं जड़ों का ज़मीन से पलट कर आसमान की खेती में उगने को बे-ताब हैं आसमान और ज़मीन के दरमियान बंदों के अज़दहाम में कौन है? जो बरगद की आग़ोश वा किए मेरी राह देखता है
Mahmooda Gaziya
0 likes
जंगल में अगर तुम ने देखा हो, हिरन होते हैं हिरन की सुनहरी खाल और हिन्दू लड़कियों जैसी गहरी आँखें अन-देखे शिकारी का फेंका हुआ एक तीर मरते हुए हिरन की आँखें बातें करती हैं ये जाने बग़ैर कि शिकारी कौन था ख़ैर शिकार और शिकारी में कोई फ़र्क़ नहीं एक तीर चलाता है दूसरे की आँखें बातें करती हैं
Mahmooda Gaziya
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Mahmooda Gaziya.
Similar Moods
More moods that pair well with Mahmooda Gaziya's nazm.







