nazmKuch Alfaaz

चलो फिर से मुस्कुराएँ चलो फिर से दिल जलाएँ जो गुज़र गई हैं रातें उन्हें फिर जगा के लाएँ जो बिसर गई हैं बातें उन्हें याद में बुलाएँ चलो फिर से दिल लगाएँ चलो फिर से मुस्कुराएँ किसी शह-नशीं पे झलकी वो धनक किसी क़बा की किसी रग में कसमसाई वो कसक किसी अदा की कोई हर्फ़-ए-बे-मुरव्वत किसी कुंज-ए-लब से फूटा वो छनक के शीशा-ए-दिल तह-ए-बाम फिर से टूटा ये मिलन की ना मिलन की ये लगन की और जलन की जो सही हैं वारदातें जो गुज़र गई हैं रातें जो बिसर गई हैं बातें कोई उन की धुन बनाएँ कोई उन का गीत गाएँ चलो फिर से मुस्कुराएँ चलो फिर से दिल जलाएँ

Related Nazm

वो लोग बहुत ख़ुश-क़िस्मत थे जो इश्क़ को काम समझते थे या काम से आशिक़ी करते थे हम जीते-जी मसरूफ़ रहे कुछ इश्क़ किया कुछ काम किया काम इश्क़ के आड़े आता रहा और इश्क़ से काम उलझता रहा फिर आख़िर तंग आ कर हम ने दोनों को अधूरा छोड़ दिया

Faiz Ahmad Faiz

160 likes

"महबूबा के नाम" तू अपनी चिट्ठियों में मीर के अश'आर लिखती है मोहब्बत के बिना है ज़िंदगी बेकार लिखती है तेरे ख़त तो इबारत हैं वफ़ादारी की क़समों से जिन्हें मैं पढ़ते डरता हूँ वही हर बार लिखती है तू पैरोकार लैला की है शीरीं की पुजारन है मगर तू जिस पे बैठी है वो सोने का सिंहासन है तेरी पलकों के मस्कारे तेरे होंठों की ये लाली ये तेरे रेशमी कपड़े ये तेरे कान की बाली गले का ये चमकता हार हाथों के तेरे कंगन ये सब के सब है मेरे दिल मेरे एहसास के दुश्मन कि इन के सामने कुछ भी नहीं है प्यार की क़ीमत वफ़ा का मोल क्या क्या है ऐतिबार की क़ीमत शिकस्ता कश्तियों टूटी हुई पतवार की क़ीमत है मेरी जीत से बढ़कर तो तेरी हार की क़ीमत हक़ीक़त ख़ून के आँसू तुझे रुलवाएगी जानाँ तू अपने फ़ैसले पर बा'द में पछताएगी जानाँ मेरे काँधे पे छोटे भाइयों की ज़िम्मेदारी है मेरे माँ बाप बूढ़े है बहन भी तो कुँवारी है बरहना मौसमों के वार को तू सह न पाएगी हवेली छोड़ कर तू झोपड़ी में रह न पाएगी अमीरी तेरी मेरी मुफ़्लिसी को छल नहीं सकती तू नंगे पाँव तो कालीन पर चल नहीं सकती

Abrar Kashif

50 likes

बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम, बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम कभी मैं जो कह दूँ मोहब्बत है तुम से तो मुझ को ख़ुदारा ग़लत मत समझना कि मेरी ज़रूरत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम हैं फूलों की डाली पे बाँहें तुम्हारी हैं ख़ामोश जादू निगाहें तुम्हारी जो काँटे हूँ सब अपने दामन में रख लूँ सजाऊँ मैं कलियों से राहें तुम्हारी नज़र से ज़माने की ख़ुद को बचाना किसी और से देखो दिल मत लगाना कि मेरी अमानत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम... कभी जुगनुओं की क़तारों में ढूँडा चमकते हुए चाँद तारों में ढूँडा ख़िज़ाओं में ढूँडा बहारों में ढूँडा मचलते हुए आबसारों में ढूँडा हक़ीक़त में देखा, फ़साने में देखा न तुम सा हँसी, इस ज़माने देखा न दुनिया की रंगीन महफ़िल में पाया जो पाया तुम्हें अपना ही दिल में पाया एक ऐसी मसर्रत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम है चेहरा तुम्हारा कि दिन है सुनहरा है चेहरा तुम्हारा कि दिन है सुनहरा और इस पर ये काली घटाओं का पहरा गुलाबों से नाज़ुक महकता बदन है ये लब हैं तुम्हारे कि खिलता चमन है बिखेरो जो ज़ुल्फ़ें तो शरमाए बादल फ़रिश्ते भी देखें तो हो जाएँ पागल वो पाकीज़ा मूरत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम जो बन के कली मुस्कुराती है अक्सर शब हिज्र में जो रुलाती है अक्सर जो लम्हों ही लम्हों में दुनिया बदल दे जो शाइ'र को दे जाए पहलू ग़ज़ल के छुपाना जो चाहें छुपाई न जाए भुलाना जो चाहें भुलाई न जाए वो पहली मोहब्बत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम

Tahir Faraz

54 likes

''चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ'' चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ जो लफ़्ज़ कहूँ वो हो जाए बस अश्क कहूँ तो एक आँसू तेरे गोरे गाल को धो जाए मैं आ लिक्खूँ तू आ जाए मैं बैठ लिक्खूँ तू आ बैठे मेरे शाने पर सर रक्खे तू मैं नींद कहूँ तू सो जाए मैं काग़ज़ पर तेरे होंठ लिक्खूँ तेरे होंठों पर मुस्कान आए मैं दिल लिक्खूँ तू दिल था में मैं गुम लिक्खूँ वो खो जाए तेरे हाथ बनाऊँ पेंसिल से फिर हाथ पे तेरे हाथ रखूँ कुछ उल्टा सीधा फ़र्ज़ करूँँ कुछ सीधा उल्टा हो जाए मैं आह लिखूँ तू हाए करे बेचैन लिखूँ बेचैन हो तू फिर बेचैन का बे काटूँ तुझे चैन ज़रा सा हो जाए अभी ऐन लिखूँ तू सोचे मुझे फिर शीन लिखूँ तेरी नींद उड़े जब क़ाफ़ लिखूँ तुझे कुछ कुछ हो मैं इश्क़ लिखूँ तुझे हो जाए

Amir Ameer

295 likes

"याद है पहले रोज़ कहा था" याद है पहले रोज़ कहा था फिर न कहना ग़लती दिल की प्यार समझ के करना लड़की प्यार निभाना होता है फिर पार लगाना होता है याद है पहले रोज़ कहा था साथ चलो तो पूरे सफ़र तक मर जाने की अगली ख़बर तक समझो यार ख़ुदा तक होगा सारा प्यार वफ़ा तक होगा फिर ये बंधन तोड़ न जाना छोड़ गए तो फिर न आना छोड़ दिया जो तेरा नहीं है चला गया जो मेरा नहीं है याद है पहले रोज़ कहा था या तो टूट के प्यार न करना या फिर पीठ पे वार न करना जब नादानी हो जाती है नई कहानी हो जाती है नई कहानी लिख लाऊँगा अगले रोज़ मैं बिक जाऊँगा तेरे गुल जब खिल जाएँगे मुझ को पैसे मिल जाएँगे याद है पहले रोज़ कहा था बिछड़ गए तो मौज उड़ाना वापस मेरे पास न आना जब कोई जा कर वापस आए रोए तड़पे या पछताए मैं फिर उस को मिलता नहीं हूँ साथ दोबारा चलता नहीं हूँ गुम जाता हूँ खो जाता हूँ मैं पत्थर का हो जाता हूँ

Khalil Ur Rehman Qamar

191 likes

More from Faiz Ahmad Faiz

"याद" दश्त-ए-तन्हाई में ऐ जान-ए-जहाँ लर्ज़ां हैं तेरी आवाज़ के साए तिरे होंटों के सराब दश्त-ए-तन्हाई में दूरी के ख़स-ओ-ख़ाक तले खिल रहे हैं तिरे पहलू के समन और गुलाब उठ रही है कहीं क़ुर्बत से तिरी साँस की आँच अपनी ख़ुशबू में सुलगती हुई मद्धम मद्धम दूर उफ़ुक़ पार चमकती हुई क़तरा क़तरा गिर रही है तिरी दिलदार नज़र की शबनम इस क़दर प्यार से ऐ जान-ए-जहाँ रक्खा है दिल के रुख़्सार पे इस वक़्त तिरी याद ने हाथ यूँँ गुमाँ होता है गरचे है अभी सुब्ह-ए-फ़िराक़ ढल गया हिज्र का दिन आ भी गई वस्ल की रात

Faiz Ahmad Faiz

3 likes

वो जिस की दीद में लाखों मसर्रतें पिन्हाँ वो हुस्न जिस की तमन्ना में जन्नतें पिन्हाँ हज़ार फ़ित्ने तह-ए-पा-ए-नाज़ ख़ाक-नशीं हर इक निगाह ख़ुमार-ए-शबाब से रंगीं शबाब जिस से तख़य्युल पे बिजलियाँ बरसें वक़ार जिस की रफ़ाक़त को शोख़ियाँ तरसें अदा-ए-लग़्ज़िश-ए-पा पर क़यामतें क़ुर्बां बयाज़-रुख़ पे सहर की सबाहतें क़ुर्बां सियाह ज़ुल्फ़ों में वारफ़्ता निकहतों का हुजूम तवील रातों की ख़्वाबीदा राहतों का हुजूम वो आँख जिस के बनाव प ख़ालिक़ इतराए ज़बान-ए-शेर को ता'रीफ़ करते शर्म आए वो होंट फ़ैज़ से जिन के बहार लाला-फ़रोश बहिश्त ओ कौसर ओ तसनीम ओ सलसबील ब-दोश गुदाज़ जिस्म क़बा जिस पे सज के नाज़ करे दराज़ क़द जिसे सर्व-ए-सही नमाज़ करे ग़रज़ वो हुस्न जो मोहताज-ए-वस्फ़-ओ-नाम नहीं वो हसन जिस का तसव्वुर बशर का काम नहीं किसी ज़माने में इस रह-गुज़र से गुज़रा था ब-सद ग़ुरूर ओ तजम्मुल इधर से गुज़रा था और अब ये राह-गुज़र भी है दिल-फ़रेब ओ हसीं है इस की ख़ाक में कैफ़-ए-शराब-ओ-शेर मकीं हवा में शोख़ी-ए-रफ़्तार की अदाएँ हैं फ़ज़ा में नर्मी-ए-गुफ़्तार की सदाएँ हैं ग़रज़ वो हुस्न अब इस रह का जुज़्व-ए-मंज़र है नियाज़-ए-इश्क़ को इक सज्दा-गह मुयस्सर है

Faiz Ahmad Faiz

0 likes

गुज़र रहे हैं शब ओ रोज़ तुम नहीं आतीं रियाज़-ए-ज़ीस्त है आज़ुरदा-ए-बहार अभी मिरे ख़याल की दुनिया है सोगवार अभी जो हसरतें तिरे ग़म की कफ़ील हैं प्यारी अभी तलक मिरी तन्हाइयों में बस्ती हैं तवील रातें अभी तक तवील हैं प्यारी उदास आँखें तिरी दीद को तरसती हैं बहार-ए-हुस्न पे पाबंदी-ए-जफ़ा कब तक ये आज़माइश-ए-सब्र-ए-गुरेज़-पा कब तक क़सम तुम्हारी बहुत ग़म उठा चुका हूँ मैं ग़लत था दावा-ए-सब्र-ओ-शकेब आ जाओ क़रार-ए-ख़ातिर-ए-बेताब थक गया हूँ मैं

Faiz Ahmad Faiz

0 likes

मोती हो कि शीशा जाम कि दूर जो टूट गया सो टूट गया कब अश्कों से जुड़ सकता है जो टूट गया सो छूट गया तुम नाहक़ टुकड़े चुन चुन कर दामन में छुपाए बैठे हो शीशों का मसीहा कोई नहीं क्या आस लगाए बैठे हो शायद कि इन्हीं टुकड़ों में कहीं वो साग़र-ए-दिल है जिस में कभी सद-नाज़ से उतरा करती थी सहबा-ए-ग़म-ए-जानाँ की परी फिर दुनिया वालों ने तुम से ये साग़र ले कर फोड़ दिया जो मय थी बहा दी मिट्टी में मेहमान का शहपर तोड़ दिया ये रंगीं रेज़े हैं शायद उन शोख़ बिलोरीं सपनों के तुम मस्त जवानी में जिन से ख़ल्वत को सजाया करते थे नादारी दफ़्तर भूक और ग़म उन सपनों से टकराते रहे बे-रहम था चौमुख पथराओ ये काँच के ढाँचे क्या करते या शायद इन ज़र्रों में कहीं मोती है तुम्हारी इज़्ज़त का वो जिस से तुम्हारे इज्ज़ पे भी शमशाद-क़दों ने रश्क किया इस माल की धुन में फिरते थे ताजिर भी बहुत रहज़न भी कई है चोर-नगर याँ मुफ़लिस की गर जान बची तो आन गई ये साग़र शीशे लाल-ओ-गुहर सालिम हों तो क़ीमत पाते हैं यूँँ टुकड़े टुकड़े हों तो फ़क़त चुभते हैं लहू रुलवाते हैं तुम नाहक़ शीशे चुन चुन कर दामन में छुपाए बैठे हो शीशों का मसीहा कोई नहीं क्या आस लगाए बैठे हो यादों के गिरेबानों के रफ़ू पर दिल की गुज़र कब होती है इक बख़िया उधेड़ा एक सिया यूँँ उम्र बसर कब होती है इस कार-गह-ए-हस्ती में जहाँ ये साग़र शीशे ढलते हैं हर शय का बदल मिल सकता है सब दामन पुर हो सकते हैं जो हाथ बढ़े यावर है यहाँ जो आँख उठे वो बख़्तावर याँ धन-दौलत का अंत नहीं हों घात में डाकू लाख मगर कब लूट-झपट से हस्ती की दूकानें ख़ाली होती हैं याँ परबत-परबत हीरे हैं याँ सागर सागर मोती हैं कुछ लोग हैं जो इस दौलत पर पर्दे लटकाते फिरते हैं हर पर्बत को हर सागर को नीलाम चढ़ाते फिरते हैं कुछ वो भी हैं जो लड़ भिड़ कर ये पर्दे नोच गिराते हैं हस्ती के उठाई-गीरों की हर चाल उलझाए जाते हैं इन दोनों में रन पड़ता है नित बस्ती-बस्ती नगर-नगर हर बस्ते घर के सीने में हर चलती राह के माथे पर ये कालक भरते फिरते हैं वो जोत जगाते रहते हैं ये आग लगाते फिरते हैं वो आग बुझाते रहते हैं सब साग़र शीशे लाल-ओ-गुहर इस बाज़ी में बद जाते हैं उट्ठो सब ख़ाली हाथों को इस रन से बुलावे आते हैं

Faiz Ahmad Faiz

0 likes

तेरे होंटों के फूलों की चाहत में हम दार की ख़ुश्क टहनी पे वारे गए तेरे हातों की शम्ओं की हसरत में हम नीम-तारीक राहों में मारे गए सूलियों पर हमारे लबों से परे तेरे होंटों की लाली लपकती रही तेरी ज़ुल्फ़ों की मस्ती बरसती रही तेरे हाथों की चाँदी दमकती रही जब घुली तेरी राहों में शाम-ए-सितम हम चले आए लाए जहाँ तक क़दम लब पे हर्फ़-ए-ग़ज़ल दिल में क़िंदील-ए-ग़म अपना ग़म था गवाही तिरे हुस्न की देख क़ाएम रहे इस गवाही पे हम हम जो तारीक राहों पे मारे गए ना-रसाई अगर अपनी तक़दीर थी तेरी उल्फ़त तो अपनी ही तदबीर थी किस को शिकवा है गर शौक़ के सिलसिले हिज्र की क़त्ल-गाहों से सब जा मिले क़त्ल-गाहों से चुन कर हमारे अलम और निकलेंगे उश्शाक़ के क़ाफ़िले जिन की राह-ए-तलब से हमारे क़दम मुख़्तसर कर चले दर्द के फ़ासले कर चले जिन की ख़ातिर जहाँगीर हम जाँ गँवा कर तिरी दिलबरी का भरम हम जो तारीक राहों में मारे गए

Faiz Ahmad Faiz

1 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Faiz Ahmad Faiz.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Faiz Ahmad Faiz's nazm.