तआम-गाहों की बची-खुची ग़िज़ा पे पल रहा था नम-ज़दा शिगाफ़ों घुन लगे दराज़ों में छुपा हुआ वो मुतमइन था ग़ैर-मरई नालियों से मेन होल तक ग़लाज़तें बहा के लाने वाली सुस्त ओ तेज़ सारी लाईनों में घूमता था एक रोज़ हस्त की गिरह में उस की लाँबी टाँग इक अनोखे पेच में उलझ गई तो टीस दर्द की उठी वजूद फड़फड़ा गया झटक के टाँग पेच से निकाल ली तो एक दम उसे लगा कि उस की दस्तरस में पर भी हैं अजीब सानिया था पानियों की हौल-नाक बू में कीच की उमस में दोनों वक़्त मिल रहे थे हाला-ए-नफ़स में धीरे धीरे उस के संदलीं सुनहरी पर भी हिल रहे थे! लाल बैग जो शुरूअ दिन से मौत और ज़िंदगी सफ़ाई और गंदगी निकासी-ए-वजूद ख़ैर ओ शर रवानी ओ जुमूद के मुआमलात में घिरा हुआ था ख़ाक-रूबों, मेहतरों के साथ काएनाती मोरियों ज़मानी बद-रुओं में रहते रहते तंग आ गया था रास्ते के बीच ही से मुड़ गया अचानक एक रोज़ लाल बैग उड़ गया!!
Related Nazm
"क्यूँ है" तुम नहीं हो यहाँ पर फिर भी तुम्हारे होने का एहसास क्यूँ है कुछ है नहीं मेरे हाथ में फिर भी कुछ होने की ये आस क्यूँ है बड़ी हैरानी है मुझे की वो दूर होकर भी इतना पास क्यूँ है सबने कहा कि वो तो पराया है वो पराया होकर भी इतना ख़ास क्यूँ है जितना वो दूर है मुझ सेे वो उतना ही मुझ को रास क्यूँ है बैठा हूँ बिल्कुल एकांत में मैं फिर भी कानों में उस की आवाज़ क्यूँ है खुल के नहीं कहती वो कुछ भी उस की आँखों में इतने राज़ क्यूँ हैं बसी है दिल में वो मेरे ये मेरा दिल उस का आवास क्यूँ है उस को नहीं भुला सकता मैं ये उस के नाम की हर श्वास क्यूँ है पूरी काइनात उस की याद दिलाती है ये तन-मन में उस का वास क्यूँ है वो मेरी हुई नहीं है अभी उस को खोने के डर से मन इतना बदहवा से क्यूँ है दूरियाँ लिखी हैं जैसे दरमियान मेरा नसीब मुझ सेे इतना नाराज़ क्यूँ है ऐसे शब्द कहाँ से लाऊँ की वो समझे जो गर ना समझा पाए तो फिर ऐसे अल्फ़ाज़ क्यूँ हैं रह तो रहा हूँ अपने निवास में उस के बिन लगता ये वनवास क्यूँ है गर मिल भी जाए संपत्ति सारी दुनिया की मगर वो साथ नहीं तो फिर ये भोगविलास क्यूँ है सोते ही उस के ख़्वाबों में और जागते ही उस के ख़यालों में कैसे भी उस का हो जाने की इतनी प्यास क्यूँ है जलती हैं ये नज़रें अब मेरी इन नैनों को हर वक़्त तेरी तलाश क्यूँ है हालात कह रहे हैं कि ये मुमकिन नहीं फिर भी तुम पुकारोगी एक दिन मुझे इतना विश्वास क्यूँ है अब भी नहीं समझी क्यूँ है तुम्हारी बहुत याद आती है तुम बिन रहा नहीं जाता बस बात कुछ यों है तुम सेे बेपनाह मोहब्बत थी है और रहेगी ये सत्य ज्यूँ का त्यों है क्यूँ है
Divya 'Kumar Sahab'
37 likes
"ख़ूब-सूरत अजनबी" मिला है सफ़र में मुझे एक चेहरा बहुत ख़ूब-सूरत बहुत ख़ूब-सूरत ख़ुदा ने बनाया है जो उस का मुखड़ा बहुत ख़ूब-सूरत बहुत ख़ूब-सूरत मुसलसल उसी को फ़क़त तक रहा हूँ उसी पर मैं इक नज़्म भी कह रहा हूँ वो रक्खी है जो अपने सर पर दुपट्टा बहुत ख़ूब-सूरत बहुत ख़ूब-सूरत बहुत क़ातिलाना है उस की निगाहें बहुत जानलेवा है उस की अदाएँ लगाई है जो उस ने आँखों पे चश्मा बहुत ख़ूब-सूरत बहुत ख़ूब-सूरत उसे हूर कह के पुकारा है मैं ने ज़रा गुफ़्तुगू कर के देखा है मैं ने उसे बात करने का जो है तरीक़ा बहुत ख़ूब-सूरत बहुत ख़ूब-सूरत है मालूम 'दानिश' वो इक अजनबी है मगर उस में हरगिज़ न कोई कमी है जो गुज़रा है उस का मेरे साथ लम्हा बहुत ख़ूब-सूरत बहुत ख़ूब-सूरत
Danish Balliavi
12 likes
मुर्शिद मुर्शिद प्लीज़ आज मुझे वक़्त दीजिये मुर्शिद मैं आज आप को दुखड़े सुनाऊँगा मुर्शिद हमारे साथ बड़ा ज़ुल्म हो गया मुर्शिद हमारे देश में इक जंग छिड़ गई मुर्शिद सभी शरीफ़ शराफ़त से मर गए मुर्शिद हमारे ज़ेहन गिरफ़्तार हो गए मुर्शिद हमारी सोच भी बाज़ारी हो गई मुर्शिद हमारी फौज क्या लड़ती हरीफ़ से मुर्शिद उसे तो हम से ही फ़ुर्सत नहीं मिली मुर्शिद बहुत से मार के हम ख़ुद भी मर गए मुर्शिद हमें ज़िरह नहीं तलवार दी गई मुर्शिद हमारी ज़ात पे बोहतान चढ़ गए मुर्शिद हमारी ज़ात पलांदों में दब गई मुर्शिद हमारे वास्ते बस एक शख़्स था मुर्शिद वो एक शख़्स भी तक़दीर ले उड़ी मुर्शिद ख़ुदा की ज़ात पे अंधा यक़ीन था अफ़्सोस अब यक़ीन भी अंधा नहीं रहा मुर्शिद मोहब्बतों के नताइज कहाँ गए मुर्शिद मेरी तो ज़िन्दगी बर्बाद हो गई मुर्शिद हमारे गाँव के बच्चों ने भी कहा मुर्शिद कूँ आखि आ के सदा हाल देख वजं मुर्शिद हमारा कोई नहीं एक आप हैं ये मैं भी जानता हूँ के अच्छा नहीं हुआ मुर्शिद मैं जल रहा हूँ हवाएँ न दीजिये मुर्शिद अज़ाला कीजिए दुआएँ न दीजिये मुर्शिद ख़मोश रह के परेशाँ न कीजिए मुर्शिद मैं रोना रोते हुए अंधा हो गया और आप हैं के आप को एहसास तक नहीं हह! सब्र कीजे सब्र का फ़ल मीठा होता है मुर्शिद मैं भौंकदै हाँ जो कई शे वि नहीं बची मुर्शिद वहाँ यज़ीदियत आगे निकल गई और पारसा नमाज़ के पीछे पड़े रहे मुर्शिद किसी के हाथ में सब कुछ तो है मगर मुर्शिद किसी के हाथ में कुछ भी नहीं रहा मुर्शिद मैं लड़ नहीं सका पर चीख़ता रहा ख़ामोश रह के ज़ुल्म का हामी नहीं बना मुर्शिद जो मेरे यार भला छोड़ें रहने दें अच्छे थे जैसे भी थे ख़ुदा उन को ख़ुश रखें मुर्शिद हमारी रौनकें दूरी निगल गई मुर्शिद हमारी दोस्ती सुब्हात खा गए मुर्शिद ऐ फोटो पिछले महीने छिकाया हम हूँ मेकुं देख लगदा ऐ जो ऐ फोटो मेदा ऐ ये किस ने खेल खेल में सब कुछ उलट दिया मुर्शिद ये क्या के मर के हमें ज़िन्दगी मिले मुर्शिद हमारे विरसे में कुछ भी नहीं सो हम बेमौसमी वफ़ात का दुख छोड़ जाएँगे मुर्शिद किसी की ज़ात से कोई गिला नहीं अपना नसीब अपनी ख़राबी से मर गया मुर्शिद वो जिस के हाथ में हर एक चीज़ है शायद हमारे साथ वही हाथ कर गया मुर्शिद दुआएँ छोड़ तेरा पोल खुल गया तू भी मेरी तरह है तेरे बस में कुछ नहीं इंसान मेरा दर्द समझ सकते ही नहीं मैं अपने सारे ज़ख़्म ख़ुदा को दिखाऊँगा ऐ रब्बे काइनात! इधर देख मैं फ़कीर जो तेरी सरपरस्ती में बर्बाद हो गया परवरदिगार बोल कहाँ जाएँ तेरे लोग तुझ तक पहुँचने को भी वसीला ज़रूरी है परवरदिगार आवे का आवा बिगड़ गया ये किस को तेरे दीन के ठेके दिए गए हर शख़्स अपने बाप के फिरके में बंद है परवरदिगार तेरे सहीफे नहीं खुले कुछ और भेज तेरे गुज़िश्ता सहीफों से मक़सद ही हल हुए हैं मसाइल नहीं हुए जो हो गया सो हो गया, अब मुख़्तियारी छीन परवरदिगार अपने ख़लीफे को रस्सी डाल जो तेरे पास वक़्त से पहले पहुँच गए परवरदिगार उन के मसाइल का हल निकाल परवरदिगार सिर्फ़ बना देना काफ़ी नइँ तख़्लीक कर के दे तो फिर देखभाल कर हम लोग तेरी कुन का भरम रखने आए हैं परवरदिगार यार! हमारा ख़याल कर
Afkar Alvi
78 likes
"सज़ा" हर बार मेरे सामने आती रही हो तुम हर बार तुम से मिल के बिछड़ता रहा हूँ मैं तुम कौन हो ये ख़ुद भी नहीं जानती हो तुम मैं कौन हूँ मैं ख़ुद भी नहीं जानता हूँ मैं तुम मुझ को जान कर ही पड़ी हो अज़ाब में और इस तरह ख़ुद अपनी सज़ा बन गया हूँ मैं तुम जिस ज़मीन पर हो मैं उस का ख़ुदा नहीं पस सर-बसर अजी़य्यत व आजा़र ही रहो बेजा़र हो गई हो बहुत ज़िन्दगी से तुम जब बस में कुछ नहीं है तो बेज़ार ही रहो तुम को यहाँ के साया व परतौ से क्या ग़र्ज़ तुम अपने हक़ में बीच की दीवार ही रहो मैं इब्तिदा-ए-इश्क़ से बेमहर ही रहा तुम इन्तिहा-ए-इश्क़ का मेआ'र ही रहो तुम ख़ून थूकती हो ये सुन कर ख़ुशी हुई इस रंग इस अदा में भी पुरकार ही रहो मैं ने ये कब कहा था मोहब्बत में है नजात मैं ने ये कब कहा था वफ़ादार ही रहो अपनी मता-ए-नाज़ लुटा कर मेरे लिए बाज़ार-ए-इल्तिफ़ात में नादार ही रहो जब मैं तुम्हें निशात-ए-मोहब्बत न दे सका ग़म में कभी सुकून रफा़क़त न दे सका जब मेरे सब चराग़-ए-तमन्ना हवा के हैं जब मेरे सारे ख़्वाब किसी बे-वफ़ा के हैं फिर मुझ को चाहने का तुम्हें कोई हक़ नहीं तन्हा कराहने का तुम्हें कोई हक़ नहीं
Jaun Elia
44 likes
"हाल-ए-दिल" मेरी दिलरुबा तुम ख़ूब-सूरत हो सूरत से नहीं सीरत से मुझे तुम्हारी सीरत से मुहब्बत है इसीलिए सीरत का जानता हूँ शर्म दहशत परेशानी जिन्हें सुख़नवरों कवियों ने इश्क़ की लज़्ज़त बताया है फ़िलहाल ये मेरे दरमियाँ आ रहे हैं बहरहाल मेरी चाहतें तुम्हारे नफ़स में धड़कती हैं ज़िंदा रहती हैं मैं ने तुम्हें देखा है देखते हुए मुझे चाहते हुए मुझे सोचते हुए और मेरे लिए परेशान होते हुए वैसे चाहत हो तो कहना लाज़मी होता है ज़रूरी होता है लेकिन इश्क़ की क़ायनात में लफ़्ज़ ख़ामोश रहते हैं और निग़ाहें बात कर लेती हैं मुझे पता है एक दिन तुम मेरी निग़ाहों से बात कर लोगी पूछ लोगी और तुम्हें जवाब मिलेगा हाँ मैं भी चाहता हूँ ख़ूब चाहता हूँ वैसे मैं भी अपने नग़्मों अपनी ग़ज़लों में मुहब्बत ख़ूब लिखता हूँ हालाँकि सदाक़त ये है कि मैं भी कहने में ख़ौफ़ खाता हूँ वैसे बुरा न मानना कि मैं ने तुम सेे कभी इज़हार नहीं किया सोच लेना कि थियोरी और प्रैक्टिकल में फ़र्क़ होता है ख़ैर अब जो मेरा मौज़ुदा हाल है वो ये है कि आए दिन दिल और दिमाग़ मसअला खड़ा कर देते हैं दिल कहता है तुम ख़ूब-सूरत हो दिमाग़ कहता है मंज़िल पे इख़्तियार करो बहरहाल तुम ख़ूब-सूरत हो तुम ज़ियादा ख़ूब-सूरत हो तुम सब सेे ज़ियादा ख़ूब-सूरत हो तुम ही ख़ूब-सूरत हो
Rakesh Mahadiuree
25 likes
More from Rafiq Sandelvi
कैसी मख़्लूक़ थी आग में उस का घर था अलाव की हिद्दत में मव्वाज लहरों को अपने बदन की मलाहत में महसूस करती थी लेकिन वो अंदर से अपने ही पानी से डरती थी कितने ही उश्शाक़ अपनी जवानी में पानी में इक सानिया उस को छूने की ख़्वाहिश में नीचे उमुक़ में बहुत नीचे उतरे मगर फिर न उभरे समुंदर ने मंथन से उन के वजूदों को ज़म कर लिया दूधिया झाग ने और कोहना नमक ने उन्हें अपनी तेज़ाबियत में घुलाया भड़कती हुई आग ने जज़्र-ओ-मद में लपेटा उन्हें सर से पा तक जलाया मगर कोई शो'लों से कुंदन सा सीपों से मोती सा बाहर न आया वो अब भी समुंदर में इठलाती सत्हों के नीले बहाव में अपने अलाव में क़स्र-ए-ज़मुर्रद में तन्हा भटकती है इक बा-आह आब-ओ-आतिश में रंगों की बारिश में अब भी वो ज़ुल्फ़ें झटकती है तो ऊद-ओ-अम्बर की महकार आती है क़तरात उड़ कर दहन कितने घोंगों का भरते हैं उस की झलक देखने के लिए आज भी लोग मरते हैं अब भी यहाँ कश्तियों आब-दोज़ों जहाज़ों के अर्शों पे उस की ही बातें हैं दुनिया के सय्याह सातों समुंदर के मल्लाह उस के न होने पे होने पे तकरार करते हैं उस की कशिश में बहुत दूर के पानियों में सफ़र के लिए ख़ुद को तयार करते हैं मैं भी यहाँ मुज़्तरिब और बेहाल ख़स्ता-ओ-पारीना तख़्ते पे बहता हुआ एक ख़ुफ़्ता जज़ीरे के नज़दीक क्या देखता हूँ कि वो एक पत्थर पे बैठी है पानी पे तारी है इक कैफ़ सा चाँदनी की लपक और हवा की मधुर लय पे मछली सा नीचे का धड़ उस का शफ़्फ़ाफ़ पानी में हिलता है अबरेशमीं नूर में अक्स-ए-सीमाब सा उस के गलना चेहरे पे खिलता है अब देखिए मुझ सा मबहूत आशिक़ उसे अपनी आग़ोश में कैसे भरता है ग़र्क़ाब होता है मरता है
Rafiq Sandelvi
0 likes
उसी आग में मुझे झोंक दो वही आग जिस ने बुलाया था मुझे एक दिन दम-ए-शोलगी दम-ए-शोलगी मिरा इंतिज़ार किया बहुत कई ख़ुश्क लकड़ियों शाख़चों, के हिसार में जहाँ बर्ग-ओ-बार का ढेर था दम-ए-शोलगी मुझे एक पत्ते ने ये कहा था घमंड से इधर आ के देख कि इस तपीदा ख़ुमार में हमीं हम हैं लकड़ियों शाख़चों के हिसार में यहाँ और कौन वजूद है यहाँ सिर्फ़ हम हैं रुके हुए कहीं आधे और कहीं पूरे पूरे जले हुए दम-ए-शोलगी हमें जो मसर्रत-ए-रक़्स थी तुम्हें क्या ख़बर अगर आग तुम को अज़ीज़ थी तो ये जिस्म कौन सी चीज़ थी जिसे तुम कभी न जला सके वो जो राज़ था पस-ए-शोलगी नहीं पा सके! सो कहा था मैं ने ये एक अध-जले बर्ग से मुझे दुख बहुत है कि आग ने मिरा इंतिज़ार किया बहुत मगर उन दिनों किसी और तर्ज़ की आग में मिरा जिस्म जलने की आरज़ू में असीर था मगर उन दिनों मैं न जल सका मैं न जून अपनी बदल सका मगर अब वो आग कि जिस में तुम ने पनाह ली जहाँ तुम जले जहाँ तुम अजीब सी लज़्ज़तों से गले मिले उसी आग में मुझे झोंक दो
Rafiq Sandelvi
0 likes
बुरादा उड़ रहा है तिर्मिरे से नाचते हैं दीदा-ए-नमनाक में बुर्राक़ साए रेंगते हैं राहदारी में बुरादा उड़ रहा है नाक के नथुने में नलकी ऑक्सीजन की लगी है गोश-ए-लब राल से लुथड़ा है हिचकी सी बंधी है इक ग़शी है मेरा हाज़िर मेरे ग़ाएब से जुदा है क्या बताऊँ माजरा क्या है! ज़मानों क़ब्ल हम दोनों का रस्ता पोटली में माँ के हाथों का पका खाना किताबें और बस्ता एक थे कड़ियों के रख़नों में हमारे साथ चिड़ियाँ रात दिन बिसराम करती थीं हमारी मुश्तरक चहकार थी दर्ज़ी से कपड़े एक जैसे सिल के आते एक से जूते पहनते बूँदा-बाँदी में इकट्ठे ही नहाते हम जिधर जाते हमेशा साथ जाते रात जब ढलती तो सुनते थे कहानी सहन में रक्खे हुए मटके का पानी पेड़ की छतरी सितारों से मुज़य्यन आसमाँ हाँडी की ख़ुश्बू और वरीदों का लहू अल-मुख़्तसर ख़्वाबों की दुनिया एक थी इक दूसरे का हाज़िर ओ ग़ाएब थे हम जुड़वाँ थे आज़ा ओ अनासिर में दुई नापैद थी सीने से सीना दिल से दिल माथे से माथा मुंसलिक था! क्या बताऊँ किस तरह बिजली लपक कर तार से निकली किनारे अपना दरिया छोड़ कर रुख़्सत हुए तकले का धागा किस तरह टूटा सिरहाने ख़्वाब जो रक्खे थे कब बदले गए ज़ीना किधर को मुड़ गया वो कौन सा सामाँ था जिस के फेंकने पर दिल तो राज़ी था मगर जिस के उठाने से कमर दुखती न थी किस दर्द की परछाईं थी जो मज़हर ओ शय से निकलना चाहती थी धुँद जो दीवार के दोनों तरफ़ थी उस का क़िस्सा क्या सुनाऊँ! क्या बताऊँ वक़्त ने जब तख़्ता-ए-आहन पे रख कर तेज़-रौ आरा चलाया था हमें टुकड़ों में काटा था उसी दिन से बुरादा उड़ रहा है पेड़ के सूखे तने से छत की कड़ियों से किताबों और ख़्वाबों से बुरादा उड़ रहा है मेरा हाज़िर मेरे ग़ाएब से जुदा है!!
Rafiq Sandelvi
0 likes
इक मुअल्लक़ ख़ला में कहीं ना-गहाँ मेहरबाँ फ़र्श पर पाँव मेरा पड़ा मैं ने देखा खुला है मिरे सामने ज़र-निगार ओ मुनक़्क़श बहुत ही बड़ा एक दर ख़्वाब का मेहरबाँ फ़र्श के मरमरीं पत्थरों से हुवैदा हुआ अक्स महताब का मैं ने हाथ अपने आगे बढ़ाए और उस को छुआ घंटियाँ मेरे कानों में बजने लगीं जावेदाँ और ग़िनाई रिफ़ाक़त के माबैन था मेरा सहरा-ए-जाँ इक मुअल्लक़ ख़ला में कहीं ना-गहाँ मैं ने देखा मिरे शब-नुमा जिस्म पर इक सितारा सी बारिश ने लब रख दिया नर्म बुर्राक़ तर्शे हुए ताक़ पर जितना ज़ाद-ए-सफ़र मेरे हम-राह था मैं ने सब रख दिया अब मैं आज़ाद था और तिलिस्मीं पड़ाव का हर इस्म भी याद था मैं ने देखा मिरे चार जानिब झुका था पियाला-नुमा आसमाँ मेरा महरम मिरी साँस का राज़-दाँ इक मुअल्लक़ ख़ला में कहीं ना-गहाँ मेहरबाँ फ़र्श पर पाँव मेरा पड़ा मैं ने देखा खुला है मिरे सामने ज़र-निगार ओ मुनक़्क़श बहुत ही बड़ा एक दर ख़्वाब का
Rafiq Sandelvi
0 likes
कहो कौन हो तुम अज़ल से खड़े हो निगाहों में हैरत के ख़े में लगाए उफ़ुक़ के घने पानियों की तरफ़ अपना चेहरा उठाए कहो कौन हो तुम बताओ बताओ कहीं तुम तिलिस्म-ए-समाअत से ना-आश्ना तो नहीं हो कहीं तुम वो दर तो नहीं हो जो सदियों की दस्तक से खुलता नहीं या क़दीमी शिकस्ता सी मेहराब हो जिस में कोई चराग़-ए-रिफ़ाक़त भी जलता नहीं धुँद-आलूद कोहना पहाड़ों में अंदर ही अंदर को जाता हुआ रास्ता तो नहीं हो वही रंग हो जिस से रंग और आमेज़ होता नहीं बे-नुमू झील जिस में परिंदा कोई अपने पर तक भिगोता नहीं कौन हो तुम बताओ बताओ कहीं मलबा-ए-वक़्त पर नीस्ती के अंधेरे में बैठे हुए रोज़-ए-अव्वल से उजड़े हुए बे-सहारा मकीं तो नहीं हो कहीं तुम फ़लक से परे या वरा-ए-ज़मीं तो नहीं हो! कहो कौन हो तुम बताओ बताओ कहीं तुम तकल्लुम के असरार से लफ़्ज़ के भेद से ना-बलद तो नहीं हो कहीं तुम अबद तो नहीं हो!!
Rafiq Sandelvi
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Rafiq Sandelvi.
Similar Moods
More moods that pair well with Rafiq Sandelvi's nazm.







