nazmKuch Alfaaz

मिरे घर की दीवार पर अहद-ए-रफ़्ता के रंगीन अफ़्साने सजे हैं मिरे अज्दाद की हिजरतें अपनी यादों के ख़्वाबों के हमराह खड़ी हैं मगर मैं तो उस दौर का आइना हूँ जहाँ ख़्वाब बनते हैं कम और बिखरते बहुत हैं जहाँ लोग बस अहद-ए-रफ़्ता में जीने का गुर जानते हैं मैं बासी हूँ उस गाँव का जिस के राखे ख़ुद अपने ग्वालों के घर लूटते हैं जहाँ खेतों में अज़ाबों की फ़सलें कटी हैं मैं अब मुड़ के देखूँ

Related Nazm

जब वो इस दुनिया के शोर और ख़ामोशी से कता तअल्लुक़ होकर इंग्लिश में ग़ुस्सा करती है, मैं तो डर जाता हूँ लेकिन कमरें की दीवारें हँसने लगती हैं वो इक ऐसी आग है जिस को सिर्फ़ दहकने से मतलब है वो एक ऐसा ख़्वाब है जिस को देखने वाला ख़ुद मुश्किल में पड़ सकता है उस को छूने की ख़्वाहिश तो ठीक है लेकिन पानी कौन पकड़ सकता है वो रंगों से वाक़िफ है बल्कि हर एक रंग के शजरे तक से वाक़िफ है हम ने जिन फूलों को नफ़रत से मंसूब किया वो उन पीले फूलों की इज़्ज़त करती है कभी कभी वो अपने हाथ में पेंसिल ले कर ऐसी सतरें खेंचती है, सब कुछ सीधा हो जाता है वो चाहे तो हर इक चीज़ को उस के अस्ल में ला सकती है सिर्फ़ उसी के हाथों से दुनिया तरतीब में आ सकती है हर पत्थर उस पाँव से टकराने की ख़्वाहिश में ज़िंदा लेकिन ये तो इसी अधूरेपन का जहाँ हैं हर पिंजरे में ऐसे क़ैदी कब होते हैं हर कपड़े की क़िस्मत में वो जिस्म कहाँ हैं मेरी बे-मक़सद बातों से तंग भी आ जाती है तो महसूस नहीं होने देती लेकिन अपने होने से उकता जाती है उस को वक़्त की पाबंदी से क्या मतलब है वो तो बंद घड़ी भी हाथ में बाँध के कालेज आ जाती है

Tehzeeb Hafi

51 likes

उर्दू है मिरा नाम मैं 'ख़ुसरव' की पहेली मैं 'मीर' की हमराज़ हूँ 'ग़ालिब' की सहेली दक्कन के 'वली' ने मुझे गोदी में खेलाया 'सौदा' के क़सीदों ने मिरा हुस्न बढ़ाया है 'मीर' की अज़्मत कि मुझे चलना सिखाया मैं दाग़ के आंगन में खिली बन के चमेली उर्दू है मिरा नाम मैं 'ख़ुसरव' की पहेली 'ग़ालिब' ने बुलंदी का सफ़र मुझ को सिखाया 'हाली' ने मुरव्वत का सबक़ याद दिलाया 'इक़बाल' ने आईना-ए-हक़ मुझ को दिखाया 'मोमिन' ने सजाई मिरे ख़्वाबों की हवेली उर्दू है मिरा नाम मैं 'ख़ुसरव' की पहेली है 'ज़ौक़' की अज़्मत कि दिए मुझ को सहारे 'चकबस्त' की उल्फ़त ने मिरे ख़्वाब सँवारे 'फ़ानी' ने सजाए मिरी पलकों पे सितारे 'अकबर' ने रचाई मिरी बे-रंग हथेली उर्दू है मिरा नाम मैं 'ख़ुसरव' की पहेली क्यूँ मुझ को बनाते हो तअस्सुब का निशाना मैं ने तो कभी ख़ुद को मुसलमां नहीं माना देखा था कभी मैं ने भी ख़ुशियों का ज़माना अपने ही वतन में हूँ मगर आज अकेली उर्दू है मिरा नाम मैं 'ख़ुसरव' की पहेली

Iqbal Ashhar

19 likes

मिरे मुख़ालिफ़ ने चाल चल दी है और अब मेरी चाल के इंतिज़ार में है मगर मैं कब से सफ़ेद-ख़ानों सियाह-ख़ानों में रक्खे काले सफ़ेद मोहरों को देखता हूँ मैं सोचता हूँ ये मोहरे क्या हैं अगर मैं समझूँ के ये जो मोहरे हैं सिर्फ़ लकड़ी के हैं खिलौने तो जीतना क्या है हारना क्या न ये ज़रूरी न वो अहम है अगर ख़ुशी है न जीतने की न हारने का ही कोई ग़म है तो खेल क्या है मैं सोचता हूँ जो खेलना है तो अपने दिल में यक़ीन कर लूँ ये मोहरे सच-मुच के बादशाह ओ वज़ीर सच-मुच के हैं प्यादे और इन के आगे है दुश्मनों की वो फ़ौज रखती है जो कि मुझ को तबाह करने के सारे मंसूबे सब इरादे मगर ऐसा जो मान भी लूँ तो सोचता हूँ ये खेल कब है ये जंग है जिस को जीतना है ये जंग है जिस में सब है जाएज़ कोई ये कहता है जैसे मुझ से ये जंग भी है ये खेल भी है ये जंग है पर खिलाड़ियों की ये खेल है जंग की तरह का मैं सोचता हूँ जो खेल है इस में इस तरह का उसूल क्यूँँ है कि कोई मोहरा रहे कि जाए मगर जो है बादशाह उस पर कभी कोई आँच भी न आए वज़ीर ही को है बस इजाज़त कि जिस तरफ़ भी वो चाहे जाए मैं सोचता हूँ जो खेल है इस में इस तरह उसूल क्यूँँ है पियादा जो अपने घर से निकले पलट के वापस न जाने पाए मैं सोचता हूँ अगर यही है उसूल तो फिर उसूल क्या है अगर यही है ये खेल तो फिर ये खेल क्या है मैं इन सवालों से जाने कब से उलझ रहा हूँ मिरे मुख़ालिफ़ ने चाल चल दी है और अब मेरी चाल के इंतिज़ार में है

Javed Akhtar

5 likes

दिसम्बर का महीना और दिल्ली की सर्दी सितारों की झिलमिलाती झुरमुट से परे आसमान के एक सुनसान गोशे में पूनम का ठिठुरता हुआ कोई चाँद जैसे बादलों में खाता है मुतवातिर हचकोले हौले हौले तन्हा मुसाफ़िर और दूर तक कोहरे की चादर में लिपटी बल खाती सड़कें धुंद की ग़ुबार में खोया हुआ इंडिया गेट ठण्ड में ठोकरें खाता मुसाफ़िर ख़ुश नसीब है बादलों में घुस जाता है चाँद मेरी क्रिसमस की रौनक़ें फैली हैं तमाम सितारों से रौशन सजे धजे बाज़ार लज़ीज़ खानों की ख़ुशबुएँ जहाँ फैली हैं हर-सू बाज़ार की गर्म फ़ज़ाओं में मय की सरमस्ती में डूबा हुआ है पूरे शहर का शबाब तन्हा मुसाफ़िर की चंद रोज़ा मसाफ़त भी क्या शय है यारो! हम-वतनों से दूर अपनों से दूर जमुना तट पर जैसे बिन माँझी के नाव बोट क्लब के सर्द पानी में जैसे तैरता रुकता हुआ कोई तन्हा हुबाब तन्हा मुसाफ़िर सोचता है कोई है जिस का वो हाथ थाम ले हौले हौले कोई है जो उस के साथ कुछ दौर चले हौले हौले धुँद में खोई हुई मंज़िलें तवील सड़कें और तन्हा मुसाफ़िर जैसे पूनम का ठिठुरता हुआ कोई चाँद बादलों में खाता है मुतवातिर हचकोले हौले हौले

Perwaiz Shaharyar

9 likes

"दिसम्बर मुझे रास आता नहीं" कई साल गुज़रे कई साल बीते शब-ओ-रोज़ की गर्दिशों का तसलसुल दिल-ओ-जान में साँसों की परतें उल्टे हुए ज़लज़लों की तरह हांफ़ता है चटख़्ते हुए ख़्वाब आँखों की नाज़ुक रगें छीलते हैं मगर मैं इक साल की गोद में जागती सुब्ह को बे-करांचाहतों से अटी ज़िंदगी की दुआ दे कर अब तक वही जुस्तुजू का सफ़र कर रहा हूँ गुज़रता हुआ साल जैसा भी गुज़रा मगर साल के आख़िरी दिन निहायत कठिन हैं मिरे मिलने वालो नए साल की मुस्कुराती हुई सुब्ह गर हाथ आए तो मिलना कि जाते हुए साल की साअ'तों में ये बुझता हुआ दिल धड़कता तो है मुस्कुराता नहीं दिसम्बर मुझे रास आता नहीं

Mohsin Naqvi

5 likes

More from Qaisar Abbas

आसमानों से उतरी अजनबी मख़्लूक़ या ख़ुद-कलामी में मैं डूबी सदा-ए-बाज़-गश्त हँसता गाता परिंदा आवारा दहकते ख़्वाबों में जलता पैकर या अध-खुले दरवाज़ों से झाँकता मासूम बालक बे-नाम जज़ीरों के अंधे कुओं से निकलने की कोशिश-ए-नाकाम में अन-देखे हज़ार जुगनुओं के तआ'क़ुब में दौड़ता हाँफता काँपता आधा आदमी जो कभी अपना दिल चीर के नदी के बिछड़ते हुए दो किनारों पर दफ़्न कर आया था और अब इन दोनों किनारों पर खड़ा उतरती बूंदों के मौसम में दिन चढ़े अपने ही पिघलते पिंजर का इस्तिक़बाल करता है

Qaisar Abbas

0 likes

सुब्ह-दम आज मिरी नींद भरी आँख गई शब के हसीं ख़्वाब की हल्की सी झलक ले के उठी दूर वादी में कहीं नाचते गाते बच्चे फूल चेहरों पे सजी खेलती हँसती आँखें खिलखिलाती हुई शामों में जवानी की महक रक़्स करती हुई रातों में हिना के सद-रंग लहलहाते हुए खेतों में नई फ़स्ल की भीनी ख़ुशबू ज़िंदगी रंग-ए-शफ़क़ रंग-ए-सदा

Qaisar Abbas

0 likes

हमारी सब लकीरें दाएरों में घूमती हैं हमारे सारे रस्ते एक ही मेहवर की जानिब लौट आते हैं सुब्ह-दम अस्प-ए-ताज़ा की तरह घर से निकल कर दाएरों में दौड़ना और दिन ढले आख़िर उसी मरकज़ पे वापस लौट आना ही हमारी ज़िंदगी है हमें बस एक जानिब देखने का हुक्म सादिर है हमारी सोच बीनाई मुक़द्दर सब इन्ही रस्तों के क़ैदी हैं हमें मालूम है इन दाएरों की पार भी

Qaisar Abbas

0 likes

काँपते हाथ मिरे एक दुआ को उट्ठे ऐ ख़ुदा आज मिरे ख़्वाब की ता'बीर मिले या न मिले मो'जिज़े हों कि न हों फिर बशारत नई सुब्हों की मिले या न मिले ऐ ख़ुदा आज कोई अच्छी ख़बर शहर-आशोब से इस शहर-ए-बुताँ तक पहुँचे

Qaisar Abbas

0 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Qaisar Abbas.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Qaisar Abbas's nazm.