sherKuch Alfaaz

इतने गहरे उतर गया हूँ दरिया-ए-दर्द-ए-दिल में हाथ पकड़ कर खींच ले वरना डूब के भी मर सकता हूँ कट्टे ख़ंजर रस्सी माचिस कुछ दिन मुझ सेे दूर रखो कुछ करने से चूक गया हूँ मैं कुछ भी कर सकता हूँ

Vashu Pandey36 Likes

More from Vashu Pandey

इतने कहाँ नसीब कि इस सेे प्यास बुझाएँ खेल करें दरिया हम जैसों को अपने पास बिठा ले काफ़ी है

Vashu Pandey

34 likes

इश्क़ क़ैस फ़रहाद रोमियो जैसे ही कर सकते हैं हम तो ठहरे दस से छह तक ऑफ़िस जाने वाले लोग

Vashu Pandey

31 likes

बाक़ी सारे काम भुलाकर इश्क़ किया सुब्ह से ले कर शाम बराबर इश्क़ किया ग़लती ये थोड़े थी इश्क़ किया हम ने ग़लती ये थी ग़ैर बिरादर इश्क़ किया

Vashu Pandey

29 likes

इस लिए भी इस शजर से सब को इतना प्यार है दे रहा है फल अभी ये और सायादार है ऐ ख़ुदा इस ना-ख़ुदा की ख़ैर हो ये नासमझ ये समझता है कि इस के हाथ में पतवार है

Vashu Pandey

35 likes

ब-जुज़ ख़ुदा के किसी का हम पे करम नहीं है ये कम नहीं है किसी का सजदा जबीं पे अपनी रक़म नहीं है ये कम नहीं है हमारी चुप्पी ये है ग़नीमत वगरना ये जो किया है तुम ने यक़ीन मानो हमारा माथा गरम नहीं है ये कम नहीं है

Vashu Pandey

30 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Vashu Pandey.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Vashu Pandey's sher.