sherKuch Alfaaz

तल्ख़ फब्तियाँ तीखी बातें उस पर तंज़ भरे अश'आर उन के लब हरकत में आए शहद घुल गया कानों में

Related Sher

कैसा दिल और इस के क्या ग़म जी यूँँ ही बातें बनाते हैं हम जी

Jaun Elia

155 likes

जहान भर में न हो मुयस्सर जो कोई शाना, हमें बताना नहीं मिले गर कोई ठिकाना तो लौट आना, हमें बताना कुछ ऐसी बातें जो अनकही हों, मगर वो अंदर से खा रही हों लगे किसी को बताना है पर नहीं बताना, हमें बताना

Vikram Gaur Vairagi

63 likes

ख़ुश्बू की बरसात नहीं कर पाते हैं हम ख़ुद ही शुरुआत नहीं कर पाते हैं जिस लड़की की बातें करते हैं सब सेे उस लड़की से बात नहीं कर पाते हैं

Gyan Prakash Akul

83 likes

जब चाहें सो जाते थे हम, तुम सेे बातें कर के तब उल्टी गिनती गिनने से भी नींद नहीं आती है अब इश्क़ मुहब्बत पर ग़ालिब के शे'र सुनाए उस को जब पहले थोड़ा शरमाई वो फिर बोली इस का मतलब?

Tanoj Dadhich

58 likes

तीनों ज़िद्दी हैं कि हम तुझ सेे कहेंगे भी नहीं तू छूएगा भी नहीं ज़ख़्म भरेंगे भी नहीं

Shadab Javed

57 likes

More from Saurabh Mehta 'Alfaaz'

उन्हें खो कर ये माना हम सिफ़र हैं मुयस्सर पर उन्हें भी हम कहाँ हैं

Saurabh Mehta 'Alfaaz'

1 likes

यार सारे, सारे आशिक़ और पुराने मुँह लगे अब ये कहते फिर रहे हैं कौन उस के मुँह लगे

Saurabh Mehta 'Alfaaz'

2 likes

ग़ज़ल को कुछ नए चेहरे नए अश'आर देता हूँ मैं यूँँ अल्फ़ाज़ के ख़ंजर को अपने धार देता हूँ कभी जब तैश में चाहूँ किसी का क़त्ल करना मैं तो फिर ग़ुस्से में आ कर शे'र कोई मार देता हूँ

Saurabh Mehta 'Alfaaz'

6 likes

ये जो इश्क़–ओ–उल्फ़त वाली भोली-भाली बातें हैं सुन तुझ को इक बात बताऊँ सारी ख़ाली बातें हैं हाँ इक ऐसा दौर था जिस में बातें ख़त्म न होती थीं अब बातें होने की बातें सिर्फ़ ख़याली बातें हैं

Saurabh Mehta 'Alfaaz'

3 likes

मुसन्निफ़ हूँ मगर किरदार होता जा रहा हूँ तसल्लुत अपने ही लिक्खे पे खोता जा रहा हूँ कहानी में तो इक अंजाम अच्छा ही लिखा था उसी अंजाम पर पैहम मैं रोता जा रहा हूँ

Saurabh Mehta 'Alfaaz'

1 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Saurabh Mehta 'Alfaaz'.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Saurabh Mehta 'Alfaaz''s sher.