बिछड़ कर मिल रहे हैं सब, पुराने यार सालों बा'द बदल कर भी नहीं बदले, हैं ये मक्कार सालों बा'द अकेला है निपट कोई, ज़माने से कटा सा है तो कोई एक से बढ़ कर, हुआ दो-चार सालों बा'द किसी को मिल नहीं पाया, कभी इज़हार का मौक़ा अभी तक है अधूरा ही, किसी का प्यार सालों बा'द किसी में कुछ नहीं बदला, मगर हाँ ये तो बदला है मिरे सब यार अब लगते, हैं ज़िम्मेदार सालों बा'द
Related Ghazal
चला है सिलसिला कैसा ये रातों को मनाने का तुम्हें हक़ दे दिया किस ने दियों के दिल दुखाने का इरादा छोड़िए अपनी हदों से दूर जाने का ज़माना है ज़माने की निगाहों में न आने का कहाँ की दोस्ती किन दोस्तों की बात करते हो मियाँ दुश्मन नहीं मिलता कोई अब तो ठिकाने का निगाहों में कोई भी दूसरा चेहरा नहीं आया भरोसा ही कुछ ऐसा था तुम्हारे लौट आने का ये मैं ही था बचा के ख़ुद को ले आया किनारे तक समुंदर ने बहुत मौक़ा' दिया था डूब जाने का
Waseem Barelvi
103 likes
सितम ढाते हुए सोचा करोगे हमारे साथ तुम ऐसा करोगे? अँगूठी तो मुझे लौटा रहे हो अँगूठी के निशाँ का क्या करोगे? मैं तुम सेे अब झगड़ता भी नहीं हूँ तो क्या इस बात पर झगड़ा करोगे? मेरा दामन तुम्हीं था में हुए हो मेरा दामन तुम्हीं मैला करोगे बताओ वा'दा कर के आओगे ना? के पिछली बार के जैसा करोगे? वो दुल्हन बन के रुख़्सत हो गई है कहाँ तक कार का पीछा करोगे? मुझे बस यूँँ ही तुम सेे पूछना था अगर मैं मर गया तो क्या करोगे?
Zubair Ali Tabish
140 likes
पागल कैसे हो जाते हैं देखो ऐसे हो जाते हैं ख़्वाबों का धंधा करती हो कितने पैसे हो जाते हैं दुनिया सा होना मुश्किल है तेरे जैसे हो जाते हैं मेरे काम ख़ुदा करता है तेरे वैसे हो जाते हैं
Ali Zaryoun
158 likes
इक पल में इक सदी का मज़ा हम से पूछिए दो दिन की ज़िंदगी का मज़ा हम से पूछिए भूले हैं रफ़्ता रफ़्ता उन्हें मुद्दतों में हम क़िस्तों में ख़ुद-कुशी का मज़ा हम से पूछिए आग़ाज़-ए-आशिक़ी का मज़ा आप जानिए अंजाम-ए-आशिक़ी का मज़ा हम से पूछिए जलते दियों में जलते घरों जैसी ज़ौ कहाँ सरकार रौशनी का मज़ा हम से पूछिए वो जान ही गए कि हमें उन सेे प्यार है आँखों की मुख़बिरी का मज़ा हम सेे पूछिए हँसने का शौक़ हम को भी था आप की तरह हँसिए मगर हँसी का मज़ा हम से पूछिए हम तौबा कर के मर गए बे-मौत ऐ 'ख़ुमार' तौहीन-ए-मय-कशी का मज़ा हम से पूछिए
Khumar Barabankvi
95 likes
उस के हाथों में जो ख़ंजर है ज़्यादा तेज है और फिर बचपन से ही उस का निशाना तेज है जब कभी उस पार जाने का ख़याल आता मुझे कोई आहिस्ता से कहता था की दरिया तेज है आज मिलना था बिछड़ जाने की निय्यत से हमें आज भी वो देर से पहुँचा है कितना तेज है अपना सब कुछ हार के लौट आए हो न मेरे पास मैं तुम्हें कहता भी रहता की दुनिया तेज है आज उस के गाल चू में हैं तो अंदाज़ा हुआ चाय अच्छी है मगर थोडा सा मीठा तेज है
Tehzeeb Hafi
220 likes
More from Divy Kamaldhwaj
देख रहा है किस का चेहरा, आगे बढ़ मिल जाएगा तुझ को रस्ता, आगे बढ़ बैठे-बैठे केवल उतना मिलता है जितना छोड़े आगे वाला, आगे बढ़ इस रण में जय और पराजय मेरी है तू गाण्डीव उठा, कर हमला, आगे बढ़ मासूमों की भूख की क़ीमत क्या होगी दो गाली, रुपया, और ताना, आगे बढ़ भीगी आँखें, टूटा दिल और चिल्लाना सदियों का ये खेल पुराना, आगे बढ़ तूफ़ाँ, बिजली और बवंडर तो होंगे हिम्मत से बस नाव चलाना, आगे बढ़
Divy Kamaldhwaj
10 likes
दास्तान-ए-ज़िन्दगी के सिर्फ़ कुछ किरदार सच झूठ है ज़ाती मकाँ और सब किराया-दार सच ये ज़बाँ खुलती नहीं वैसे तो सबके सामने पूछता है तो बता दूँगा तुझे दो-चार सच झूठ कहना छोड़ दूँगा बस मुझे इतना बता कौन अब तक कह सका हर एक को हर बार सच जो ख़ुदा को चाहता है उस को जन्नत सच लगे और काफ़िर को तो लगता है यही संसार सच
Divy Kamaldhwaj
7 likes
राज़ जो भी था नज़र में आ गया आप का चेहरा नज़र में आ गया वक़्त आया था बुरा सो देख लो आप का लहजा नज़र में आ गया डूबने वाली थी कश्ती इश्क़ की और इक तिनका नज़र में आ गया पाक था मैं और दामन था सफ़ेद ख़ून का धब्बा नज़र में आ गया काम भी सारा किया और चुप रहे बोलने वाला नज़र में आ गया कल पिताजी हँस रहे थे और तभी पैर का छाला नज़र में आ गया
Divy Kamaldhwaj
6 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Divy Kamaldhwaj.
Similar Moods
More moods that pair well with Divy Kamaldhwaj's ghazal.







