ghazalKuch Alfaaz

है एक लाश की सूरत पड़ी हुई दुनिया सलीब-ए-वक़्त के ऊपर जड़ी हुई दुनिया हम ऐसे लोग ही ख़ुराक थे सदा इस की हमारे ख़ून को पी कर बड़ी हुई दुनिया तमाम उम्र भी दौड़ो न हाथ आएगी अजीब शय है ये साकित खड़ी हुई दुनिया हर एक शख़्स है पीछे पड़ा हुआ इस के हर एक शख़्स के पीछे पड़ी हुई दुनिया जदीद शे'र की सूरत जदीद शाइ'र के जदीद होने की ज़िद पर अड़ी हुई दुनिया हसीन लड़कियाँ ख़ुशबूएँ चाँदनी रातें और इन के बा'द भी ऐसी सड़ी हुई दुनिया 'अमीर इमाम' ने कूड़े में फेंक दी कब की जिसे तलब हो उठा ले पड़ी हुई दुनिया

Ameer Imam9 Likes

Related Ghazal

उस के हाथों में जो ख़ंजर है ज़्यादा तेज है और फिर बचपन से ही उस का निशाना तेज है जब कभी उस पार जाने का ख़याल आता मुझे कोई आहिस्ता से कहता था की दरिया तेज है आज मिलना था बिछड़ जाने की निय्यत से हमें आज भी वो देर से पहुँचा है कितना तेज है अपना सब कुछ हार के लौट आए हो न मेरे पास मैं तुम्हें कहता भी रहता की दुनिया तेज है आज उस के गाल चू में हैं तो अंदाज़ा हुआ चाय अच्छी है मगर थोडा सा मीठा तेज है

Tehzeeb Hafi

220 likes

पागल कैसे हो जाते हैं देखो ऐसे हो जाते हैं ख़्वाबों का धंधा करती हो कितने पैसे हो जाते हैं दुनिया सा होना मुश्किल है तेरे जैसे हो जाते हैं मेरे काम ख़ुदा करता है तेरे वैसे हो जाते हैं

Ali Zaryoun

158 likes

जिस तरह वक़्त गुज़रने के लिए होता है आदमी शक्ल पे मरने के लिए होता है तेरी आँखों से मुलाक़ात हुई तब ये खुला डूबने वाला उभरने के लिए होता है इश्क़ क्यूँँ पीछे हटा बात निभाने से मियाँ हुस्न तो ख़ैर मुकरने के लिए होता है आँख होती है किसी राह को तकने के लिए दिल किसी पाँव पे धरने के लिए होता है दिल की दिल्ली का चुनाव ही अलग है साहब जब भी होता है ये हरने के लिए होता है कोई बस्ती हो उजड़ने के लिए बसती है कोई मज़मा हो बिखरने के लिए होता है

Ali Zaryoun

61 likes

आप जैसों के लिए इस में रखा कुछ भी नहीं लेकिन ऐसा तो न कहिए कि वफ़ा कुछ भी नहीं आप कहिए तो निभाते चले जाएँगे मगर इस तअ'ल्लुक़ में अज़िय्यत के सिवा कुछ भी नहीं मैं किसी तरह भी समझौता नहीं कर सकता या तो सब कुछ ही मुझे चाहिए या कुछ भी नहीं कैसे जाना है कहाँ जाना है क्यूँँ जाना है हम कि चलते चले जाते हैं पता कुछ भी नहीं हाए इस शहर की रौनक़ के मैं सदक़े जाऊँ ऐसी भरपूर है जैसे कि हुआ कुछ भी नहीं फिर कोई ताज़ा सुख़न दिल में जगह करता है जब भी लगता है कि लिखने को बचा कुछ भी नहीं अब मैं क्या अपनी मोहब्बत का भरम भी न रखूँ मान लेता हूँ कि उस शख़्स में था कुछ भी नहीं मैं ने दुनिया से अलग रह के भी देखा 'जव्वाद' ऐसी मुँह-ज़ोर उदासी की दवा कुछ भी नहीं

Jawwad Sheikh

50 likes

हम तुम्हारे ग़म से बाहर आ गए हिज्र से बचने के मंतर आ गए मैं ने तुम को अंदर आने का कहा तुम तो मेरे दिल के अंदर आ गए एक ही औरत को दुनिया मान कर इतना घूमा हूँ कि चक्कर आ गए इम्तिहान-ए-इश्क़ मुश्किल था मगर नक्ल कर के अच्छे नंबर आ गए तेरे कुछ आशिक़ तो गंगाराम हैं और जो बाक़ी थे निश्तर आ गए

Tehzeeb Hafi

52 likes

More from Ameer Imam

ज़मीं के सारे मनाज़िर से कट के सोता हूँ मैं आसमाँ के सफ़र से पलट के सोता हूँ मैं जम्अ'' करता हूँ शब के सियाही क़तरों को ब-वक़्त-ए-सुब्ह फिर उन को पलट के सोता हूँ तलाश धूप में करता हूँ सारा दिन ख़ुद को तमाम-रात सितारों में बट के सोता हूँ कहाँ सुकूँ कि शब-ओ-रोज़ घूमना उस का ज़रा ज़मीन के मेहवर से हट के सोता हूँ तिरे बदन की ख़लाओं में आँख खुलती है हवा के जिस्म से जब जब लिपट के सोता हूँ मैं जाग जाग के रातें गुज़ारने वाला इक ऐसी रात भी आती है डट के सोता हूँ

Ameer Imam

4 likes

आग के साथ मैं बहता हुआ पानी सुनना रात-भर अपने अनासिर की सुनानी सुनना देखना रोज़ अँधेरों में शुआ'ओं की नुमू पत्थरों में किसी दरिया की रवानी सुनना वो सुनाएँगी कभी मेरी कहानी तुम को तुम हवाओं से कभी मेरी कहानी सुनना मेरी ख़ामोशी मिरी मश्क़ है इस मश्क़ में तुम मार कर तीर मिरी तिश्ना-दहानी सुनना उम्र ना-काफ़ी है इस हिज्रत-ए-अव्वल के लिए फिर जनम लूँ तो मिरी हिजरत-ए-सानी सुनना कम-सिनी पर है अजब हाल तुम्हारा यारो सुन लो आसान नहीं उस की जवानी सुनना गीत मेरे जो पसंद आते हैं इतने तुम को इन्हीं गीतों की कभी मर्सिया-ख़्वानी सुनना क्या नया तुम को सुनाऊँ कि नया कुछ भी नहीं नए लफ़्ज़ों में वही बात पुरानी सुनना

Ameer Imam

2 likes

कि जैसे कोई मुसाफ़िर वतन में लौट आए हुई जो शाम तो फिर से थकन में लौट आए न आबशार न सहरा लगा सके क़ीमत हम अपनी प्यास को ले कर दहन में लौट आए सफ़र तवील बहुत था किसी की आँखों तक तो उस के बा'द हम अपने बदन में लौट आए कभी गए थे हवाओं का सामना करने सभी चराग़ उसी अंजुमन में लौट आए किसी तरह तो फ़ज़ाओं की ख़ामुशी टूटे तो फिर से शोर-ए-सलासिल चलन में लौट आए 'अमीर' इमाम बताओ ये माजरा क्या है तुम्हारे शे'र उसी बाँकपन में लौट आए

Ameer Imam

2 likes

यूँँ मिरे होने को मुझ पर आश्कार उस ने किया मुझ में पोशीदा किसी दरिया को पार उस ने किया पहले सहरा से मुझे लाया समुंदर की तरफ़ नाव पर काग़ज़ की फिर मुझ को सवार उस ने किया मैं था इक आवाज़ मुझ को ख़ामुशी से तोड़ कर किर्चियों को देर तक मेरी शुमार उस ने किया दिन चढ़ा तो धूप की मुझ को सलीबें दे गया रात आई तो मिरे बिस्तर को दार उस ने किया जिस को उस ने रौशनी समझा था मेरी धूप थी शाम होने का मिरी फिर इंतिज़ार उस ने किया देर तक बुनता रहा आँखों के करघे पर मुझे बुन गया जब मैं तो मुझ को तार तार उस ने किया

Ameer Imam

1 likes

उन को ख़ला में कोई नज़र आना चाहिए आँखों को टूटे ख़्वाब का हर्जाना चाहिए वो काम रह के करना पड़ा शहर में हमें मजनूँ को जिस के वास्ते वीराना चाहिए इस ज़ख़्म-ए-दिल पे आज भी सुर्ख़ी को देख कर इतरा रहे हैं हम हमें इतराना चाहिए तन्हाइयों पे अपनी नज़र कर ज़रा कभी ऐ बेवक़ूफ़ दिल तुझे घबराना चाहिए है हिज्र तो कबाब न खाने से क्या उसूल गर इश्क़ है तो क्या हमें मर जाना चाहिए दानाइयाँ भी ख़ूब हैं लेकिन अगर मिले धोखा हसीन सा तो उसे खाना चाहिए बीते दिनों की कोई निशानी तो साथ हो जान-ए-हया तुम्हें ज़रा शर्माना चाहिए इस शाइ'री में कुछ नहीं नक़्क़ाद के लिए दिलदार चाहिए कोई दीवाना चाहिए

Ameer Imam

6 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Ameer Imam.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Ameer Imam's ghazal.