हमारी छोटी सी एक ख़्वाहिश क़ुबूल कर ले फिर उस के बदले में जो भी चाहे वसूल कर ले जिसे भी चाहे बिठाए सर पे घुमाए दुनिया जिसे भी चाहे तू अपने पैरों की धूल कर ले वहाँ तू ख़्वाहिश की बारगाह में झुका हुआ था यहाँ मुहब्बत के ज़ाविए को असूल कर ले अभी तुझे दीन दुनियादारी कहाँ पता है अभी तो कुछ भी नहीं गया कोई भूल कर ले
Related Ghazal
कैसे उस ने ये सब कुछ मुझ सेे छुप कर बदला चेहरा बदला रस्ता बदला बा'द में घर बदला मैं उस के बारे में ये कहता था लोगों से मेरा नाम बदल देना वो शख़्स अगर बदला वो भी ख़ुश था उस ने दिल देकर दिल माँगा है मैं भी ख़ुश हूँ मैं ने पत्थर से पत्थर बदला मैं ने कहा क्या मेरी ख़ातिर ख़ुद को बदलोगे और फिर उस ने नज़रें बदलीं और नंबर बदला
Tehzeeb Hafi
435 likes
उसूलों पर जहाँ आँच आए टकराना ज़रूरी है जो ज़िंदा हो तो फिर ज़िंदा नज़र आना ज़रूरी है नई 'उम्रों की ख़ुदमुख़्तारियों को कौन समझाये कहाँ से बच के चलना है कहाँ जाना ज़रूरी है थके हारे परिंदे जब बसेरे के लिए लौटें सलीक़ामन्द शाख़ों का लचक जाना ज़रूरी है बहुत बेबाक आँखों में तअल्लुक़ टिक नहीं पाता मुहब्बत में कशिश रखने को शर्माना ज़रूरी है सलीक़ा ही नहीं शायद उसे महसूस करने का जो कहता है ख़ुदा है तो नज़र आना ज़रूरी है मेरे होंठों पे अपनी प्यास रख दो और फिर सोचो कि इस के बा'द भी दुनिया में कुछ पाना ज़रूरी है
Waseem Barelvi
107 likes
सीना दहक रहा हो तो क्या चुप रहे कोई क्यूँँ चीख़ चीख़ कर न गला छील ले कोई साबित हुआ सुकून-ए-दिल-ओ-जाँ कहीं नहीं रिश्तों में ढूँढ़ता है तो ढूँडा करे कोई तर्क-ए-तअल्लुक़ात कोई मसअला नहीं ये तो वो रास्ता है कि बस चल पड़े कोई दीवार जानता था जिसे मैं वो धूल थी अब मुझ को ए'तिमाद की दावत न दे कोई मैं ख़ुद ये चाहता हूँ कि हालात हों ख़राब मेरे ख़िलाफ़ ज़हर उगलता फिरे कोई ऐ शख़्स अब तो मुझ को सभी कुछ क़ुबूल है ये भी क़ुबूल है कि तुझे छीन ले कोई हाँ ठीक है मैं अपनी अना का मरीज़ हूँ आख़िर मेरे मिज़ाज में क्यूँँ दख़्ल दे कोई इक शख़्स कर रहा है अभी तक वफ़ा का ज़िक्र काश उस ज़बाँ-दराज़ का मुँह नोच ले कोई
Jaun Elia
77 likes
नया इक रिश्ता पैदा क्यूँँ करें हम बिछड़ना है तो झगड़ा क्यूँँ करें हम ख़मोशी से अदा हो रस्म-ए-दूरी कोई हंगामा बरपा क्यूँँ करें हम ये काफ़ी है कि हम दुश्मन नहीं हैं वफ़ा-दारी का दावा क्यूँँ करें हम वफ़ा इख़्लास क़ुर्बानी मोहब्बत अब इन लफ़्ज़ों का पीछा क्यूँँ करें हम हमारी ही तमन्ना क्यूँँ करो तुम तुम्हारी ही तमन्ना क्यूँँ करें हम किया था अहद जब लम्हों में हम ने तो सारी उम्र ईफ़ा क्यूँँ करें हम नहीं दुनिया को जब पर्वा हमारी तो फिर दुनिया की पर्वा क्यूँँ करें हम ये बस्ती है मुसलामानों की बस्ती यहाँ कार-ए-मसीहा क्यूँँ करें हम
Jaun Elia
67 likes
तमन्ना फिर मचल जाए अगर तुम मिलने आ जाओ ये मौसम भी बदल जाए अगर तुम मिलने आ जाओ मुझे ग़म है कि मैं ने ज़िंदगी में कुछ नहीं पाया ये ग़म दिल से निकल जाए अगर तुम मिलने आ जाओ ये दुनिया-भर के झगड़े घर के क़िस्से काम की बातें बला हर एक टल जाए अगर तुम मिलने आ जाओ नहीं मिलते हो मुझ से तुम तो सब हमदर्द हैं मेरे ज़माना मुझ से जल जाए अगर तुम मिलने आ जाओ
Javed Akhtar
48 likes
More from Tajdeed Qaiser
सुकून तुम से मेरा इत्मीनान तुम से है हसीन शख़्स मेरा कुल जहान तुम से है तुम्हारा लम्स मुझे बेशुमार करता है मेरी निग़ाह है तुम से उड़ान तुम से है मैं राज़-ए-इश्क़ बयाँ कर नहीं सकी अब तक यही ख़बर है ज़मान-ओ-मकान तुम से है कहीं मैं होश जो खो दूँ तो सामने आना बिखर के देखा है मेरा धियान तुम से है जो तुम नहीं तो करें किस पे बात हम 'तजदीद' कि अपनी ख़ामुशी अपना बयान तुम से है
Tajdeed Qaiser
8 likes
क्यूँ तेरे दर से ही चुप चाप गुज़र आते हैं जो ख़ुदाओं की तरह बन के शरर आते हैं वो मेरा हो के भी हो सकता नहीं हैरत है फिर भी हर हाल में हम साथ नज़र आते हैं वक़्त है दोस्त इसे ध्यान में रख काम में ला ख़्वाब वीरान जज़ीरों पे उतर आते हैं उस के वहदत ने मुझे अपनी तरफ़ खींचा था वरना रस्ते में तो कितने ही शजर आते हैं हर कोई चाँद सा चेहरा नहीं होता सच्चा आबशारों की तहों में भी खंडर आते हैं मैं कि हैरान हूँ इस रब्त पे हम दोनों के ले के हर बार अदू तेरी ख़बर आते हैं
Tajdeed Qaiser
6 likes
कैसे मुमकिन था तुझे दिल से भुलाए जाते हक़ यही था कि तेरे नाज़ उठाए जाते ज़िन्दगी रास्ता देती नहीं आसानी से हम-सफ़र यूँँ ही नहीं दोस्त बनाए जाते तेरी ख़ातिर तो हम अपनों से भी लड़ बैठे थे ख़्वाब दीवार से कैसे न लगाए जाते देखते हम भी कि किस किस की तलब है दुनिया जितने क़ैदी थे सभी सामने लाए जाते आज़माना ही तुझे होता अगर मेरी जान रास्ता दे के मसाइल न बताए जाते पहले हम रूह की दीवार गिराते और फिर राह में तेरी कई जाल बिछाए जाते फ़ासला रखते मगर इतना कि साँस आती रहे तेरी क़ुर्बत में कई फूल खिलाए जाते
Tajdeed Qaiser
5 likes
इसीलिए तो यहाँ रतजगा ज़ियादा है कि मेरे ख़्वाब में वो जागता ज़ियादा है मुझे तो दूर से आदत है उस को तकने की सो उस का एक नज़र देखना ज़ियादा है उसे तमीज़ भी तो होनी चाहिए थी फिर अगर वो आप से लिखा पढ़ा ज़ियादा है मैं हर किसी पे बहुत ऐतिबार करती हूँ ख़ुशी की बात है पर सानेहा ज़ियादा है
Tajdeed Qaiser
14 likes
उस को ज़िदस तो अच्छा नहीं रोकना छोड़ दो उस की मर्ज़ी है तुम उस पे ये फ़ैसला छोड़ दो मैं ने बस इतना पूछा था क्या देखते हो भला मैं ने ये कब कहा था मुझे देखना छोड़ दो तुम मिलोगे नहीं तो मैं जीते जी मर जाऊँगी बा-ख़ुदा ऐसी ख़ुशफ़हमियाँ पालना छोड़ दो मेरी आँखों पे पट्टी बँधी है बँधी रहने दो उस के बारे में तुम भी बुरा सोचना छोड़ दो गीली मिट्टी की ख़ुशबू मुझे सोने देती नहीं मेरे बालों में तुम उँगलियाँ फेरना छोड़ दो
Tajdeed Qaiser
15 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Tajdeed Qaiser.
Similar Moods
More moods that pair well with Tajdeed Qaiser's ghazal.







