ghazalKuch Alfaaz

hansne rone se gae rabt badhane se gae aisi uftad padi saare zamane se gae vo taaffun hai ki is baar zamin ke baasi apne sajdon se gae rizq kamane se gae dil to pahle hi juda the yahan basti vaalo kya qayamat hai ki ab haath milane se gae is qadar qaht-e-vafa hai mire atraf ki ab yaar yaron ko bhi ahval sunane se gae apna ye haal ki hain jaan bachane men magan aur ajdad jo hain jaan ladane men gae tujh ko kya ilm ki ham teri mohabbat ke tufail saari duniya se kate saare zamane se gae hansne rone se gae rabt badhane se gae aisi uftad padi sare zamane se gae wo taffun hai ki is bar zamin ke basi apne sajdon se gae rizq kamane se gae dil to pahle hi juda the yahan basti walo kya qayamat hai ki ab hath milane se gae is qadar qaht-e-wafa hai mere atraf ki ab yar yaron ko bhi ahwal sunane se gae apna ye haal ki hain jaan bachane mein magan aur ajdad jo hain jaan ladane mein gae tujh ko kya ilm ki hum teri mohabbat ke tufail sari duniya se kate sare zamane se gae

Related Ghazal

इक दिन ख़ुद को अपने पास बिठाया हम ने पहले यार बनाया फिर समझाया हम ने ख़ुद भी आख़िर-कार उन्हीं वा'दों से बहले जिन से सारी दुनिया को बहलाया हम ने भीड़ ने यूँँही रहबर मान लिया है वर्ना अपने अलावा किस को घर पहुँचाया हम ने मौत ने सारी रात हमारी नब्ज़ टटोली ऐसा मरने का माहौल बनाया हम ने घर से निकले चौक गए फिर पार्क में बैठे तन्हाई को जगह जगह बिखराया हम ने इन लम्हों में किस की शिरकत कैसी शिरकत उसे बुला कर अपना काम बढ़ाया हम ने दुनिया के कच्चे रंगों का रोना रोया फिर दुनिया पर अपना रंग जमाया हम ने जब 'शारिक़' पहचान गए मंज़िल की हक़ीक़त फिर रस्ते को रस्ते भर उलझाया हम ने

Shariq Kaifi

22 likes

सच बताएँ तो शर्म आती है और छुपाएँ तो शर्म आती है हम पे एहसान हैं उदासी के मुस्कुराएँ तो शर्म आती है हार की ऐसी आदतें हैं हमें जीत जाएँ तो शर्म आती है उस के आगे ही उस का बख़्शा हुआ सर उठाएँ तो शर्म आती है ऐश औकात से ज़्यादा की अब कमाएँ तो शर्म आती है धमकियाँ ख़ुद-कुशी की देते हैं कर न पाएँ तो शर्म आती है

Varun Anand

36 likes

पहले मुफ़्त में प्यास बटेगी बा'द में इक-इक बूँद बिकेगी कितने हसीं हो माशा-अल्लाह तुम पे मोहब्बत ख़ूब जचेगी ज़ालिम बस इतना बतला दे क्या रोने की छूट मिलेगी आज तो पत्थर बाँध लिया है लेकिन कल फिर भूक लगेगी मैं भी पागल तू भी पागल हम दोनों की ख़ूब जमेगी यार ने पानी फेर दिया है ख़ाक हमारी ख़ाक उड़ेगी दुनिया को ऐसे भूलूँगा दुनिया मुझ को याद करेगी

Zubair Ali Tabish

30 likes

बड़ा एहसान हम फ़रमा रहे हैं कि उन के ख़त उन्हें लौटा रहे हैं नहीं तर्क-ए-मोहब्बत पर वो राज़ी क़यामत है कि हम समझा रहे हैं यक़ीं का रास्ता तय करने वाले बहुत तेज़ी से वापस आ रहे हैं ये मत भूलो कि ये लम्हात हम को बिछड़ने के लिए मिलवा रहे हैं तअ'ज्जुब है कि इश्क़-ओ-आशिक़ी से अभी कुछ लोग धोका खा रहे हैं तुम्हें चाहेंगे जब छिन जाओगी तुम अभी हम तुम को अर्ज़ां पा रहे हैं किसी सूरत उन्हें नफ़रत हो हम से हम अपने ऐब ख़ुद गिनवा रहे हैं वो पागल मस्त है अपनी वफ़ा में मिरी आँखों में आँसू आ रहे हैं दलीलों से उसे क़ाइल किया था दलीलें दे के अब पछता रहे हैं तिरी बाँहों से हिजरत करने वाले नए माहौल में घबरा रहे हैं ये जज़्ब-ए-इश्क़ है या जज़्बा-ए-रहम तिरे आँसू मुझे रुलवा रहे हैं अजब कुछ रब्त है तुम से कि तुम को हम अपना जान कर ठुकरा रहे हैं वफ़ा की यादगारें तक न होंगी मिरी जाँ बस कोई दिन जा रहे हैं

Jaun Elia

27 likes

हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले बहुत निकले मिरे अरमान लेकिन फिर भी कम निकले डरे क्यूँँ मेरा क़ातिल क्या रहेगा उस की गर्दन पर वो ख़ूँ जो चश्म-ए-तर से उम्र भर यूँँ दम-ब-दम निकले निकलना ख़ुल्द से आदम का सुनते आए हैं लेकिन बहुत बे-आबरू हो कर तिरे कूचे से हम निकले भरम खुल जाए ज़ालिम तेरे क़ामत की दराज़ी का अगर इस तुर्रा-ए-पुर-पेच-ओ-ख़म का पेच-ओ-ख़म निकले मगर लिखवाए कोई उस को ख़त तो हम से लिखवाए हुई सुब्ह और घर से कान पर रख कर क़लम निकले हुई इस दौर में मंसूब मुझ से बादा-आशामी फिर आया वो ज़माना जो जहाँ में जाम-ए-जम निकले हुई जिन से तवक़्क़ो' ख़स्तगी की दाद पाने की वो हम से भी ज़ियादा ख़स्ता-ए-तेग़-ए-सितम निकले मोहब्बत में नहीं है फ़र्क़ जीने और मरने का उसी को देख कर जीते हैं जिस काफ़िर पे दम निकले कहाँ मय-ख़ाने का दरवाज़ा 'ग़ालिब' और कहाँ वाइ'ज़ पर इतना जानते हैं कल वो जाता था कि हम निकले

Mirza Ghalib

26 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Iman Qaisrani.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Iman Qaisrani's ghazal.