main ye kis ke naam likkhun jo alam guzar rahe hain mire shahr jal rahe hain mire log mar rahe hain koi ghhuncha ho ki gul ho koi shakh ho shajar ho vo hava-e-gulsitan hai ki sabhi bikhar rahe hain kabhi rahmaten thiin nazil isi khitta-e-zamin par vahi khitta-e-zamin hai ki 'azab utar rahe hain vahi taeron ke jhurmut jo hava men jhulte the vo faza ko dekhte hain to ab aah bhar rahe hain badi aarzu thi ham ko nae khvab dekhne ki so ab apni zindagi men nae khvab bhar rahe hain koi aur to nahin hai pas-e-khanjar-azmai hamin qatl ho rahe hain hamin qatl kar rahe hain main ye kis ke nam likkhun jo alam guzar rahe hain mere shahr jal rahe hain mere log mar rahe hain koi ghuncha ho ki gul ho koi shakh ho shajar ho wo hawa-e-gulsitan hai ki sabhi bikhar rahe hain kabhi rahmaten thin nazil isi khitta-e-zamin par wahi khitta-e-zamin hai ki 'azab utar rahe hain wahi taeron ke jhurmut jo hawa mein jhulte the wo faza ko dekhte hain to ab aah bhar rahe hain badi aarzu thi hum ko nae khwab dekhne ki so ab apni zindagi mein nae khwab bhar rahe hain koi aur to nahin hai pas-e-khanjar-azmai hamin qatl ho rahe hain hamin qatl kar rahe hain
Related Ghazal
ज़ने हसीन थी और फूल चुन कर लाती थी मैं शे'र कहता था, वो दास्ताँ सुनाती थी अरब लहू था रगों में, बदन सुनहरा था वो मुस्कुराती नहीं थी, दीए जलाती थी "अली से दूर रहो", लोग उस सेे कहते थे "वो मेरा सच है", बहुत चीख कर बताती थी "अली ये लोग तुम्हें जानते नहीं हैं अभी" गले लगाकर मेरा हौसला बढ़ाती थी ये फूल देख रहे हो, ये उस का लहजा था ये झील देख रहे हो, यहाँ वो आती थी मैं उस के बा'द कभी ठीक से नहीं जागा वो मुझ को ख़्वाब नहीं नींद से जगाती थी उसे किसी से मोहब्बत थी और वो मैं नहीं था ये बात मुझ सेे ज़्यादा उसे रूलाती थी मैं कुछ बता नहीं सकता वो मेरी क्या थी "अली" कि उस को देख कर बस अपनी याद आती थी
Ali Zaryoun
102 likes
वो मुँह लगाता है जब कोई काम होता है जो उस का होता है समझो ग़ुलाम होता है किसी का हो के दुबारा न आना मेरी तरफ़ मोहब्बतों में हलाला हराम होता है इसे भी गिनते हैं हम लोग अहल-ए-ख़ाना में हमारे याँ तो शजर का भी नाम होता है तुझ ऐसे शख़्स के होते हैं ख़ास दोस्त बहुत तुझ ऐसा शख़्स बहुत जल्द आम होता है कभी लगी है तुम्हें कोई शाम आख़िरी शाम हमारे साथ ये हर एक शाम होता है
Umair Najmi
81 likes
उस के हाथों में जो ख़ंजर है ज़्यादा तेज है और फिर बचपन से ही उस का निशाना तेज है जब कभी उस पार जाने का ख़याल आता मुझे कोई आहिस्ता से कहता था की दरिया तेज है आज मिलना था बिछड़ जाने की निय्यत से हमें आज भी वो देर से पहुँचा है कितना तेज है अपना सब कुछ हार के लौट आए हो न मेरे पास मैं तुम्हें कहता भी रहता की दुनिया तेज है आज उस के गाल चू में हैं तो अंदाज़ा हुआ चाय अच्छी है मगर थोडा सा मीठा तेज है
Tehzeeb Hafi
220 likes
बा'द में मुझ से ना कहना घर पलटना ठीक है वैसे सुनने में यही आया है रस्ता ठीक है शाख से पत्ता गिरे, बारिश रुके, बादल छटें मैं ही तो सब कुछ ग़लत करता हूँ अच्छा ठीक है जेहन तक तस्लीम कर लेता है उस की बरतरी आँख तक तस्दीक़ कर देती है बंदा ठीक है एक तेरी आवाज़ सुनने के लिए ज़िंदा है हम तू ही जब ख़ामोश हो जाए तो फिर क्या ठीक है
Tehzeeb Hafi
182 likes
बिछड़ कर उस का दिल लग भी गया तो क्या लगेगा वो थक जाएगा और मेरे गले से आ लगेगा मैं मुश्किल में तुम्हारे काम आऊँ या ना आऊँ मुझे आवाज़ दे लेना तुम्हें अच्छा लगेगा मैं जिस कोशिश से उस को भूल जाने में लगा हूँ ज़्यादा भी अगर लग जाए तो हफ़्ता लगेगा
Tehzeeb Hafi
174 likes
More from Obaidullah Aleem
कोई धुन हो मैं तिरे गीत ही गाए जाऊँ दर्द सीने में उठे शोर मचाए जाऊँ ख़्वाब बन कर तू बरसता रहे शबनम शबनम और बस मैं इसी मौसम में नहाए जाऊँ तेरे ही रंग उतरते चले जाएँ मुझ में ख़ुद को लिक्खूँ तिरी तस्वीर बनाए जाऊँ जिस को मिलना नहीं फिर उस से मोहब्बत कैसी सोचता जाऊँ मगर दिल में बसाए जाऊँ अब तू उस की हुई जिस पे मुझे प्यार आता है ज़िंदगी आ तुझे सीने से लगाए जाऊँ यही चेहरे मिरे होने की गवाही देंगे हर नए हर्फ़ में जाँ अपनी समाए जाऊँ जान तो चीज़ है क्या रिश्ता-ए-जाँ से आगे कोई आवाज़ दिए जाए मैं आए जाऊँ शायद इस राह पे कुछ और भी राही आएँ धूप में चलता रहूँ साए बिछाए जाऊँ अहल-ए-दिल होंगे तो समझेंगे सुख़न को मेरे बज़्म में आ ही गया हूँ तो सुनाए जाऊँ
Obaidullah Aleem
1 likes
हिज्र करते या कोई वस्ल गुज़ारा करते हम बहर-हाल बसर ख़्वाब तुम्हारा करते एक ऐसी भी घड़ी इश्क़ में आई थी कि हम ख़ाक को हाथ लगाते तो सितारा करते अब तो मिल जाओ हमें तुम कि तुम्हारी ख़ातिर इतनी दूर आ गए दुनिया से किनारा करते मेहव-ए-आराइश-ए-रुख़ है वो क़यामत सर-ए-बाम आँख अगर आईना होती तो नज़ारा करते एक चेहरे में तो मुमकिन नहीं इतने चेहरे किस से करते जो कोई इश्क़ दोबारा करते जब है ये ख़ाना-ए-दिल आप की ख़ल्वत के लिए फिर कोई आए यहाँ कैसे गवारा करते कौन रखता है अँधेरे में दिया आँख में ख़्वाब तेरी जानिब ही तिरे लोग इशारा करते ज़र्फ़-ए-आईना कहाँ और तिरा हुस्न कहाँ हम तिरे चेहरे से आईना सँवारा करते
Obaidullah Aleem
1 likes
अज़ीज़ इतना ही रक्खो कि जी सँभल जाए अब इस क़दर भी न चाहो कि दम निकल जाए मिले हैं यूँँ तो बहुत आओ अब मिलें यूँँ भी कि रूह गर्मी-ए-अनफ़ास से पिघल जाए मोहब्बतों में अजब है दिलों को धड़का सा कि जाने कौन कहाँ रास्ता बदल जाए ज़हे वो दिल जो तमन्ना-ए-ताज़ा-तर में रहे ख़ोशा वो उम्र जो ख़्वाबों ही में बहल जाए मैं वो चराग़ सर-ए-रहगुज़ार-ए-दुनिया हूँ जो अपनी ज़ात की तन्हाइयों में जल जाए हर एक लहजा यही आरज़ू यही हसरत जो आग दिल में है वो शे'र में भी ढल जाए
Obaidullah Aleem
1 likes
जो उस ने किया उसे सिला दे मौला मुझे सब्र की जज़ा दे या मेरे दिए की लौ बढ़ा दे या रात को सुब्ह से मिला दे सच हूँ तो मुझे अमर बना दे झूटा हूँ तो नक़्श सब मिटा दे ये क़ौम अजीब हो गई है इस क़ौम को ख़ू-ए-अम्बिया दे उतरेगा न कोई आसमाँ से इक आस में दिल मगर सदा दे बच्चों की तरह ये लफ़्ज़ मेरे माबूद इन्हें बोलना सिखा दे दुख दहर के अपने नाम लिक्खूँ हर दुख मुझे ज़ात का मज़ा दे इक मेरा वजूद सुन रहा है इल्हाम जो रात की हवा दे मुझ से मिरा कोई मिलने वाला बिछड़ा तो नहीं मगर मिला दे चेहरा मुझे अपना देखने को अब दस्त-ए-हवस में आईना दे जिस शख़्स ने उम्र-ए-हिज्र काटी उस शख़्स को एक रात क्या दे दुखता है बदन कि फिर मिले वो मिल जाए तो रूह को दिखा दे क्या चीज़ है ख़्वाहिश-ए-बदन भी हर बार नया ही ज़ाइक़ा दे छूने में ये डर कि मर न जाऊँ छू लूँ तो वो ज़िंदगी सिवा दे
Obaidullah Aleem
1 likes
अब तू हो किसी रंग में ज़ाहिर तो मुझे क्या ठहरे तिरे घर कोई मुसाफ़िर तो मुझे क्या वीराना-ए-जाँ की जो फ़ज़ा थी सो रहेगी चहके किसी गुलशन में वो ताइर तो मुझे क्या वो शम्अ' मिरे घर में तो बे-नूर ही ठहरी बाज़ार में वो जिंस हो नादिर तो मुझे क्या वो रंग-फ़िशाँ आँख वो तस्वीर-नुमा हाथ दिखलाएँ नए रोज़ मनाज़िर तो मुझे क्या मैं ने उसे चाहा था तो चाहा न गया मैं चाहे मुझे अब वो मिरी ख़ातिर तो मुझे क्या दुनिया ने तो जाना कि नुमू उस में है मेरी अब हो वो मिरी ज़ात का मुनकिर तो मुझे क्या इक ख़्वाब था और बुझ गया आँखों ही में अपनी अब कोई पुकारे मिरे शाइ'र तो मुझे क्या
Obaidullah Aleem
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Obaidullah Aleem.
Similar Moods
More moods that pair well with Obaidullah Aleem's ghazal.







