nazmKuch Alfaaz

फ़रेब खाए हैं रंग-ओ-बू के सराब को पूजता रहा हूँ मगर नताएज की रौशनी में ख़ुद अपनी मंज़िल पे आ रहा हूँ जो दिल की गहराइयों में सुब्ह ज़ुहूर-ए-आदम से सो रही थीं मैं अपनी फ़ितरत की उन ख़ुदा-दाद क़ुव्वतों को जगा रहा हूँ मैं साँस लेता हूँ हर क़दम पर कि बोझ भारी है ज़िंदगी का ठहर ज़रा गर्म-रौ ज़माने कि मैं तिरे साथ आ रहा हूँ जहाज़-रानों को भी तअ'ज्जुब है मेरे इस अज़्म-ए-मुतमइन पर कि आँधियाँ चल रही हैं तुंद और मैं अपनी कश्ती चला रहा हूँ तिलिस्म-ए-फ़ितरत भी मुस्कुराता है मेरी अफ़्सूँ-तराज़ियों पर बहुत से जादू जगा चुका हूँ बहुत से जादू जगा रहा हूँ ये मेहर-ए-ताबाँ से कोई कह दे कि अपनी किरनों को गिन के रख ले मैं अपने सहरा के ज़र्रे ज़र्रे को ख़ुद चमकना सिखा रहा हूँ मिरा तख़य्युल मिरे इरादे करेंगे फ़ितरत पे हुक्मरानी जहाँ फ़रिश्तों के पर हैं लर्ज़ां मैं उस बुलंदी पे जा रहा हूँ ये वो घरौंदे हैं जिन पे इक दिन पड़ेगी बुनियाद-ए-क़स्र-ए-जन्नत न समझें सुक्कान-ए-बज़्म-ए-इस्मत कि मैं घरौंदे बना रहा हूँ ये नाज़-परवरदगान-ए-साहिल डरें डरें मिरी गर्म रौ से कि मैं समुंदर की तुंद मौजों को रौंदता पास आ रहा हूँ

Related Nazm

"भली सी एक शक्ल थी" भले दिनों की बात है भली सी एक शक्ल थी न ये कि हुस्न-ए-ताम हो न देखने में आम सी न ये कि वो चले तो कहकशाँ सी रहगुज़र लगे मगर वो साथ हो तो फिर भला भला सफ़र लगे कोई भी रुत हो उस की छब फ़ज़ा का रंग-रूप थी वो गर्मियों की छाँव थी वो सर्दियों की धूप थी न मुद्दतों जुदा रहे न साथ सुब्ह-ओ-शाम हो न रिश्ता-ए-वफ़ा पे ज़िद न ये कि इज़्न-ए-आम हो न ऐसी ख़ुश-लिबासियाँ कि सादगी गिला करे न इतनी बे-तकल्लुफ़ी कि आइना हया करे न इख़्तिलात में वो रम कि बद-मज़ा हों ख़्वाहिशें न इस क़दर सुपुर्दगी कि ज़च करें नवाज़िशें न आशिक़ी जुनून की कि ज़िंदगी अज़ाब हो न इस क़दर कठोर-पन कि दोस्ती ख़राब हो कभी तो बात भी ख़फ़ी कभी सुकूत भी सुख़न कभी तो किश्त-ए-ज़ाफ़राँ कभी उदासियों का बन सुना है एक उम्र है मुआमलात-ए-दिल की भी विसाल-ए-जाँ-फ़ज़ा तो क्या फ़िराक़-ए-जाँ-गुसिल की भी सो एक रोज़ क्या हुआ वफ़ा पे बहस छिड़ गई मैं इश्क़ को अमर कहूँ वो मेरी ज़िद से चिड़ गई मैं इश्क़ का असीर था वो इश्क़ को क़फ़स कहे कि उम्र भर के साथ को वो बद-तर-अज़-हवस कहे शजर हजर नहीं कि हम हमेशा पा-ब-गिल रहें न ढोर हैं कि रस्सियाँ गले में मुस्तक़िल रहें मोहब्बतों की वुसअतें हमारे दस्त-ओ-पा में हैं बस एक दर से निस्बतें सगान-ए-बा-वफ़ा में हैं मैं कोई पेंटिंग नहीं कि इक फ़्रेम में रहूँ वही जो मन का मीत हो उसी के प्रेम में रहूँ तुम्हारी सोच जो भी हो मैं उस मिज़ाज की नहीं मुझे वफ़ा से बैर है ये बात आज की नहीं न उस को मुझ पे मान था न मुझ को उस पे ज़ोम ही जो अहद ही कोई न हो तो क्या ग़म-ए-शिकस्तगी सो अपना अपना रास्ता हँसी-ख़ुशी बदल दिया वो अपनी राह चल पड़ी मैं अपनी राह चल दिया भली सी एक शक्ल थी भली सी उस की दोस्ती अब उस की याद रात दिन नहीं, मगर कभी कभी

Ahmad Faraz

111 likes

उस से मुहब्बत झीलें क्या हैं? उस की आँखें उम्दा क्या है? उस का चेहरा ख़ुश्बू क्या है? उस की साँसें ख़ुशियाँ क्या हैं? उस का होना तो ग़म क्या है? उस सेे जुदाई सावन क्या है? उस का रोना सर्दी क्या है? उस की उदासी गर्मी क्या है? उस का ग़ुस्सा और बहारें? उस का हँसना मीठा क्या है? उस की बातें कड़वा क्या है? मेरी बातें क्या पढ़ना है? उस का लिक्खा क्या सुनना है? उस की ग़ज़लें लब की ख़्वाहिश? उस का माथा ज़ख़्म की ख़्वाहिश? उस का छूना दुनिया क्या है? इक जंगल है और तुम क्या हो? पेड़ समझ लो और वो क्या है? इक राही है क्या सोचा है? उस से मुहब्बत क्या करते हो? उस से मुहब्बत मतलब पेशा? उस से मुहब्बत इस के अलावा? उस से मुहब्बत उस सेे मुहब्बत........

Varun Anand

475 likes

"क्यूँ है" तुम नहीं हो यहाँ पर फिर भी तुम्हारे होने का एहसास क्यूँ है कुछ है नहीं मेरे हाथ में फिर भी कुछ होने की ये आस क्यूँ है बड़ी हैरानी है मुझे की वो दूर होकर भी इतना पास क्यूँ है सबने कहा कि वो तो पराया है वो पराया होकर भी इतना ख़ास क्यूँ है जितना वो दूर है मुझ सेे वो उतना ही मुझ को रास क्यूँ है बैठा हूँ बिल्कुल एकांत में मैं फिर भी कानों में उस की आवाज़ क्यूँ है खुल के नहीं कहती वो कुछ भी उस की आँखों में इतने राज़ क्यूँ हैं बसी है दिल में वो मेरे ये मेरा दिल उस का आवास क्यूँ है उस को नहीं भुला सकता मैं ये उस के नाम की हर श्वास क्यूँ है पूरी काइ‌नात उस की याद दिलाती है ये तन-मन में उस का वास क्यूँ है वो मेरी हुई नहीं है अभी उस को खोने के डर से मन इतना बदहवा से क्यूँ है दूरियाँ लिखी हैं जैसे दरमियान मेरा नसीब मुझ सेे इतना नाराज़ क्यूँ है ऐसे शब्द कहाँ से लाऊँ की वो समझे जो गर ना समझा पाए तो फिर ऐसे अल्फ़ाज़ क्यूँ हैं रह तो रहा हूँ अपने निवास में उस के बिन लगता ये वनवास क्यूँ है गर मिल भी जाए संपत्ति सारी दुनिया की मगर वो साथ नहीं तो फिर ये भोगविलास क्यूँ है सोते ही उस के ख़्वाबों में और जागते ही उस के ख़यालों में कैसे भी उस का हो जाने की इतनी प्यास क्यूँ है जलती हैं ये नज़रें अब मेरी इन नैनों को हर वक़्त तेरी तलाश क्यूँ है हालात कह रहे हैं कि ये मुमकिन नहीं फिर भी तुम पुकारोगी एक दिन मुझे इतना विश्वास क्यूँ है अब भी नहीं समझी क्यूँ है तुम्हारी बहुत याद आती है तुम बिन रहा नहीं जाता बस बात कुछ यों है तुम सेे बेपनाह मोहब्बत थी है और रहेगी ये सत्य ज्यूँ का त्यों है क्यूँ है

Divya 'Kumar Sahab'

37 likes

मेरे ज़ख़्म नहीं भरते यारों मेरे नाखून बढ़ते जाते हैं मैं तन्हा पेड़ हूँ जंगल का मेरे पत्ते झड़ते जाते हैं मैं कौन हूँ, क्या हूँ, कब की हूँ एक तेरी कब हूँ, सबकी हूँ मैं कोयल हूँ शहराओ की मुझे ताब नहीं है छांव की एक दलदल है तेरे वादों की मेरे पैर उखड़ते जाते हैं मेरे ज़ख़्म नहीं भरते यारो मेरे नाखून बढ़ते जाते हैं मैं किस बच्चे की गुड़िया थी मैं किस पिंजरे की चिड़िया थी मेरे खेलने वाले कहाँ गए मुझे चूमने वाले कहाँ गए मेरे झुमके गिरवी मत रखना मेरे कंगन तोड़ ना देना मैं बंजर होती जाती हूँ कहीं दरिया मोड़ ना देना कभी मिलना इस पर सोचेंगे हम क्या मंजिल पर पहुंचेंगे रास्तों में ही लड़ते जाते हैं मेरे ज़ख़्म नहीं भरते यारों मेरे नाखून बढ़ते जाते हैं

Tehzeeb Hafi

161 likes

तुम्हारा फ़ोन आया है अजब सी ऊब शामिल हो गई है रोज़ जीने में पलों को दिन में, दिन को काट कर जीना महीने में महज़ मायूसियाँ जगती हैं अब कैसी भी आहट पर हज़ारों उलझनों के घोंसले लटके हैं चौखट पर अचानक सब की सब ये चुप्पियाँ इक साथ पिघली हैं उम्मीदें सब सिमट कर हाथ बन जाने को मचली हैं मेरे कमरे के सन्नाटे ने अँगड़ाई सी तोड़ी है मेरी ख़ामोशियों ने एक नग़्मा गुनगुनाया है तुम्हारा फ़ोन आया है, तुम्हारा फ़ोन आया है सती का चैतरा दिख जाए जैसे रूप-बाड़ी में कि जैसे छठ के मौक़े' पर जगह मिल जाए गाड़ी में मेरी आवाज़ से जागे तुम्हारे बाम-ओ-दर जैसे ये नामुमकिन सी हसरत है, ख़याली है, मगर जैसे बड़ी नाकामियों के बा'द हिम्मत की लहर जैसे बड़ी बेचैनियों के बा'द राहत का पहर जैसे बड़ी गुमनामियों के बा'द शोहरत की मेहर जैसे सुब्ह और शाम को साधे हुए इक दोपहर जैसे बड़े उनवान को बाँधे हुए छोटी बहर जैसे नई दुल्हन के शरमाते हुए शाम-ओ-सहर जैसे हथेली पर रची मेहँदी अचानक मुस्कुराई है मेरी आँखों में आँसू का सितारा जगमगाया है तुम्हारा फ़ोन आया है, तुम्हारा फ़ोन आया है

Kumar Vishwas

81 likes

More from Jameel Mazhari

तबीअत जो अंदर से झुँझला रही है तो बाहरस आवाज़ ये आ रही है कि ऐ फ़ाज़िल-ए-दर्स-गाह-ए-हिमाक़त हिजाबात-ए-दानिश उठा कर भी देखो शराफ़त के पीछे जिगर हो गया ख़ूँ शराफ़त से पीछा छुड़ा कर भी देखो अज़ल से मोहब्बत ख़ुदी का है ज़िंदाँ अब इस से ज़रा बाहर आ कर भी देखो मुरव्वत ने पहनाई हैं बेड़ियाँ जो ज़रा उन का लोहा घुला कर भी देखो तसव्वुर की वादी में भटकोगे कब तक कभी शहर-ए-इम्काँ में जा कर भी देखो ग़रज़ 'मज़हरी' इस दयार-ए-जुनूँ में मिला, कुछ न खोने से पा कर भी देखो सुना मशवरा तेरा ऐ सौत-ए-ग़ैबी ज़लालत की सरहद में आ कर भी देखा रिज़ालत की गर्दन में बाँहें भी डालीं शराफ़त से पीछा छुड़ा कर भी देखा हमिय्यत का घोंटा गला रफ़्ता रफ़्ता मोहब्बत को फाँसी चढ़ा कर भी देखा कफ़-ए-मोर से उस का लुक़्मा भी छीना हक़-ए-अहल-ए-ख़िदमत चुरा कर भी देखा शुऊर ओ ख़िरद को ग़ुरूर ओ हसद को सुला कर भी देखा जगा कर भी फिरे कू-ब-कू अक़्ल की रहबरी में ग़रज़ ये कि खो कर भी, पा कर भी देखा न खोने से हासिल, न पाने से हासिल जिसे सूद कहते हैं वो भी ज़ियाँ है यही बस कि तक़दीर-ए-अक़्ल ओ जुनूँ है यही ख़िश्त-ए-तामीर-ए-कौन-ओ-मकाँ है मोहब्बत जहन्नम है, नफ़रत जहन्नम जिधर जाएँ इक आग शोला-फ़िशाँ है दयार-ए-वफ़ा या दयार-ए-हवस हो न राहत यहाँ है न राहत वहाँ है शराफ़त भी ग़म-गीं रिज़ालत भी ग़म-गीं बस अब मुँह न खुलवा ख़ुदा दरमियाँ है समक से समा तक तपिश ही तपिश है फ़ज़ा से ख़ला तक फ़ुग़ाँ ही फ़ुग़ाँ है ख़ुदी पाँव पकड़े है जाएँ कहाँ हम तसव्वुर की जन्नत बनाएँ कहाँ हम

Jameel Mazhari

0 likes

नज़र में शाएर के फिर रहा है, हरा-भरा पुर-बहार जंगल वो सुब्ह-ए-रंगीं, वो कैफ़-ए-मंज़र, वो दामन-ए-कोह बिंधिया-चल मिली थी इक रंग-ओ-बू की दुनिया, तमाम सहरा चमन चमन था मगर वो जन्नत-निगाह वादी बहार का मुस्तक़िल वतन था खड़ा हुआ था ग़रीब शाएर, ख़मोश सहरा-ए-रंग-ओ-बू में मचल रही थी सहर की दोशीज़ा शब के आग़ोश-ए-आरज़ू में हों चश्म-ए-आशिक़ में जैसे आँसू, सितारे यूँँ झिलमिला रहे थे फ़लक पे बरहम थी बज़्म-ए-अंजुम, चराग़ गुल होते जा रहे थे तजल्लियों की फ़लक से बारिश थी, ज़ुल्मत-ए-शब बिखर रही थी कि सुब्ह की साँवली हसीना नहा रही थी, निखर रही थी नदी में हल्का सा था तमव्वुज कहें जिसे बे-क़रार ग़फ़लत कि नींद में जैसे करवटें ले, जवान, बद-मस्त-ए-ख़्वाब औरत हवा जो शाना हिला रही थी, तो मौजें हुशियार हो रही थीं तुयूर के मस्त ज़मज़मों से फ़ज़ाएँ बेदार हो रही थीं ये कैफ़ियत थी और एक जोगन सितार बैठी बजा रही थी मगर वो जंगल की शाहज़ादी बहार के गीत गा रही थी बहार के गीत गा रही थी फ़ज़ा में नग़्में बिखेरती थी सुकूत फ़ितरत का दाद देता था रुख़ जिधर को वो फेरती थी वो नींद से मुज़्महिल निगाहें वो लब पे मग़्मूम मुस्कुराहट हज़ार अंदाज़-ए-दिल-रुबाई और एक मासूम मुस्कुराहट थीं नींद से रस्मसाई आँखें और इन में शोख़ी मचल रही थी ख़ुमार-आलूदा अँखड़ियों में बहार की रूह पल रही थी क़मर की तलअत, शफ़क़ की सुर्ख़ी, जबीं पे सुब्ह-ए-बहार ख़ंदाँ निगाह आईना-दार-ए-मंज़र, जमाल पर्वर्दा-ए-बयाबाँ सितार पे नाज़ुक उँगलियाँ थीं, कलाई गोरी लचक रही थी उमंगें लेती थीं दिल में करवट, रग-ए-जवानी फड़क रही थी सुनहरे जल्वों की छूट डाली जो शाह-ख़ावर के ताज-ए-ज़र ने तलाई अफ़्शाँ चुनी जबीं पर मलीह दोशीज़ा-ए-सहर ने तलाई ज़ेवर से और चमकी उरूस-ए-मंज़र की दिलरुबाई उठा जो सूरज तो धूप निकली हसीना-ए-सुब्ह खिलखिलाई फ़ज़ा की तब्दीलियों को देखा जो बज़्म-ए-फितरत की मुतरिबा ने सितार रक्खा, उठाई गगरी, नदी किनारे चली नहाने वो जा रही थी नदी की जानिब मैं लौट कर घर को आ रहा था सितार ख़ामोश हो चुका था मगर ये दिल गुनगुना रहा था ज़माना गुज़रा नुक़ूश-ए-माज़ी ख़याल से मिटते जा रहे हैं मगर वो नग़्में 'जमील' अब तक दिमाग़ को गुदगुदा रहे हैं

Jameel Mazhari

0 likes

मैं था ज़मीर-ए-मशिय्यत में एक अज़्म-ए-जलील हनूज़ शौक़ की करवट भी ली न थी मैं ने कि दफ़्अ'तन मुतहर्रिक हुए लब-ए-तख़्लीक़ पकड़ ली सूरत-ए-ज़ाहिर वजूद की मैं ने वो सुब्ह-ए-आलम-ए-हैरत वो जल्वा-ज़ार-ए-बहिश्त हवा चमन की लगी आँख खोल दी मैं ने वो तर्बियत-गह-ए-ज़ौक़-ए-नज़र, वो वादी-ए-नूर जहाँ से पाई मोहब्बत की रौशनी मैं ने वो उन्फ़ुवान-ए-तमन्ना वो इब्तिदा-ए-जुनून वो इक ख़लिश जिसे समझा था ज़िंदगी मैं ने किया सुरूर ने इक आलम-ए-दिगर पैदा चुरा के पी जो मय-ए-सरकश-ए-ख़ुदी मैं ने ख़ुदी के नश्शे में अल्लाह रे बे-ख़ुदी मेरी बदन से चादर-ए-इस्मत भी फेंक दी मैं ने हुआ हुदूद-ए-नज़र से निकल के आवारा हवा-ए-शौक़ में जन्नत भी छोड़ दी मैं ने फ़रिश्ते रह गए हैरत से देखते मुझ को न की क़ुबूल मशिय्यत की रहबरी मैं ने दलील-ए-राह बनी अपनी गरमी-ए-पर्वाज़ कि ताक़त-ए-पर-ए-जिब्रील छीन ली मैं ने बढ़ीं सितारों की दुनियाएँ मेरे लेने को उतर के अर्श से नीचे नज़र जो की मैं ने मगर ज़मीं की कशिश ने सू-ए-ज़मीं खींचा किया पसंद ये ज़िंदान-ए-उंसुरी मैं ने जगह मिली जो तड़पने की बे-क़रारी को तो फिर हुदूद में वुसअत की दाद दी मैं ने हुआ तलातुम-ए-हस्ती ब-आलम-ए-ज़र्रात छिड़क दी ख़ाक-ए-बयाबाँ पे ज़िंदगी मैं ने नुमू के जोश से सौदा-ए-रंग-ओ-बू निकला ज़मीं के दिल की तमन्ना निकाल दी मैं ने हुईं जहान-ए-अमल में शरीअतें पैदा ख़ुदा के नाम पे बरपा जो की ख़ुदी मैं ने कभी जलाई अँधेरे में शम्अ-ए-इल्म-ओ-अमल कभी बुझा दी हिदायत की रौशनी मैं ने कभी बिगाड़ के रख दीं सवाब की शक्लें कभी बदल दी हक़ीक़त गुनाह की मैं ने बढ़ा तो रह गया पीछे मिरे ज़माना-ए-हाल रुका तो वक़्त की रफ़्ता रोक दी मैं ने ज़मीं पे शौक़ के फ़ित्ने बिछा दिए हर सू फ़ज़ा में नींद की मस्ती बिखेर दी मैं ने कभी जगा दी क़यामत नफ़स की ठोकर से उठा के सूर-ए-सराफ़ील-ए-ज़िंदगी मैं ने जुनूँ के जोश में पर्दे नज़र के चाक किए नक़ाब नोच के फ़ितरत की फेंक दी मैं ने क़बा-ए-लैला-ए-तहज़ीब चाक कर डाली रिदा-ए-मर्यम-ए-इस्मत उतार ली मैं ने मिज़ाज-ए-आतिश-ए-सोज़ाँ को कर दिया ठंडा मचा दी बज़्म-ए-अनासिर में खलबली मैं ने लिया शहनशह-ए-ख़ावर से रौशनी का ख़िराज किया असीर तबीअ'त को बर्क़ की मैं ने ब-इंक़लाब-ए-तबीअत मिज़ाज-ए-आहन को हवा की गरमी-ए-पर्वाज़ बख़्श दी मैं ने बुलंदियों का तसव्वुर भी रह गया पीछे पहुँच के इतनी बुलंदी पे साँस ली मैं ने ठिठुक गईं जो निगाहें क़रीब हुजला-ए-क़ुद्स पस-ए-हिजाब-ए-अदब ये सदा सुनी मैं ने कि ऐ हरीफ़-ए-मशिय्यत ब-वादा-गाह-ए-अज़ल ठहर ठहर तिरी परवाज़ देख ली मैं ने

Jameel Mazhari

0 likes

अपने पिंदार-ए-ख़ुदी से मुन्फ़इल हूँ 'मज़हरी' मैं ज़ुहूर-ए-इख़्तिलाल-ए-आब-ओ-गिल हूँ 'मज़हरी' कि मोहब्बत का मरीज़-ए-मुस्तक़िल हूँ 'मज़हरी' दोस्ती क्या दुश्मनी से भी मोहब्बत मैं ने की रौशनी क्या तीरगी से भी मोहब्बत मैं ने की मुस्कुराई तीरगी मुझ को मोहब्बत हो गई हँस के बोली दुश्मनी मुझ को मोहब्बत हो गई मुफ़्लिसी ओ बे-नवाई से मोहब्बत मैं ने की हर सुरूर-ए-ख़ुद-नुमाई से मोहब्बत मैं ने की हर ग़ुरूर-ए-किब्रियाई से मोहब्बत मैं ने की बे-रुख़ी ओ कज-अदाई से मोहब्बत मैं ने की तर-ज़बाँ हो कर रुखाई से मोहब्बत मैं ने की था रज़ाई किस क़दर मेरी मोहब्बत का दिमाग़ अहरमन के सीना-ए-तारीक में देखा चराग़ इक सितारिस्ताँ नज़र आया अँधेरा दाग़ दाग़ मैं ने मक्कारी ओ अय्यारी में भी देखा ख़ुलूस मैं सय्यादी ओ जल्लादी से भी बरता ख़ुलूस मैं ने क़हहारी ओ जब्बारी में भी ढूँडा ख़ुलूस अपने इस जज़्बे को इक तश्दीद-अ-ईमानी भी दी दोस्तों के वास्ते ईमाँ की क़ुर्बानी भी दी ताकि पूरी हो मोहब्बत की इक उम्मीद-ए-फ़ुज़ूल बार-हा झोंका किया इंसाफ़ की आँखों में धूल फिर भी सब कुछ खो के सब कुछ दे के कुछ पाया नहीं अक़्ल काम आई नहीं और इश्क़ रास आया नहीं जिस को कहते हैं वफ़ा इक सख़्त बीमारी है ये ख़ुद-कुशी हो या न हो लेकिन ख़ुद-आज़ारी है ये नाज़-बरदारी में भी इक बार-बरदारी है ये मैं मोहब्बत की हवस में इतना बे-ख़ुद हो गया मेरे अंदर माद्दा नफ़रत का बिल्कुल सो गया ऐ अज़ीज़ो! इस मरीज़-ए-ज़िंदगी का क्या इलाज इस ख़ुदी का क्या इलाज इस बे-ख़ुदी का क्या इलाज जिस को हो नाज़-ए-वफ़ा उस आदमी का क्या इलाज 'इजतिबा' से पूछते हो 'मज़हरी' का क्या इलाज सौ ख़ुलूस-ए-बे-रिया का इक ख़बासत से इलाज ये मरज़ है, ये मरज़ है इस का नफ़रत है इलाज बस यही राज़-ए-शिफ़ा है, बस यही राज़-ए-शिफ़ा बस यही मेरी दवा है बस यही मेरी दवा कोई मेरी रूह पर ऐसा करे ज़ुल्म-ए-शदीद मुझ में नफ़रत जी उठे सलवात बर-रूह-ए-यज़ीद

Jameel Mazhari

0 likes

अगर इस गुलशन-ए-हस्ती में होना ही मुक़द्दर था तो मैं ग़ुंचों की मुट्ठी में दिल-ए-बुलबुल हुआ होता गुनाहों में ज़रर होता, दु'आओं में असर होता मोहब्बत की नज़र होता, हसीनों की अदा होता फ़रोग़-ए-चेहरा-ए-मेहनत, ग़ुबार-ए-दामन-ए-दौलत नम-ए-पेशानी-ए-ग़ैरत, ख़म-ए-ज़ुल्फ़-ए-रसा होता हुआ होता किसी दस्तार-ए-कज पर फूल की तरह और उस दस्तार-ए-कज की तमकनत पर हँस रहा होता किसी मग़रूर की गर्दन पे होता बोझ एहसाँ का किसी ज़ालिम के दिल में दर्द हो कर ला-दवा होता किसी मुनइम के चेहरे पर ख़ुशी हाजत-रवाई की किसी नादार की नज़रों में शर्म-ए-इल्तिजा होता किसी भटके हुए राही को देता दावत-ए-मंज़िल बयाबाँ की अँधेरी शब में जोगी का दिया होता किसी के कल्बा-ए-अहज़ाँ में शम्-ए-मुज़्महिल बन कर किसी बीमार मुफ़्लिस के सिरहाने रो रहा होता शरर बन कर किसी नादार घर के सर्द चूल्हे में ''ब-सद उम्मीद-ए-फ़र्दा'' ज़ेर-ए-ख़ाकिस्तर दबा होता यतीम-ए-बे-नवा की रह-गुज़र पर अशरफ़ी बन कर लईम-ए-फ़ाक़ा-कश की जेब-ए-मुम्सिक से गिरा होता नियस्तां से निकल कर हसरत-आबाद-ए-तमद्दुन में गदा-ए-पीर ओ ना-बीना के हाथों का असा होता शिकस्ता झोंपड़े में बाँसुरी-ए-दहक़ाँ की सुर बन कर सुकूत-ए-नीम-शब में राज़-ए-हस्ती कह रहा होता ग़रज़ इस हसरत-ओ-अंदोह-ओ-यास-ओ-ग़म की बस्ती में कहीं दौर-आफ़रीं होता, कहीं दर्द-आश्ना होता ''डुबोया मुझ को होने ने'' बाक़ौल-ए-ग़ालिब-ए-दाना ''न था कुछ तो ख़ुदा था, कुछ न होता तो ख़ुदा होता''

Jameel Mazhari

0 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Jameel Mazhari.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Jameel Mazhari's nazm.