nazmKuch Alfaaz

"और मुलाक़ात हो गई" अरे माँ बाबा आप आ गए,और बताएँ कैसे हो मैं जन्नत में ख़ुश थी तब से , आप बताएँ कैसे हो बताओ ना दुनिया कैसी है , क्या जन्नत के जैसी है क्या वहाँ भी नदियाँ झूले है, या आज भी जहन्नुम जैसी है बोलो ना आप चुप क्यूँँ हो, क्या मुझ में ऐसी बुरी बात मिली पैदा होने से पहले ही मार दिया, क्यूँँ क़त्ल की मुझे सौग़ात मिली क्यूँँ काटा-पीटा टुकड़े किया, और कचरे में फेंक दिया पर शुक्र है उस ख़ुदा का, मुझे लेने एक फ़रिश्ता भेज दिया अब आप को जन्नत कैसे ले जाऊँ, वो जहाँ का ख़ालिक़ बवाल करता है किस जुर्म में मेरा क़त्ल हुआ , ऐसा मुझ से सवाल करता है जाओ ना उसे जवाब दो, फिर हम जन्नत साथ चले वहाँ झुला झूलेंगे सब मिल कर, करते हुए चलो बात चले शुक्र है इस जहाँ में तो, मेरी आपसे बात हो गई मैं ने अपने क़ातिल को देखना चाहा , और मुलाक़ात हो गई

Related Nazm

"ख़त" तुम को ये बताना था या फिर ये समझाना था दिल की बस ये चाहत थी बस तुम पर प्यार लुटाना था तुम को ये बताना था था छेड़ना तुम को थोड़ा थोड़ा तुम्हें सताना था जो रूठ जाते तुम मुझ सेे हाँ मुझ को तुम्हें मनाना था फिर तुम को गले लगाना था तुम को ये बताना था लड़ के भी तुम सोते तो तुम्हारा सिर सहलाना था मक़्सद सिर्फ़ एक था तुम्हारा प्यार कमाना था सारी दुनिया मिट्टी है तुम्हारा साथ ख़ज़ाना था तुम को ये बताना था मिलने तुम सेे आना था या फिर तुम्हें बुलाना था माँग तुम्हारी भरनी थी अपना तुम्हें बनाना था तुम्हारा ही कहलाना था तुम को ये बताना था इस जीवन का हर मंज़र तुम्हारे साथ बिताना था हर फेरे का हर वा'दा तुम्हारे साथ निभाना था मंगलसूत्र इन हाथों से तुम को ही पहनाना था तुम को ये बताना था फ़ासले जितने भी थे उन को मुझे मिटाना था उस ख़ुदा से हर जन्म में तुम्हारा साथ लिखाना था फिर बारात तुम्हारी चौखट पर तुम सेे ही ब्याह रचाना था तुम को ये बताना था बिन बोले बस चुपके से गजरा तुम्हें दिलाना था बनाता मैं एक दिन खाना फिर खाना तुम्हें खिलाना था तुम्हारे हाथों से खाना मुझ को भी तो खाना था तुम को ये बताना था खो दिया तुम को मैं ने ये दुख अब मुझे मनाना था डूब जाता आसमान बस आँसू मुझे बहाना था फिर लिख दिया मैं ने आँसू बस इतना मेरा फ़साना था तुम को ये बताना था बस तुम को ये बताना था

Divya 'Kumar Sahab'

28 likes

भारत के ऐ सपूतो हिम्मत दिखाए जाओ दुनिया के दिल पे अपना सिक्का बिठाए जाओ मुर्दा-दिली का झंडा फेंको ज़मीन पर तुम ज़िंदा-दिली का हर-सू परचम उड़ाए जाओ लाओ न भूल कर भी दिल में ख़याल-ए-पस्ती ख़ुश-हाली-ए-वतन का बेड़ा उठाए जाओ तन-मन मिटाए जाओ तुम नाम-ए-क़ौमीयत पर राह-ए-वतन में अपनी जानें लड़ाए जाओ कम-हिम्मती का दिल से नाम-ओ-निशाँ मिटा दो जुरअत का लौह-ए-दिल पर नक़्शा जमाए जाओ ऐ हिंदूओ मुसलमाँ आपस में इन दिनों तुम नफ़रत घटाए जाओ उल्फ़त बढ़ाए जाओ 'बिक्रम' की राज-नीती 'अकबर' की पॉलीसी की सारे जहाँ के दिल पर अज़्मत बिठाए जाओ जिस कश्मकश ने तुम को है इस क़दर मिटाया तुम से हो जिस क़दर तुम उस को मिटाए जाओ जिन ख़ाना-जंगियों ने ये दिन तुम्हें दिखाए अब उन की याद अपने दिल में भुलाए जाओ बे-ख़ौफ़ गाए जाओ ''हिन्दोस्ताँ हमारा'' और ''वंदे-मातरम'' के नारे लगाए जाओ जिन देश सेवकों से हासिल है फ़ैज़ तुम को इन देश सेवकों की जय जय मनाए जाओ जिस मुल्क का हो खाते दिन रात आब-ओ-दाना उस मलक पर सरों की भेटें चढ़ाए जाओ फाँसी का जेल का डर दिल से 'फ़लक' मिटा कर ग़ैरों के मुँह पे सच्ची बातें सुनाते जाओ

Lal Chand Falak

14 likes

"हेलुसिनेशन" मैं अपने बंद कमरे में पड़ा हूँ और इक दीवार पर नज़रें जमाए मनाज़िर के अजूबे देखता हूँ उसी दीवार में कोई ख़ला है मुझे जो ग़ार जैसा लग रहा है वहाँ मकड़ी ने जाल बुन लिया है और अब अपने ही जाल में फँसी है वहीं पर एक मुर्दा छिपकिली है कई सदियों से जो साकित पड़ी है अब उस पर काई जमती जा रही है और उस में एक जंगल दिख रहा है दरख़्तों से परिंदे गिर रहे हैं कुल्हाड़ी शाख़ पर लटकी हुई है लक़ड़हारे पे गीदड़ हँस रहे मुसलसल तेज़ बारिश हो रही है किसी पत्ते से गिर कर एक क़तरा अचानक एक समुंदर बन गया है समुंदर नाव से लड़ने लगा है मछेरा मछलियों में घिर गया है और अब पतवार सीने से लगा कर वो नीले आसमाँ को देखता है जो यक-दम ज़र्द पड़ता जा रहा है वो कैसे रेत बनता जा रहा है मुझे अब सिर्फ़ सहरा दिख रहा है और उस में धूम की चादर बिछी है मगर वो एक जगह से फट रही है वहाँ पर एक साया नाचता है जहाँ भी पैर धरता है वहाँ पर सुनहरे फूल खिलते जा रहे है ये सहरा बाग़ बनता जा रहा है और उस में तितलियाँ दिखती हैं परों में जिन के नीली रौशनी है वो हर पल तेज़ होती जा रही है सो मेरी आँख में चुभने लगी है सो मैं ने हाथ आँखों पर रखे हैं और अब उँगली हटा कर देखता हूँ कि अपने बंद कमरे में पड़ा हूँ और इक दीवार के आगे खड़ा हूँ

Ammar Iqbal

13 likes

दिसम्बर का महीना और दिल्ली की सर्दी सितारों की झिलमिलाती झुरमुट से परे आसमान के एक सुनसान गोशे में पूनम का ठिठुरता हुआ कोई चाँद जैसे बादलों में खाता है मुतवातिर हचकोले हौले हौले तन्हा मुसाफ़िर और दूर तक कोहरे की चादर में लिपटी बल खाती सड़कें धुंद की ग़ुबार में खोया हुआ इंडिया गेट ठण्ड में ठोकरें खाता मुसाफ़िर ख़ुश नसीब है बादलों में घुस जाता है चाँद मेरी क्रिसमस की रौनक़ें फैली हैं तमाम सितारों से रौशन सजे धजे बाज़ार लज़ीज़ खानों की ख़ुशबुएँ जहाँ फैली हैं हर-सू बाज़ार की गर्म फ़ज़ाओं में मय की सरमस्ती में डूबा हुआ है पूरे शहर का शबाब तन्हा मुसाफ़िर की चंद रोज़ा मसाफ़त भी क्या शय है यारो! हम-वतनों से दूर अपनों से दूर जमुना तट पर जैसे बिन माँझी के नाव बोट क्लब के सर्द पानी में जैसे तैरता रुकता हुआ कोई तन्हा हुबाब तन्हा मुसाफ़िर सोचता है कोई है जिस का वो हाथ थाम ले हौले हौले कोई है जो उस के साथ कुछ दौर चले हौले हौले धुँद में खोई हुई मंज़िलें तवील सड़कें और तन्हा मुसाफ़िर जैसे पूनम का ठिठुरता हुआ कोई चाँद बादलों में खाता है मुतवातिर हचकोले हौले हौले

Perwaiz Shaharyar

9 likes

"मैं और तुम" हम दोनों मुस्तकबिल में एक होना चाहते थे मैं इस ख़याल से डरती थी और वो दुआ माँगते थे वो मुझे हर घड़ी और मोड़ पे सँभालता था मगर दोनों डरते थे क्योंकि दोनों अलग मज़हब से थे इश्क़ में इतनी पाबंदी है क्यूँ मैं इसी सोच में रोया करती थी आँख से आँसू बहते थे तकिए को भिगोया करती थी और वो भी इसी सोच में परेशान था मैं हिंदू थी और वो मुसलमान था साथ होकर कभी अलग होंगे यार फिर साथ में ग़लत होंगे डाँटती थी उसे बराबर दिन और वो चुप मुझे अजब होंगे उस के घर वाले मान जाते लेकिन मेरा घर मुझे मार देता मैं अगर उस की नहीं होती एक दिन वो ख़ुद को हार देता इस लिए हम दोनों एक अच्छी नौकरी चाहते थे नौकरी होगी तो सब मान आई जाएँगे ये हम मानते थे लेकिन हमें पता नहीं था हमारे साथ आगे क्या होगा या फिर हम उस के रहेंगे भी या वो मुझ सेे जुदा होगा दोनों डरते थे समाज के है एक इंसान से लोग कहते थे धोखा मिलता है मुसलमान से हम एक दूजे को अच्छे से समझते थे लेकिन सारा जमाना हमारे ख़यालों से अनजान था फ़र्क़ इतना था बस मैं हिंदू थी और वो मुसलमान था

Arohi Tripathi

7 likes

More from Mohammad Talib Ansari

"कहाँ हूँ मैं" ख़ुद को जो देखा आईनों में तो जाना ना जाने कहा खो गया हूँ मैं ख़ुद में मैं ने तुझ को को तो देखा पर ख़ुद ही कहीं गुम हो गया हूँ मैं सुन ना चल मिल कर ढूँढ़ते हैं मुझ को तेरी उन्हीं गलियों में जिन से अब तक आशना हूँ मैं तेरी ही आँखों से तो देखता था मैं ख़ुद को तेरे बिना तो जैसे नाबिना हूँ मैं क़तरा क़तरा जुटा कर तू ने बनाया था मुझ को अब तू नहीं तो जैसे फ़ना हूँ मैं एक गुज़ारिश है ज़रा मान भी लेना बस इतना सा बता दे कहाँ हूँ मैं कहाँ हूँ मैं कहाँ हूँ मैं

Mohammad Talib Ansari

2 likes

"बुरा" तुम मुझे बुरा कहते हो तो फिर क्यूँँ मुझे अच्छा नहीं करते देते हो बार-हा हिदायत-ए-ताअत-ओ-ज़ोहद गर फ़िक्र-ए-हक़ीक़तन है तो क्यूँँ दुआ नहीं करते माना कि बीमार मैं और चारा-गर तुम किस ने रोका है तुम्हें क्यूँँ मेरी दवा नहीं करते कौन रक़ीब क़रीब है कौन क़रीब रक़ीब है किस को पता मैं कैसे मान लूँ तुम पीठ पीछे दग़ा नहीं करते ज़मीन-ओ-आसमाँ फ़ट जाएँगे एक दिन और सूरज भी आ गिरेगा लोग तब भी यही कहते होंगे हम किसी का बुरा नहीं करते हम ने माना गर मोमिन नहीं तो काफ़िर भी नहीं तालिब हमें झुकते नहीं देखा मतलब ये नहीं कि हम सज्दा नहीं करते

Mohammad Talib Ansari

2 likes

कभी खुली किताब सा था मैं कभी खुली किताब सा था मैं किसी हसीं ख़्वाब सा था मैं जब टूटी नींद तो सवेरों ने बताया बिस्तर पर बड़ा ही बेताब सा था मैं कभी खुली किताब सा था मैं वो आया ही नहीं जिसे पढ़ना था मुझ को वो रूठा ही जिस सेे लड़ना था मुझ को वो सिफ़र था सिफ़र ही रह गया किसी अनगिनत हिसाब सा था मैं कभी खुली किताब सा था मैं

Mohammad Talib Ansari

2 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Mohammad Talib Ansari.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Mohammad Talib Ansari's nazm.