इक पटरी पर सर्दी में अपनी तक़दीर को रोए दूजा ज़ुल्फ़ों की छाँव में सुख की सेज पे सोए राज-सिंघासन पर इक बैठा और इक उस का दास भए कबीर उदास ऊँचे ऊँचे ऐवानों में मूरख हुक्म चलाएँ क़दम क़दम पर इस नगरी में पंडित धक्के खाएँ धरती पर भगवान बने हैं धन है जिन के पास भए कबीर उदास गीत लिखाएँ पैसे ना दें फ़िल्म नगर के लोग उन के घर बाजे शहनाई लेखक के घर सोग गाएक सुर में क्यूँँ कर गाए क्यूँँ ना काटे घास भए कबीर उदास कल तक था जो हाल हमारा हाल वही है आज 'जालिब' अपने देस में सुख का काल वही है आज फिर भी मोची-गेट पे लीडर रोज़ करें बकवास भए कबीर उदास
Related Nazm
उस से मुहब्बत झीलें क्या हैं? उस की आँखें उम्दा क्या है? उस का चेहरा ख़ुश्बू क्या है? उस की साँसें ख़ुशियाँ क्या हैं? उस का होना तो ग़म क्या है? उस सेे जुदाई सावन क्या है? उस का रोना सर्दी क्या है? उस की उदासी गर्मी क्या है? उस का ग़ुस्सा और बहारें? उस का हँसना मीठा क्या है? उस की बातें कड़वा क्या है? मेरी बातें क्या पढ़ना है? उस का लिक्खा क्या सुनना है? उस की ग़ज़लें लब की ख़्वाहिश? उस का माथा ज़ख़्म की ख़्वाहिश? उस का छूना दुनिया क्या है? इक जंगल है और तुम क्या हो? पेड़ समझ लो और वो क्या है? इक राही है क्या सोचा है? उस से मुहब्बत क्या करते हो? उस से मुहब्बत मतलब पेशा? उस से मुहब्बत इस के अलावा? उस से मुहब्बत उस सेे मुहब्बत........
Varun Anand
475 likes
मेरा संसार मेरे मन का सुकून भी तुम हो, तुम ही मेरी मंज़िल उस का जुनून भी तुम हो, मेरा दिन भी तुम हो, मेरी रात भी तुम हो, मेरी नींद भी तुम हो, मेरे जज़्बात भी तुम हो, मेरा हर लम्हा तुम हो, मेरे हालात भी तुम हो, मेरा जीवन भी तुम हो, इस की मस्ती भी तुम हो, हूँ अगर मैं मँझधार तो, फिर इस की कश्ती भी तुम हो, अगर हूँ मैं शरीर तो, इस की अस्थि भी तुम हो, और हूँ अगर मैं आत्मा तो, इस की मुक्ति भी तुम हो, मेरा वैराग्य भी तुम हो, मेरी आसक्ति भी तुम हो, मेरा ईश्वर भी तुम हो, मेरी भक्ति भी तुम हो, मैं अगर दिल हूँ तो, इस की धड़कन भी तुम हो, मेरी हर बात तुम हो, मेरी तड़पन भी तुम हो, मेरी स्वतंत्रता भी तुम हो, मेरा बंधन भी तुम हो, मेरा सुख भी तुम हो, मेरी मुस्कान भी तुम हो, मेरा दुख भी तुम हो, मेरा सम्मान भी तुम हो, मेरा बल भी तुम हो, मेरा स्वाभिमान भी तुम हो, मेरी प्रार्थना भी तुम हो, मेरा अभिमान भी तुम हो, मेरा हर काम भी तुम हो, थक जाऊँ तो आराम भी तुम हो, भेजे हैं तुझ को चाँद के हाथों, वो सारे पैग़ाम भी तुम हो, साँसों में बस तेरा नाम है, मेरा तो अंजाम भी तुम हो, मेरा तो आधार ही तुम हो, मेरी तो सरकार ही तुम हो, मेरी तो फ़कीरी भी तुम हो, ख़ज़ाने का अंबार भी तुम हो, मेरे लबों का मौन भी तुम हो, मेरे दिल की पुकार भी तुम हो, मेरी तो कुटिया भी तुम हो, मेरा राज-दरबार भी तुम हो, मेरा हर विकार भी तुम हो, मेरा तो श्रृंगार भी तुम हो, मेरी जीत-हार भी तुम हो, मेरा गुस्सा-प्यार भी तुम हो, मेरा तो घर बार ही तुम हो, जीने के आसार ही तुम हो, कैसे मैं बताऊ तुझे, तुम्हारे बिन मैं कुछ भी नहीं, मेरा तो संसार ही तुम हो, मेरा तो संसार ही तुम हो, मेरा तो संसार ही तुम हो।
Divya 'Kumar Sahab'
37 likes
"हम मिलेंगे कहीं" हम मिलेंगे कहीं अजनबी शहर की ख़्वाब होती हुई शाहराओं पे और शाहराओं पे फैली हुई धूप में एक दिन हम कहीं साथ होगे वक़्त की आँधियों से अटी साहतों पर से मिट्टी हटाते हुए एक ही जैसे आँसू बहाते हुए हम मिलेंगे घने जंगलो की हरी घास पर और किसी शाख़-ए-नाज़ुक पर पड़ते हुए बोझ की दास्तानों में खो जाएँगे हम सनोबर के पेड़ों की नोकीले पत्तों से सदियों से सोए हुए देवताओं की आँखें चभो जाएँगे हम मिलेंगे कहीं बर्फ़ के बाजुओं में घिरे पर्वतों पर बाँझ क़ब्रो में लेटे हुए कोह पेमाओं की याद में नज़्म कहते हुए जो पहाड़ों की औलाद थे, और उन्हें वक़्त आने पर माँ बाप ने अपनी आग़ोश में ले लिया हम मिलेंगे कही शाह सुलेमान के उर्स में हौज़ की सीढियों पर वज़ू करने वालो के शफ़्फ़ाफ़ चेहरों के आगे संगेमरमर से आरस्ता फ़र्श पर पैर रखते हुए आह भरते हुए और दरख़्तों को मन्नत के धागो से आज़ाद करते हुए हम मिलेंगे हम मिलेंगे कहीं नार मेंडी के साहिल पे आते हुए अपने गुम गश्तरश्तो की ख़ाक-ए-सफ़र से अटी वर्दियों के निशाँ देख कर मराकिस से पलटे हुए एक जर्नेल की आख़िरी बात पर मुस्कुराते हुए इक जहाँ जंग की चोट खाते हुए हम मिलेंगे हम मिलेंगे कहीं रूस की दास्ताओं की झूठी कहानी पे आँखों में हैरत सजाए हुए, शाम लेबनान बेरूत की नरगिसी चश्मूरों की आमद के नोहू पे हँसते हुए, ख़ूनी कज़ियो से मफ़लूह जलबानियाँ के पहाड़ी इलाक़ों में मेहमान बन कर मिलेंगे हम मिलेंगे एक मुर्दा ज़माने की ख़ुश रंग तहज़ीब में ज़स्ब होने के इमकान में इक पुरानी इमारत के पहलू में उजड़े हुए लाँन में और अपने असीरों की राह देखते पाँच सदियों से वीरान ज़िंदान में हम मिलेंगे तमन्नाओं की छतरियों के तले, ख़्वाहिशों की हवाओं के बेबाक बोसो से छलनी बदन सौंपने के लिए रास्तों को हम मिलेंगे ज़मीं से नमूदार होते हुए आठवें बर्रे आज़म में उड़ते हुए कालीन पर हम मिलेंगे किसी बार में अपनी बकाया बची उम्र की पायमाली के जाम हाथ में लेंगे और एक ही घूंट में हम ये सैयाल अंदर उतारेंगे और होश आने तलक गीत गायेंगे बचपन के क़िस्से सुनाता हुआ गीत जो आज भी हम को अज़बर है बेड़ी बे बेड़ी तू ठिलदी तपईये पते पार क्या है पते पार क्या है? हम मिलेंगे बाग़ में, गाँव में, धूप में, छाँव में, रेत में, दश्त में, शहर में, मस्जिदों में, कलीसो में, मंदिर में, मेहराब में, चर्च में, मूसलाधार बारिश में, बाज़ार में, ख़्वाब में, आग में, गहरे पानी में, गलियों में, जंगल में और आसमानों में कोनो मकाँ से परे गैर आबद सैयाराए आरज़ू में सदियों से ख़ाली पड़ी बेंच पर जहाँ मौत भी हम से दस्तो गरेबाँ होगी, तो बस एक दो दिन की मेहमान होगी
Tehzeeb Hafi
236 likes
''चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ'' चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ जो लफ़्ज़ कहूँ वो हो जाए बस अश्क कहूँ तो एक आँसू तेरे गोरे गाल को धो जाए मैं आ लिक्खूँ तू आ जाए मैं बैठ लिक्खूँ तू आ बैठे मेरे शाने पर सर रक्खे तू मैं नींद कहूँ तू सो जाए मैं काग़ज़ पर तेरे होंठ लिक्खूँ तेरे होंठों पर मुस्कान आए मैं दिल लिक्खूँ तू दिल था में मैं गुम लिक्खूँ वो खो जाए तेरे हाथ बनाऊँ पेंसिल से फिर हाथ पे तेरे हाथ रखूँ कुछ उल्टा सीधा फ़र्ज़ करूँँ कुछ सीधा उल्टा हो जाए मैं आह लिखूँ तू हाए करे बेचैन लिखूँ बेचैन हो तू फिर बेचैन का बे काटूँ तुझे चैन ज़रा सा हो जाए अभी ऐन लिखूँ तू सोचे मुझे फिर शीन लिखूँ तेरी नींद उड़े जब क़ाफ़ लिखूँ तुझे कुछ कुछ हो मैं इश्क़ लिखूँ तुझे हो जाए
Amir Ameer
295 likes
"रम्ज़" तुम जब आओगी तो खोया हुआ पाओगी मुझे मेरी तन्हाई में ख़्वाबों के सिवा कुछ भी नहीं मेरे कमरे को सजाने की तमन्ना है तुम्हें मेरे कमरे में किताबों के सिवा कुछ भी नहीं इन किताबों ने बड़ा ज़ुल्म किया है मुझ पर इन में इक रम्ज़ है जिस रम्ज़ का मारा हुआ ज़ेहन मुज़्दा-ए-इशरत-ए-अंजाम नहीं पा सकता ज़िंदगी में कभी आराम नहीं पा सकता
Jaun Elia
216 likes
More from Habib Jalib
ये एक अहद-ए-सज़ा है जज़ा की बात न कर दुआ से हाथ उठा रख दवा की बात न कर ख़ुदा के नाम पे ज़ालिम नहीं ये ज़ुल्म रवा मुझे जो चाहे सज़ा दे ख़ुदा की बात न कर हयात अब तो इन्हीं महबसों में गुज़रेगी सितमगरों से कोई इल्तिजा की बात न कर उन्हीं के हाथ में पत्थर हैं जिन को प्यार किया ये देख हश्र हमारा वफ़ा की बात न कर अभी तो पाई है मैं ने रिहाई रहज़न से भटक न जाऊँ मैं फिर रहनुमा की बात न कर बुझा दिया है हवा ने हर एक दया का दिया न ढूँड अहल-ए-करम को दया की बात न कर नुज़ूल-ए-हब्स हुआ है फ़लक से ऐ 'जालिब' घुटा घुटा ही सही दम घटा की बात न कर
Habib Jalib
0 likes
जो हो न सकी बात वो चेहरों से अयां थी हालात का मातम था मुलाक़ात कहाँ थी उस ने न ठहरने दिया पहरों मिरे दिल को जो तेरी निगाहों में शिकायत मिरी जाँ थी घर में भी कहाँ चैन से सोए थे कभी हम जो रात है ज़िंदां में वही रात वहाँ थी यकसां हैं मिरी जान क़फ़स और नशेमन इंसान की तौक़ीर यहाँ है न वहाँ थी शाहों से जो कुछ रब्त न क़ाएम हुआ अपना आदत का भी कुछ जब्र था कुछ अपनी ज़बां थी सय्याद ने यूँ ही तो क़फ़स में नहीं डाला मशहूर गुलिस्ताँ में बहुत मेरी फ़ुग़ाँ थी तू एक हक़ीक़त है मिरी जाँ मिरी हमदम जो थी मिरी ग़ज़लों में वो इक वहम-ओ-गुमां थी महसूस किया मैं ने तिरे ग़म से ग़म-ए-दहर वर्ना मिरे अश'आर में ये बात कहाँ थी
Habib Jalib
1 likes
गोलियों से ये जवाँ आग न बुझ पाएगी गैस फेंकोगे तो कुछ और भी लहराएगी ये जवाँ आग जो हर शहर में जाग उट्ठी है तीरगी देख के इस आग को भाग उट्ठी है कब तलक इस से बचाओगे तुम अपने दामाँ ये जवाँ आग जला देगी तुम्हारे ऐवाँ ये जवाँ ख़ून बहाएा है जो तुम ने अक्सर ये जवाँ ख़ून निकल आया है बन के लश्कर ये जवाँ ख़ून सियह-रात का रहने देगा दुख में डूबे हुए हालात न रहने देगा ये जवाँ ख़ून है महलों पे लपकता तूफ़ाँ उस की यलग़ार से हर अहल-ए-सितम है लर्ज़ां ये जवाँ फ़िक्र तुम्हें ख़ून न पीने देगी ग़ासिबो अब न तुम्हें चैन से जीने देगी क़ातिलो राह से हट जाओ कि हम आते हैं अपने हाथों में लिए सुर्ख़ अलम आते हैं तोड़ देगी ये जवाँ फ़िक्र हिसार-ए-ज़िन्दाँ जाग उट्ठे हैं मिरे देस के बेकस इंसाँ
Habib Jalib
0 likes
ऐ जहाँ देख ले कब से बे-घर हैं हम अब निकल आए हैं ले के अपना अलम ये महल्लात ये ऊँचे ऊँचे मकाँ इन की बुनियाद में है हमारा लहू कल जो मेहमान थे घर के मालिक बने शाह भी है अदू शैख़ भी है अदू कब तलक हम सहें ग़ासिबों के सितम ऐ जहाँ देख ले कब से बे-घर हैं हम अब निकल आए हैं ले के अपना अलम इतना सादा न बन तुझ को मालूम है कौन घेरे हुए है फ़िलिस्तीन को आज खुल के ये नारा लगा ऐ जहाँ क़ातिलो रह-ज़नो ये ज़मीं छोड़ दो हम को लड़ना है जब तक कि दम में है दम ऐ जहाँ देख ले कब से बे-घर हैं हम अब निकल आए हैं ले के अपना अलम
Habib Jalib
1 likes
सदा आ रही है मरे दिल से पैहम कि होगा हर इक दुश्मन-ए-जाँ का सर ख़म नहीं है निज़ाम-ए-हलाकत में कुछ दम ज़रूरत है इंसान की अम्न-ए-आलम फ़ज़ाओं में लहराएगा सुर्ख़ परचम सदा आ रही है मिरे दिल से पैहम न ज़िल्लत के साए में बच्चे पलेंगे न हाथ अपने क़िस्मत के हाथों मलेंगे मुसावात के दीप घर घर जलेंगे सब अहल-ए-वतन सर उठा के चलेंगे न होगी कभी ज़िंदगी वक़्फ़-ए-मातम फ़ज़ाओं में लहराएगा सुर्ख़ परचम
Habib Jalib
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Habib Jalib.
Similar Moods
More moods that pair well with Habib Jalib's nazm.







