वो इक शय कि जिस के लिए पाक तीनत बुज़ुर्गों ने अपने बदन ज़ेहन के सारे जौहर गँवाए लहू के गुहर ख़ार-ज़ारों की पहनाइयों में लुटाए वो इक शय जिसे उन जियाले बुज़ुर्गों ने जेब-ओ-गरेबाँ दिल-ओ-जाँ से भी बढ़ के समझा जो हासिल हुई तो अभी बाम-ओ-दर से सियह-रात लिपटी हुई थी सफ़र की थकन या गिराँ-बारी उम्र ने उन के आ'साब को मुज़्महिल कर दिया था उन्हों ने ये सोचा ख़ुदा जाने सूरज निकलने तलक क्या से क्या हो हसीं बे-बहा शय के हक़दार उन के जवाँ-साल बच्चे हैं उस की हिफ़ाज़त वही कर सकेंगे जवाँ-साल बच्चे अभी बिस्तर-ए-इस्तिराहत पे सोए हुए थे जगाए गए सुब्ह-ए-काज़िब की धुंदलाहटों में चमकती हुई वो हसीं शय विरासत में उन को मिली थी मगर सब ने देखा था सूरज निकलने पे उन सुस्त-ओ-चालाक बच्चों के हाथों में महफ़ूज़-ओ-क़ीमती शय ब-तदरीज अपनी चमक खो रही थी तिलिस्म-ए-तसव्वुर नहीं ये हक़ीक़त है वो बे-बहा शय कि जिस के लिए हर सऊबत गवारा है मंज़िल नहीं जुस्तुजू है वो इक चीज़ जिस पर निछावर जियालों का रौशन लहू है फ़क़त रंग-ओ-बू ही नहीं गुलिस्ताँ की हुमकती हुई आरज़ू है हर इक नफ़अ' जाएज़ नुक़सान के बत्न से है उन्हों ने जो हासिल किया वो ज़ियादा था और आख़िर शब के कुछ ख़्वाब को जो गँवाया वो कम था इसी ना-तनासुब हुसूल-ओ-ख़सारा का रद्द-ए-अमल है कि मंज़िल की आग़ोश में भी उन्हें सुख नहीं है
Related Nazm
"हम मिलेंगे कहीं" हम मिलेंगे कहीं अजनबी शहर की ख़्वाब होती हुई शाहराओं पे और शाहराओं पे फैली हुई धूप में एक दिन हम कहीं साथ होगे वक़्त की आँधियों से अटी साहतों पर से मिट्टी हटाते हुए एक ही जैसे आँसू बहाते हुए हम मिलेंगे घने जंगलो की हरी घास पर और किसी शाख़-ए-नाज़ुक पर पड़ते हुए बोझ की दास्तानों में खो जाएँगे हम सनोबर के पेड़ों की नोकीले पत्तों से सदियों से सोए हुए देवताओं की आँखें चभो जाएँगे हम मिलेंगे कहीं बर्फ़ के बाजुओं में घिरे पर्वतों पर बाँझ क़ब्रो में लेटे हुए कोह पेमाओं की याद में नज़्म कहते हुए जो पहाड़ों की औलाद थे, और उन्हें वक़्त आने पर माँ बाप ने अपनी आग़ोश में ले लिया हम मिलेंगे कही शाह सुलेमान के उर्स में हौज़ की सीढियों पर वज़ू करने वालो के शफ़्फ़ाफ़ चेहरों के आगे संगेमरमर से आरस्ता फ़र्श पर पैर रखते हुए आह भरते हुए और दरख़्तों को मन्नत के धागो से आज़ाद करते हुए हम मिलेंगे हम मिलेंगे कहीं नार मेंडी के साहिल पे आते हुए अपने गुम गश्तरश्तो की ख़ाक-ए-सफ़र से अटी वर्दियों के निशाँ देख कर मराकिस से पलटे हुए एक जर्नेल की आख़िरी बात पर मुस्कुराते हुए इक जहाँ जंग की चोट खाते हुए हम मिलेंगे हम मिलेंगे कहीं रूस की दास्ताओं की झूठी कहानी पे आँखों में हैरत सजाए हुए, शाम लेबनान बेरूत की नरगिसी चश्मूरों की आमद के नोहू पे हँसते हुए, ख़ूनी कज़ियो से मफ़लूह जलबानियाँ के पहाड़ी इलाक़ों में मेहमान बन कर मिलेंगे हम मिलेंगे एक मुर्दा ज़माने की ख़ुश रंग तहज़ीब में ज़स्ब होने के इमकान में इक पुरानी इमारत के पहलू में उजड़े हुए लाँन में और अपने असीरों की राह देखते पाँच सदियों से वीरान ज़िंदान में हम मिलेंगे तमन्नाओं की छतरियों के तले, ख़्वाहिशों की हवाओं के बेबाक बोसो से छलनी बदन सौंपने के लिए रास्तों को हम मिलेंगे ज़मीं से नमूदार होते हुए आठवें बर्रे आज़म में उड़ते हुए कालीन पर हम मिलेंगे किसी बार में अपनी बकाया बची उम्र की पायमाली के जाम हाथ में लेंगे और एक ही घूंट में हम ये सैयाल अंदर उतारेंगे और होश आने तलक गीत गायेंगे बचपन के क़िस्से सुनाता हुआ गीत जो आज भी हम को अज़बर है बेड़ी बे बेड़ी तू ठिलदी तपईये पते पार क्या है पते पार क्या है? हम मिलेंगे बाग़ में, गाँव में, धूप में, छाँव में, रेत में, दश्त में, शहर में, मस्जिदों में, कलीसो में, मंदिर में, मेहराब में, चर्च में, मूसलाधार बारिश में, बाज़ार में, ख़्वाब में, आग में, गहरे पानी में, गलियों में, जंगल में और आसमानों में कोनो मकाँ से परे गैर आबद सैयाराए आरज़ू में सदियों से ख़ाली पड़ी बेंच पर जहाँ मौत भी हम से दस्तो गरेबाँ होगी, तो बस एक दो दिन की मेहमान होगी
Tehzeeb Hafi
236 likes
"रम्ज़" तुम जब आओगी तो खोया हुआ पाओगी मुझे मेरी तन्हाई में ख़्वाबों के सिवा कुछ भी नहीं मेरे कमरे को सजाने की तमन्ना है तुम्हें मेरे कमरे में किताबों के सिवा कुछ भी नहीं इन किताबों ने बड़ा ज़ुल्म किया है मुझ पर इन में इक रम्ज़ है जिस रम्ज़ का मारा हुआ ज़ेहन मुज़्दा-ए-इशरत-ए-अंजाम नहीं पा सकता ज़िंदगी में कभी आराम नहीं पा सकता
Jaun Elia
216 likes
"महबूबा के नाम" तू अपनी चिट्ठियों में मीर के अश'आर लिखती है मोहब्बत के बिना है ज़िंदगी बेकार लिखती है तेरे ख़त तो इबारत हैं वफ़ादारी की क़समों से जिन्हें मैं पढ़ते डरता हूँ वही हर बार लिखती है तू पैरोकार लैला की है शीरीं की पुजारन है मगर तू जिस पे बैठी है वो सोने का सिंहासन है तेरी पलकों के मस्कारे तेरे होंठों की ये लाली ये तेरे रेशमी कपड़े ये तेरे कान की बाली गले का ये चमकता हार हाथों के तेरे कंगन ये सब के सब है मेरे दिल मेरे एहसास के दुश्मन कि इन के सामने कुछ भी नहीं है प्यार की क़ीमत वफ़ा का मोल क्या क्या है ऐतिबार की क़ीमत शिकस्ता कश्तियों टूटी हुई पतवार की क़ीमत है मेरी जीत से बढ़कर तो तेरी हार की क़ीमत हक़ीक़त ख़ून के आँसू तुझे रुलवाएगी जानाँ तू अपने फ़ैसले पर बा'द में पछताएगी जानाँ मेरे काँधे पे छोटे भाइयों की ज़िम्मेदारी है मेरे माँ बाप बूढ़े है बहन भी तो कुँवारी है बरहना मौसमों के वार को तू सह न पाएगी हवेली छोड़ कर तू झोपड़ी में रह न पाएगी अमीरी तेरी मेरी मुफ़्लिसी को छल नहीं सकती तू नंगे पाँव तो कालीन पर चल नहीं सकती
Abrar Kashif
50 likes
"तू किसी और ही दुनिया में मिली थी मुझ सेे" तू किसी और ही मौसम की महक लाई थी डर रहा था कि कहीं ज़ख़्म न भर जाएँ मेरे और तू मुट्ठियाँ भर-भर के नमक लाई थी और ही तरह की आँखें थी तेरे चेहरे पर तू किसी और सितारे से चमक लाई थी तेरी आवाज़ ही सब कुछ थी मुझे मोनिस-ए-जाँ क्या करुँ मैं कि तू बोली ही बहुत कम मुझ सेे तेरी चुप से ही यही महसूस किया था मैं ने जीत जाएगा तेरा ग़म किसी रोज़ मुझ सेे शहर आवाज़ें लगाता था मगर तू चुप थी ये तअल्लुक़ मुझे खाता था मगर तू चुप थी वही अंजाम था जो इश्क़ का आगाज़ से है तुझ को पाया भी नहीं था कि तुझे खोना था चली आती है यही रस्म कई सदियों से यही होता है, यही होगा, यही होना था पूछता रहता था तुझ सेे कि “बता क्या दुख है?” और मेरी आँख में आँसू भी नहीं होते थे मैं ने अंदाज़े लगाए के सबब क्या होगा पर मेरे तीर तराजू भी नहीं होते थे जिस का डर था मुझे मालूम पड़ा लोगों से फिर वो ख़ुश-बख़्त पलट आया तेरी दुनिया में जिस के जाने पे मुझे तू ने जगह दी दिल में मेरी क़िस्मत में ही जब ख़ाली जगह लिखी थी तुझ सेे शिकवा भी अगर करता तो कैसे करता मैं वो सब्ज़ा था जिसे रौंद दिया जाता है मैं वो जंगल था जिसे काट दिया जाता है मैं वो दर्द था जिसे दस्तक की कमी खाती है मैं वो मंज़िल था जहाँ टूटी सड़क जाती है मैं वो घर था जिसे आबाद नहीं करता कोई मैं तो वो था जिसे याद नहीं करता कोई ख़ैर इस बात को तू छोड़, बता कैसी है? तू ने चाहा था जिसे, वो तेरे नज़दीक तो है? कौन से ग़म ने तुझे चाट लिया अंदर से आज कल फिर से तू चुप रहती है, सब ठीक तो है?
Tehzeeb Hafi
180 likes
"नज़्म" इक बरस और कट गया 'शारिक़' रोज़ साँसों की जंग लड़ते हुए सब को अपने ख़िलाफ़ करते हुए यार को भूलने से डरते हुए और सब से बड़ा कमाल है ये साँसें लेने से दिल नहीं भरता अब भी मरने को जी नहीं करता
Shariq Kaifi
46 likes
More from Zaheer Siddiqui
ग़ैरत है कि हया नाम उस का न लिया जिस को पुकारा उस ने उस गई रात के सन्नाटे में कौन आया है बंद दरवाज़े के मजस में तो सीता ही है और बाहर कोई रावन तो नहीं कौन है कौन की सहमी सी सदा वो भी कुछ कह न सका मैं के सिवा दस्तकें राम के मख़्सूस ज़बाँ रखती हैं गोश-ए-सीता के लिए मुज़्दा-ए-जाँ रखती हैं बल्ब रौशन हुआ और चाप क़दम की उभरी चूड़ियाँ बोल उठीं उँगलियाँ काठ की मिज़राब पे फिर रेंग गईं दोनों पट ख़्वाब से चौंके तो मअ'न चीख़ उठे एक हंगामा हुआ रात का अफ़्सूँ टूटा मुंतज़र साया-ए-ख़जालत के धुआँ से उभरा रात काफ़ी हुई तुम जाग रही हो अब तक आज फिर देर हुई असल में आज अजब बात हुई ठीक है ठीक कोई बात नहीं मुंतज़िर शाख़ जो लचकी तो कई फूल झड़े आप मुँह हाथ तो धो लें पहले और मिंटों में मैं साल को ज़रा गर्म करूँँ प्यार की आग भी रौशन हुई स्टोव के साथ दश्त-ए-तन्हाई के इफ़रीत बहुत दूर हुए वसवसे जितने थे दिल में सभी काफ़ूर हुए हरकत और हरारत में मगन दोनों बदन ये किराया का मकाँ है कि मोहब्बत का चमन एक एक लुक़्मा पे होती हैं निगाहें दो-चार एक एक जुरए में महलूल तबस्सुम की बहार मुज़्तरिब दिल में मुनव्वर हैं मसर्रत के चराग़ जानी-पहचानी सी ख़ुश्बू में है मसहूर-ए-दिमाग़ आँखों आँखों में सियह रात कटेगी अब तो होंट से होंट की सौग़ात बटेगी अब तो
Zaheer Siddiqui
0 likes
अल्लामा-इक़बाल के हुज़ूर फ़ितरत का कारोबार तो चलता है आज भी महताब बर्ग-ए-गुल पे फिसलता है आज भी क़ुदरत ने हम को दौलत-ए-दुनिया भी कम न दी सय्याल ज़र-ए-ज़मीं से उबलता है आज भी दुनिया में रौशनी भी हमारे ही दम से है मशरिक़ से आफ़्ताब निकलता है आज भी पर मंज़र-ए-ग़ुरूब बहुत दिल-नशीं है क्यूँँ मग़रिब की शाम अपनी सहरस हसीं है क्यूँँ इस कश्मकश में दौलत-ए-उक़्बा भी छिन गई ज़ौक़-ए-जुनूँ से वुसअ'त-ए-सहरा भी छिन गई सहरा-ए-आरज़ू में तग-ओ-दौ नहीं रही पा-ए-तलब से वादी-ए-सीना भी छिन गई तू ने तो क़र्तबा में नमाज़ें भी कीं अदा अपनी जबीं से मस्जिद-ए-अक़्सा भी छिन गई कोहसार रौंद डाले गए खेत हो गए चट्टान हम ज़रूर थे अब रेत हो गए मंज़िल पे आ के लुट गए हम रहबरों के साथ बीमार भी पड़े हैं तो चारागरों के साथ ग़ुर्बत-कदे में काश उतर आए कहकशाँ आँखें फ़लक की सम्त हैं बोझल सरों के साथ उड़ना मुहाल लौट के आना भी है वबाल ज़ख़्मी दुआ ख़ला में है टूटे परों के साथ इस रज़्म-ए-ख़ैर-ओ-शर में हुआ कौन सुरख़-रू ज़र्ब-ए-कलीम कुंद है फ़िरऔन सुर्ख़-रू
Zaheer Siddiqui
0 likes
और जब उन के अज्दाद की सर ज़मीं जिस की आग़ोश में वो पले तंग होने लगी जब उसूलों की पाकीज़गी और गंदा रिवायात में जंग होने लगी तो उन्हें आसमाँ से हिदायत मिली नेक बंद तुम्हारे लिए ये ज़मीं एक है उस सफ़र में तुम्हें रिज़्क़ की फ़िक्र है क्या अनाजों की गठरी उठाए चरिन्दों परिंदों को देखा कभी ज़ाद-ए-रह नेक आ'माल हैं मेरे अहकाम हैं मौत का ख़ौफ़ बे-कार है आख़िरी साँस के बा'द सब को पलटना है मेरी तरफ़ तुम फ़क़त जिस्म ही तो नहीं अपने अंदर सुलगती हुई रौशनी के सहारे बढ़ो एक ही जस्त में दस्त-ओ-दरिया की फैली हुई वुसअ'तें नाप लो चप्पे चप्पे पे अपने नुक़ूश-ए-क़दम इस तरह सब्त कर दो कि उन अजनबियों की हैरत मिटे और पैहम तआ'क़ुब में दुश्मन जो हैं उन की ख़िफ़्फ़त बढ़े मेरे अहकाम की रौशनी सब के दिल में उतारो कि ऐवान-ए-तसलीस में शम-ए-वहदत जले
Zaheer Siddiqui
0 likes
वो साल-ख़ूर्दा चट्टानें जो आसमाँ को छूते हुए बगूलों की ज़द में साबित रही हैं अब रेग-ज़ार में मुंतक़िल हुई हैं हुआ के नाज़ुक ख़फ़ीफ़ झोंके पे मुश्तइ'ल हैं उड़ी जो गर्द ता क़दम भी तो अब्र बन के फ़लक पे छाई मगर जो सूरज ने आँख मल के उसे कुरेदा तो ख़ाक हो कर वहीं गिरी है हुआ के रफ़्तार कब रुकी है बहाओ दरिया का मुस्तक़िल है ख़फ़ीफ़ ख़ुनकी है सल्ब है शब में ज़मीं मेहवर पे घूमती है अभी भी रहम ज़मीन में ठोस और सय्याल दौलतों की कमी नहीं है हर एक शय है हर एक शय है वो वक़्त लेकिन वो वक़्त फैला हुआ था कोहसारों आबशारों सुलगते सहराओं गहरे फैले समुंदरों में अब ऊँची इमारतों क़हवा ख़ानों बारों फिसलती कारों चमकती सड़कों घड़ी के महदूद हिंदिसों में सिमट गया है वो जिस की उँगली से चाँद शक़ हो वो जिस के ज़ख़्मी दहन से दुश्मन की फ़ौज पर रहमतों की ठंडी फुवार बरसे वो जिस की मुट्ठी में वो जहाँ की तमाम दौलत तमाम सर्वत सिमट गई हो वो अपने ख़ाली शिकम में पत्थर का बोझ बाँधे कहाँ हैं इस के ग़ुलाम आख़िर कहाँ हैं इस के वो निस्फ़ बाक़ी भी मिल चुका था ये निस्फ़ हासिल भी छिन चुका है हुसूल कल सहल ही था लेकिन वो एक मंज़र फिसलती कारों चमकती सड़कों की हाव-हू में वो एक मंज़र ग़ुलाम नाक़ा नशीन हो और नकेल आक़ा के हाथ में हो कहाँ से आए
Zaheer Siddiqui
0 likes
इसराईल मिस्र जंग में कर्नल नासिर के नारे हम बेटे फ़िरऔन के से मुतअस्सिर हो कर यही वो कोहसार हैं जहाँ मुश्त-ए-ख़ाक नूर-आश्ना हुई थी यही वो ज़र्रात-ए-रेग हैं जो किसी के बेताब वालिहाना क़दम की ठोकर से कहकशाँ कहकशाँ हुए थे यही वो पथरीली वादियाँ हैं कि जिन की आग़ोश-ए-ख़ुश्क में दो धड़कते मा'सूम दिल मिले थे और आज हर-सू है दूद-ए-बारूद की रिदा जिस में हर किरन रौशनी की मादूम हो गई है उजाड़ संगीन वादियों में हवस का इफ़रीत गोसफ़ंदान-ए-अर्ज़-ए-मदयन को खा गया है न कोई बिंत-ए-शुऐब है और न रहरव-ए-तिश्ना ही है कोई कुएँ के पास में जौहरी ज़हर घुल गया है तजल्ली-ए-लम-यज़ल कहाँ की ये तेज़ संगीनों की चमक है कलीम ही जब नहीं है कोई कलाम कैसा मुहीब तोपों की ये धमक है किसी के मा'सूम वालिहाना क़दम की ये कहकशाँ नहीं है ये रेग-हा-ए-ज़मीन ही हैं जो आहनी असलहों की आतिश में तप गए हैं सवाद-ए-साहिल असा-ब-दस्त अब नहीं है कोई तो मो'जिज़ा क्या तिलिस्म कैसा ये सत्ह-ए-दरया-ए-नील गुल-गू जो हो गई है असा का ए'जाज़ तो नहीं ये रिदा-ए-ख़ूँ है रिदा-ए-ख़ूँ है ये ख़ून किस का है ऐ दिल-ए-ज़ूद-रंज तो क्यूँँ उदास है ख़ैर-ओ-शर की ये कश्मकश नहीं है कि दोनों जानिब ही आस्तीन-ए-हवस में फ़िरऔनियत के ज़हरीले अज़दहे हैं सवाद-ए-साहिल असा-ब-दस्त अब नहीं है कोई
Zaheer Siddiqui
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Zaheer Siddiqui.
Similar Moods
More moods that pair well with Zaheer Siddiqui's nazm.







