मादर-ए-हिन्द के फ़नकार थे मिर्ज़ा 'ग़ालिब' अपने फ़न में बड़े हुश्यार थे मिर्ज़ा 'ग़ालिब' आप का नाम असदुल्लाह था नौ-शाह लक़ब मिर्ज़ा ग़ालिब से हुए बा'द में मारूफ़-ए-अदब आज भी पढ़ के कलाम आप का हैरत में हैं सब ज़ुल्फ़-ए-उर्दू में गिरफ़्तार थे मिर्ज़ा ग़ालिब मादर-ए-हिन्द के फ़नकार थे मिर्ज़ा ग़ालिब अकबराबाद में पैदा हुए देहली में रहे अहद-ए-तिफ़्ली ही से दुनिया के बड़े ज़ुल्म सहे अब भी हर अहल-ए-सुख़न आप को उस्ताद कहे सारे शोअ'रा के अलम-दार थे मिर्ज़ा ग़ालिब मादर-ए-हिन्द के फ़नकार थे मिर्ज़ा 'ग़ालिब' तंग-दस्ती में भी छोड़ा न वफ़ा का दामन मुफ़्लिसी में भी न अपनाए ख़ुशामद के चलन ख़ून-ए-जज़बात से शादाब किया बाग़-ए-सुख़न फ़ितरतन शायर-ए-ख़ुद्दार थे मिर्ज़ा 'ग़ालिब' मादर-ए-हिन्द के फ़नकार थे मिर्ज़ा ग़ालिब आप पर फ़ारसी शोअ'रा का भी था ख़ूब असर मसअला ख़िदमत-ए-उर्दू का भी था पेश-ए-नज़र अपने अश'आर की अज़्मत से भी वाक़िफ़ थे मगर 'मीर' जी के भी तरफ़-दार थे मिर्ज़ा 'ग़ालिब' मादर-ए-हिन्द के फ़नकार थे मिर्ज़ा 'ग़ालिब' ख़त-नवीसी का दिया एक अनोखा अंदाज़ गूँज उठी बज़्म-ए-अदब में ये निराली आवाज़ आप मैदान-ए-सुख़न में भी थे सब से मुम्ताज़ साथ ही इक बड़े नस्सार थे मिर्ज़ा 'ग़ालिब' मादर-ए-हिन्द के फ़नकार थे मिर्ज़ा 'ग़ालिब' बे-नियाज़-ए-ग़म-ओ-आलाम हर इक फ़िक्र से दूर हो मुसीबत में भी रहते थे हमेशा मसरूर आज भी जिन के लतीफ़े हैं जहाँ में मशहूर मुस्कुराते हुए किरदार थे मिर्ज़ा 'ग़ालिब' मादर-ए-हिन्द के फ़नकार थे मिर्ज़ा 'ग़ालिब'
nazmKuch Alfaaz
Kaif Ahmad Siddiqui0 Likes
Similar Moods
More moods that pair well with Kaif Ahmad Siddiqui's nazm.
Similar Writers
Our suggestions based on Kaif Ahmad Siddiqui.







