nazmKuch Alfaaz

ऐ दिल-ए-काफ़िर इज्ज़ से मुनकिर आज तिरा सर ख़म क्यूँँ है तेरी हटेली शिरयानों में ये बेबस मातम क्यूँँ है आँख तो रोना भूल गई थी फिर हर मंज़र नम क्यूँँ है मत रोको बहने दो आँसू किसी को करते हैं प्रणाम आप झुका है झुकने दो सर छुपा था उस में कोई सलाम शायद उस के हुज़ूर में हो तुम जिस को कहते हैं अंजाम वो हस्ती की सरहद-ए-आख़िर हुआ जहाँ हर सफ़र तमाम बेबस है इंसाँ बेबस है तकती रह गई रोती शाम उठ गया कोई भरी दुनिया से बाक़ी रहे ख़ुदा का नाम या फिर काग़ज़ पर परछाईं मिलेगा जिस को सब्त-ए-दवाम ये टुकड़े इंसानी दिल के शाएर और शाएर का कलाम नाज़ करूँँगी ख़ुश-बख़्ती में मैं ने 'फ़िराक़' को देखा था उजड़े घर में वो तहज़ीबों के संगम पर बैठा था गर्म हम-आग़ोशी सदियों की होगी कितनी प्यार भरी जिस की बाँहों में खेली थी उस की सोच की सुंदरता शे'र का दिल शफ़्फ़ाफ़ था इतना जैसे आईना-ए-तारीख़ क्या भर पूर विसाल था जिस ने उस शाएर को जन्म दिया गर तारीख़ ने पागल हो कर ख़ुद अपना सर फोड़ा है ख़ून उछाला है गलियों में अपना हंडोला तोड़ा है छींट न थी दामन पर उस के कौन घाट धो बैठा था जिसे समझते हो ना-मुम्किन वो उस इंसाँ जैसा था इंसाँ भी इतना मामूली जैसे अपना हम-साया अपने शे'र सुनाना उस का और ख़ुद हैराँ हो जाना बातों में मासूम महक थी आँखों में बेचैन लपक ख़ामोशी के वक़्फ़े यूँँ जैसे उस ने कुछ देखा था पीड़ बहुत झेली थी उस ने इतनी बात तो ज़ाहिर थी लहजा में शोख़ी थी जैसे राख में चमके अँगारा संगम के पानी पर मैं ने देखी थी कैसी तस्वीर उड़ा लहक कर इक जल-पंछी खींच गया पानी पे लकीर जमुना की नीली गहराई भेद भरी चुप से बोझल गँगा के धारे की जुम्बिश उजली ताक़त और बे-कल इस पानी में अक्स डालता आसमान का इक टुकड़ा मिट्टी के बुत हरे नारियल चंदन लगा कोई मुखड़ा वो धारों पर नाव खेता सूखा पंजर माँझी का दान के पैसे गिनता पंडित ताँबा सूरज सांझी का जमुना पर मीनार क़िला के गुम्बद का तिरछा साया पाकिस्तान से आए मुहाजिर गेंदे की टूटी माला पानी में चप्पू की शप शप बातों के टूटे टुकड़े यहीं कहीं पर हम से ओझल सरस्वती भी बहती है जो समझी जो आगे समझूँ छलक रहा है दिल का जाम वो मंज़र जो ख़ुद से बड़ा था उस का घेरा तुम्हारे नाम ये कमरे का माँद उजाला बाहर हूक पपिहे की खिड़की पर बूँदों की दस्तक साँसें भरती ख़ामोशी पूरी बात नहीं बतलाता गूँगे आँसू रो देना तेरी धरती सह न सकेगी इतने हुस्न को खो देना तन्हा और अपाहिज बूढ़े तुझे न मरने देंगे लोग अभी तो जीवन बाँझ नहीं है फिर तुझ को जन्मेंगे लोग

Related Nazm

"एक बात'" क्या तुम्हें भी सिखा दूँ वो हुनर जिस सेे पढ़ लिया करता हूँ तुम्हारी आँखों को उन सब बातों को जो दबी रहती हैं तुम्हारी पलकों की क़तारों में तब भी, जब लब ख़ामोश होते हैं तुम्हारे या तब, जब बस यूँँ ही मुस्कुरा देती हो मुझ सेे बात करते-करते और तब, जब होंठ तुम्हारे कुछ और ही कहते हैं और कहते कहते रुक जाया करते हैं एक बात नहीं बताई तुम्हें के तब मैं चुपके से पढ़ लिया करता हूँ तुम्हारी आँखों को पूछ लेता हूँ हाल तुम्हारा कहता कुछ नहीं हाँ, आँखें बात करती हैं मेरी भी हज़ारों सवालात भी तुम्हारी ही तरह फिर क्यूँँ जवाब नहीं दे पातीं तुम्हारी आँखें क्या तुम्हें भी सिखा दूँ वो हुनर जिस सेे पढ़ लिया करता हूँ तुम्हारी आँखों को कि तुम भी पढ़ लो वो बातें जिन में होंठ ख़ामोश रहते हैं और वो सारी बातें जो अब तक नहीं कही तुम सेे या मुझे भी सिखा दो अपना आँखों से झूठ बोलने का हुनर

Saurabh Mehta 'Alfaaz'

12 likes

ये दौर-ए-नौ-मुबारक फ़र्ख़न्दा-अख़तरी का जम्हूरियत का आग़ाज़ अंजाम क़ैसरी का क्या जाँ-फ़ज़ा है जल्वा ख़ुर्शीद-ए-ख़ावरी का हर इक शुआ-ए-रक़्साँ मिस्रा है अनवरी का रोज़-ए-सईद आया छब्बीस जनवरी का दौर-ए-जदीद लाया भारत की बरतरी का भारत की बरतरी में किस को कलाम है अब था जो रहीन-ए-पस्ती गर्दूं-मक़ाम है अब जम्हूरियत पे क़ाएम सारा निज़ाम है अब आला है या है अदना बा-एहतिराम है अब रोज़-ए-सईद आया छब्बीस जनवरी का दौर-ए-जदीद लाया भारत की बरतरी का सदियों के बंद टूटे आज़ाद होगए हम क़ैद-ए-गिराँ से छूटे दिल-ए-शाद हो गए हम बे-ख़ौफ़ बे-नियाज़-ए-सय्याद हो गए हम फिर बस गया नशेमन आबाद होगए हम रोज़-ए-सईद आया छब्बीस जनवरी का दौर-ए-जदीद लाया भारत की बरतरी का जो मुज़्तरिब थी दिल में वो आरज़ू बर आई तकमील-ए-आरज़ू ने दिल की ख़लिश मिटाई जिस मुल्क पर ग़ुलामी बन बन के शाम छाई सुब्ह-ए-मसर्रत उस को अल्लाह ने दिखाई रोज़-ए-सईद आया छब्बीस जनवरी का दौर-ए-जदीद लाया भारत की बरतरी का ताबीर-ए-ख़्वाब-ए-'गाँधी' तफ़्सीर-ए-हाल-ए-'नेहरू' 'आज़ाद' की रियाज़त 'सरदार' की तगापू रख़्शाँ है हुर्रियत का ज़ेबा-निगार दिल-जू तस्कीन-ए-क़ल्ब मुस्लिम आराम-ए-जान-ए-हिन्दू रोज़-ए-सईद आया छब्बीस जनवरी का दौर-ए-जदीद लाया भारत की बरतरी का क़ुर्बां हुए जो इस पर रूहें हैं शाद उन की हम जिस से बहरा-वर हैं वो है मुराद उन की है बस-कि सरफ़रोशी शायान-ए-दाद उन की भारत की इस ख़ुशी में शामिल है याद उन की रोज़-ए-सईद आया छब्बीस जनवरी का दौर-ए-जदीद लाया भारत की बरतरी का आज़ाद हो गया जब हिन्दोस्ताँ हमारा है सूद के बराबर हर इक ज़ियाँ हमारा मंज़िल पे आन पहुँचा जब कारवाँ हमारा क्यूँँ हो गुबार-ए-मंज़िल ख़ातिर-निशाँ हमारा रोज़-ए-सईद आया छब्बीस जनवरी का दौर-ए-जदीद लाया भारत की बरतरी का ऐवान-ए-फ़र्रुख़ी की तामीर-ए-नौ मुबारक आईन-ए-ज़िंदगी की तदबीर-ए-नौ मुबारक हर ज़र्रा-ए-वतन को तनवीर-ए-नौ मुबारक भारत के हर बशर को तौक़ीर-ए-नौ मुबारक रोज़-ए-सईद आया छब्बीस जनवरी का दौर-ए-जदीद लाया भारत की बरतरी का भारत का अज़्म है ये तौफ़ीक़ ऐ ख़ुदा दे दुनिया से ईन-ओ-आँ की तफ़रीक़ को मिटा दे अम्न-ओ-अमाँ से रहना हर मुल्क को सिखा दे हर क़ौम शुक्रिये में हर साल ये सदा दे रोज़-ए-सईद आया छब्बीस जनवरी का दौर-ए-जदीद लाया भारत की बरतरी का

Tilok Chand Mahroom

5 likes

बड़े नाज़ से आज उभरा है सूरज हिमाला के ऊँचे कलस जगमगाए पहाड़ों के चश्मों को सोना बनाया नए बिल नए ज़ोर इन को सिखाए लिबास-ए-ज़री आबशारों ने पाया नशेबी ज़मीनों पे छींटे उड़ाए घने ऊँचे ऊँचे दरख़्तों का मंज़र ये हैं आज सब आब-ए-ज़र में नहाए मगर इन दरख़्तों के साए में ऐ दिल हज़ारों बरस के ये ठिठुरे से पौदे हज़ारों बरस के ये सिमटे से पौदे ये हैं आज भी सर्द बेहाल बे-दम ये हैं आज भी अपने सर को झुकाए अरे ओ नई शान के मेरे सूरज तिरी आब में और भी ताब आए तिरे पास ऐसी भी कोई किरन है जो ऐसे दरख़्तों में भी राह पाए जो ठहरे हुओं को जो सिमटे हुओं को हरारत भी बख़्शे गले भी लगाए बड़े नाज़ से आज उभरा है सूरज हिमाला के ऊँचे कलस जगमगाए फ़ज़ाओं में होने लगी बारिश-ए-ज़र कोई नाज़नीं जैसे अफ़्शाँ छुड़ाए दमकने लगे यूँँ ख़लाओं के ज़र्रे कि तारों की दुनिया को भी रश्क आए हमारे उक़ाबों ने अंगड़ाइयाँ लीं सुनहरी हवाओं में पर फड़फड़ाए फ़ुज़ूँ-तर हुआ नश्शा-ए-कामरानी तजस्सुस की आँखों में डोरे से आए क़दम चूमने बर्क़-ओ-बाद आब-ओ-आतिश ब-सद-शौक़ दौड़े ब-सद-इज्ज़ आए मगर बर्क़ ओ आतिश के साए में ऐ दिल ये सदियों के ख़ुद-रफ़्ता नाशाद ताइर ये सदियों के पर-बस्ता बर्बाद ताइर ये हैं आज भी मुज़्महिल दिल-गिरफ़्ता ये हैं आज भी अपने सर को छुपाए अरे ओ नई शान के मेरे सूरज तिरी आब में और भी ताब आए तिरे पास ऐसी भी कोई किरन है उन्हें पंजा-ए-तेज़ से जो बचाए इन्हें जो नए बाल-ओ-पर आ के बख़्शे इन्हें जो नए सिर से उड़ना सिखाए

Moin Ahsan Jazbi

6 likes

मैं सपनों में ऑक्सीजन प्लांट इंस्टॉल कर रहा हूँ और हर मरने वाले के साथ मर रहा हूँ मैं अपने लफ़्ज़ों के जरिए तुम्हें साँसों के सिलेंडर भेजूँगा जो तुम्हें इस जंग में हारने नहीं देंगे और तुम्हारी देखभाल करने वालों के हाथों को काँपने नहीं देंगे ऑक्सीजन स्टॉक ख़त्म होने की ख़बरें गर्दिश भी करें तो क्या मैं तुम्हारे लिए अपनी नज़्मों से वेंटीलेटर बनाऊँगा अस्पतालों के बिस्तर भर भी जाएँ कुछ लोग तुम सेे बिछड़ भी जाएँ तो हौसला मत हारना क्यूँँकि रात चाहे जितनी मर्ज़ी काली हो गुज़र जाने के लिए होती है रंग उतर जाने के लिए होते हैं और ज़ख़्म भर जाने के होते हैं

Tehzeeb Hafi

46 likes

हम घूम चुके बस्ती बन में इक आस की फाँस लिए मन में कोई साजन हो कोई प्यारा हो कोई दीपक हो, कोई तारा हो जब जीवन रात अँधेरी हो इक बार कहो तुम मेरी हो जब सावन बादल छाए हों जब फागुन फूल खिलाए हों जब चंदा रूप लुटाता हो जब सूरज धूप नहाता हो या शाम ने बस्ती घेरी हो इक बार कहो तुम मेरी हो हाँ दिल का दामन फैला है क्यूँँंगोरी का दिल मैला है हम कब तक पीत के धोके में तुम कब तक दूर झरोके में कब दीद से दिल को सेरी हो इक बार कहो तुम मेरी हो क्या झगड़ा सूद ख़सारे का ये काज नहीं बंजारे का सब सोना रूपा ले जाए सब दुनिया, दुनिया ले जाए तुम एक मुझे बहुतेरी हो इक बार कहो तुम मेरी हो

Ibn E Insha

22 likes

More from Fahmida Riaz

ज़बानों के रस में ये कैसी महक है ये बोसा कि जिस से मोहब्बत की सहबा की उड़ती है ख़ुश्बू ये बद-मस्त ख़ुश्बू जो गहरा ग़ुनूदा नशा ला रही है ये कैसा नशा है मेरे ज़ेहन के रेज़े रेज़े में एक आँख सी खुल गई है तुम अपनी ज़बाँ मेरे मुँह में रखे जैसे पाताल से मेरी जाँ खींचते हो ये भीगा हुआ गर्म ओ तारीक बोसा अमावस की काली बरसती हुई रात जैसे उमड़ती चली आ रही है कहीं कोई साअत अज़ल से रमीदा मिरी रूह के दश्त में उड़ रही थी वो साअत क़रीं-तर चली आ रही है मुझे ऐसा लगता है तारीकियों के लरज़ते हुए पुल को मैं पार करती चली जा रही हूँ ये पुल ख़त्म होने को है और अब उस के आगे कहीं रौशनी है

Fahmida Riaz

0 likes

लाओ हाथ अपना लाओ ज़रा छू के मेरा बदन अपने बच्चे के दिल का धड़कना सुनो नाफ़ के उस तरफ़ उस की जुम्बिश को महसूस करते हो तुम बस यहीं छोड़ दो थोड़ी देर और उस हाथ को मेरे ठंडे बदन पर यहीं छोड़ दो मेरे बे-कल नफ़स को क़रार आ गया मेरे ईसा मिरे दर्द के चारा-गर मेरा हर मू-ए-तन उस हथेली से तस्कीन पाने लगा उस हथेली के नीचे मिरा लाल करवट सी लेने लगा उँगलियों से बदन उस का पहचान लो तुम उसे जान लो चूमने दो मुझे अपनी ये उँगलियाँ उन की हर पोर को चूमने दो मुझे नाख़ुनों को लबों से लगा लूँ ज़रा फूल लाती हुई ये हरी उँगलियाँ मेरी आँखों से आँसू उबलते हुए उन से सींचूँगी में फूल लाती हुई उँगलियों की जड़ें चूमने दो मुझे अपने बाल अपने माथे का चाँद अपने लब ये चमकती हुई काली आँखें मिरे काँपते होंट मेरी छलकती हुई आँख को देख कर कितनी हैरान हैं तुम को मा'लूम क्या तुम को मा'लूम क्या तुम ने जाने मुझे क्या से क्या कर दिया मेरे अंदर अँधेरे का आसेब था या कराँ ता कराँ एक अनमिट ख़ला यूँँही फिरती थी मैं ज़ीस्त के ज़ाइक़े को तरसती हुई दिल में आँसू भरे सब पे हँसती हुई तुम ने अंदर मिरा इस तरह भर दिया फूटती है मिरे जिस्म से रौशनी सब मुक़द्दस किताबें जो नाज़िल हुईं सब पयम्बर जो अब तक उतारे गए सब फ़रिश्ते कि हैं बादलों से परे रंग संगीत सर फूल कलियाँ शजर सुब्ह-दम पेड़ की झूमती डालियाँ उन के मफ़्हूम जो भी बताए गए ख़ाक पर बसने वाले बशर को मसर्रत के जितने भी नग़्में सुनाए गए सब ऋषी सब मुनी अंबिया औलिया ख़ैर के देवता हुस्न नेकी ख़ुदा आज सब पर मुझे ए'तिबार आ गया ए'तिबार आ गया

Fahmida Riaz

0 likes

रणभूमी में लड़ते लड़ते मैं ने कितने साल इक दिन जल में छाया देखी चट्टे हो गए बाल पापड़ जैसी हुईं हड्डियाँ जलने लगे हैं दाँत जगह जगह झुर्रियों से भर गई सारे तन की खाल देख के अपना हाल हुआ फिर उस को बहुत मलाल अरे मैं बुढ़िया हो जाऊँगी आया न था ख़याल उस ने सोचा गर फिर से मिल जाए जवानी जिस को लिखते हैं दीवानी और मस्तानी जिस में उस ने इंक़लाब लाने की ठानी वही जवानी अब की बार नहीं दूँगी कोई क़ुर्बानी बस ला-हौल पढ़ूँगी और नहीं दूँगी कोई क़ुर्बानी दिल ने कहा किस सोच में है ऐ पागल बढ़िया कहाँ जवानी या'नी उस को गुज़रे अब तक काफ़ी अर्सा बीत चुका है ये ख़याल भी देर से आया बस अब घर जा बुढ़िया ने कब उस की मानी हालाँकि अब वो है नानी ज़ाहिर है अब और वो कर भी क्या सकती थी आसमान पर लेकिन तारे आँख-मिचोली खेल रहे थे रात के पंछी बोल रहे थे और कहते थे ये शायद उस की आदत है या शायद उस की फ़ितरत है

Fahmida Riaz

0 likes

क़तरा-क़तरा दिल में आँसू गिरते हैं इक आँसू उस शख़्स का जो बेगाना है इक आँसू उस नाम का जो हम ले न सके इक आँसू उस दुआ का जो पूरी न हुई एक फ़ुज़ूल सी बात कि जो बे-सूद कही आँसू मेरा ख़्वाब मैं जिस से घबराऊँ आँसू मेरी मुराद जिसे मैं भुलाऊँ इक आँसू उस चेहरे का जो याद रहे आँखों के रस्ते जो दिल में उतर जाए इक आँसू उस ठहरे-ठहरे लहजे का इक आँसू उस वह्म का ज़ह्न में जो आया इक आँसू उस झूट का जो औरों से कहा फीकी हँसी से कैसे क़िस्सा ख़त्म किया लम्हा-लम्हा रात गुज़रती जाती है क़तरा-क़तरा दिल में आँसू गिरते हैं

Fahmida Riaz

0 likes

एक है ऐसी लड़की जिस से तुम ने हँस कर बात न की कभी न देखा उस की आँखों में चमके कैसे मोती कभी न सोचा तुम से ऐसी बातें वो क्यूँँ कहती है कभी न समझा मिलते हो तो घबराई क्यूँँ रहती है कैसे उस रुख़्सार की रंगत सरसों जैसी ज़र्द हुई जब तक मिली नहीं थी तुम से वो ऐसी तन्हा तो न थी मिल कर आँख बहाने से वो कब तक आँसू रोकेगी उस के होंटों की लर्ज़िश भी तुम ने कभी नहीं देखी क्यूँँ ऐसी सुनसान सड़क पर उसे अकेला छोड़ दिया उस का दिल तो अच्छा दिल था जिस को तुम ने यूँँ तोड़ दिया वो कुछ नादिम वो कुछ हैराँ रस्ता ढूँडा करती थी ढलती धूप में अपना बे कल साया देख के हँसती थी आख़िर सूरज डूब गया और राह में उस को शाम हुई

Fahmida Riaz

0 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Fahmida Riaz.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Fahmida Riaz's nazm.