शाम में ग़ार था ग़ार में रात थी रात के नम अंधेरे में इक अजनबियत का एहसास था चलती साँसों की हिलती हुई सतह पर वक़्त की नाव ठहरी हुई थी सनसनाते हुए नम अंधेरे में पौरें धड़कने लगीं ग़ार में महव-ए-परवाज़ पलकों के पंछी उलझने लगे ग़ार में शाम थी चंद लम्हों में सदियाँ बसर कर के जब ग़ार के दौर से हम ज़माने में आए तो ढलते हुए दिन की गीली चमक पत्थरों पर जमी थी मुड़ के देखा तो पलकों को परवा लगी और मख़मूर आँखों को सपना लगा गूँजते ग़ार का नम अँधेरा हमें अपना अपना लगा ग़ार ने कुछ तो जाने दिया कुछ हमें रख लिया था निहायत सुबुकसार थे ऐसे चलते थे जैसे ज़मीं के मकीं कुर्रा-ए-माह पर चल रहे हों शाम के पेड़ पर इक परिंदा गजरतान भेरों में गाने लगा वक़्त का साँवला पेड़ है पेड़ के मल्गजे पात हैं दिल के अपने ज़मान ओ मकाँ शाम के अपने दिन रात हैं
Related Nazm
मुर्शिद मुर्शिद प्लीज़ आज मुझे वक़्त दीजिये मुर्शिद मैं आज आप को दुखड़े सुनाऊँगा मुर्शिद हमारे साथ बड़ा ज़ुल्म हो गया मुर्शिद हमारे देश में इक जंग छिड़ गई मुर्शिद सभी शरीफ़ शराफ़त से मर गए मुर्शिद हमारे ज़ेहन गिरफ़्तार हो गए मुर्शिद हमारी सोच भी बाज़ारी हो गई मुर्शिद हमारी फौज क्या लड़ती हरीफ़ से मुर्शिद उसे तो हम से ही फ़ुर्सत नहीं मिली मुर्शिद बहुत से मार के हम ख़ुद भी मर गए मुर्शिद हमें ज़िरह नहीं तलवार दी गई मुर्शिद हमारी ज़ात पे बोहतान चढ़ गए मुर्शिद हमारी ज़ात पलांदों में दब गई मुर्शिद हमारे वास्ते बस एक शख़्स था मुर्शिद वो एक शख़्स भी तक़दीर ले उड़ी मुर्शिद ख़ुदा की ज़ात पे अंधा यक़ीन था अफ़्सोस अब यक़ीन भी अंधा नहीं रहा मुर्शिद मोहब्बतों के नताइज कहाँ गए मुर्शिद मेरी तो ज़िन्दगी बर्बाद हो गई मुर्शिद हमारे गाँव के बच्चों ने भी कहा मुर्शिद कूँ आखि आ के सदा हाल देख वजं मुर्शिद हमारा कोई नहीं एक आप हैं ये मैं भी जानता हूँ के अच्छा नहीं हुआ मुर्शिद मैं जल रहा हूँ हवाएँ न दीजिये मुर्शिद अज़ाला कीजिए दुआएँ न दीजिये मुर्शिद ख़मोश रह के परेशाँ न कीजिए मुर्शिद मैं रोना रोते हुए अंधा हो गया और आप हैं के आप को एहसास तक नहीं हह! सब्र कीजे सब्र का फ़ल मीठा होता है मुर्शिद मैं भौंकदै हाँ जो कई शे वि नहीं बची मुर्शिद वहाँ यज़ीदियत आगे निकल गई और पारसा नमाज़ के पीछे पड़े रहे मुर्शिद किसी के हाथ में सब कुछ तो है मगर मुर्शिद किसी के हाथ में कुछ भी नहीं रहा मुर्शिद मैं लड़ नहीं सका पर चीख़ता रहा ख़ामोश रह के ज़ुल्म का हामी नहीं बना मुर्शिद जो मेरे यार भला छोड़ें रहने दें अच्छे थे जैसे भी थे ख़ुदा उन को ख़ुश रखें मुर्शिद हमारी रौनकें दूरी निगल गई मुर्शिद हमारी दोस्ती सुब्हात खा गए मुर्शिद ऐ फोटो पिछले महीने छिकाया हम हूँ मेकुं देख लगदा ऐ जो ऐ फोटो मेदा ऐ ये किस ने खेल खेल में सब कुछ उलट दिया मुर्शिद ये क्या के मर के हमें ज़िन्दगी मिले मुर्शिद हमारे विरसे में कुछ भी नहीं सो हम बेमौसमी वफ़ात का दुख छोड़ जाएँगे मुर्शिद किसी की ज़ात से कोई गिला नहीं अपना नसीब अपनी ख़राबी से मर गया मुर्शिद वो जिस के हाथ में हर एक चीज़ है शायद हमारे साथ वही हाथ कर गया मुर्शिद दुआएँ छोड़ तेरा पोल खुल गया तू भी मेरी तरह है तेरे बस में कुछ नहीं इंसान मेरा दर्द समझ सकते ही नहीं मैं अपने सारे ज़ख़्म ख़ुदा को दिखाऊँगा ऐ रब्बे काइनात! इधर देख मैं फ़कीर जो तेरी सरपरस्ती में बर्बाद हो गया परवरदिगार बोल कहाँ जाएँ तेरे लोग तुझ तक पहुँचने को भी वसीला ज़रूरी है परवरदिगार आवे का आवा बिगड़ गया ये किस को तेरे दीन के ठेके दिए गए हर शख़्स अपने बाप के फिरके में बंद है परवरदिगार तेरे सहीफे नहीं खुले कुछ और भेज तेरे गुज़िश्ता सहीफों से मक़सद ही हल हुए हैं मसाइल नहीं हुए जो हो गया सो हो गया, अब मुख़्तियारी छीन परवरदिगार अपने ख़लीफे को रस्सी डाल जो तेरे पास वक़्त से पहले पहुँच गए परवरदिगार उन के मसाइल का हल निकाल परवरदिगार सिर्फ़ बना देना काफ़ी नइँ तख़्लीक कर के दे तो फिर देखभाल कर हम लोग तेरी कुन का भरम रखने आए हैं परवरदिगार यार! हमारा ख़याल कर
Afkar Alvi
78 likes
"भली सी एक शक्ल थी" भले दिनों की बात है भली सी एक शक्ल थी न ये कि हुस्न-ए-ताम हो न देखने में आम सी न ये कि वो चले तो कहकशाँ सी रहगुज़र लगे मगर वो साथ हो तो फिर भला भला सफ़र लगे कोई भी रुत हो उस की छब फ़ज़ा का रंग-रूप थी वो गर्मियों की छाँव थी वो सर्दियों की धूप थी न मुद्दतों जुदा रहे न साथ सुब्ह-ओ-शाम हो न रिश्ता-ए-वफ़ा पे ज़िद न ये कि इज़्न-ए-आम हो न ऐसी ख़ुश-लिबासियाँ कि सादगी गिला करे न इतनी बे-तकल्लुफ़ी कि आइना हया करे न इख़्तिलात में वो रम कि बद-मज़ा हों ख़्वाहिशें न इस क़दर सुपुर्दगी कि ज़च करें नवाज़िशें न आशिक़ी जुनून की कि ज़िंदगी अज़ाब हो न इस क़दर कठोर-पन कि दोस्ती ख़राब हो कभी तो बात भी ख़फ़ी कभी सुकूत भी सुख़न कभी तो किश्त-ए-ज़ाफ़राँ कभी उदासियों का बन सुना है एक उम्र है मुआमलात-ए-दिल की भी विसाल-ए-जाँ-फ़ज़ा तो क्या फ़िराक़-ए-जाँ-गुसिल की भी सो एक रोज़ क्या हुआ वफ़ा पे बहस छिड़ गई मैं इश्क़ को अमर कहूँ वो मेरी ज़िद से चिड़ गई मैं इश्क़ का असीर था वो इश्क़ को क़फ़स कहे कि उम्र भर के साथ को वो बद-तर-अज़-हवस कहे शजर हजर नहीं कि हम हमेशा पा-ब-गिल रहें न ढोर हैं कि रस्सियाँ गले में मुस्तक़िल रहें मोहब्बतों की वुसअतें हमारे दस्त-ओ-पा में हैं बस एक दर से निस्बतें सगान-ए-बा-वफ़ा में हैं मैं कोई पेंटिंग नहीं कि इक फ़्रेम में रहूँ वही जो मन का मीत हो उसी के प्रेम में रहूँ तुम्हारी सोच जो भी हो मैं उस मिज़ाज की नहीं मुझे वफ़ा से बैर है ये बात आज की नहीं न उस को मुझ पे मान था न मुझ को उस पे ज़ोम ही जो अहद ही कोई न हो तो क्या ग़म-ए-शिकस्तगी सो अपना अपना रास्ता हँसी-ख़ुशी बदल दिया वो अपनी राह चल पड़ी मैं अपनी राह चल दिया भली सी एक शक्ल थी भली सी उस की दोस्ती अब उस की याद रात दिन नहीं, मगर कभी कभी
Ahmad Faraz
111 likes
तुम्हारा फ़ोन आया है अजब सी ऊब शामिल हो गई है रोज़ जीने में पलों को दिन में, दिन को काट कर जीना महीने में महज़ मायूसियाँ जगती हैं अब कैसी भी आहट पर हज़ारों उलझनों के घोंसले लटके हैं चौखट पर अचानक सब की सब ये चुप्पियाँ इक साथ पिघली हैं उम्मीदें सब सिमट कर हाथ बन जाने को मचली हैं मेरे कमरे के सन्नाटे ने अँगड़ाई सी तोड़ी है मेरी ख़ामोशियों ने एक नग़्मा गुनगुनाया है तुम्हारा फ़ोन आया है, तुम्हारा फ़ोन आया है सती का चैतरा दिख जाए जैसे रूप-बाड़ी में कि जैसे छठ के मौक़े' पर जगह मिल जाए गाड़ी में मेरी आवाज़ से जागे तुम्हारे बाम-ओ-दर जैसे ये नामुमकिन सी हसरत है, ख़याली है, मगर जैसे बड़ी नाकामियों के बा'द हिम्मत की लहर जैसे बड़ी बेचैनियों के बा'द राहत का पहर जैसे बड़ी गुमनामियों के बा'द शोहरत की मेहर जैसे सुब्ह और शाम को साधे हुए इक दोपहर जैसे बड़े उनवान को बाँधे हुए छोटी बहर जैसे नई दुल्हन के शरमाते हुए शाम-ओ-सहर जैसे हथेली पर रची मेहँदी अचानक मुस्कुराई है मेरी आँखों में आँसू का सितारा जगमगाया है तुम्हारा फ़ोन आया है, तुम्हारा फ़ोन आया है
Kumar Vishwas
81 likes
मुझ से पहली सी मोहब्बत मिरी महबूब न माँग मुझ से पहली सी मोहब्बत मिरी महबूब न माँग मैं ने समझा था कि तू है तो दरख़्शाँ है हयात तेरा ग़म है तो ग़म-ए-दहर का झगड़ा क्या है तेरी सूरत से है आलम में बहारों को सबात तेरी आँखों के सिवा दुनिया में रक्खा क्या है तू जो मिल जाए तो तक़दीर निगूँ हो जाए यूँँ न था मैं ने फ़क़त चाहा था यूँँ हो जाए और भी दुख हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा अन-गिनत सदियों के तारीक बहीमाना तिलिस्म रेशम ओ अतलस ओ कमख़ाब में बुनवाए हुए जा-ब-जा बिकते हुए कूचा-ओ-बाज़ार में जिस्म ख़ाक में लुथड़े हुए ख़ून में नहलाए हुए जिस्म निकले हुए अमराज़ के तन्नूरों से पीप बहती हुई गलते हुए नासूरों से लौट जाती है उधर को भी नज़र क्या कीजे अब भी दिलकश है तिरा हुस्न मगर क्या कीजे और भी दुख हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा मुझ से पहली सी मोहब्बत मिरी महबूब न माँग
Faiz Ahmad Faiz
73 likes
बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम, बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम कभी मैं जो कह दूँ मोहब्बत है तुम से तो मुझ को ख़ुदारा ग़लत मत समझना कि मेरी ज़रूरत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम हैं फूलों की डाली पे बाँहें तुम्हारी हैं ख़ामोश जादू निगाहें तुम्हारी जो काँटे हूँ सब अपने दामन में रख लूँ सजाऊँ मैं कलियों से राहें तुम्हारी नज़र से ज़माने की ख़ुद को बचाना किसी और से देखो दिल मत लगाना कि मेरी अमानत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम... कभी जुगनुओं की क़तारों में ढूँडा चमकते हुए चाँद तारों में ढूँडा ख़िज़ाओं में ढूँडा बहारों में ढूँडा मचलते हुए आबसारों में ढूँडा हक़ीक़त में देखा, फ़साने में देखा न तुम सा हँसी, इस ज़माने देखा न दुनिया की रंगीन महफ़िल में पाया जो पाया तुम्हें अपना ही दिल में पाया एक ऐसी मसर्रत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम है चेहरा तुम्हारा कि दिन है सुनहरा है चेहरा तुम्हारा कि दिन है सुनहरा और इस पर ये काली घटाओं का पहरा गुलाबों से नाज़ुक महकता बदन है ये लब हैं तुम्हारे कि खिलता चमन है बिखेरो जो ज़ुल्फ़ें तो शरमाए बादल फ़रिश्ते भी देखें तो हो जाएँ पागल वो पाकीज़ा मूरत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम जो बन के कली मुस्कुराती है अक्सर शब हिज्र में जो रुलाती है अक्सर जो लम्हों ही लम्हों में दुनिया बदल दे जो शाइ'र को दे जाए पहलू ग़ज़ल के छुपाना जो चाहें छुपाई न जाए भुलाना जो चाहें भुलाई न जाए वो पहली मोहब्बत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम
Tahir Faraz
54 likes
More from Waheed Ahmad
नश्तर ज़ख़्म लगाता है तो नश्तर से खुलवाता हूँ सिलवाता हूँ फनेर नील उतारता है तो मनके में रिसवाता हूँ खिंचवाता हूँ पानी में गर्मी घोलता है तो पानी का ठंडा प्याला मँगवाता हूँ जब शब-ए-ज़िंदा-दारी में मय चढ़ती है तो सुब्ह सुबूही की सीढ़ी लगवाता हूँ औरत चरका देती है तो औरत को बुलवाता हूँ दिखलाता हूँ इक आदत के घाव पे दूसरी आदत बाँधा करता हूँ मैं औरत के ज़ख़्म के ऊपर औरत बाँधा करता हूँ
Waheed Ahmad
1 likes
हरी मस्जिद की हल्की धूप में ताज़ा वज़ू से गीले पाँव और टपकती आस्तीनों की चमक में लोग थे जो सफ़-ब-सफ़ अपना जनाज़ा पढ़ रहे थे सदर दरवाज़े से इक बारूद में डूबा हुआ जन्नत का सट्टा-बाज़ और हूरों का सौदागर अचानक सहव का सज्दा अदा करने को आया और हरी मस्जिद ने अपना रंग बदला क़ुर्मुज़ी दहलीज़ पर जितने भी जूते थे वो ताज़ा ख़ून पर पहले तो तेरे और फिर जमते लहू पर जम गए मैं बचपन में कई मुल्कों के सिक्के और टिकटें जमा करता था बयाज़-ए-ज़हन के तारीक पन्नों पर मैं अब जिस्मों के टुकड़े जमा करता हूँ मिरी एल्बम के सफ़्हों की तहों से ख़ूँ निकलता है मिरी आँखों से रिसता है
Waheed Ahmad
0 likes
(गेब्रियल गर्सिमक्रूज़ के अंदाज़ में) जब वो पैदा हुआ तो उस की दोनों आँखें दहक रही थीं दोनों पपोटे फटे हुए थे पुतली की दीवार से लटके आँखों के पर्दे आगे से हटे हुए थे जब उस की आँखें हिलतीं तो दीवारों पे उन की लौ हिलने लगती थी वो पैदा होने से पहले सारे धोने धो आया था अपने जन्म का सारा रोना रो आया था
Waheed Ahmad
0 likes
अभी लंगर नहीं डाला तिकोनी बादबाँ की रस्सियाँ ढीली नहीं कीं अभी मस्तूल अपने पाँव के ऊपर खड़ा है सफ़ीने के भरे सीने में साँसों का ज़ख़ीरा सरसराता है अभी हम नाक़िदाना फ़ासले से अजनबी साहिल के तेवर देखते हैं खुजूरों के दरख़्तों में छुपी सरगोशियाँ सुनने की ख़ातिर हम ने अपने कान ज़िंदा कर दिए हैं पहाड़ी में सरकते तीर-अंदाजों के कारोबार पे आँखें लगा दी हैं हमें तुम अपने साहिल पर पज़ीराई के किस अंदाज़ के क़ाबिल समझते हो ये तुम पर है अगर तुम तीर छोड़ोगे तो हम ने अपनी आँखों के सिवा सारा बदन पिघले हुए लोहे के पानी में डुबोया है हमारा हाथ तरकश के खुले मुँह पर धरा है कमाँ की ख़ुश्क और अकड़ी ज़बाँ तो मुद्दतों से तीर चखने के लिए बेचैन है तुम्हें ये इल्म होना चाहिए कि हम जब अपने तीर पे दुश्मन की बाएँ आँख लिखते हैं तो बाएँ आँख होती है कभी अबरू नहीं होता ये तुम पर है अगर तुम हम को सीने से लगाने के लिए साहिल पे आ कर अपने बाज़ू खोल दोगे तो हम भी फड़फड़ाते बादबाँ की रस्सियों को खोल देंगे अगर तुम तीर अंदाज़ों की टोली को पहाड़ी से उतारोगे तो हम भी जिस्म से लिपटा हुआ लोहा गिरा देंगे तुम्हारे हर अमल को हम बड़ी ईमान-दारी से, बड़े इंसाफ़ से रद्द-ए-अमल देंगे तुम्हें ये इल्म होना चाहिए कि आँख के बदले में आँख और दिल के बदले दिल हमारा ज़ाबता है तुम्हारा हुस्न-ए-ज़न है सोच के हर ज़ाविए से सोचना कि हम जो पानी पर खड़े हैं किस पज़ीराई के क़ाबिल हैं मगर कुछ भी करो मद्द-ए-नज़र रखना कि हम मद्द-ए-मुक़ाबिल हैं
Waheed Ahmad
0 likes
मैं आख़िर किस की जागत जागता हूँ पपोटों में ये किस पानी का नमकीं ज़ाइक़ा है मिरी पुतली में किस की रात है और कार्निया में कौन से युग का सवेरा है ये दिन भर कौन मिज़्गानी किवाड़ों को मुसलसल खोलता और बंद करता है मिरी तार-ए-नज़र पर बैठ कर आख़िर ज़माने में नज़र किस की उतरती है मैं आँखों से ये किस मंज़र के अंदर भागता हूँ मैं आख़िर किस की जागत जागता हूँ? भला मैं किस का सोना सो रहा हूँ ये रेग-ख़्वाब पर बनते बिगड़ते क्या निशाँ हैं मिरे अंदर तो जितने क़ाफ़िले चलते हैं सारे अजनबी हैं मैं हर इक ख़्वाब में कोई शनासा ढूँडता हूँ ये कैसी औरतें हैं जो सर में रेत का अफ़्शाँ भरे मुझ को जकड़ती हैं जो बाद-अज़-इख़्तिलात आहों से चीख़ों से पिघल कर रेत हो जाती हैं गीली रेत में!! ये बच्चे किस सदी के हैं जो अपने क़हक़हा-आवर खिलौने मेरे हाथों में थमा कर भाग जाते हैं ये किस माबद के जोगी हैं सहीफ़ों की ज़बाँ में बोलते हैं इन के फ़र्ग़ुल फड़फड़ाते हैं हवा में रीश उड़ती है ये मैं किस की ख़ुशी को हँस रहा हूँ किस का रोना रो रहा हूँ भला मैं किस का सोना सो रहा हूँ? मैं आख़िर किस का जीना जी रहा हूँ मैं सहरा का शजर हूँ जिस की शाख़ें घोंसलों से झुक गई हैं किराए का मकाँ हूँ जिस के कमरों में पराए लोग रहते हैं फ़राज़-ए-कोह पर कोई पुराना ग़ार हूँ मैं हवा से गूँजता साया-ज़दा वीराँ खंडर हूँ कभी हूँ ईस्तादा और कभी मिस्मार हूँ मैं फ़सील-ए-शहर हों या साया-ए-दीवार हूँ मैं मिरे अंदर से ही कोई मुझे बतलाए मैं क्या हूँ? मिरे ख़लियों के गीले मरकज़ों में बंद डी-एन-ए मिरे माँ बाप का है जो इस के गिर्द पानी है वो किस बेचैन सय्यारे के सागर से उठा है मैं किस को भोगता हूँ ये आख़िर कौन मुझ में गूँजता है सनसनाता है मैं आख़िर किस का होना हो रहा हूँ
Waheed Ahmad
1 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Waheed Ahmad.
Similar Moods
More moods that pair well with Waheed Ahmad's nazm.







