ghazalKuch Alfaaz

aaj ro kar to dikhae koi aisa rona yaad kar ai dil-e-khamosh vo apna rona raqs karna kabhi khvabon ke shabistanon men kabhi yadon ke sutunon se lipatna rona tujh se sikhe koi rone ka saliqa ai abr kahin qatra na girana kahin dariya rona rasm-e-duniya bhi vahi rah-e-tamanna bhi vahi vahi mil baith ke hansna vahi tanha rona ye tira taur samajh men nahin aaya 'mushtaq' kabhi hanste chale jaana kabhi itna rona aaj ro kar to dikhae koi aisa rona yaad kar ai dil-e-khamosh wo apna rona raqs karna kabhi khwabon ke shabistanon mein kabhi yaadon ke sutunon se lipatna rona tujh se sikhe koi rone ka saliqa ai abr kahin qatra na girana kahin dariya rona rasm-e-duniya bhi wahi rah-e-tamanna bhi wahi wahi mil baith ke hansna wahi tanha rona ye tera taur samajh mein nahin aaya 'mushtaq' kabhi hanste chale jaana kabhi itna rona

Related Ghazal

मेरे बस में नहीं वरना क़ुदरत का लिखा हुआ काटता तेरे हिस्से में आए बुरे दिन कोई दूसरा काटता लारियों से ज़्यादा बहाव था तेरे हर इक लफ्ज़ में मैं इशारा नहीं काट सकता तेरी बात क्या काटता मैं ने भी ज़िंदगी और शब ए हिज्र काटी है सबकी तरह वैसे बेहतर तो ये था के मैं कम से कम कुछ नया काटता तेरे होते हुए मोमबत्ती बुझाई किसी और ने क्या ख़ुशी रह गई थी जन्मदिन की, मैं केक क्या काटता कोई भी तो नहीं जो मेरे भूखे रहने पे नाराज़ हो जेल में तेरी तस्वीर होती तो हँसकर सज़ा काटता

Tehzeeb Hafi

456 likes

यही अपनी कहानी थी, मियाँ पहले बहुत पहले वो लड़की जाँ हमारी थी, मियाँ पहले बहुत पहले वहम मुझ को ये भाता है,अभी मेरी दिवानी है मगर मेरी दिवानी थी, मियाँ पहले बहुत पहले रक़ीब आ कर बताते हैं यहाँ तिल है, वहाँ तिल है हमें ये जानकारी थी मियाँ पहले, बहुत पहले अदब से माँग कर माफ़ी भरी महफ़िल ये कहता हूँ वो लड़की ख़ानदानी थी, मियाँ पहले बहुत पहले

Anand Raj Singh

526 likes

क्यूँँ डरें ज़िन्दगी में क्या होगा कुछ न होगा तो तजरबा होगा हँसती आँखों में झाँक कर देखो कोई आँसू कहीं छुपा होगा इन दिनों ना-उमीद सा हूँ मैं शायद उस ने भी ये सुना होगा देख कर तुम को सोचता हूँ मैं क्या किसी ने तुम्हें छुआ होगा

Javed Akhtar

371 likes

चाँद सितारे फूल परिंदे शाम सवेरा एक तरफ़ सारी दुनिया उस का चर्बा उस का चेहरा एक‌ तरफ़ वो लड़कर भी सो जाए तो उस का माथा चूमूँ मैं उस सेे मुहब्बत एक तरफ़ है उस सेे झगड़ा एक तरफ़ जिस शय पर वो उँगली रख दे उस को वो दिलवानी है उस की ख़ुशियाँ सब से अव्वल सस्ता महँगा एक तरफ़ ज़ख़्मों पर मरहम लगवाओ लेकिन उस के हाथों से चारासाज़ी एक तरफ़ है उस का छूना एक तरफ़ सारी दुनिया जो भी बोले सब कुछ शोर शराबा है सब का कहना एक तरफ़ है उस का कहना एक तरफ़ उस ने सारी दुनिया माँगी मैं ने उस को माँगा है उस के सपने एक तरफ़ है मेरा सपना एक तरफ़

Varun Anand

406 likes

ये ग़म क्या दिल की आदत है नहीं तो किसी से कुछ शिकायत है नहीं तो है वो इक ख़्वाब-ए-बे-ताबीर उस को भुला देने की निय्यत है नहीं तो किसी के बिन किसी की याद के बिन जिए जाने की हिम्मत है नहीं तो किसी सूरत भी दिल लगता नहीं हाँ तो कुछ दिन से ये हालत है नहीं तो तेरे इस हाल पर है सब को हैरत तुझे भी इस पे हैरत है नहीं तो हम-आहंगी नहीं दुनिया से तेरी तुझे इस पर नदामत है नहीं तो हुआ जो कुछ यही मक़्सूम था क्या यही सारी हिकायत है नहीं तो अज़िय्यत-नाक उम्मीदों से तुझ को अमाँ पाने की हसरत है नहीं तो तू रहता है ख़याल-ओ-ख़्वाब में गुम तो इस की वज्ह फ़ुर्सत है नहीं तो सबब जो इस जुदाई का बना है वो मुझ सेे ख़ूब-सूरत है नहीं तो

Jaun Elia

355 likes

More from Ahmad Mushtaq

हाथ से नापता हूँ दर्द की गहराई को ये नया खेल मिला है मेरी तन्हाई को था जो सीने में चराग़-ए-दिल-पुर-ख़ूँ न रहा चाटिए बैठ के अब सब्र-ओ-शकेबाई को दिल-ए-अफ़सुर्दा किसी तरह बहलता ही नहीं क्या करें आप की इस हौसला-अफ़ज़ाई को ख़ैर बदनाम तो पहले भी बहुत थे लेकिन तुझ से मिलना था कि पर लग गए रुस्वाई को निगह-ए-नाज़ न मिलते हुए घबरा हम से हम मोहब्बत नहीं कहने के शनासाई को दिल है नैरंगी-ए-अय्याम पे हैराँ अब तक इतनी सी बात भी मालूम नहीं भाई को

Ahmad Mushtaq

0 likes

शाम-ए-ग़म याद है कब शम्अ'' जली याद नहीं कब वो रुख़्सत हुए कब रात ढली याद नहीं दिल से बहते हुए पानी की सदा गुज़री थी कब धुँदलका हुआ कब नाव चली याद नहीं ठंडे मौसम में पुकारा कोई हम आते हैं जिस में हम खेल रहे थे वो गली याद नहीं इन मज़ाफ़ात में छुप छुप के हवा चलती थी कैसे खिलती थी मोहब्बत की कली याद नहीं जिस्म-ओ-जाँ डूब गए ख़्वाब-ए-फ़रामोशी में अब कोई बात बुरी हो कि भली याद नहीं

Ahmad Mushtaq

0 likes

किस शय पे यहाँ वक़्त का साया नहीं होता इक ख़्वाब-ए-मोहब्बत है कि बूढ़ा नहीं होता वो वक़्त भी आता है जब आँखों में हमारी फिरती हैं वो शक्लें जिन्हें देखा नहीं होता बारिश वो बरसती है कि भर जाते हैं जल-थल देखो तो कहीं अब्र का टुकड़ा नहीं होता घिर जाता है दिल दर्द की हर बंद गली में चाहो कि निकल जाएँ तो रस्ता नहीं होता यादों पे भी जम जाती है जब गर्द-ए-ज़माना मिलता है वो पैग़ाम कि पहुँचा नहीं होता तन्हाई में करनी तो है इक बात किसी से लेकिन वो किसी वक़्त अकेला नहीं होता क्या उस से गिला कीजिए बर्बादी-ए-दिल का हम से भी तो इज़्हार-ए-तमन्ना नहीं होता

Ahmad Mushtaq

0 likes

किस झुट-पुटे के रंग उजालों में आ गए टुकड़े शफ़क़ के धूप से गालों में आ गए अफ़्सुर्दगी की लय भी तिरे क़हक़हों में थी पतझड़ के सुर बहार के झालों में आ गए उड़ कर कहाँ कहाँ से परिंदों के क़ाफ़िले नादीदा पानियों के ख़यालों में आ गए हुस्न-ए-तमाम थे तो कोई देखता न था तुम दर्द बन के देखने वालों में आ गए काँटे समझ के घास पे चलता रहा हूँ मैं क़तरे तमाम ओस के छालों में आ गए कुछ रत-जगे थे जिन की ज़रूरत नहीं रही कुछ ख़्वाब थे जो मेरे ख़यालों में आ गए

Ahmad Mushtaq

0 likes

भूले-बिसरे मौसमों के दरमियाँ रहता हूँ मैं अब जहाँ कोई नहीं वहाँ रहता हूँ मैं दिन ढले करता हूँ बूढ़ी हड्डियों से साज़-बाज़ जब तलक शब ढल नहीं जाती जवाँ रहता हूँ मैं क्या ख़बर उन को भी आता हो कभी मेरा ख़याल किन मलालों में हूँ कैसा हूँ कहाँ रहता हूँ मैं जगमगाते जागते शहरों में रहता हूँ मलूल सोई सोई बस्तियों में शादमाँ रहता हूँ मैं बोता रहता हूँ हवा में गुम-शुदा नग़्मों के बीज वो समझते हैं कि मसरूफ़-ए-फ़ुग़ाँ रहता हूँ मैं

Ahmad Mushtaq

1 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Ahmad Mushtaq.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Ahmad Mushtaq's ghazal.