मसरूर भी हूँ ख़ुश भी हूँ लेकिन ख़ुशी नहीं तेरे बग़ैर ज़ीस्त तो है ज़िंदगी नहीं मैं दर्द-ए-आशिक़ी को समझता हूँ जान-ओ-रूह कम्बख़्त वो भी दिल में कभी है कभी नहीं ला ग़म ही डाल दे मिरे दस्त-ए-सवाल में मैं क्या करूँं ख़ुशी को जो तेरी ख़ुशी नहीं कुछ देर और रहने दे ख़ुद्दारी-ए-जुनूँ दामन तो चाक होना है लेकिन अभी नहीं साक़ी निगाह-ए-नाज़ से लिल्लाह काम ले सौ जाम पी चुका हूँ मगर बे-ख़ुदी नहीं रखनी पड़ेगी तुम को तही-दामनी की लाज मुझ को कमी ज़रूर है तुम को कमी नहीं 'बहज़ाद' साफ़ साफ़ मैं कहता हूँ हाल-ए-दिल शर्मिंदा-ए-कमाल मिरी शा'इरी नहीं
Related Ghazal
कैसे उस ने ये सब कुछ मुझ सेे छुप कर बदला चेहरा बदला रस्ता बदला बा'द में घर बदला मैं उस के बारे में ये कहता था लोगों से मेरा नाम बदल देना वो शख़्स अगर बदला वो भी ख़ुश था उस ने दिल देकर दिल माँगा है मैं भी ख़ुश हूँ मैं ने पत्थर से पत्थर बदला मैं ने कहा क्या मेरी ख़ातिर ख़ुद को बदलोगे और फिर उस ने नज़रें बदलीं और नंबर बदला
Tehzeeb Hafi
435 likes
वो बे-वफ़ा है तो क्या मत कहो बुरा उस को कि जो हुआ सो हुआ ख़ुश रखे ख़ुदा उस को नज़र न आए तो उस की तलाश में रहना कहीं मिले तो पलट कर न देखना उस को वो सादा-ख़ू था ज़माने के ख़म समझता क्या हवा के साथ चला ले उड़ी हवा उस को वो अपने बारे में कितना है ख़ुश-गुमाँ देखो जब उस को मैं भी न देखूँ तो देखना उस को अभी से जाना भी क्या उस की कम-ख़याली पर अभी तो और बहुत होगा सोचना उस को उसे ये धुन कि मुझे कम से कम उदास रखे मिरी दु'आ कि ख़ुदा दे ये हौसला उस को पनाह ढूँढ़ रही है शब-ए-गिरफ़्ता-दिलाँ कोई बताओ मिरे घर का रास्ता उस को ग़ज़ल में तज़्किरा उस का न कर 'नसीर' कि अब भुला चुका वो तुझे तू भी भूल जा उस को
Naseer Turabi
244 likes
ख़ामोश लब हैं झुकी हैं पलकें, दिलों में उल्फ़त नई नई है अभी तक़ल्लुफ़ है गुफ़्तगू में, अभी मोहब्बत नई नई है अभी न आएँगी नींद तुम को, अभी न हम को सुकूँ मिलेगा अभी तो धड़केगा दिल ज़ियादा, अभी मुहब्बत नई नई है बहार का आज पहला दिन है, चलो चमन में टहल के आएँ फ़ज़ा में ख़ुशबू नई नई है गुलों में रंगत नई नई है जो ख़ानदानी रईस हैं वो मिज़ाज रखते हैं नर्म अपना तुम्हारा लहजा बता रहा है, तुम्हारी दौलत नई नई है ज़रा सा क़ुदरत ने क्या नवाज़ा के आके बैठे हो पहली सफ़ में अभी क्यूँ उड़ने लगे हवा में अभी तो शोहरत नई नई है बमों की बरसात हो रही है, पुराने जांबाज़ सो रहे हैं ग़ुलाम दुनिया को कर रहा है वो जिस की ताक़त नई नई है
Shabeena Adeeb
232 likes
तुम्हें बस ये बताना चाहता हूँ मैं तुम से क्या छुपाना चाहता हूँ कभी मुझ से भी कोई झूठ बोलो मैं हाँ में हाँ मिलाना चाहता हूँ ये जो खिड़की है नक़्शे में तुम्हारे यहाँ मैं दर बनाना चाहता हूँ अदाकारी बहुत दुख दे रही है मैं सच-मुच मुस्कुराना चाहता हूँ परों में तीर है पंजों में तिनके मैं ये चिड़िया उड़ाना चाहता हूँ लिए बैठा हूँ घुँघरू फूल मोती तिरा हँसना बनाना चाहता हूँ अमीरी इश्क़ की तुम को मुबारक मैं बस खाना-कमाना चाहता हूँ मैं सारे शहर की बैसाखियों को तिरे दर पर नचाना चाहता हूँ मुझे तुम सेे बिछड़ना ही पड़ेगा मैं तुम को याद आना चाहता हूँ
Fahmi Badayuni
249 likes
ज़बाँ तो खोल नज़र तो मिला जवाब तो दे मैं कितनी बार लुटा हूँ मुझे हिसाब तो दे तेरे बदन की लिखावट में है उतार चढ़ाव मैं तुझे कैसे पढूँगा मुझे किताब तो दे तेरा सवाल है साक़ी कि ज़िंदगी क्या है? जवाब देता हूँ पहले मुझे शराब तो दे
Rahat Indori
190 likes
More from Behzad Lakhnavi
मोहब्बत मुस्तक़िल कैफ़-आफ़रीं मालूम होती है ख़लिश दिल में जहाँ पर थी वहीं मालूम होती है तिरे जल्वों से टकरा कर नहीं मालूम होती है नज़र भी एक मौज-ए-तह-नशीं मालूम होती है नुक़ूश-ए-पा के सदक़े बंदगी-इश्क़ के क़ुर्बां मुझे हर सम्त अपनी ही जबीं मालूम होती है मिरी रग रग में यूँँ तो दौड़ती है इश्क़ की बिजली कहीं ज़ाहिर नहीं होती कहीं मालूम होती है ये ए'जाज़-ए-नज़र कब है ये कब है हुस्न की काविश हसीं जो चीज़ होती है हसीं मालूम होती है उमीदें तोड़ दे मेरे दिल-ए-मुज़्तर ख़ुदा-हाफ़िज़ ज़बान-ए-हुस्न पर अब तक नहीं मालूम होती है उसे क्यूँँ मय-कदा कहता है बतला दे मिरे साक़ी यहाँ की सर-ज़मीं ख़ुल्द-ए-बरीं मालूम होती है अरे ऐ चारा-गर हाँ हाँ ख़लिश तू जिस को कहता है ये शय दिल में नहीं दिल के क़रीं मालूम होती है किसी के पा-ए-नाज़ुक पर झुकी है और नहीं उठती मुझे 'बहज़ाद' ये अपनी जबीं मालूम होती है
Behzad Lakhnavi
0 likes
है ख़िरद-मंदी यही बा-होश दीवाना रहे है वही अपना कि जो अपने से बेगाना रहे कुफ़्र से ये इल्तिजाएँ कर रहा हूँ बार बार जाऊँ तो का'बा मगर रुख़ सू-ए-मय-ख़ाना रहे शम-ए-सोज़ाँ कुछ ख़बर भी है तुझे ओ मस्त-ए-ग़म हुस्न-ए-महफ़िल है जभी जब तक कि परवाना रहे ज़ख़्म-ए-दिल ऐ ज़ख़्म-ए-दिल नासूर क्यूँँ बनता नहीं लुत्फ़ तो जब है कि अफ़्साने में अफ़्साना रहे हम को वाइज़ का भी दिल रखना है साक़ी का भी दिल हम तो तौबा कर के भी पाबंद-ए-मय-ख़ाना रहे आख़िरश कब तक रहेंगी हुस्न की नादानियाँ हुस्न से पूछो कि कब तक इश्क़ दीवाना रहे फ़ैज़-ए-राह-ए-इश्क़ है या फ़ैज़-ए-जज़्ब-ए-इश्क़ है हम तो मंज़िल पा के भी मंज़िल से बेगाना रहे मय-कदे में हम दुआएँ कर रहे हैं बार बार इस तरफ़ भी चश्म-ए-मस्त-ए-पीर-ए-मय-ख़ाना रहे आज तो साक़ी से ये 'बहज़ाद' ने बाँधा है अहद लब पे तौबा हो मगर हाथों में पैमाना रहे
Behzad Lakhnavi
0 likes
ख़ुदा को ढूँड रहा था कहीं ख़ुदा न मिला ज़हे-नसीब कि बंदे को मुद्दआ' न मिला निगाह-ए-शौक़ में बे-नूरियों का रंग बढ़ा निगाह-ए-शौक़ को जब कोई दूसरा न मिला हम अपनी बे-ख़ुदी-ए-शौक़ पर निसार रहे ख़ुदी को ढूँढ़ लिया जब हमें ख़ुदा न मिला तुम्हारी बज़्म में लब खोल कर हुआ ख़ामोश वो बद-नसीब जिसे कोई आसरा न मिला हर एक ज़र्रे में मैं ख़ुद तो आ रहा था नज़र अजीब बात तुम्हारा कहीं पता न मिला बस इक सुकून ही हम को न मिल सका ता-उम्र वगरना तेरे तसद्दुक़ में हम को क्या न मिला तिरी निगाह-ए-मोहब्बत-नवाज़ ही की क़सम कि आज तक तो हमें तुझ सा दूसरा न मिला तिरा जमाल फ़ज़ाओं में मुंतशिर था मगर निगाह-ए-शौक़ को फिर भी तिरा पता न मिला हज़ार ठोकरें खाईं हज़ार सू 'बहज़ाद' जहान-ए-हुस्न में कोई भी बा-वफ़ा न मिला
Behzad Lakhnavi
0 likes
ख़ुशी महसूस करता हूँ न ग़म महसूस करता हूँ मगर हाँ दिल में कुछ कुछ ज़ेर-ओ-बम महसूस करता हूँ मोहब्बत की ये नैरंगी भी दुनिया से निराली है अलम कोई नहीं लेकिन अलम महसूस करता हूँ मिरी नज़रों में अब बाक़ी नहीं है ज़ौक़-ए-कुफ़्र-ओ-दीं मैं इक मरकज़ पे अब दैर-ओ-हरम महसूस करता हूँ जो लुत्फ़-ए-ज़िंदगानी मिल रहा था घटता जाता है ख़लिश जो दिल में रहती थी वो कम महसूस करता हूँ तुम्हारे ज़िक्र पर कब मुनहसिर है दिल की बे-ताबी किसी का ज़िक्र हो मैं चश्म-ए-नम महसूस करता हूँ कभी पाता हूँ दिल में एक हश्र-ए-दर्द-ए-बेताबी कभी मैं अपने दिल में दर्द-ओ-ग़म महसूस करता हूँ ज़बाँ पर मेरी शिकवा आ नहीं सकता ज़माने का कि हर आलम को मैं उन का करम महसूस करता हूँ ये दिल में है जो घबराहट ये आँखों में है जो आँसू इस एहसाँ को भी बाला-ए-करम महसूस करता हूँ ख़ुशी की मुझ को अब बहज़ाद कुछ हाजत नहीं बाक़ी कि ग़म को भी मैं अब उन का करम महसूस करता हूँ
Behzad Lakhnavi
0 likes
क्या ये भी मैं बतला दूँ तू कौन है मैं क्या हूँ तू जान-ए-तमाशा है मैं महव-ए-तमाशा हूँ तू बाइस-ए-हस्ती है मैं हासिल-ए-हस्ती हूँ तू ख़ालिक़-उल्फ़त है और मैं तिरा बंदा हूँ जब तक न मिला था तू ऐ फ़ित्ना-ए-दो-आलम जब दर्द से ग़ाफ़िल था अब दर्द की दुनिया हूँ कुछ फ़र्क़ नहीं तुझ में और मुझ में कोई लेकिन तू और किसी का है बे-दर्द मैं तेरा हूँ मुद्दत हुई खो बैठा सरमाया-ए-तस्कीं मैं अब तो तिरी फ़ुर्क़त में दिन रात तड़पता हूँ अरमान नहीं कोई गो दिल में मिरे लेकिन अल्लाह री मजबूरी मजबूर-ए-तमन्ना हूँ 'बहज़ाद'-ए-हज़ीं मुझ पर इक कैफ़ सा तारी है अब ये मिरा आलम है हँसता हूँ न रोता हूँ
Behzad Lakhnavi
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Behzad Lakhnavi.
Similar Moods
More moods that pair well with Behzad Lakhnavi's ghazal.







