उदासियों को गले लगाए उदास लड़के भटक रहे हैं फ़रेब खाए उदास लड़के किसी किसी को नसीब हैं ये उदासियाँ भी किसी को ये भी बता न पाए उदास लड़के हज़ार दुख हैं दिलों में इन के जिन्हें छिपाकर यहाँ सभी को हँसाने आए उदास लड़के उदास रहना सही नहीं है ये जानकर भी उदास रहना न छोड़ पाए उदास लड़के किसी का काँधा नसीब होता तो ये भी सोते तमाम रातें जगे जगाए उदास लड़के
Related Ghazal
कोई ख़त वत नहीं फाड़ा कोई तोहफ़ा नहीं तोड़ा कि वो देखे तो ख़ुद सोचे कि दिल तोड़ा नहीं तोड़ा यहाँ मैं ने गले में बाँध ली रस्सी और इक वो है कि अब तक सिर्फ़ दस्तक दी है दरवाज़ा नहीं तोड़ा भरोसा था भरोसा तोड़ देगा वो सो उस ने भी भरोसा तोड़ के वो जो भरोसा था नहीं तोड़ा बनाना आ गया जब काँच की किरचों से कोहेनूर ग़ज़ल कहने लगे ग़ुस्से में गुलदस्ता नहीं तोड़ा
Charagh Sharma
25 likes
जो हम पे गुज़रे थे रंज सारे जो ख़ुद पे गुज़रे तो लोग समझे जब अपनी अपनी मोहब्बतों के अज़ाब झेले तो लोग समझे वो जिन दरख़्तों की छाँव में से मुसाफ़िरों को उठा दिया था उन्हीं दरख़्तों पे अगले मौसम जो फल न उतरे तो लोग समझे उस एक कच्ची सी उम्र वाली के फ़लसफ़े को कोई न समझा जब उस के कमरे से लाश निकली ख़ुतूत निकले तो लोग समझे वो ख़्वाब थे ही चँबेलियों से सो सब ने हाकिम की कर ली बै'अत फिर इक चँबेली की ओट में से जो साँप निकले तो लोग समझे वो गाँव का इक ज़ईफ़ दहक़ाँ सड़क के बनने पे क्यूँँ ख़फ़ा था जब उन के बच्चे जो शहर जा कर कभी न लौटे तो लोग समझे
Ahmad Salman
28 likes
हुस्न इक गुलसिताँ का माली है आँख शहतूत बदन डाली है मैं ने कुछ देर उदासी हँस कर मारी है मार नहीं डाली है साज-ओ-श्रृंगार से चमकाया बदन एक ही नोट वो भी जाली है
Kushal Dauneria
24 likes
मैं कब तन्हा हुआ था याद होगा तुम्हारा फ़ैसला था याद होगा बहुत से उजले उजले फूल ले कर कोई तुम से मिला था याद होगा बिछी थीं हर तरफ़ आँखें ही आँखें कोई आँसू गिरा था याद होगा उदासी और बढ़ती जा रही थी वो चेहरा बुझ रहा था याद होगा वो ख़त पागल हवा के आँचलों पर किसे तुम ने लिखा था याद होगा
Bashir Badr
20 likes
उदास लड़कियों से राब्ता निभाता हूँ मैं एक फूल हूँ जो तितलियाँ बचाता हूँ जी मैं ही इश्क़ में हारे हुओं का मुर्शिद हूँ जी मैं ही हर सदी में क़ैस बन के आता हूँ सताई होती हैं जो आप के समुंदर की मैं ऐसी मछलियों के साथ गोते खाता हूँ किसी के वास्ते काँटे नहीं बिछाता मैं मगर यूँँ भी नहीं के काँटों को हटाता हूँ मैं मौसमी हँसी का मारा हूँ कि कोई दिन मैं साल भर में कोई दिन ही मुस्कुराता हूँ बदन भी आते हैं और हिचकियाँ भी आती हैं मैं जिन को भूल गया उन को याद आता हूँ निभाने जैसा तो कुछ भी नहीं है उस में मगर वो मर न जाए कहीं इस लिए निभाता हूँ
Rishabh Sharma
19 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Vikas Sahaj.
Similar Moods
More moods that pair well with Vikas Sahaj's ghazal.







