ghazalKuch Alfaaz

us shaam vo rukhsat ka saman yaad rahega vo shahr vo kucha vo makan yaad rahega vo tiis ki ubhri thi idhar yaad rahegi vo dard ki uttha tha yahan yaad rahega ham shauq ke shole ki lapak bhuul bhi jaaen vo sham-e-fasurda ka dhuan yaad rahega haan bazm-e-shabana men hama-shauq jo us din ham the tiri janib nigaran yaad rahega kuchh 'mir' ke abyat the kuchh 'faiz' ke misre ik dard ka tha jin men bayan yaad rahega ankhon men sulagti hui vahshat ke jilau men vo hairat o hasrat ka jahan yaad rahega jan-bakhsh si us barg-e-gul-e-tar ki taravat vo lams-e-aziz-e-do-jahan yaad rahega ham bhuul sake hain na tujhe bhuul sakenge tu yaad rahega hamen haan yaad rahega us sham wo rukhsat ka saman yaad rahega wo shahr wo kucha wo makan yaad rahega wo tis ki ubhri thi idhar yaad rahegi wo dard ki uttha tha yahan yaad rahega hum shauq ke shole ki lapak bhul bhi jaen wo sham-e-fasurda ka dhuan yaad rahega han bazm-e-shabana mein hama-shauq jo us din hum the teri jaanib nigaran yaad rahega kuchh 'mir' ke abyat the kuchh 'faiz' ke misre ek dard ka tha jin mein bayan yaad rahega aankhon mein sulagti hui wahshat ke jilau mein wo hairat o hasrat ka jahan yaad rahega jaan-bakhsh si us barg-e-gul-e-tar ki tarawat wo lams-e-aziz-e-do-jahan yaad rahega hum bhul sake hain na tujhe bhul sakenge tu yaad rahega hamein han yaad rahega

Related Ghazal

कितने ऐश से रहते होंगे कितने इतराते होंगे जाने कैसे लोग वो होंगे जो उस को भाते होंगे शाम हुए ख़ुश-बाश यहाँ के मेरे पास आ जाते हैं मेरे बुझने का नज़्ज़ारा करने आ जाते होंगे वो जो न आने वाला है ना उस से मुझ को मतलब था आने वालों से क्या मतलब आते हैं आते होंगे उस की याद की बाद-ए-सबा में और तो क्या होता होगा यूँँही मेरे बाल हैं बिखरे और बिखर जाते होंगे यारो कुछ तो ज़िक्र करो तुम उस की क़यामत बाँहों का वो जो सिमटते होंगे उन में वो तो मर जाते होंगे मेरा साँस उखड़ते ही सब बैन करेंगे रोएँगे या'नी मेरे बा'द भी या'नी साँस लिए जाते होंगे

Jaun Elia

88 likes

वो एक पक्षी जो गुंजन कर रहा है वो मुझ में प्रेम सृजन कर रहा है बहुत दिन हो गए है तुम सेे बिछड़े तुम्हें मिलने को अब मन कर रहा है नदी के शांत तट पर बैठ कर मन तेरी यादें विसर्जन कर रहा है

Azhar Iqbal

61 likes

याद तब करते हो करने को न हो जब कुछ भी और कहते हो तुम्हें इश्क़ है मतलब कुछ भी अब जो आ आ के बताते हो वो शख़्स ऐसा था जब मेरे साथ था वो क्यूँँ न कहा तब कुछ भी वक्फ़े-वक्फ़े से मुझे देखने आते रहना हिज्र की शब है सो हो सकता है इस शब कुछ भी

Umair Najmi

68 likes

क्या कहेगा कभी मिलने भी अगर आएगा वो अब वफ़ादारी की क़स्में तो नहीं खाएगा वो हम समझते थे कि हम उस को भुला सकते हैं वो समझता था हमें भूल नहीं पाएगा वो कितना सोचा था पर इतना तो नहीं सोचा था याद बन जाएगा वो ख़्वाब नज़र आएगा वो सब के होते हुए इक रोज़ वो तन्हा होगा फिर वो ढूँढेगा हमें और नहीं पाएगा वो इत्तिफ़ाक़न जो कभी सामने आया 'अजमल' अब वो तन्हा तो न होगा जो ठहर जाएगा वो

Ajmal Siraj

50 likes

इस तरह से न आज़माओ मुझे उस की तस्वीर मत दिखाओ मुझे ऐन मुमकिन है मैं पलट आऊँ उस की आवाज़ में बुलाओ मुझे मैं ने बोला था याद मत आना झूठ बोला था याद आओ मुझे

Ali Zaryoun

64 likes

More from Ibn۔e۔Insha

और तो कोई बस न चलेगा हिज्र के दर्द के मारों का सुब्ह का होना दूभर कर दें रस्ता रोक सितारों का झूटे सिक्कों में भी उठा देते हैं ये अक्सर सच्चा माल शक्लें देख के सौदे करना काम है इन बंजारों का अपनी ज़बाँ से कुछ न कहेंगे चुप ही रहेंगे आशिक़ लोग तुम से तो इतना हो सकता है पूछो हाल बेचारों का जिस जिप्सी का ज़िक्र है तुम से दिल को उसी की खोज रही यूँँ तो हमारे शहर में अक्सर मेला लगा निगारों का एक ज़रा सी बात थी जिस का चर्चा पहुँचा गली गली हम गुमनामों ने फिर भी एहसान न माना यारों का दर्द का कहना चीख़ ही उठो दिल का कहना वज़्अ'' निभाओ सब कुछ सहना चुप चुप रहना काम है इज़्ज़त-दारों का 'इंशा' जी अब अजनबियों में चैन से बाक़ी उम्र कटे जिन की ख़ातिर बस्ती छोड़ी नाम न लो उन प्यारों का

Ibn E Insha

0 likes

जोग बिजोग की बातें झूठी सब जी का बहलाना हो फिर भी हम से जाते जाते एक ग़ज़ल सुन जाना हो सारी दुनिया अक्ल की बैरी कौन यहाँ पर सयाना हो नाहक़ नाम धरें सब हम को दीवाना दीवाना हो तुम ने तो इक रीत बना ली सुन लेना शर्माना हो सब का एक न एक ठिकाना अपना कौन ठिकाना हो नगरी नगरी लाखों द्वारे हर द्वारे पर लाख सुखी लेकिन जब हम भूल चुके हैं दामन का फैलाना हो तेरे ये क्या जी में आई खींच लिए शर्मा कर होंठ हम को ज़हर पिलाने वाली अमृत भी पिलवाना हो हम भी झूठे तुम भी झूठे एक इसी का सच्चा नाम जिस से दीपक जलना सीखा परवाना मर जाना हो सीधे मन को आन दबोचे मीठी बातें सुंदर लोग 'मीर', 'नज़ीर', 'कबीर', और 'इंशा' सब का एक घराना हो

Ibn E Insha

1 likes

रात के ख़्वाब सुनाएँ किस को रात के ख़्वाब सुहाने थे धुँदले धुँदले चेहरे थे पर सब जाने-पहचाने थे ज़िद्दी वहशी अल्हड़ चंचल मीठे लोग रसीले लोग होंट उन के ग़ज़लों के मिसरे आँखों में अफ़्साने थे वहशत का उनवान हमारी उन में से जो नार बनी देखेंगे तो लोग कहेंगे 'इंशा'-जी दीवाने थे ये लड़की तो इन गलियों में रोज़ ही घूमा करती थी इस से उन को मिलना था तो इस के लाख बहाने थे हम को सारी रात जगाया जलते बुझते तारों ने हम क्यूँँ उन के दर पर उतरे कितने और ठिकाने थे

Ibn E Insha

2 likes

कल चौदहवीं की रात थी शब भर रहा चर्चा तिरा कुछ ने कहा ये चाँद है कुछ ने कहा चेहरा तिरा हम भी वहीं मौजूद थे हम से भी सब पूछा किए हम हँस दिए हम चुप रहे मंज़ूर था पर्दा तिरा इस शहर में किस से मिलें हम से तो छूटीं महफ़िलें हर शख़्स तेरा नाम ले हर शख़्स दीवाना तिरा कूचे को तेरे छोड़ कर जोगी ही बन जाएँ मगर जंगल तिरे पर्बत तिरे बस्ती तिरी सहरा तिरा हम और रस्म-ए-बंदगी आशुफ़्तगी उफ़्तादगी एहसान है क्या क्या तिरा ऐ हुस्न-ए-बे-परवा तिरा दो अश्क जाने किस लिए पलकों पे आ कर टिक गए अल्ताफ़ की बारिश तिरी इकराम का दरिया तिरा ऐ बे-दरेग़ ओ बे-अमाँ हम ने कभी की है फ़ुग़ाँ हम को तिरी वहशत सही हम को सही सौदा तिरा हम पर ये सख़्ती की नज़र हम हैं फ़क़ीर-ए-रहगुज़र रस्ता कभी रोका तिरा दामन कभी थामा तिरा हाँ हाँ तिरी सूरत हसीं लेकिन तू ऐसा भी नहीं इक शख़्स के अश'आर से शोहरा हुआ क्या क्या तिरा बे-दर्द सुननी हो तो चल कहता है क्या अच्छी ग़ज़ल आशिक़ तिरा रुस्वा तिरा शाइ'र तिरा 'इंशा' तिरा

Ibn E Insha

3 likes

राज़ कहाँ तक राज़ रहेगा मंज़र-ए-आम पे आएगा जी का दाग़ उजागर हो कर सूरज को शरमाएगा शहरों को वीरान करेगा अपनी आँच की तेज़ी से वीरानों में मस्त अलबेले वहशी फूल खिलाएगा हाँ यही शख़्स गुदाज़ और नाज़ुक होंटों पर मुस्कान लिए ऐ दिल अपने हाथ लगाते पत्थर का बन जाएगा दीदा ओ दिल ने दर्द की अपने बात भी की तो किस से की वो तो दर्द का बानी ठहरा वो क्या दर्द बटाएगा तेरा नूर ज़ुहूर सलामत इक दिन तुझ पर माह-ए-तमाम चाँद-नगर का रहने वाला चाँद-नगर लिख जाएगा

Ibn E Insha

0 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Ibn۔e۔Insha.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Ibn۔e۔Insha's ghazal.