nazmKuch Alfaaz

आज शब दिल के क़रीं कोई नहीं है आँख से दूर तिलिस्मात के दर वा हैं कई ख़्वाब-दर-ख़्वाब महल्लात के दर वा हैं कई और मकीं कोई नहीं है, आज शब दिल के क़रीं कोई नहीं है कोई नग़्मा, कोई ख़ुशबू, कोई काफ़िर-सूरत कोई उम्मीद, कोई आस मुसाफ़िर-सूरत कोई ग़म, कोई कसक, कोई शक, कोई यक़ीं कोई नहीं है आज शब दिल के क़रीं कोई नहीं है तुम अगर हो, तो मिरे पास हो या दूर हो तुम हर घड़ी साया-गर-ए-ख़ातिर-ए-रंजूर हो तुम और नहीं हो तो कहीं... कोई नहीं, कोई नहीं है आज शब दिल के क़रीं कोई नहीं है

Related Nazm

तुम्हें इक बात कहनी थी इजाज़त हो तो कह दूँ मैं ये भीगा भीगा सा मौसम ये तितली फूल और शबनम चमकते चाँद की बातें ये बूँदें और बरसातें ये काली रात का आँचल हवा में नाचते बादल धड़कते मौसमों का दिल महकती ख़ुश्बूओं का दिल ये सब जितने नज़ारे हैं कहो किस के इशारे हैं सभी बातें सुनी तुम ने फिर आँखें फेर लीं तुम ने मैं तब जा कर कहीं समझा कि तुम ने कुछ नहीं समझा मैं क़िस्सा मुख़्तसर कर के ज़रा नीची नज़र कर के ये कहता हूँ अभी तुम से मोहब्बत हो गई तुम से

Zubair Ali Tabish

117 likes

"दोस्त के नाम ख़त" तुम ने हाल पूछा है हालत-ए-मोहब्बत में हाल का बताना क्या! दिल सिसक रहा हो तो ज़ख़्म का छुपाना क्या! तुम जो पूछ बैठे हो कुछ तो अब बताना है बात एक बहाना है तुम ने हाल पूछा है इक दिया जलाता हूँ ठीक है बताता हूँ रोज़ उस की यादों में दूर तक चले जाना जो भी था कहा उस ने अपने साथ दोहराना साँस जब रुके तो फिर अपनी मरती आँखों में उस की शक्ल ले आना और ज़िन्दगी पाना रोज़ ऐसे होता है कुछ पुराने मैसेज हैं जिन में उस की बातें हैं कुछ तबील सुब्हे हैं कुछ क़दीम रातें हैं मैं ने उस की बातों में ज़िन्दगी गुज़ारी है ज़िन्दगी मिटाने का हौसला नहीं मुझ में एक एक लफ़्ज़ उस का साँस में पिरोया है, रूह में समोया है उस के जितने मैसेज है रोज़ खोल लेता हूँ उस सेे कह नहीं पाता ख़ुद से बोल लेता हूँ उस के पेज पर जा कर रोज़ देखता हूँ मैं आज कितने लोगों ने उस की पैरवी की है और सोचता हूँ मैं ये नसीब वाले हैं उस को देख सकते हैं उस सेे बात करते हैं ये इजाज़तों वाले मुझ सेे कितने बेहतर हैं मैं तो दाग़ था कोई जो मिटा दिया उस ने गर मिटा दिया उस ने ठीक ही किया उस ने, तुम ने हाल पूछा था लो बता दिया मैं ने जो भी कुछ बताया है उस को मत बता देना पढ़ के रो पड़ो तो फिर इन तमाम लफ़्ज़ों को बस गले लगा लेना, वो मेरी मोहब्बत है और सदा रहेगी वो जब नहीं रहूँगा तो एक दिन कहेगी वो तुम अली फ़क़त तुम थे जिस ने मुझ को चाहा था जिस ने मेरे माथे को चूम कर बताया था तुम दुआ का चेहरा हो तुम हया का पहरा हो मैं तो तब नहीं हूँगा पर मेरी सभी नज़्में उस की बात सुन लेंगी तुम भी मुस्कुरा देना फिर बहुत मोहब्बत से उस को सब बता देना उस के नर्म हाथों में मेरा ख़त थमा देना लो ये ख़त तुम्हारा है और उस की जानिब से वो जो बस तुम्हारा था आज भी तुम्हारा है

Ali Zaryoun

70 likes

रहने को सदा दहर में आता नहीं कोई तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई डरता हूँ कहीं ख़ुश्क न हो जाए समुंदर राख अपनी कभी आप बहाता नहीं कोई इक बार तो ख़ुद मौत भी घबरा गई होगी यूँ मौत को सीने से लगाता नहीं कोई माना कि उजालों ने तुम्हें दाग़ दिए थे बे-रात ढले शमा' बुझाता नहीं कोई साक़ी से गिला था तुम्हें मय-ख़ाने से शिकवा अब ज़हरस भी प्यास बुझाता नहीं कोई हर सुब्ह हिला देता था ज़ंजीर ज़माना क्यूँ आज दिवाने को जगाता नहीं कोई अर्थी तो उठा लेते हैं सब अश्क बहा के नाज़-ए-दिल-ए-बेताब उठाता नहीं कोई

Kaifi Azmi

42 likes

मेरा संसार मेरे मन का सुकून भी तुम हो, तुम ही मेरी मंज़िल उस का जुनून भी तुम हो, मेरा दिन भी तुम हो, मेरी रात भी तुम हो, मेरी नींद भी तुम हो, मेरे जज़्बात भी तुम हो, मेरा हर लम्हा तुम हो, मेरे हालात भी तुम हो, मेरा जीवन भी तुम हो, इस की मस्ती भी तुम हो, हूँ अगर मैं मँझधार तो, फिर इस की कश्ती भी तुम हो, अगर हूँ मैं शरीर तो, इस की अस्थि भी तुम हो, और हूँ अगर मैं आत्मा तो, इस की मुक्ति भी तुम हो, मेरा वैराग्य भी तुम हो, मेरी आसक्ति भी तुम हो, मेरा ईश्वर भी तुम हो, मेरी भक्ति भी तुम हो, मैं अगर दिल हूँ तो, इस की धड़कन भी तुम हो, मेरी हर बात तुम हो, मेरी तड़पन भी तुम हो, मेरी स्वतंत्रता भी तुम हो, मेरा बंधन भी तुम हो, मेरा सुख भी तुम हो, मेरी मुस्कान भी तुम हो, मेरा दुख भी तुम हो, मेरा सम्मान भी तुम हो, मेरा बल भी तुम हो, मेरा स्वाभिमान भी तुम हो, मेरी प्रार्थना भी तुम हो, मेरा अभिमान भी तुम हो, मेरा हर काम भी तुम हो, थक जाऊँ तो आराम भी तुम हो, भेजे हैं तुझ को चाँद के हाथों, वो सारे पैग़ाम भी तुम हो, साँसों में बस तेरा नाम है, मेरा तो अंजाम भी तुम हो, मेरा तो आधार ही तुम हो, मेरी तो सरकार ही तुम हो, मेरी तो फ़कीरी भी तुम हो, ख़ज़ाने का अंबार भी तुम हो, मेरे लबों का मौन भी तुम हो, मेरे दिल की पुकार भी तुम हो, मेरी तो कुटिया भी तुम हो, मेरा राज-दरबार भी तुम हो, मेरा हर विकार भी तुम हो, मेरा तो श्रृंगार भी तुम हो, मेरी जीत-हार भी तुम हो, मेरा गुस्सा-प्यार भी तुम हो, मेरा तो घर बार ही तुम हो, जीने के आसार ही तुम हो, कैसे मैं बताऊ तुझे, तुम्हारे बिन मैं कुछ भी नहीं, मेरा तो संसार ही तुम हो, मेरा तो संसार ही तुम हो, मेरा तो संसार ही तुम हो।

Divya 'Kumar Sahab'

37 likes

"उस की ख़ुशियाँ" सारी झीलें सूख गई हैं उस की आँखें सूख गई हैं पेड़ों पर पंछी भी चुप हैं उस को कोई दुख है शायद रस्ते सूने सूने हैं सब उस ने टहलना छोड़ दिया है सारी ग़ज़लें बेमानी हैं उस ने पढ़ना छोड़ दिया है वो भी हँसना भूल चुकी है गुलों ने खिलना छोड़ दिया है सावन का मौसम जारी है या'नी उस का ग़म जारी है बाक़ी मौसम टाल दिए हैं सुख कूएँ में डाल दिए हैं चाँद को छुट्टी दे दी गई है तारों को मद्धम रक्खा है आतिश-दान में फेंक दी ख़ुशियाँ दिल में बस इक ग़म रक्खा है खाना पीना छोड़ दिया है सब सेे रिश्ता तोड़ दिया है हाए क़यामत आने को है उस ने जीना छोड़ दिया है हर दिल ख़ुश हर चेहरा ख़ुश हो वो हो ख़ुश तो दुनिया ख़ुश हो वो अच्छी तो सब अच्छा है और दुनिया में क्या रक्खा है ये सब सुन कर ख़ुदा ने बोला बोल तेरी अब ख़्वाहिश क्या है मैं ने बोला मेरी ख़्वाहिश मेरी ख़्वाहिश उस की ख़ुशियाँ ख़ुदा ने बोला तेरी ख़्वाहिश मैं फिर बोला उस की ख़ुशियाँ इस के अलावा पूछ रहा हूँ मैं ने बोला उस की ख़ुशियाँ अपने लिए कुछ माँग ले पगले माँग लिया ना उस की ख़ुशियाँ उस की ख़ुशियाँ उस की ख़ुशियाँ उस की ख़ुशियाँ उस की ख़ुशियाँ

Varun Anand

30 likes

More from Faiz Ahmad Faiz

हम परवरिश-ए-लौह-ओ-क़लम करते रहेंगे जो दिल पे गुज़रती है रक़म करते रहेंगे असबाब-ए-ग़म-ए-इश्क़ बहम करते रहेंगे वीरानी-ए-दौराँ पे करम करते रहेंगे हाँ तल्ख़ी-ए-अय्याम अभी और बढ़ेगी हाँ अहल-ए-सितम मश्क़-ए-सितम करते रहेंगे मंज़ूर ये तल्ख़ी ये सितम हम को गवारा दम है तो मुदावा-ए-अलम करते रहेंगे मय-ख़ाना सलामत है तो हम सुर्ख़ी-ए-मय से तज़ईन-ए-दर-ओ-बाम-ए-हरम करते रहेंगे बाक़ी है लहू दिल में तो हर अश्क से पैदा रंग-ए-लब-ओ-रुख़्सार-ए-सनम करते रहेंगे इक तर्ज़-ए-तग़ाफ़ुल है सो वो उन को मुबारक इक अर्ज़-ए-तमन्ना है सो हम करते रहेंगे

Faiz Ahmad Faiz

0 likes

मिरा दर्द नग़मा-ए-बे-सदा मिरी ज़ात ज़र्रा-ए-बे-निशाँ मेरे दर्द को जो ज़बाँ मिले मुझे अपना नाम-ओ-निशाँ मिले मेरी ज़ात का जो निशाँ मिले मुझे राज़-ए-नज़्म-ए-जहाँ मिले जो मुझे ये राज़-ए-निहाँ मिले मिरी ख़ामुशी को बयाँ मिले मुझे काएनात की सरवरी मुझे दौलत-ए-दो-जहाँ मिले

Faiz Ahmad Faiz

0 likes

चंद रोज़ और मिरी जान फ़क़त चंद ही रोज़ ज़ुल्म की छाँव में दम लेने पे मजबूर हैं हम और कुछ देर सितम सह लें तड़प लें रो लें अपने अज्दाद की मीरास है मा'ज़ूर हैं हम जिस्म पर क़ैद है जज़्बात पे ज़ंजीरें हैं फ़िक्र महबूस है गुफ़्तार पे ता'ज़ीरें हैं अपनी हिम्मत है कि हम फिर भी जिए जाते हैं ज़िंदगी क्या किसी मुफ़लिस की क़बा है जिस में हर घड़ी दर्द के पैवंद लगे जाते हैं लेकिन अब ज़ुल्म की मीआ'द के दिन थोड़े हैं इक ज़रा सब्र कि फ़रियाद के दिन थोड़े हैं अरसा-ए-दहर की झुलसी हुई वीरानी में हम को रहना है पे यूँँही तो नहीं रहना है अजनबी हाथों का बे-नाम गिराँ-बार सितम आज सहना है हमेशा तो नहीं सहना है ये तिरे हुस्न से लिपटी हुई आलाम की गर्द अपनी दो रोज़ा जवानी की शिकस्तों का शुमार चाँदनी रातों का बेकार दहकता हुआ दर्द दिल की बे-सूद तड़प जिस्म की मायूस पुकार चंद रोज़ और मिरी जान फ़क़त चंद ही रोज़

Faiz Ahmad Faiz

0 likes

सच है हमीं को आप के शिकवे बजा न थे बे-शक सितम जनाब के सब दोस्ताना थे हाँ जो जफ़ा भी आप ने की क़ाएदे से की हाँ हम ही कारबंद-ए-उसूल-ए-वफ़ा न थे आए तो यूँँ कि जैसे हमेशा थे मेहरबाँ भूले तो यूँँ कि जैसे कभी आश्ना न थे क्यूँँ दाद-ए-ग़म हमीं ने तलब की बुरा किया हम से जहाँ में कुश्ता-ए-ग़म और क्या न थे गर फ़िक्र-ए-ज़ख्म की तो ख़ता-वार हैं कि हम क्यूँँ महव-ए-मद्ह-ए-खूबी-ए-तेग़-ए-अदा न थे हर चारा-गर को चारागरी से गुरेज़ था वर्ना हमें जो दुख थे बहुत ला-दवा न थे लब पर है तल्ख़ी-ए-मय-ए-अय्याम वर्ना 'फ़ैज़' हम तल्ख़ी-ए-कलाम पे माइल ज़रा न थे

Faiz Ahmad Faiz

0 likes

वो वक़्त मिरी जान बहुत दूर नहीं है जब दर्द से रुक जाएँगी सब ज़ीस्त की राहें और हद से गुज़र जाएगा अंदोह-ए-निहानी थक जाएँगी तरसी हुई नाकाम निगाहें छिन जाएँगे मुझ से मिरे आँसू मिरी आहें छिन जाएगी मुझ से मिरी बे-कार जवानी शायद मिरी उल्फ़त को बहुत याद करोगी अपने दिल-ए-मासूम को नाशाद करोगी आओगी मिरी गोर पे तुम अश्क बहाने नौ-ख़ेज़ बहारों के हसीं फूल चढ़ाने शायद मिरी तुर्बत को भी ठुकरा के चलोगी शायद मिरी बे-सूद वफ़ाओं पे हँसोगी इस वज़्-ए-करम का भी तुम्हें पास न होगा लेकिन दिल-ए-नाकाम को एहसास न होगा अल-क़िस्सा मआल-ए-ग़म-ए-उल्फ़त पे हँसो तुम या अश्क बहाती रहो फ़रियाद करो तुम माज़ी पे नदामत हो तुम्हें या कि मसर्रत ख़ामोश पड़ा सोएगा वामांदा-ए-उल्फ़त

Faiz Ahmad Faiz

0 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Faiz Ahmad Faiz.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Faiz Ahmad Faiz's nazm.