nazmKuch Alfaaz

“आख़िरी बात” हमारे मिलने पे ख़ुश था प तेरी बात मुझे चुभी है यूँँ, कोई शायद कभी चुभी होगी न जाने क्यूँँ ही मगर तू ने कैसे बोल दिया कि आज बात हमारी ये आख़िरी होगी अगर तेरी है ख़ुशी इस में तो यही होगा पर अंत में जो कह रहा हूँ मैं वही होगा कि..... भले मैं ख़ुद न रहूँ तुझ से बोलने के लिए भले तू सुनने को मौजूद हो न हो कल को भले मैं ख़ुद ही किन्हीं मुश्किलों में उलझा रहूँ भले न वक़्त तेरे पास ही हो इक पल को भले ये आज से हालात कल रहें न रहें भले ही कल को ये फ़ुर्सत के पल रहें न रहें भले ज़माना हमें फिर कभी न मिलने दे भले दिलों में हमारे न इश्क़ खिलने दे भले ही कल को तेरे रास्ते हो जाएँ जुदा भले मैं ख़ुद ही किसी और सफ़र पर चल दूँ भले तू बात न करने का फ़ैसला कर ले भले मैं ख़ुद भी ख़फ़ा रहने की क़सम ले लूँ मगर ये बात मेरी याद हमेशा रखना अगर हमारे जुनूँ में कमी नहीं होगी तो आज अपनी मुलाक़ात आख़िरी हो मगर हमारी बात कभी आख़िरी नहीं होगी

SHIV SAFAR0 Likes

Related Nazm

मेरा संसार मेरे मन का सुकून भी तुम हो, तुम ही मेरी मंज़िल उस का जुनून भी तुम हो, मेरा दिन भी तुम हो, मेरी रात भी तुम हो, मेरी नींद भी तुम हो, मेरे जज़्बात भी तुम हो, मेरा हर लम्हा तुम हो, मेरे हालात भी तुम हो, मेरा जीवन भी तुम हो, इस की मस्ती भी तुम हो, हूँ अगर मैं मँझधार तो, फिर इस की कश्ती भी तुम हो, अगर हूँ मैं शरीर तो, इस की अस्थि भी तुम हो, और हूँ अगर मैं आत्मा तो, इस की मुक्ति भी तुम हो, मेरा वैराग्य भी तुम हो, मेरी आसक्ति भी तुम हो, मेरा ईश्वर भी तुम हो, मेरी भक्ति भी तुम हो, मैं अगर दिल हूँ तो, इस की धड़कन भी तुम हो, मेरी हर बात तुम हो, मेरी तड़पन भी तुम हो, मेरी स्वतंत्रता भी तुम हो, मेरा बंधन भी तुम हो, मेरा सुख भी तुम हो, मेरी मुस्कान भी तुम हो, मेरा दुख भी तुम हो, मेरा सम्मान भी तुम हो, मेरा बल भी तुम हो, मेरा स्वाभिमान भी तुम हो, मेरी प्रार्थना भी तुम हो, मेरा अभिमान भी तुम हो, मेरा हर काम भी तुम हो, थक जाऊँ तो आराम भी तुम हो, भेजे हैं तुझ को चाँद के हाथों, वो सारे पैग़ाम भी तुम हो, साँसों में बस तेरा नाम है, मेरा तो अंजाम भी तुम हो, मेरा तो आधार ही तुम हो, मेरी तो सरकार ही तुम हो, मेरी तो फ़कीरी भी तुम हो, ख़ज़ाने का अंबार भी तुम हो, मेरे लबों का मौन भी तुम हो, मेरे दिल की पुकार भी तुम हो, मेरी तो कुटिया भी तुम हो, मेरा राज-दरबार भी तुम हो, मेरा हर विकार भी तुम हो, मेरा तो श्रृंगार भी तुम हो, मेरी जीत-हार भी तुम हो, मेरा गुस्सा-प्यार भी तुम हो, मेरा तो घर बार ही तुम हो, जीने के आसार ही तुम हो, कैसे मैं बताऊ तुझे, तुम्हारे बिन मैं कुछ भी नहीं, मेरा तो संसार ही तुम हो, मेरा तो संसार ही तुम हो, मेरा तो संसार ही तुम हो।

Divya 'Kumar Sahab'

37 likes

"तुम हो" तुम सुकून हो पुर-सुकून हो मिरे इश्क़ का तुम जुनून हो मैं होश में बाहोश में मिरे जिस्म का तुम ख़ून हो तुम सर्द हो बरसात भी मिरी गर्मियों की तुम जून हो तुम ग़ज़ल हो हो तुम शा'इरी मिरी लिखी नज़्म की धुन हो मिरी हँसी भी तुम मिरी ख़ुशी भी तुम मिरे इस हयात की मम्नून हो तुम धूप हो मिरी छाँव भी तुम सियाह रात का मून हो तुम सिन हो तुम काफ़ भी तुम वाओ के बा'द की नून हो तुम सुकून हो पुर-सुकून हो मिरे इश्क़ का तुम जुनून हो

ZafarAli Memon

25 likes

"क्यूँ है" तुम नहीं हो यहाँ पर फिर भी तुम्हारे होने का एहसास क्यूँ है कुछ है नहीं मेरे हाथ में फिर भी कुछ होने की ये आस क्यूँ है बड़ी हैरानी है मुझे की वो दूर होकर भी इतना पास क्यूँ है सबने कहा कि वो तो पराया है वो पराया होकर भी इतना ख़ास क्यूँ है जितना वो दूर है मुझ सेे वो उतना ही मुझ को रास क्यूँ है बैठा हूँ बिल्कुल एकांत में मैं फिर भी कानों में उस की आवाज़ क्यूँ है खुल के नहीं कहती वो कुछ भी उस की आँखों में इतने राज़ क्यूँ हैं बसी है दिल में वो मेरे ये मेरा दिल उस का आवास क्यूँ है उस को नहीं भुला सकता मैं ये उस के नाम की हर श्वास क्यूँ है पूरी काइ‌नात उस की याद दिलाती है ये तन-मन में उस का वास क्यूँ है वो मेरी हुई नहीं है अभी उस को खोने के डर से मन इतना बदहवा से क्यूँ है दूरियाँ लिखी हैं जैसे दरमियान मेरा नसीब मुझ सेे इतना नाराज़ क्यूँ है ऐसे शब्द कहाँ से लाऊँ की वो समझे जो गर ना समझा पाए तो फिर ऐसे अल्फ़ाज़ क्यूँ हैं रह तो रहा हूँ अपने निवास में उस के बिन लगता ये वनवास क्यूँ है गर मिल भी जाए संपत्ति सारी दुनिया की मगर वो साथ नहीं तो फिर ये भोगविलास क्यूँ है सोते ही उस के ख़्वाबों में और जागते ही उस के ख़यालों में कैसे भी उस का हो जाने की इतनी प्यास क्यूँ है जलती हैं ये नज़रें अब मेरी इन नैनों को हर वक़्त तेरी तलाश क्यूँ है हालात कह रहे हैं कि ये मुमकिन नहीं फिर भी तुम पुकारोगी एक दिन मुझे इतना विश्वास क्यूँ है अब भी नहीं समझी क्यूँ है तुम्हारी बहुत याद आती है तुम बिन रहा नहीं जाता बस बात कुछ यों है तुम सेे बेपनाह मोहब्बत थी है और रहेगी ये सत्य ज्यूँ का त्यों है क्यूँ है

Divya 'Kumar Sahab'

37 likes

"तर्क-ए-इश्क़" सुनो प्रेमिका ओए अनामिका मैं तुम्हारे लिए नहीं लिखता लिखते होंगे जो लिखते होंगे मैं नहीं लिखता मैं लिखता हूँ क्योंकि मैं बना हूँ लिखने के लिए मैं बिकता हूँ क्योंकि मैं बना हूँ बिकने के लिए मैं लिखता हूँ क्योंकि मेरा मन करता है तुम मेरी गीत में कैसे हो तुम जानो मेरी ग़ज़ल में कैसे हो तुम जानो तुम मेरी कविता में कैसे हो तुम जानो तुम मेरी नज़्म में कैसे हो तुम जानो मैं क्यूँ जानूँ जब मैं तुम्हें नहीं लिखता और मैं क्यूँ लिखूँ तुम्हारे लिए क्या किया है तुम ने हमारे लिए वही समझदारी भरी बातें जो तुम हमेशा से करती आई हो जब भी मिलती समझदारी भरी बातें करती और मैं पागलों की तरह तुम्हारी हाँ में हाँ मिलता मैं अक्सर ही चुप रहता था क्योंकि कभी तो जवाब नहीं होते थे और कभी मैं संकोच जाता मगर तुम करती थी क्यूँ नहीं करोगी तेज़ थी ना करोगी ही वैसे मैं तुम्हें बता दूँ कि मुझे छोड़ जाने का फ़ैसला भी तुम्हारा था पता नहीं किस ने कह दिया कि मुहब्बत पागलों को पसंद करती है मुझे तो कभी नहीं किया ख़ैर इतना बड़ा फ़ैसला तुम ने किया इतना सही फ़ैसला तुम ने किया तो ये तय रहा कि तुम समझदार थी और मैं पागल तो पागल लिखा नहीं करते तुम समझदार हो तेज़ हो तुम लिखना मेरे लिए मैं पढ़ूँगा क्योंकि मैं पागल हूँ गर बे-ज़बाँ नहीं लिखूँगा नहीं मगर पढ़ूँगा और ज़रूर पढ़ूँगा

Rakesh Mahadiuree

22 likes

"पेड़" सत्रह अठराह साल की थी वो जब वो दुनिया छोड़ गई थी आख़िरी साँसें गिनती लड़की मुझ सेे हिम्मत बाँट रही थी हाथ पकड़ के डाँट रही थी ऐसे थोड़ी करते हैं आशिक़ थोड़ी मरते हैं जिस्म तो एक कहानी है साँसें आनी जानी हैं उस ने कहा था प्यारे लड़के सब सेे मिलना हँस के मिलना मेरी याद में पेड़ लगाना पागल लड़के इश्क़ के हामी मेरे पीछे मर मत जाना इश्क़ किया था इश्क़ निभाना

Rishabh Sharma

20 likes

More from SHIV SAFAR

"घास" मुझे नहीं बनना है कोई छायादार वृक्ष न ही किसी सुगंधित और ख़ूब-सूरत फूल का पौधा जिसे उखाड़ के फेंका जा सके मुझे बनना है वो हरी और मुलाएम घास तुम्हारे दिल की ज़मीन पर जो मौसमों की मार से हवा से धूप से जाड़े से गर्मी से और बारिश से हर बार तुम में ही नष्ट हो और तुम में ही उगे मुझे नहीं चाहिए तुम सेे कभी कभी मुलाक़ातों वाली मौसमी सिंचाई मुझे चाहिए तुम्हारे साथ की ओस भरी बूँदें जो हर सुब्ह मुझे और ज़्यादा तुम्हारा बनाए हाँ मुझे बनना है तुम्हारे दिल की ज़मीन पर वो हरी और मुलाएम घास जो तुम्हारी और सिर्फ़ तुम्हारी ही होकर रह जाए

SHIV SAFAR

0 likes

"मय्यत” मुझे मालूम है तन्हा कोई छोड़े तो क्या होगा कोई अपना अगर बाँहों में दम तोड़े तो क्या होगा उसी इक पल में मानो उम्र सारी बीत जाती है हमारे आगे बैठी मौत हम पे मुस्कुराती है समझ उस पल नहीं आता कि रोएँ या कि साँसें लें या उन की लाश पर ही सर पटक कर हम भी जाँ दे दें ख़ुदा के आगे घुटने टेक कर हम गिड़गिड़ाते हैं कि अपना वास्ता देकर उन्हें वापस बुलाते हैं मगर उस रब के कानों तक न चीख़ें अपनी जाती हैं किसी बादल से टकरा कर दुआएँ लौट आती हैं हमें उस वक़्त भी ये ज़िंदगी क्या ख़ूब ठगती है न आँसू सूख भी पाते कि मय्यत उठने लगती है ये बस कहने की बातें है कि दुनिया छोड़ जाते हैं वो बनकर याद सीने में बराबर जाते आते हैं न मिट्टी में गड़े रहते न नदियों में वो बहते हैं है सच तो ये हमेशा से हमी में दफ़्न रहते हैं अगर ख़ुद मौत से रिश्ता कोई जोड़े तो क्या होगा कोई अपना अगर बाहों में दम तोड़े तो क्या होगा मुझे मालूम है तन्हा कोई छोड़े तो क्या होगा

SHIV SAFAR

0 likes

“जन्म-दिन” ज़िंदगी का हर इक दिन हँसाता रहे जन्म-दिन आप का रोज़ आता रहे चाँद तारों के गुब्बारे कमरे में हो सब हक़ीक़त बने जो भी सपने में हो काटना केक अपने ग़मों का बना फ़िक्र की मोमबत्ती को भी फूँकना आसमाँ से फ़रिश्ते, परी आएँगे ख़ूब भर भर के वो तोहफ़े भी लाएँगे फिर बजाएँगे मिल कर सभी तालियाँ गाएँगे जुगनुएँ नाचेंगी तितलियाँ फूलों के जैसे मन मुस्कुराता रहे जन्म-दिन आप का रोज़ आता रहे

SHIV SAFAR

1 likes

“अलविदा” मैं न यूँँ दर्द झेलता होता तू ने गर अलविदा कहा होता दर्द का सिलसिला जो अब तक है ख़त्म उस पल ही हो गया होता छोड़ कर जाने वाले तुझ को गर छोड़ कर मैं भी चल दिया होता मैं न यूँँ दर्द झेलता होता तू ने गर अलविदा कहा होता ख़ूब रोऊँगा मैं ने सोचा था तुझ से इक रोज़ जब जुदा हूँगा हक मगर वो भी तू ने छीना है जा तुझे ख़ूब बद-दुआ दूँगा तेरी यादों से मैं जुदा होता हिज्र के दिन अगर मिला होता मैं न यूँँ दर्द झेलता होता तू ने गर अलविदा कहा होता चाहते हो अगर तुझे भूलूँ और मैं दूँ न बद-दुआ तुझ को तो मुझे आके अलविदा कह दे मैं भी कर दूँगा फिर रिहा तुझ को मैं न यूँँ रोज़ मर रहा होता हिज्र का दिन अगर जिया होता मैं न यूँँ दर्द झेलता होता तू ने गर अलविदा कहा होता

SHIV SAFAR

0 likes

“अब तू नहीं” अब मेरे पास तू नहीं रहती तेरी यादों ने घेर रक्खा है इस भरोसे पे मैं भी बैठा था अब मेरी पूरी आरज़ू होगी मेरी जानिब को मुस्कुराती हुई तेरी यादों के पीछे तू होगी मैं बहुत देर तक था बैठा रहा अब्र छाने लगे थे आँखों पे ग़ौर ख़ुद पर किया तो क्या पाया मेरी आँखों में चंद आँसू थे यादें मुझ को रुला के चल भी गईं और मुझ को ख़बर हुई ही नहीं बावजूद इस के मैं वहीं बैठा था जाने अब मुझ को देखना क्या था मैं ख़यालों से होश में जब आया ख़ुद को फिर से मैं तन्हा ही पाया कल तू फिर याद मुझ को आएगी फिर मैं उम्मीद ले के बैठूँगा कल रुलाएँगी फिर तेरी यादें फिर से तन्हा मैं ख़ुद को पाऊँगा फिर भी वा'दा है तेरी यादों से चैन मुझ को न अब कहीं होगा जब तलक आ न जाएगी तू ख़ुद सिलसिला ख़त्म ये नहीं होगा अब मेरे पास तू नहीं रहती तेरी यादों ने घेर रक्खा है

SHIV SAFAR

0 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on SHIV SAFAR.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with SHIV SAFAR's nazm.