अजीब आदमी था वो मोहब्बतों का गीत था बग़ावतों का राग था कभी वो सिर्फ़ फूल था कभी वो सिर्फ़ आग था अजीब आदमी था वो वो मुफ़लिसों से कहता था कि दिन बदल भी सकते हैं वो जाबिरों से कहता था तुम्हारे सर पे सोने के जो ताज हैं कभी पिघल भी सकते हैं वो बंदिशों से कहता था मैं तुम को तोड़ सकता हूँ सहूलतों से कहता था मैं तुम को छोड़ सकता हूँ हवाओं से वो कहता था मैं तुम को मोड़ सकता हूँ वो ख़्वाब से ये कहता था कि तुझ को सच करूँँगा मैं वो आरज़ूओं से कहता था मैं तेरा हम-सफ़र हूँ तेरे साथ ही चलूँगा मैं तू चाहे जितनी दूर भी बना ले अपनी मंज़िलें कभी नहीं थकूँगा मैं वो ज़िंदगी से कहता था कि तुझ को मैं सजाऊँगा तू मुझ से चाँद माँग ले मैं चाँद ले के आऊँगा वो आदमी से कहता था कि आदमी से प्यार कर उजड़ रही है ये ज़मीं कुछ इस का अब सिंघार कर अजीब आदमी था वो वो ज़िंदगी के सारे ग़म तमाम दुख हर इक सितम से कहता था मैं तुम से जीत जाऊँगा कि तुम को तो मिटा ही देगा एक रोज़ आदमी भुला ही देगा ये जहाँ मिरी अलग है दास्ताँ वो आँखें जिन में ख़्वाब हैं वो दिल है जिन में आरज़ू वो बाज़ू जिन में है सकत वो होंट जिन पे लफ़्ज़ हैं रहूँगा उन के दरमियाँ कि जब मैं बीत जाऊँगा अजीब आदमी था वो
Related Nazm
वो जो शाइ'र था वो जो शाइ'र था चुप-सा रहता था बहकी-बहकी-सी बातें करता था आँखें कानों पे रख के सुनता था गूँगी खामोशियों की आवाज़ें! जमा करता था चाँद के साए और गीली- सी नूर की बूँदें रूखे-रूखे- से रात के पत्ते ओक में भर के खरखराता था वक़्त के इस घनेरे जंगल में कच्चे-पक्के से लम्हे चुनता था हाँ वही, वो अजीब- सा शाइ'र रात को उठ के कोहनियों के बल चाँद की ठोड़ी चूमा करता था चाँद से गिर के मर गया है वो लोग कहते हैं ख़ुद-कुशी की है
Gulzar
9 likes
"अजीब" कितना अजीब हूँ मैं अक्सर उदास रहता हूँ तन्हाई से बातें करता हूँ महफ़िल में ऊब जाता हूँ चाँद को छूना चाहता हूँ सूरज कि तरह जलता हूँ फूलों से नफरत करता हूँ काँटों को पसंद करता हूँ पेड़ के नीचे सोता हूँ रेत पर घर करता हूँ भूलने की कोशिश करता हूँ बात भी तिरी करता हूँ शायद बहुत अजीब हूँ मैं ख़ुद से सवाल करता हूँ
ALI ZUHRI
10 likes
"घर उस का" सिरहाना ऊँचा होगा वहाँ चादर भी मखमली होगी फिर उस के बिस्तर पर तुम्हें नींद क्यूँ नहीं आती? घर उस का मेरे घर से कई ज़्यादा महंगा है, बड़ा है फिर तुम वहाँ चैन से क्यूँ नहीं रह पाती वो दौलतमंद है, बड़ा आदमी है तुम वहाँ ख़ुश रहोगी मैं एक शाइ'र हूँ, पूरा कंगाल हूँ मेरे घर आ कर क्या करोगी! रोज़ ही कुछ नया तुम्हें वहाँ खाने मिलेगा घर में मेरे दो वक़्त की रोटी भी नसीब ना हो सब कुछ दे सकता है तुम्हें वो मेरे पास प्यार के सिवा देने को कुछ भी नहीं ये बात तुम क्यूँ नहीं समझ पाती! घर उस का घूमने का शौक है ना तुम्हें वो दुनिया भर में घुमा सकता है औकात है उस की जो चाहिए तुम्हें ला कर दे सकता है औकात है उस की मेरी औकात तो तुम्हें पता ही है मेरे एक हाथ में क़लम, दूसरे में दवाई है हर पल बीमार रहता हूँ ये तुम भी जानती हो मेरी लाचारी, बेबसी को तुम भी तो पहचानती हो क्या पता मैं कब मर जाऊँ और इल्ज़ाम तुम्हारे सर आए इस से पहले मुझे छोड़ कर क्यूँ तुम चली नहीं जाती
Prit
5 likes
संकरी सी उस गली में दोनों तरफ़ हज़ारों जज़्बात की खिड़कियाँ खुलती है जुगनू टिमटिमाते है रूई के फोहों से लम्हे तैरते हैं शाम-रंग सपने झिलमिलाते हैं तितलियों के पंखों का संगीत घुलता है रेशमी लफ़्ज़ों की ख़ुशबू महकती है संकरी सी उस गली में तेरी आँखों से मेरे दिल तक जो पहुँचती है
Varsha Gorchhia
5 likes
ये दाग़ दाग़ उजाला, ये शबगज़ीदा सहर वो इन्तज़ार था जिस का, ये वो सहर तो नहीं ये वो सहर तो नहीं जिस की आरज़ू ले कर चले थे यार कि मिल जाएगी कहीं न कहीं फ़लक के दश्त में तारों की आख़िरी मंज़िल कहीं तो होगा शब-ए-सुस्त मौज् का साहिल कहीं तो जा के रुकेगा सफ़िना-ए-ग़म-ए-दिल जवाँ लहू की पुर-असरार शाहराहों से चले जो यार तो दामन पे कितने हाथ पड़े दयार-ए-हुस्न की बे-सब्र ख़्वाब-गाहों से पुकारती रहीं बाहें, बदन बुलाते रहे बहुत अज़ीज़ थी लेकिन रुख़-ए-सहर की लगन बहुत क़रीं था हसीनान-ए-नूर का दामन सुबुक सुबुक थी तमन्ना, दबी दबी थी थकन सुना है हो भी चुका है फ़िरक़-ए-ज़ुल्मत-ए-नूर सुना है हो भी चुका है विसाल-ए-मंज़िल-ओ-गाम बदल चुका है बहुत अहल-ए-दर्द का दस्तूर निशात-ए-वस्ल हलाल-ओ-अज़ाब-ए-हिज्र-ए-हराम जिगर की आग, नज़र की उमंग, दिल की जलन किसी पे चारा-ए-हिज्राँ का कुछ असर ही नहीं कहाँ से आई निगार-ए-सबा, किधर को गई अभी चिराग़-ए-सर-ए-रह को कुछ ख़बर ही नहीं अभी गरानि-ए-शब में कमी नहीं आई नजात-ए-दीद-ओ-दिल की घड़ी नहीं आई चले चलो कि वो मंज़िल अभी नहीं आई
Faiz Ahmad Faiz
13 likes
More from Javed Akhtar
मेरे रस्ते में इक मोड़ था और उस मोड़ पर पेड़ था एक बरगद का ऊँचा घना जिस के साए में मेरा बहुत वक़्त बीता है लेकिन हमेशा यही मैं ने सोचा कि रस्ते में ये मोड़ ही इस लिए है कि ये पेड़ है उम्र की आँधियों में वो पेड़ एक दिन गिर गया है मोड़ लेकिन है अब तक वहीं का वहीं देखता हूँ तो आगे भी रस्ते में बस मोड़ ही मोड़ हैं पेड़ कोई नहीं रास्तों में मुझे यूँँ तो मिल जाते हैं मेहरबाँ फिर भी हर मोड़ पर पूछता है ये दिल वो जो इक छाँव थी खो गई है कहाँ
Javed Akhtar
0 likes
दिल वो सहरा था कि जिस सहरा में हसरतें रेत के टीलों की तरह रहती थीं जब हवादिस की हवा उन को मिटाने के लिए चलती थी यहाँ मिटती थीं कहीं और उभर आती थीं शक्ल खोते ही नई शक्ल में ढल जाती थीं दिल के सहरा पे मगर अब की बार सानेहा गुज़रा कुछ ऐसा कि सुनाए न बने आँधी वो आई कि सारे टीले ऐसे बिखरे कि कहीं और उभर ही न सके यूँँ मिटे हैं कि कहीं और बनाए न बने अब कहीं टीले नहीं रेत नहीं रेत का ज़र्रा नहीं दिल में अब कुछ नहीं दिल को सहरा भी अगर कहिए तो कैसे कहिए
Javed Akhtar
1 likes
मैं कितनी सदियों से तक रहा हूँ ये काएनात और इस की वुसअत तमाम हैरत तमाम हैरत ये क्या तमाशा ये क्या समाँ है ये क्या अयाँ है ये क्या निहाँ है अथाह साग़र है इक ख़ला का न जाने कब से न जाने कब तक कहाँ तलक है हमारी नज़रों की इंतिहा है जिसे समझते हैं हम फ़लक है ये रात का छलनी छलनी सा काला आसमाँ है कि जिस में जुगनू की शक्ल में बे-शुमार सूरज पिघल रहे हैं शहाब-ए-साक़िब है या हमेशा की ठंडी काली फ़ज़ाओं में जैसे आग के तीर चल रहे हैं करोड़-हा नूरी बरसों के फ़ासलों में फैली ये कहकशाएँ ख़ला घेरे हैं या ख़लाओं की क़ैद में है ये कौन किस को लिए चला है हर एक लम्हा करोड़ों मीलों की जो मसाफ़त है इन को आख़िर कहाँ है जाना अगर है इन का कहीं कोई आख़िरी ठिकाना तो वो कहाँ है जहाँ कहीं है सवाल ये है वहाँ से आगे कोई ज़मीं है कोई फ़लक है अगर नहीं है तो ये नहीं कितनी दूर तक है मैं कितनी सदियों से तक रहा हूँ ये काएनात और इस की वुसअत तमाम हैरत तमाम हैरत सितारे जिन की सफ़ीर किरनें करोड़ों बरसों से राह में है ज़मीं से मिलने की चाह में है कभी तो आ के करेंगी ये मेरी आँखें रौशन कभी तो आएगी मेरे हाथों में रौशनी का एक ऐसा दामन कि जिस को था में मैं जा के देखूँगा इन ख़लाओं के फैले आँगन कभी तो मुझ को ये काएनात अपने राज़ खुल के सुना ही देगी ये अपना आग़ाज़ अपना अंजाम मुझ को इक दिन बता ही देगी अगर कोई वाइज़ अपने मिम्बर से नख़वत-आमेज़ लहज़े में ये कहे कि तुम तो कभी समझ ही नहीं सकोगे कि इस क़दर है ये बात गहरी तो कोई पूछे जो मैं न समझा तो कौन समझाएगा और जिस को कभी न कोई समझ सके ऐसी बात तो फिर फ़ुज़ूल ठहरी
Javed Akhtar
0 likes
घर में बैठे हुए क्या लिखते हो बाहर निकलो देखो क्या हाल है दुनिया का ये क्या आलम है सूनी आँखें हैं सभी ख़ुशियों से ख़ाली जैसे आओ इन आँखों में ख़ुशियों की चमक हम लिख दें ये जो माथे हैं उदासी की लकीरों के तले आओ इन माथों पे क़िस्मत की दमक हम लिख दें चेहरों से गहरी ये मायूसी मिटा के आओ इन पे उम्मीद की इक उजली किरन हम लिख दें दूर तक जो हमें वीराने नज़र आते हैं आओ वीरानों पर अब एक चमन हम लिख दें लफ़्ज़-दर-लफ़्ज़ समुंदर सा बहे मौज-ब-मौज बहर-ए-नग़्मात में हर कोह-ए-सितम हल हो जाए दुनिया दुनिया न रहे एक ग़ज़ल हो जाए
Javed Akhtar
1 likes
कुछ तुम ने कहा कुछ मैं ने कहा और बढ़ते बढ़ते बात बढ़ी दिल ऊब गया दिल डूब गया और गहरी काली रात बढ़ी तुम अपने घर मैं अपने घर सारे दरवाज़े बंद किए बैठे हैं कड़वे घूँट पिए ओढ़े हैं ग़ुस्से की चादर कुछ तुम सोचो कुछ मैं सोचूँ क्यूँँ ऊँची हैं ये दीवारें कब तक हम इन पर सर मारें कब तक ये अँधेरे रहने हैं कीना के ये घेरे रहने हैं चलो अपने दरवाज़े खोलें और घर के बाहर आएँ हम दिल ठहरे जहाँ हैं बरसों से वो इक नुक्कड़ है नफ़रत का कब तक इस नुक्कड़ पर ठहरें अब इस के आगे जाएँ हम बस थोड़ी दूर इक दरिया है जहाँ एक उजाला बहता है वाँ लहरों लहरों हैं किरनें और किरनों किरनों हैं लहरें इन किरनों में इन लहरों में हम दिल को ख़ूब नहाने दें सीनों में जो इक पत्थर है उस पत्थर को घुल जाने दें दिल के इक कोने में भी छुपी गर थोड़ी सी भी नफ़रत है इस नफ़रत को धुल जाने दें दोनों की तरफ़ से जिस दिन भी इज़हार नदामत का होगा तब जश्न मोहब्बत का होगा
Javed Akhtar
3 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Javed Akhtar.
Similar Moods
More moods that pair well with Javed Akhtar's nazm.







