सुनो मादर-ए-हिन्द के नौ-निहालो सदाक़त पे गर्दन कटा लेने वालो उठो ख़्वाब-ए-ग़फ़लत मिटा लो मिटा लो कमर-बस्ता हो जाओ हिम्मत बढ़ा लो तुम्हें गाम-ए-हिम्मत बढ़ाना पड़ेगा वतन का मुक़द्दर जगाना पड़ेगा तरक़्क़ी का भारत की नग़्मा सुना दो मोहब्बत की गंगा दिलों में बहा दो जो ख़ुफ़्ता हैं मुद्दत से उन को जगा दो सदाक़त का दीदों की डंका बजा दो करो जल्द सैराब उजड़े चमन को लगें चार चाँद आज अपने वतन को पड़े हैं कहीं दीन की जाँ के लाले कहीं दिल हिलाते हैं बेकस के नाले हुए हैं कहीं नीम-जाँ भोले भाले मुसीबत के चक्कर में हैं हिन्द वाले चला है किसी के कलेजे पे नश्तर धुआँ आह का है किसी के लबों पर भरोसा ज़मीं का न चर्ख़-ए-कुहन का तवक्कुल है परमात्मा पर वतन का नज़ारा है गुलज़ार किश्वर में बन का हुआ ख़ार हर फूल अपने चमन का न छोड़ो मगर हौसला शे'र मरदो उठो बेड़ा मंझदार से पार कर दो शिकायत का करना नहीं याद तुम को नहीं आदत-ए-शोर-ओ-फ़रियाद तुम को सितम-गर करे लाख बर्बाद तुम को करे गर्दिश-ए-चर्ख़ नाशाद तुम को ज़रा कान पर जूँ न रेंगे तुम्हारे चलें गर्दनों पे जो ख़ंजर दो धारे सदा ज़ुल्म की आ रही है जहाँ से कि ज़ाहिर हैं बे-दाद पीर-ओ-जवाँ से टपकती हैं गर हसरतें अब यहाँ से लपकते हैं शो'ले सितम के वहाँ से मगर तुम हो इस पे भी महव-ए-क़नाअत क़नाअ'त नहीं ये है ज़ोफ़-ओ-कसालत
Related Nazm
"हाल-ए-दिल" मेरी दिलरुबा तुम ख़ूब-सूरत हो सूरत से नहीं सीरत से मुझे तुम्हारी सीरत से मुहब्बत है इसीलिए सीरत का जानता हूँ शर्म दहशत परेशानी जिन्हें सुख़नवरों कवियों ने इश्क़ की लज़्ज़त बताया है फ़िलहाल ये मेरे दरमियाँ आ रहे हैं बहरहाल मेरी चाहतें तुम्हारे नफ़स में धड़कती हैं ज़िंदा रहती हैं मैं ने तुम्हें देखा है देखते हुए मुझे चाहते हुए मुझे सोचते हुए और मेरे लिए परेशान होते हुए वैसे चाहत हो तो कहना लाज़मी होता है ज़रूरी होता है लेकिन इश्क़ की क़ायनात में लफ़्ज़ ख़ामोश रहते हैं और निग़ाहें बात कर लेती हैं मुझे पता है एक दिन तुम मेरी निग़ाहों से बात कर लोगी पूछ लोगी और तुम्हें जवाब मिलेगा हाँ मैं भी चाहता हूँ ख़ूब चाहता हूँ वैसे मैं भी अपने नग़्मों अपनी ग़ज़लों में मुहब्बत ख़ूब लिखता हूँ हालाँकि सदाक़त ये है कि मैं भी कहने में ख़ौफ़ खाता हूँ वैसे बुरा न मानना कि मैं ने तुम सेे कभी इज़हार नहीं किया सोच लेना कि थियोरी और प्रैक्टिकल में फ़र्क़ होता है ख़ैर अब जो मेरा मौज़ुदा हाल है वो ये है कि आए दिन दिल और दिमाग़ मसअला खड़ा कर देते हैं दिल कहता है तुम ख़ूब-सूरत हो दिमाग़ कहता है मंज़िल पे इख़्तियार करो बहरहाल तुम ख़ूब-सूरत हो तुम ज़ियादा ख़ूब-सूरत हो तुम सब सेे ज़ियादा ख़ूब-सूरत हो तुम ही ख़ूब-सूरत हो
Rakesh Mahadiuree
25 likes
"अगर तुम न होती" अगर तुम न होती वबा के दिनों में तो मुझे कौन कहता है कि काढ़ा बना लो सुनो कुछ दिनों को मेरी बात मानो और ठंडी चीज़ों से ख़ुद को बचा लो बर्फ़ का ठंडा पानी जो मुँह से लगाता बताओ मुझे कौन नख़रे दिखाता भला कौन कहता है मुझे तुम सेे कोई बात करनी नहीं है जो मर्ज़ी में आए करो तुम मरो तुम मुझे मार डालो करो ख़ूब मन की अगर तुम न होती तो मैं किस से कहता सुनो तुम सुनो ना मेरी जान सुन लो न रूठो तुम मुझ सेे चलो मान जाओ हमारे लिए ही तो बाग़-ए-बहिश्त से आदम और हव्वा निकाले गए हैं कभी हम मिलेंगे कभी हम बनेंगे हम इक दूजे के हाथों में हाथों को देकर इक मंज़िल चुनेंगे, उसी पर चलेंगे अगर तुम न होती तो मैं किस से कहता हूँ तुम्हारी ये गहरी अंटलाटिक सी आँखों में कई टाइटैनिक दफ़न हो रहे हैं सँभालो इन्हें तुम बचा लो इन्हें तुम मुझे डूबने दो, मैं एंटिक बनूँगा अगर तुम न होती तो नज़्में ये ग़ज़लें किसे मैं सुनाता भला कौन कहता सताओ ना मुझ को रुलाओ ना मुझ को मेरी वहशतों से बचा लो ना मुझ को सुनो ना गले से लगा लो मुझ को
Anand Raj Singh
9 likes
"तेरी याद है" मैं हूँ ये काली अँधेरी रात है तन्हाई है और तेरी याद है मेरे हाथ में क़लम है पास में रखा एक गिलास है जो शराब से भरा है तुझे याद किए जा रहा हूँ शराब पीते हुए नज़्म लिखते जा रहा हूँ सुनो मेरे लिखे नज़्म तो पढ़ोगी ना ख़्वाबों में मुलाक़ात तो करोगी ना प्यार से न सही, नफ़रत से ही मुझे याद तो करोगी ना जब याद आए मेरी तो ये भी ख़याल करना मैं तेरी आवाज़ सुनने को परेशान रहता हूँ मैं तुझे एक बार देखना चाहता हूँ मैं चाहता हूँ कि तू फिर से मेरे सर पे हाथ फेरे मैं ये भी चाहता हूँ कि तू फिर से आए मेरे पास और आ कर फिर कभी न जाए पर ऐसा तो हो ही नहीं सकता ऐसा होना तो नामुम्किन है
Rovej sheikh
10 likes
"भूला न देना" सुनो, बदलते वक़्त के साथ तुम बदल तो नहीं जाओगी तुम मुझे भूल तो नहीं जाओगी वो अपनी मुलाक़ातें, वो देर तक फोन पर बातें साथ हँसना, साथ रोना, रूठना, मनाना तुम भूल तो नहीं जाओगी पता है! हम एक-दूसरे के कभी नहीं हो सकते लेकिन ये तो बा'द की बात है नहम एक-दूसरे के हो चुके हैं, है न? पता है, जो आज है कल नहीं होगा एक दिन ये साथ छुट जाएँगे उम्मीदों के धागे टूट जाएँगे तन कहीं और मन कहीं होगा यादों के सिवा कुछ नहीं होगा पता है, जो आज है कल नहीं होगा अक़्श आँखों से मिटा न सकूँगा चाह कर भी तुम्हें भूला न सकूँगा कैसे यक़ीं दिलाऊँ तुम्हें तुम मुझे बहुत याद आओगी सुनो, तुम मुझे भूल तो नहीं जाओगी
Vikas Sangam
7 likes
याद मुझे तुम याद आते हो बहुत ध्यान भटकाते हो पढ़ नहीं पाता सही से पन्नों पर उतर आते हो नींद का तो पूछो ही मत सुब्ह होने तक जगाते हो सुनो आईना बनों ना मेरा जैसे तुम मुझे बनाते हो तुम्हारी साँसों से तुम जानाँ सारा जहाँ महकाते हो शौक़ से उड़ते क्यूँँ नहीं तुम ख़्वाहिशें दिल में दबाते हो तुम सा हसीं नहीं कोई यहाँ मान लो ना क्यूँँ इतराते हो चले आओ ना छत पर जैसे! हर बार आते हो 'शिवम्' से मिलने की ख़ातिर 'शिवम्' से ही शर्माते हो
Shivang Tiwari
6 likes
More from Aaftab Rais Panipati
नंद के लाल यशोदा के दुलारे मोहन हम तिरी याद में बेताब हैं सारे मोहन रोते रोते हुई भगतों की तिरे उम्र बसर किस मुसीबत में शब-ओ-रोज़ गुज़ारे मोहन नाम-लेवा तिरे दुनिया से मिटे जाते हैं जाँ-ब-लब हैं तिरी आँखों के सितारे मोहन जिस को करता था कलेजे से घड़ी भर न जुदा छोड़ रखा है उसे किस के सहारे मोहन फिर वही साँवली छब आए नज़र भगतों को नंद की गोद में जमुना के किनारे मोहन नंद बाबा की कुटी हो गई सूनी तुझ बिन फीके मथुरा के हुए सारे नज़ारे मोहन दर्द-मंदों को कलेजे से लगाने वाले 'आफ़्ताब' आज मुसीबत में पुकारे मोहन
Aaftab Rais Panipati
0 likes
गो ख़ाक हो चुका है हिन्दोस्ताँ हमारा फिर भी है कुल जहाँ में पल्ला गराँ हमारा मुँह तक रहा है अब तक सारा जहाँ हमारा है नाम किशवरों में विर्द-ए-ज़बाँ हमारा ज़रख़ेज़ है सरासर ये गुलिस्ताँ हमारा है ताइर-ए-तिलाई हिन्दोस्ताँ हमारा भारत में देखते थे हम सनअतें जहाँ की मशहूर थी जहाँ में कारीगरी यहाँ की वो बात हिन्दियों ने ग़ैरों के दरमियाँ की जिस पर झुकी है गर्दन अम्बोह-ए-सरकशाँ की मिलता था इल्म-ओ-फ़न में हम-सर कहाँ हमारा है ताइर-ए-तलाई हिन्दोस्ताँ हमारा तस्लीम कर रहे हैं एस्पेन और जापाँ सब मानते हैं लोहा जर्मन फ़्रांस-ओ-यूनाँ अमरीका में है चर्चा इस मुल्क का नुमायाँ भारत की सल्तनत पर बर्तानिया है नाज़ाँ ऊँचा है आसमाँ से ये आस्ताँ हमारा है ताइर-ए-तलाई हिन्दोस्ताँ हमारा पर्बत की चोटियाँ हैं दरबाँ हमारे दर की दामन में जिस के पिन्हाँ कानें हैं सीम-ओ-ज़र की गंग-ओ-जमन पे जिस दम सय्याद ने नज़र की सरसब्ज़ वादियों से इस की नज़र न सर की क्या ग़ैरत-ए-इरम है ये बोस्ताँ हमारा है ताइर-ए-तिलाई हिन्दोस्ताँ हमारा पैदा किए थे जिस ने अर्जुन कनाद गौतम आग़ोश में पले थे जिस की ब्यास-ओ-बिक्रम गोदी में जिस की खेले थे भीम राम भीषम जिन के सबब से अब तक है हिन्दियों में दम-ख़म वो मुल्क-ए-बे-बदल है जन्नत-निशाँ हमारा है ताइर-ए-तिलाई हिन्दोस्ताँ हमारा
Aaftab Rais Panipati
0 likes
आमद है साल-ए-नौ की समाँ है बहार का सरसब्ज़ गुलिस्ताँ है दिल-ए-दाग़-दार का इश्क़-ए-वतन में आशिक़-ए-सादिक़ है जाँ-ब-लब क्या हाल पूछते हो ग़रीब-उद-दयार का यारब कहेंगे किस तरह हम बेकसों के दिन याद आया है क़फ़स में ज़माना बहार का यूँँ अश्क-ए-ग़म टपकते हैं आँखों से क़ौम की मुमकिन नहीं है टूटना अश्कों के तार का इक बार क़त्ल-ए-आम करो तेग़-ए-ज़ुल्म से अच्छा नहीं है जौर-ओ-सितम बार बार का ऐ मादर-ए-वतन के सपूतो बढ़े चलो ये आज हो रहा है इशारा बहार का क़ातिल को नाज़ क़ुव्वत-ए-बाज़ू पे है अगर मज़लूम को भरोसा है परवरदिगार का ऐ मादर-ए-वतन ज़रा दस्त-ए-दुआ' उठा मक़्तल में इम्तिहाँ है तिरे ग़म-गुसार का गिरगिट की तरह रंग बदलता है दम-ब-दम क्या ए'तिबार ग़ैर के क़ौल-ओ-क़रार का अग़्यार से करम की तवक़्क़ो फ़ुज़ूल है अर्सा गुज़र चुका है बहुत इंतिज़ार का ऐ 'आफ़्ताब' दहर का शिकवा है क्यूँ तुझे होता नहीं है कोई दिल-ए-बे-क़रार का
Aaftab Rais Panipati
0 likes
क्यूँ तअम्मुल है तुझे रोज़-ए-अजल आने में ज़ीस्त का लुत्फ़ मिलेगा मुझे मर जाने में न सुनो क़िस्सा-ए-आलाम तड़प जाओगे दर्द और सोज़ भरा है मिरे अफ़्साने में क़ल्ब-ए-मुज़्तर को बना रखा है घर हिरमाँ ने और क्या चीज़ है इस दिल के सियह-ख़ाने में अब छलकने को है साक़ी मिरे जीवन का गिलास भर गया आब-ए-फ़ना उम्र के पैमाने में ख़िर्मन-ए-सब्र-ओ-सुकूँ ख़ाक न हो क्यूँ जल कर बिजलियाँ कौंद रही हैं मिरे काशाने में पर्दा-ए-जहल उठा दीजिए आँखों से ज़रा जल्वा-ए-हक़ नज़र आएगा सनम-ख़ाने में 'आफ़्ताब' आ कि मुसीबत के हैं आसार अयाँ जोश-ए-वहशत है फ़ुज़ूँ और भी दीवाने में
Aaftab Rais Panipati
0 likes
सरफ़रोशान-ए-वतन का ये ख़याल अच्छा है हिन्द के वास्ते मरने का मआल अच्छा है जज़्बा-ए-हुब्ब-ए-वतन हो न अगर दिल में निहाँ ऐसे जीने से तो मरने का ख़याल अच्छा है ज़र्रा-ए-ख़ाक-ए-वतन मेहर-ए-दरख़्शाँ है मुझे वो समझते रहें इंग्लैण्ड का माल अच्छा है जाँ-ब-लब है सितम-ईजाद के हाथों से वतन कौन कहता है मिरे हिन्द का हाल अच्छा है उन को पैरिस के नज़ारों पे फ़िदा होने दो मुझ को भारत के लिए रंज-ओ-मलाल अच्छा है करने देता नहीं जल्लाद ज़बाँ से उफ़ तक दिल में कहता है ग़रीबों का सवाल अच्छा है लाजपत-राय की शमशान से आती है सदा मुल्क की राह में मिटने का ख़याल अच्छा है अपने मतलब के लिए मुल्क का दुश्मन जो बने ऐसे कम्बख़्त का दुनिया में ज़वाल अच्छा है ज़र के थालों में मटन चाप उड़ाने दो उन्हें हम ग़रीबों को मगर जाम-ए-सिफ़ाल अच्छा है 'आफ़्ताब' आज फँसा जाता है फिर ताइर-ए-दिल हाए अफ़्सोस कि सय्याद का जाल अच्छा है
Aaftab Rais Panipati
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Aaftab Rais Panipati.
Similar Moods
More moods that pair well with Aaftab Rais Panipati's nazm.







