nazmKuch Alfaaz

"हिज्र" चलो तुम छोड़कर जाओ यहाँ से ज़रा देखूँ कोई आया वहाँ से यही है आख़िरी पैग़ाम उस का किसी क़ीमत न मंज़िल से मैं भटकूँ तमन्ना साथ का करते हैं रब से मुझे रस्ता दिखाओ ना तुम मौला महक उस इत्र का अब तक न भूला लगा जो सामने आई थी मेरी मुझे बोला कि सुन ले ऐ मुसाफ़िर मिरा दिल साथ ले जाओगे क्या तुम लबों से यूँँ तो वो कुछ भी न बोली दिलों का खेल मानो चल रहा था दिलों के पास ही ख़ंजर छुपा था हाँ पागल था न मुझ को क्या पता था समय आया जहाँ रस्ता अलग था मिरा कमरा था उस का तो महल था मिटा के फ़ासले कैसे बनाता बता 'रंजन' उसे दुल्हन बनाता

Related Nazm

"अंजाम" हैं लबरेज़ आहों से ठंडी हवाएँ उदासी में डूबी हुई हैं घटाएँ मोहब्बत की दुनिया पे शाम आ चुकी है सियह-पोश हैं ज़िंदगी की फ़ज़ाएँ मचलती हैं सीने में लाख आरज़ुएँ तड़पती हैं आँखों में लाख इल्तिजाएँ तग़ाफ़ुल की आग़ोश में सो रहे हैं तुम्हारे सितम और मेरी वफ़ाएँ मगर फिर भी ऐ मेरे मासूम क़ातिल तुम्हें प्यार करती हैं मेरी दुआएँ

Faiz Ahmad Faiz

27 likes

मैं सपनों में ऑक्सीजन प्लांट इंस्टॉल कर रहा हूँ और हर मरने वाले के साथ मर रहा हूँ मैं अपने लफ़्ज़ों के जरिए तुम्हें साँसों के सिलेंडर भेजूँगा जो तुम्हें इस जंग में हारने नहीं देंगे और तुम्हारी देखभाल करने वालों के हाथों को काँपने नहीं देंगे ऑक्सीजन स्टॉक ख़त्म होने की ख़बरें गर्दिश भी करें तो क्या मैं तुम्हारे लिए अपनी नज़्मों से वेंटीलेटर बनाऊँगा अस्पतालों के बिस्तर भर भी जाएँ कुछ लोग तुम सेे बिछड़ भी जाएँ तो हौसला मत हारना क्यूँँकि रात चाहे जितनी मर्ज़ी काली हो गुज़र जाने के लिए होती है रंग उतर जाने के लिए होते हैं और ज़ख़्म भर जाने के होते हैं

Tehzeeb Hafi

46 likes

मिरी हयात ये है और ये तुम्हारी क़ज़ा ज़ियादा किस से कहूँ और किस को कम बोलो तुम अहल-ए-ख़ाना रहे और मैं यतीम हुआ तुम्हारा दर्द बड़ा है या मेरा ग़म बोलो तुम्हारा दौर था घर में बहार हँसती थी अभी तो दर पे फ़क़त रंज-ओ-ग़म की दस्तक है तुम्हारे साथ का मौसम बड़ा हसीन रहा तुम्हारे बा'द का मौसम बड़ा भयानक है हज़ारों क़र्ज़ थे मुझ पर तुम्हारी उल्फ़त के मुझे वो क़र्ज़ चुकाने का मौक़ा तो देते तुम्हारा ख़ून मिरे जिस्म में मचलता रहा ज़रा से क़तरे बहाने का मौक़ा तो देते बड़े सुकून से तुम सो गए वहाँ जा कर ये कैसे नींद तुम्हें आ गई नए घर में हर एक शब मैं फ़क़त करवटें बदलता हूँ तुम्हारी क़ब्र के कंकर हों जैसे बिस्तर में मैं बोझ काँधों पे ऐसे उठा के चलता हूँ तुम्हारा जैसे जनाज़ा उठा के चलता था यहाँ पे मेरी परेशानी सिर्फ़ मेरी है वहाँ कोई न कोई कांधा तो बदलता था तुम्हारी शम-ए-तमन्ना बस एक रात बुझी चराग़ मेरी तवक़्क़ो के रोज़ बुझते हैं मैं साँस लूँ भी तो कैसे कि मेरी साँसों में तुम्हारी डूबती साँसों के तीर चुभते हैं मैं जब भी छूता हूँ अपने बदन की मिट्टी को तो लम्स फिर उसी ठंडे बदन का होता है लिबास रोज़ बदलता हूँ मैं भी सब की तरह मगर ख़याल तुम्हारे कफ़न का होता है बहुत तवील कहानी है मेरी हस्ती की तुम्हारी मौत तो इक मुख़्तसर फ़साना है वो जिस गली से जनाज़ा तुम्हारा निकला था उसी गली से मिरा रोज़ आना जाना है मैं कोई राह हूँ तुम राह देखने वाले कि मुंतज़िर तो मरा पर न इंतिज़ार मरा तुम्हारी मौत मिरी ज़िंदगी से बेहतर है तुम एक बार मरे मैं तो बार बार मरा

Zubair Ali Tabish

19 likes

"यार" यार था मैं तुम्हारा या महज़ कोई सीढ़ी मंज़िल तक पहूँच गए, पीछे देखा तक नहीं जो सीख किसी ने नहीं वो सीख पेड़ों ने दी छाओं लेते रहे मगर तुम्हारी आरी रुकी नहीं बचपन में खेला करते साथ हम साँप सीढ़ी उतरा ये ज़िंदगी में कब, भनक तक लगी नहीं सपने भी साथ बुने थे बहुत उमीदें भी थी कई बादलों की सैर पर निकल गए तुम, पर मैं नहीं अगर रुकसत की होती ख़बर ज़रा सी भी तब माँ से दो रोटी ज़्यादा, बनवाता नहीं ‘अर्पित’ मैं ने घूम फिर कर यही बात है मानी कई मिलेंगे इन के जैसे, ये ज़ालिम अकेले नहीं

Arpit Sharma

13 likes

मेरा संसार मेरे मन का सुकून भी तुम हो, तुम ही मेरी मंज़िल उस का जुनून भी तुम हो, मेरा दिन भी तुम हो, मेरी रात भी तुम हो, मेरी नींद भी तुम हो, मेरे जज़्बात भी तुम हो, मेरा हर लम्हा तुम हो, मेरे हालात भी तुम हो, मेरा जीवन भी तुम हो, इस की मस्ती भी तुम हो, हूँ अगर मैं मँझधार तो, फिर इस की कश्ती भी तुम हो, अगर हूँ मैं शरीर तो, इस की अस्थि भी तुम हो, और हूँ अगर मैं आत्मा तो, इस की मुक्ति भी तुम हो, मेरा वैराग्य भी तुम हो, मेरी आसक्ति भी तुम हो, मेरा ईश्वर भी तुम हो, मेरी भक्ति भी तुम हो, मैं अगर दिल हूँ तो, इस की धड़कन भी तुम हो, मेरी हर बात तुम हो, मेरी तड़पन भी तुम हो, मेरी स्वतंत्रता भी तुम हो, मेरा बंधन भी तुम हो, मेरा सुख भी तुम हो, मेरी मुस्कान भी तुम हो, मेरा दुख भी तुम हो, मेरा सम्मान भी तुम हो, मेरा बल भी तुम हो, मेरा स्वाभिमान भी तुम हो, मेरी प्रार्थना भी तुम हो, मेरा अभिमान भी तुम हो, मेरा हर काम भी तुम हो, थक जाऊँ तो आराम भी तुम हो, भेजे हैं तुझ को चाँद के हाथों, वो सारे पैग़ाम भी तुम हो, साँसों में बस तेरा नाम है, मेरा तो अंजाम भी तुम हो, मेरा तो आधार ही तुम हो, मेरी तो सरकार ही तुम हो, मेरी तो फ़कीरी भी तुम हो, ख़ज़ाने का अंबार भी तुम हो, मेरे लबों का मौन भी तुम हो, मेरे दिल की पुकार भी तुम हो, मेरी तो कुटिया भी तुम हो, मेरा राज-दरबार भी तुम हो, मेरा हर विकार भी तुम हो, मेरा तो श्रृंगार भी तुम हो, मेरी जीत-हार भी तुम हो, मेरा गुस्सा-प्यार भी तुम हो, मेरा तो घर बार ही तुम हो, जीने के आसार ही तुम हो, कैसे मैं बताऊ तुझे, तुम्हारे बिन मैं कुछ भी नहीं, मेरा तो संसार ही तुम हो, मेरा तो संसार ही तुम हो, मेरा तो संसार ही तुम हो।

Divya 'Kumar Sahab'

37 likes

More from ABHISHEK RANJAN

मेरी वाली नज़रों ही नज़रों में बातें करती है अपने ही धुन में वो खोई रहती है पैसा दौलत की उस को परवाह नहीं इश्क़ में सच्चा मजनूॅं उस को भाता है लंबी है माना पर दिल की सच्ची है जैसी भी हो मेरी वाली अच्छी है ज़ुल्फ़ बिखेरे गलियों में जब घू में वो ख़्वाहिश मेरी मेरा माथा चू में वो मैं रक्खूॅं रोज़ा वो भी उपवास करे हर लम्हा हर पल वो मेरे साथ रहे मुझ को देखे मुझ को सोचे बात करे मेरे ही ख़्वाबों में वो दिन रात करे ऐ मालिक तू मेरा उस को कर देना हाथ में मेहॅंदी मेरे नाम की भर देना

ABHISHEK RANJAN

0 likes

"तौबा है" 'रंजन' कल से सब चीज़ों से तौबा है मुझ को उस की उम्मीदों से तौबा है मेरा हो के नहीं मिरा जो बन पाए मुझ को हाँ ऐसे लोगों से तौबा है दिखलाना है मुझ को सीरत दिखलाओ प्यारी मनमोहक शक्लों से तौबा है कब तक वा'दा कर के नहीं निभाएँगे देश की हाँ इन ग़द्दारों से तौबा है प्यार में हारे लड़के मेरी बात सुने अब से इन सस्ते हीरों से तौबा है छोड़ो भी अब कितना आगे जाओगे 'रंजन' तेरी लंबी नज़्मों से तौबा है

ABHISHEK RANJAN

0 likes

"आँखें" मचलती झील सी मानो कोई दरिया है ये आँखें तुम्हारे दिल को जाने का कोई जरिया है ये आँखें तुम्हारे बाल ऊपर से ये मानो रश्क करते हैं जहाँ से ख़ूब-सूरत है बहुत बढ़िया हैं ये आँखें मुझे हैरान करती है मेरे ख़्वाबों में आ कर के कभी मुझ को डराती है मुझे ग़ुस्सा दिखा कर के ख़ुशी से झूम जाता हूँ अगर वो सामने हो तो जहाँ में है नहीं दूजा मेरे महबूब सी आँखें न सोता हूँ न रोता हूँ उसे ही याद करता हूँ न जाने बन गई कैसे मिरी दुनिया वही आँखें भरोसा था वही आँखें तो बदली है असंभव था भला कैसा ये जादू कर गया माशूक की आँखें नज़र से दिख ही जाता है दिलों में खलबली हो तो ज़माना पूछता है अब बनेगा आस क्या आँखें जिसे आँखें दिखाते हो वही तो रहनुमा था फिर समय बदला तो पत्थर बन गई देखो कई आँखें कभी तो सोच लो उन का जो तुम सेे दूर बैठे हैं वो आँखें कह रही है देख लेना आएगा इक दिन जो मुझ सेे दूर रहता है मेरी आँखें बनेगा वो वो बूढ़ा आदमी है आस में बैठा हुआ लेकिन ज़रा देखो न 'रंजन' क्या सहारा दे सकेगा वो सभी रिश्तों को कर धूमिल चुना जिस ने ग़लत आँखें

ABHISHEK RANJAN

0 likes

माँ मेरी ख़्वाहिश मेरी माता मेरा जीवन मेरी माता अगर आया हूँ दुनिया में वो ज़रिया हैं मेरी माता जो मेरी बात करती हैं ज़माने से भी लड़ जाऍं मुझे दर्पण दिखाती हैं ग़लत क्या है सही क्या है मुझे ग़ुस्सा दिखाती हैं मुझे पुचकारती भी हैं मगर दिल की वो सच्ची हैं वो जग में सब सेे अच्छी हैं मेरे अरमान के ख़ातिर वो आधी पेट खाती है वो ख़ुद का ग़म छुपाती हैं मुझे हँस के दिखाती हैं उन्हें उम्मीद है मुझ सेे करूँँगा नाम मैं रौशन बनूँगा शान मैं उन का उन्हीं के राह पे चल कर कभी जो टूट जाता हूँ सफ़र में छूट जाता हूँ वही इक हाथ देती हैं मुझे गिरने नहीं देती वो कहती हैं मेरे बेटे करो मेहनत रखो हिम्मत करो कोशिश सदा हरदम अभी उम्मीद मत हारो ज़रा सी आँधियाँ हैं ये तुम्हारा क्या बिगाड़ेंगी यक़ीनन चंद लम्हों में तुम्हें मंज़िल बुलाएगी वही जो दूर है तुम सेे वही फिर पास आएँगे जो रिश्ता तोड़ बैठे हैं वही अपना बुलाएँगे समय का खेल है सब कुछ समय ही सब बताएगा क़दम रोको नहीं इक दिन यही मंज़िल दिलाएगा भला कैसे बता रंजन ग़लत का रास्ता चुनता हाँ माँ के आँख में आँसू भला क्या देख सकता है

ABHISHEK RANJAN

0 likes

"नाकामी" नाकामी में घिरा हुआ देखो 'रंजन' अपना कोई मुझ को आज न लगता है ज़िम्मेदारी मुझ पर देखो भारी है चुप ही रहना मेरी तो लाचारी है जो सोचा था आज भी उस से दूर हूँ मैं वक़्त के हाथों हाँ 'रंजन' मजबूर हूँ मैं जग हँसता है मुझ पर मुझ को फ़र्क नहीं जो अपना है वो क्यूँ मुझ पर हँसता है इधर उधर के लोग भी मुझ को क्या जाने अपने बच्चों को हरदम वो कहता है देखो लड़का उस से तुम तो दूर रहो सफल नहीं जो वो क्या सफल बनाएगा घर के पैसों पर ही देखो पलता है देखो तो कैसे वो शान से चलता है पापा की पूँजी में आग लगाता है दिल्ली में रह कर वो मौज उड़ाता है बोलो 'रंजन' ऐसे को मैं क्या बोलूँ हाँ सच है अब तक बिल्कुल नाकाम हूँ मैं मंज़िल थोड़ी दूर सही लेकिन देखो मरते दम तक मैं तो हार न मानूँगा अभी तो दुख के सैलाबों को सहना है जेब है ख़ाली मुझ को तन्हा रहना है हाँ काली मेघा कि ये तो आहट है मुझ को मंज़िल बस तेरी इक चाहत है नाकामी की चादर भी हट जाएगी आख़िर क़िस्मत कब तक मुझे रुलाएगी बस कुछ दिन में बादल ये छँट जाएगा 'रंजन' यक़ीं है मेरा दिन भी आएगा

ABHISHEK RANJAN

0 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on ABHISHEK RANJAN.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with ABHISHEK RANJAN's nazm.