nazmKuch Alfaaz

इक जवान इक मर्द-ए-दाना के क़रीब आया और मिन्नत से बोला ऐ हबीब वो फुलाँ इक दोस्त है जो आप का आप को वो कहता रहता है बुरा सुन के ये उस मर्द-ए-दाना ने कहा एक ही की भाई उस ने तो ख़ता कीं ख़ताएँ तीन तुम ने एक दम है मुझे उस से सिवा इस का अलम एक तो ये दोस्त को दुश्मन किया तुम ने उस से मुझ को यूँँ बद-ज़न किया दूसरी खोया ख़ुद अपना ए'तिबार और हुए मेरी नज़र में आप ख़ार की जो ग़ीबत तीसरी ये है ख़ता इस से भी नाराज़ होता है ख़ुदा अब तो ऐसे काम से तौबा करो मान लो मेरी ख़ुदारा मान लो वाक़ई 'जौहर' का कहना है बजा सच कहा है उस ने जो कुछ भी कहा

Related Nazm

तुम्हारा फ़ोन आया है अजब सी ऊब शामिल हो गई है रोज़ जीने में पलों को दिन में, दिन को काट कर जीना महीने में महज़ मायूसियाँ जगती हैं अब कैसी भी आहट पर हज़ारों उलझनों के घोंसले लटके हैं चौखट पर अचानक सब की सब ये चुप्पियाँ इक साथ पिघली हैं उम्मीदें सब सिमट कर हाथ बन जाने को मचली हैं मेरे कमरे के सन्नाटे ने अँगड़ाई सी तोड़ी है मेरी ख़ामोशियों ने एक नग़्मा गुनगुनाया है तुम्हारा फ़ोन आया है, तुम्हारा फ़ोन आया है सती का चैतरा दिख जाए जैसे रूप-बाड़ी में कि जैसे छठ के मौक़े' पर जगह मिल जाए गाड़ी में मेरी आवाज़ से जागे तुम्हारे बाम-ओ-दर जैसे ये नामुमकिन सी हसरत है, ख़याली है, मगर जैसे बड़ी नाकामियों के बा'द हिम्मत की लहर जैसे बड़ी बेचैनियों के बा'द राहत का पहर जैसे बड़ी गुमनामियों के बा'द शोहरत की मेहर जैसे सुब्ह और शाम को साधे हुए इक दोपहर जैसे बड़े उनवान को बाँधे हुए छोटी बहर जैसे नई दुल्हन के शरमाते हुए शाम-ओ-सहर जैसे हथेली पर रची मेहँदी अचानक मुस्कुराई है मेरी आँखों में आँसू का सितारा जगमगाया है तुम्हारा फ़ोन आया है, तुम्हारा फ़ोन आया है

Kumar Vishwas

81 likes

मैं पल-दो-पल का शाइ'र हूँ, पल-दो-पल मेरी कहानी है पल-दो-पल मेरी हस्ती है, पल-दो-पल मेरी जवानी है मुझ से पहले कितने शाइ'र आए और आ कर चले गए कुछ आहें भर कर लौट गए, कुछ नग़ में गा कर चले गए वे भी एक पल का क़िस्सा थे, मैं भी एक पल का क़िस्सा हूँ कल तुम से जुदा हो जाऊँगा गो आज तुम्हारा हिस्सा हूँ मैं पल-दो-पल का शाइ'र हूँ, पल-दो-पल मेरी कहानी है पल-दो-पल मेरी हस्ती है, पल-दो-पल मेरी जवानी है कल और आएँगे नग़मों की खिलती कलियाँ चुनने वाले मुझ सेे बेहतर कहने वाले, तुम सेे बेहतर सुनने वाले कल कोई मुझ को याद करे, क्यूँ कोई मुझ को याद करे मसरुफ़ ज़माना मेरे लिए, क्यूँ वक़्त अपना बर्बाद करे मैं पल-दो-पल का शाइ'र हूँ, पल-दो-पल मेरी कहानी है पल-दो-पल मेरी हस्ती है, पल-दो-पल मेरी जवानी है मैं हर इक पल का शाइ'र हूँ हर इक पल मेरी कहानी है हर इक पल मेरी हस्ती है हर इक पल मेरी जवानी है रिश्तों का रूप बदलता है, बुनियादें ख़त्म नहीं होतीं ख़्वाबों और उमँगों की मियादें ख़त्म नहीं होतीं इक फूल में तेरा रूप बसा, इक फूल में मेरी जवानी है इक चेहरा तेरी निशानी है, इक चेहरा मेरी निशानी है मैं हर इक पल का शाइ'र हूँ हर इक पल मेरी कहानी है हर इक पल मेरी हस्ती है हर इक पल मेरी जवानी है तुझ को मुझ को जीवन अमृत अब इन हाथों से पीना है इन की धड़कन में बसना है, इन की साँसों में जीना है तू अपनी अदाएं बक्ष इन्हें, मैं अपनी वफ़ाएँ देता हूँ जो अपने लिए सोचीं थी कभी, वो सारी दुआएँ देता हूँ मैं हर इक पल का शाइ'र हूँ हर इक पल मेरी कहानी है हर इक पल मेरी हस्ती है हर इक पल मेरी जवानी है

Sahir Ludhianvi

52 likes

"नाकारा" कौन आया है कोई नहीं आया है पागल तेज़ हवा के झोंके से दरवाज़ा खुला है अच्छा यूँँ है बेकारी में ज़ात के ज़ख़्मों की सोज़िश को और बढ़ाने तेज़-रवी की राह-गुज़र से मेहनत-कोश और काम के दिन की धूल आई है धूप आई है जाने ये किस ध्यान में था मैं आता तो अच्छा कौन आता किस को आना था कौन आता

Jaun Elia

13 likes

राजा बोला रात है रानी बोली रात है मंत्री बोला रात है संतरी बोला रात है ये सुब्ह सुब्ह की बात है

Gorakh Pandey

48 likes

"मैं बिज़नेस-मैन हूँ जानम" मेरी शोहरत मेरा डंका मेरे ए'जाज़ का सुन कर कभी ये न समझ लेना मैं चोटी का लिखारी हूँ मैं बिज़नेस-मैन हूँ जानम मैं छोटा सा ब्योपारी हूँ मेरी आरत पे बरसों से जो महँगे दाम बिकता है वो तेरे ग़म का सौदा है तेरी आँखें तेरे आँसू तेरी चाहत तेरे जज़्बे यहाँ सेल्फों पे रखे हैं वही तो मैं ने बेचे हैं तुम्हारी बात छिड़ जाए तो बातें बेच देता हूँ ज़रूरत कुछ ज़ियादा हो तो यादें बेच देता हूँ तुम्हारे नाम के सदके बहुत पैसा कमाया है नई गाड़ी ख़रीदी है नया बँगला बनाया है मगर क्यूँँ मुझ को लगता है मेरे अंदर का ब्योपारी तुम्हीं को बेच आया है मैं बिज़नेस-मैन हूँ जानम मैं बिज़नेस-मैन हूँ जानम

Khalil Ur Rehman Qamar

34 likes

More from Banne Miyan Jauhar

इक लड़के की रंगीं दस्ती एक लड़के ने आ के चुराई इधर उधर वो ढूँड रहा था किसी ने चुपके से ये बताया फुलाँ ने तेरी दस्ती चुराई गया वो फ़ौरन देखा पाई उस ने उस को ख़ूब ही मारा चोर सभों ने कह के पुकारा सुना जो उस के बाप और माँ ने मारा और हुए नाराज़ उस से इक चोरी करने से बच्चो कितनी दुर्गत होती है देखो कभी न भूल के चोरी करना होगे वर्ना तुम भी रुस्वा छोटे बड़ों को होगी नफ़रत कुछ न रहेगी तुम्हारी इज़्ज़त कभी न भूल के चोरी करना कान मिरे कहने पर धरना 'जौहर' है इक तुम्हारा भाई चाहता है ये सब की भलाई

Banne Miyan Jauhar

0 likes

इक मुफ़्लिस के चार थे बच्चे दाल और रोटी जौ खाते थे खाते उसी को समझ के ने'मत लब पे न लाते कोई शिकायत लेकिन उन में इक लड़का था उस को न भाया ऐसा खाना इक लड़के का दोस्त बना वो दौलत-मंद बहुत कुछ था वो उस के घर को आता जाता उम्दा उम्दा खाने खाता लेकिन अपने दोस्त से उस की इक दिन हो गई अन-बन कोई दोस्त ने इतना मारा पीटा दाँत गिरे ख़ूँ मुँह से निकला उस दम उस को होश ये आया हिर्स का ये इनआ'म है पाया अपने हाथों खोई इज़्ज़त और उठाई ऐसी ज़िल्लत सच है बुज़ुर्गों का ये कहना लालच से तुम दूर ही रहना मिले जो दाल और रोटी खाओ शिकवा लब पे न 'जौहर' लाओ

Banne Miyan Jauhar

0 likes

आओ बच्चो सामने बैठो क़िस्सा एक सुनाऊँ तुम को जंगल में इक भूक का मारा लकड़ी लाने गया बेचारा जंगल में थी नद्दी गहरी गिर गई बेचारे की कुल्हाड़ी क्या करूँँ दिल में सोच रहा था इतने में इक आदमी आया कहने लगा क्यूँँ तुम हो फ़सुर्दा कुछ तो बताओ क्या है सदमा बोला वो मैं क्या कहूँ भाई मैं ने कुल्हाड़ी अपनी गँवाई इस नद्दी ही में वो पड़ी है हालत मेरी आह बुरी है नद्दी में तब कूद गया वो कैसा बहादुर इंसाँ था वो मिल गई नद्दी में वो कुल्हाड़ी ग़ोता मारा और निकाली देखा तो वो सोने की थी पूछा क्या है यही तुम्हारी बोला ये नहीं मेरी भाई डुबकी उस ने और लगाई अब लोहे की उस ने निकाली फिर पूछा क्या ये है तुम्हारी देख के ये ख़ुश हो गया उस को और कहा हाँ यही थी देखो ले कर ख़ुश-ख़ुश घर को सिधारा कितना सच्चा था बेचारा देख के सोने की वो कुल्हाड़ी उस की निय्यत ज़रा न बदली जी में अगर लालच कुछ होता सोने की हरगिज़ न वो खोता बुरा है लालच सच है अच्छा 'जौहर' का भी यही है कहना

Banne Miyan Jauhar

0 likes

सुब्ह हुई और अँधेरी भागी हक़ की ख़िल्क़त सारी जागी फूलों से सब बाग़ हैं महके और पखेरू उठ कर चहके कुकड़ूँ कूँ है मुर्ग़ के लब पर फज्र हुई कहता है घर घर झिलमिल झिलमिल कर के तारे दिल को लुभा लेते थे प्यारे लेकिन वो बे-चारे सिधारे जो थे फ़लक पर चाँद सितारे सुब्ह को जाते रात को आते अपनी झलक हैं हम को दिखाते बस यही उन का काम है बच्चो इन तारों से तुम भी सबक़ लो जो कुछ भी हैं काम तुम्हारे मत घबराओ उन के मारे तुम को भी है यूँँ ही चमकना देखो काम से तुम मत थकना दुनिया में तुम इज़्ज़त पाना दौलत पाना शोहरत पाना काम वो करना नाम हो जिस से हासिल कुछ इनआ'म हो जिस से सस्ती ग़फ़्लत छोड़ो भाई इस से किस ने इज़्ज़त पाई इल्म का है दुनिया में उजाला इस से पड़े जब तुम को पाला मेहनत करना जी को लगाना आलिम बन कर इज़्ज़त पाना क़ौम-ओ-वतन की करना ख़िदमत है यही दौलत है यही राहत

Banne Miyan Jauhar

0 likes

तुझ से महका सारा गुलशन तुझ से बना है प्यारा गुलशन भीनी भीनी तेरी निकहत प्यारी प्यारी तेरी रंगत जंगल में है तुझ से मंगल जलसों में है तुझ से हलचल नाज़िश गुलशन तेरी हस्ती तुझ से है बुलबुल की मस्ती तेरा दम भरती है बुलबुल तेरे लिए है फिरती मरती तेरे लिए ही बन से आई बाग़ में अपनी बस्ती बसाई तेरे लिए ही बाग़ में चहकी तेरे लिए ही भटकी बहकी बाद-ए-सहर के झोंके से तू खिल कर फैला देता है बू जिस दम फैली तेरी ख़ुशबू दौड़ गई गुलशन से हर सू शाख़ में कैसा फूल रहा है कितनी ख़ुशी से झूल रहा है मस्त हुई है सारी ख़िल्क़त फैली है तेरी जो निकहत रंग है तेरा कैसा प्यारा शाद हुआ हर ग़म का मारा देखते ही हर ग़मगीं तुझ को भूला अपने दर्द और दुख को दुनिया भर का तू है चहीता शक नहीं इस में कोई असलन तुझ से महकी सारी ज़मीं है लेकिन तुझ को नाज़ नहीं है तुझ को चाहे सारी दुनिया तेरी है हर दिल में तमन्ना फूल सिखाता है ये 'जौहर' ख़ुश रहो तुम भी यूँँ ही दिन भर तुम भी ख़ुश हर एक को रक्खो मज़ा मोहब्बत का भी चक्खो

Banne Miyan Jauhar

0 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Banne Miyan Jauhar.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Banne Miyan Jauhar's nazm.