nazmKuch Alfaaz

"काफ़ी कुछ तो भूल चला हूँ" झाड़-पोंछ कर, फूँक-फूँक कर एक कोना है साफ़ किया यादें, कुछ तो याद अभी भी काफी कुछ तो भूल चला हूँ रंग, अभी भी गहरे ही हैं जैसे कल की बात रही हो सपना था जो कल तक मानो हाथ बढ़ा कर छू सकता हूँ भाग रहा था जिस सच से मैं उस ने मुझ को घेर लिया झूठ कहाँ तक, कब तक बोलूँ ख़ुद को धोख़ा कब तक दूँ सच्चा साथी सच है लेकिन दुख देकर दिल देता तोड़ झूठ भले ही झूठा हो पर उस सेे दिल बहलाता हूँ तारे भी सब डूब चुके हैं चाँद भी कब का घर निकला दुनिया नींद से बोझल है पर तन्हा मैं ही जाग रहा हूँ

Related Nazm

मेरे ज़ख़्म नहीं भरते यारों मेरे नाखून बढ़ते जाते हैं मैं तन्हा पेड़ हूँ जंगल का मेरे पत्ते झड़ते जाते हैं मैं कौन हूँ, क्या हूँ, कब की हूँ एक तेरी कब हूँ, सबकी हूँ मैं कोयल हूँ शहराओ की मुझे ताब नहीं है छांव की एक दलदल है तेरे वादों की मेरे पैर उखड़ते जाते हैं मेरे ज़ख़्म नहीं भरते यारो मेरे नाखून बढ़ते जाते हैं मैं किस बच्चे की गुड़िया थी मैं किस पिंजरे की चिड़िया थी मेरे खेलने वाले कहाँ गए मुझे चूमने वाले कहाँ गए मेरे झुमके गिरवी मत रखना मेरे कंगन तोड़ ना देना मैं बंजर होती जाती हूँ कहीं दरिया मोड़ ना देना कभी मिलना इस पर सोचेंगे हम क्या मंजिल पर पहुंचेंगे रास्तों में ही लड़ते जाते हैं मेरे ज़ख़्म नहीं भरते यारों मेरे नाखून बढ़ते जाते हैं

Tehzeeb Hafi

161 likes

मुर्शिद मुर्शिद प्लीज़ आज मुझे वक़्त दीजिये मुर्शिद मैं आज आप को दुखड़े सुनाऊँगा मुर्शिद हमारे साथ बड़ा ज़ुल्म हो गया मुर्शिद हमारे देश में इक जंग छिड़ गई मुर्शिद सभी शरीफ़ शराफ़त से मर गए मुर्शिद हमारे ज़ेहन गिरफ़्तार हो गए मुर्शिद हमारी सोच भी बाज़ारी हो गई मुर्शिद हमारी फौज क्या लड़ती हरीफ़ से मुर्शिद उसे तो हम से ही फ़ुर्सत नहीं मिली मुर्शिद बहुत से मार के हम ख़ुद भी मर गए मुर्शिद हमें ज़िरह नहीं तलवार दी गई मुर्शिद हमारी ज़ात पे बोहतान चढ़ गए मुर्शिद हमारी ज़ात पलांदों में दब गई मुर्शिद हमारे वास्ते बस एक शख़्स था मुर्शिद वो एक शख़्स भी तक़दीर ले उड़ी मुर्शिद ख़ुदा की ज़ात पे अंधा यक़ीन था अफ़्सोस अब यक़ीन भी अंधा नहीं रहा मुर्शिद मोहब्बतों के नताइज कहाँ गए मुर्शिद मेरी तो ज़िन्दगी बर्बाद हो गई मुर्शिद हमारे गाँव के बच्चों ने भी कहा मुर्शिद कूँ आखि आ के सदा हाल देख वजं मुर्शिद हमारा कोई नहीं एक आप हैं ये मैं भी जानता हूँ के अच्छा नहीं हुआ मुर्शिद मैं जल रहा हूँ हवाएँ न दीजिये मुर्शिद अज़ाला कीजिए दुआएँ न दीजिये मुर्शिद ख़मोश रह के परेशाँ न कीजिए मुर्शिद मैं रोना रोते हुए अंधा हो गया और आप हैं के आप को एहसास तक नहीं हह! सब्र कीजे सब्र का फ़ल मीठा होता है मुर्शिद मैं भौंकदै हाँ जो कई शे वि नहीं बची मुर्शिद वहाँ यज़ीदियत आगे निकल गई और पारसा नमाज़ के पीछे पड़े रहे मुर्शिद किसी के हाथ में सब कुछ तो है मगर मुर्शिद किसी के हाथ में कुछ भी नहीं रहा मुर्शिद मैं लड़ नहीं सका पर चीख़ता रहा ख़ामोश रह के ज़ुल्म का हामी नहीं बना मुर्शिद जो मेरे यार भला छोड़ें रहने दें अच्छे थे जैसे भी थे ख़ुदा उन को ख़ुश रखें मुर्शिद हमारी रौनकें दूरी निगल गई मुर्शिद हमारी दोस्ती सुब्हात खा गए मुर्शिद ऐ फोटो पिछले महीने छिकाया हम हूँ मेकुं देख लगदा ऐ जो ऐ फोटो मेदा ऐ ये किस ने खेल खेल में सब कुछ उलट दिया मुर्शिद ये क्या के मर के हमें ज़िन्दगी मिले मुर्शिद हमारे विरसे में कुछ भी नहीं सो हम बेमौसमी वफ़ात का दुख छोड़ जाएँगे मुर्शिद किसी की ज़ात से कोई गिला नहीं अपना नसीब अपनी ख़राबी से मर गया मुर्शिद वो जिस के हाथ में हर एक चीज़ है शायद हमारे साथ वही हाथ कर गया मुर्शिद दुआएँ छोड़ तेरा पोल खुल गया तू भी मेरी तरह है तेरे बस में कुछ नहीं इंसान मेरा दर्द समझ सकते ही नहीं मैं अपने सारे ज़ख़्म ख़ुदा को दिखाऊँगा ऐ रब्बे काइ‌नात! इधर देख मैं फ़कीर जो तेरी सरपरस्ती में बर्बाद हो गया परवरदिगार बोल कहाँ जाएँ तेरे लोग तुझ तक पहुँचने को भी वसीला ज़रूरी है परवरदिगार आवे का आवा बिगड़ गया ये किस को तेरे दीन के ठेके दिए गए हर शख़्स अपने बाप के फिरके में बंद है परवरदिगार तेरे सहीफे नहीं खुले कुछ और भेज तेरे गुज़िश्ता सहीफों से मक़सद ही हल हुए हैं मसाइल नहीं हुए जो हो गया सो हो गया, अब मुख़्तियारी छीन परवरदिगार अपने ख़लीफे को रस्सी डाल जो तेरे पास वक़्त से पहले पहुँच गए परवरदिगार उन के मसाइल का हल निकाल परवरदिगार सिर्फ़ बना देना काफ़ी नइँ तख़्लीक कर के दे तो फिर देखभाल कर हम लोग तेरी कुन का भरम रखने आए हैं परवरदिगार यार! हमारा ख़याल कर

Afkar Alvi

78 likes

"भली सी एक शक्ल थी" भले दिनों की बात है भली सी एक शक्ल थी न ये कि हुस्न-ए-ताम हो न देखने में आम सी न ये कि वो चले तो कहकशाँ सी रहगुज़र लगे मगर वो साथ हो तो फिर भला भला सफ़र लगे कोई भी रुत हो उस की छब फ़ज़ा का रंग-रूप थी वो गर्मियों की छाँव थी वो सर्दियों की धूप थी न मुद्दतों जुदा रहे न साथ सुब्ह-ओ-शाम हो न रिश्ता-ए-वफ़ा पे ज़िद न ये कि इज़्न-ए-आम हो न ऐसी ख़ुश-लिबासियाँ कि सादगी गिला करे न इतनी बे-तकल्लुफ़ी कि आइना हया करे न इख़्तिलात में वो रम कि बद-मज़ा हों ख़्वाहिशें न इस क़दर सुपुर्दगी कि ज़च करें नवाज़िशें न आशिक़ी जुनून की कि ज़िंदगी अज़ाब हो न इस क़दर कठोर-पन कि दोस्ती ख़राब हो कभी तो बात भी ख़फ़ी कभी सुकूत भी सुख़न कभी तो किश्त-ए-ज़ाफ़राँ कभी उदासियों का बन सुना है एक उम्र है मुआमलात-ए-दिल की भी विसाल-ए-जाँ-फ़ज़ा तो क्या फ़िराक़-ए-जाँ-गुसिल की भी सो एक रोज़ क्या हुआ वफ़ा पे बहस छिड़ गई मैं इश्क़ को अमर कहूँ वो मेरी ज़िद से चिड़ गई मैं इश्क़ का असीर था वो इश्क़ को क़फ़स कहे कि उम्र भर के साथ को वो बद-तर-अज़-हवस कहे शजर हजर नहीं कि हम हमेशा पा-ब-गिल रहें न ढोर हैं कि रस्सियाँ गले में मुस्तक़िल रहें मोहब्बतों की वुसअतें हमारे दस्त-ओ-पा में हैं बस एक दर से निस्बतें सगान-ए-बा-वफ़ा में हैं मैं कोई पेंटिंग नहीं कि इक फ़्रेम में रहूँ वही जो मन का मीत हो उसी के प्रेम में रहूँ तुम्हारी सोच जो भी हो मैं उस मिज़ाज की नहीं मुझे वफ़ा से बैर है ये बात आज की नहीं न उस को मुझ पे मान था न मुझ को उस पे ज़ोम ही जो अहद ही कोई न हो तो क्या ग़म-ए-शिकस्तगी सो अपना अपना रास्ता हँसी-ख़ुशी बदल दिया वो अपनी राह चल पड़ी मैं अपनी राह चल दिया भली सी एक शक्ल थी भली सी उस की दोस्ती अब उस की याद रात दिन नहीं, मगर कभी कभी

Ahmad Faraz

111 likes

लब पे आती है दुआ बन के तमन्ना मेरी ज़िंदगी शमाकी सूरत हो ख़ुदाया मेरी! दूर दुनिया का मिरे दम से अँधेरा हो जाए! हर जगह मेरे चमकने से उजाला हो जाए! हो मिरे दम से यूँंही मेरे वतन की ज़ीनत जिस तरह फूल से होती है चमन की ज़ीनत ज़िंदगी हो मिरी परवाने की सूरत या-रब इल्म की शमासे हो मुझ को मोहब्बत या-रब हो मिरा काम ग़रीबों की हिमायत करना दर्द-मंदों से ज़ईफ़ों से मोहब्बत करना मिरे अल्लाह! बुराई से बचाना मुझ को नेक जो राह हो उस रह पे चलाना मुझ को

Allama Iqbal

51 likes

''चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ'' चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ जो लफ़्ज़ कहूँ वो हो जाए बस अश्क कहूँ तो एक आँसू तेरे गोरे गाल को धो जाए मैं आ लिक्खूँ तू आ जाए मैं बैठ लिक्खूँ तू आ बैठे मेरे शाने पर सर रक्खे तू मैं नींद कहूँ तू सो जाए मैं काग़ज़ पर तेरे होंठ लिक्खूँ तेरे होंठों पर मुस्कान आए मैं दिल लिक्खूँ तू दिल था में मैं गुम लिक्खूँ वो खो जाए तेरे हाथ बनाऊँ पेंसिल से फिर हाथ पे तेरे हाथ रखूँ कुछ उल्टा सीधा फ़र्ज़ करूँँ कुछ सीधा उल्टा हो जाए मैं आह लिखूँ तू हाए करे बेचैन लिखूँ बेचैन हो तू फिर बेचैन का बे काटूँ तुझे चैन ज़रा सा हो जाए अभी ऐन लिखूँ तू सोचे मुझे फिर शीन लिखूँ तेरी नींद उड़े जब क़ाफ़ लिखूँ तुझे कुछ कुछ हो मैं इश्क़ लिखूँ तुझे हो जाए

Amir Ameer

295 likes

More from Irfan Ahmed Khan

"कशमकश" तुम्हीं बताओ हम क्या करें अब तुम्हीं बताओ अब क्या अमल होगा तुम्हीं ने तो हम को भँवर में फंँसाया लहरों के तुम ने हवाले किया है बहुत तेज़ तूफ़ांँ थपेड़े बहुत हैं कश्ती हमारी लगे है कि मानो ये अब डूबती है ये अब डूबती है

Irfan Ahmed Khan

1 likes

"ग़लती" कहते थे वो के प्यार दिलोजान से किया मीलों और बरसों के फासले तमाम करने की क़स में भी खाईं और वा'दा भी लिया लेकिन ये क्या अदा थी हम जान ना सके वक़्ते विसाल आया तो बोल वो पड़े ग़लती थी हम सेे हो गई अब सुधार लें ज़रा

Irfan Ahmed Khan

1 likes

"15 अगस्त" ये वही दिन है जब अहद उठाया हम ने ख़ून से सींच के जो पाई थी हम ने आज़ादी साथ मिल सच्चे माने में उसे अपना बनाएँगे मैं तुम्हारे, तुम मेरे लिए आवाज़ उठाओगे आज के बा'द गद्दीनशीं न हुक्मरां होंगे अब कोई छोटा और न कोई बड़ा होगा अब कोई सिख, हिन्दू न मुसलमां होगा अब न भूख और प्यास से मौतें होंगी अब न कोई अमीर कोई ग़ुलाम होगा फिर न जाने ये किस राह चले आए हम ये वो हिंदुस्तान नहीं जिस के लिए क़ुर्बानी दीं आओ सब मिल आज ये अहद करें हाथ में हाथ लिए फिर से वही अपनी नस्लों के बेहतर कल के लिए फिर से सपनों का हिंदुस्तान बनाना है हमें

Irfan Ahmed Khan

2 likes

"तो क्या बात होती" कभी सोचता हूँ ये क्यूँँकर हुआ अगर ये न होता तो क्या बात होती ये अफ़साना हम ने जो मिल के लिखा था ये ऐसा ही होता या कुछ और पेंच होते ये किरदार जो हैं क्या उस वक़्त होते अगर हम न मिलते तो क्या हम ही रहते आँखों में सागर दिलों में कसक या होंठों पे जबरन की मुस्कान होती कहानी हमारी कहाँ ले के आई नज़रें चुराना अभी तक है जारी ज़माने से नज़रें चुराते थे तब हम के न पढ़ ले इन में मुहब्बत तुम्हारी फिर तुम से नज़रें चुराने लगे हम के ना देख पाओ समुंदर हमारे अब ख़ुदस नज़रें चुराने लगे हैं कई यादें अक्सर दामन में गिरतीं मुझे घेर लेतीं सवालों के नेज़े दिल चाक करते मैं चुप-चाप रहता कहता भी क्या मैं कहता तो कहता सवालों की गठरी मेरे पास भी है जवाबों के मौसम मगर लद चले हैं इसी कशमकश में मैं फिर सोचता हूँ अगर ये न होता तो क्या बात होती

Irfan Ahmed Khan

2 likes

"ख़ैर ये तो होना था" जो भी है सब तुम्हारा है हम नवां हम ने छोड़ दी दुनिया जबसे दिल ने धड़कना बंद किया हम ने भी रुख़ हमारा मोड़ लिया जो तुम्हारी ज़बाँ का लहजा है उस में अब वो लरज़ नहीं होती जुस्तजु कभी की थी साथ जीने की और मरने की ये कहाँ किस ने सोचा था के मय्यसर न एक नज़र होगी ख़ैर इक न इक दिन ये तो होना था पेड़ भी जब बड़ा हो कर आसमानों से बात करता है उस का साया भी आँगन को छोड़ देता है

Irfan Ahmed Khan

2 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Irfan Ahmed Khan.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Irfan Ahmed Khan's nazm.