nazmKuch Alfaaz

"तो क्या बात होती" कभी सोचता हूँ ये क्यूँँकर हुआ अगर ये न होता तो क्या बात होती ये अफ़साना हम ने जो मिल के लिखा था ये ऐसा ही होता या कुछ और पेंच होते ये किरदार जो हैं क्या उस वक़्त होते अगर हम न मिलते तो क्या हम ही रहते आँखों में सागर दिलों में कसक या होंठों पे जबरन की मुस्कान होती कहानी हमारी कहाँ ले के आई नज़रें चुराना अभी तक है जारी ज़माने से नज़रें चुराते थे तब हम के न पढ़ ले इन में मुहब्बत तुम्हारी फिर तुम से नज़रें चुराने लगे हम के ना देख पाओ समुंदर हमारे अब ख़ुदस नज़रें चुराने लगे हैं कई यादें अक्सर दामन में गिरतीं मुझे घेर लेतीं सवालों के नेज़े दिल चाक करते मैं चुप-चाप रहता कहता भी क्या मैं कहता तो कहता सवालों की गठरी मेरे पास भी है जवाबों के मौसम मगर लद चले हैं इसी कशमकश में मैं फिर सोचता हूँ अगर ये न होता तो क्या बात होती

Related Nazm

तुम्हें इक बात कहनी थी इजाज़त हो तो कह दूँ मैं ये भीगा भीगा सा मौसम ये तितली फूल और शबनम चमकते चाँद की बातें ये बूँदें और बरसातें ये काली रात का आँचल हवा में नाचते बादल धड़कते मौसमों का दिल महकती ख़ुश्बूओं का दिल ये सब जितने नज़ारे हैं कहो किस के इशारे हैं सभी बातें सुनी तुम ने फिर आँखें फेर लीं तुम ने मैं तब जा कर कहीं समझा कि तुम ने कुछ नहीं समझा मैं क़िस्सा मुख़्तसर कर के ज़रा नीची नज़र कर के ये कहता हूँ अभी तुम से मोहब्बत हो गई तुम से

Zubair Ali Tabish

117 likes

उस से मुहब्बत झीलें क्या हैं? उस की आँखें उम्दा क्या है? उस का चेहरा ख़ुश्बू क्या है? उस की साँसें ख़ुशियाँ क्या हैं? उस का होना तो ग़म क्या है? उस सेे जुदाई सावन क्या है? उस का रोना सर्दी क्या है? उस की उदासी गर्मी क्या है? उस का ग़ुस्सा और बहारें? उस का हँसना मीठा क्या है? उस की बातें कड़वा क्या है? मेरी बातें क्या पढ़ना है? उस का लिक्खा क्या सुनना है? उस की ग़ज़लें लब की ख़्वाहिश? उस का माथा ज़ख़्म की ख़्वाहिश? उस का छूना दुनिया क्या है? इक जंगल है और तुम क्या हो? पेड़ समझ लो और वो क्या है? इक राही है क्या सोचा है? उस से मुहब्बत क्या करते हो? उस से मुहब्बत मतलब पेशा? उस से मुहब्बत इस के अलावा? उस से मुहब्बत उस सेे मुहब्बत........

Varun Anand

475 likes

"दोस्त के नाम ख़त" तुम ने हाल पूछा है हालत-ए-मोहब्बत में हाल का बताना क्या! दिल सिसक रहा हो तो ज़ख़्म का छुपाना क्या! तुम जो पूछ बैठे हो कुछ तो अब बताना है बात एक बहाना है तुम ने हाल पूछा है इक दिया जलाता हूँ ठीक है बताता हूँ रोज़ उस की यादों में दूर तक चले जाना जो भी था कहा उस ने अपने साथ दोहराना साँस जब रुके तो फिर अपनी मरती आँखों में उस की शक्ल ले आना और ज़िन्दगी पाना रोज़ ऐसे होता है कुछ पुराने मैसेज हैं जिन में उस की बातें हैं कुछ तबील सुब्हे हैं कुछ क़दीम रातें हैं मैं ने उस की बातों में ज़िन्दगी गुज़ारी है ज़िन्दगी मिटाने का हौसला नहीं मुझ में एक एक लफ़्ज़ उस का साँस में पिरोया है, रूह में समोया है उस के जितने मैसेज है रोज़ खोल लेता हूँ उस सेे कह नहीं पाता ख़ुद से बोल लेता हूँ उस के पेज पर जा कर रोज़ देखता हूँ मैं आज कितने लोगों ने उस की पैरवी की है और सोचता हूँ मैं ये नसीब वाले हैं उस को देख सकते हैं उस सेे बात करते हैं ये इजाज़तों वाले मुझ सेे कितने बेहतर हैं मैं तो दाग़ था कोई जो मिटा दिया उस ने गर मिटा दिया उस ने ठीक ही किया उस ने, तुम ने हाल पूछा था लो बता दिया मैं ने जो भी कुछ बताया है उस को मत बता देना पढ़ के रो पड़ो तो फिर इन तमाम लफ़्ज़ों को बस गले लगा लेना, वो मेरी मोहब्बत है और सदा रहेगी वो जब नहीं रहूँगा तो एक दिन कहेगी वो तुम अली फ़क़त तुम थे जिस ने मुझ को चाहा था जिस ने मेरे माथे को चूम कर बताया था तुम दुआ का चेहरा हो तुम हया का पहरा हो मैं तो तब नहीं हूँगा पर मेरी सभी नज़्में उस की बात सुन लेंगी तुम भी मुस्कुरा देना फिर बहुत मोहब्बत से उस को सब बता देना उस के नर्म हाथों में मेरा ख़त थमा देना लो ये ख़त तुम्हारा है और उस की जानिब से वो जो बस तुम्हारा था आज भी तुम्हारा है

Ali Zaryoun

70 likes

मैं पल-दो-पल का शाइ'र हूँ, पल-दो-पल मेरी कहानी है पल-दो-पल मेरी हस्ती है, पल-दो-पल मेरी जवानी है मुझ से पहले कितने शाइ'र आए और आ कर चले गए कुछ आहें भर कर लौट गए, कुछ नग़ में गा कर चले गए वे भी एक पल का क़िस्सा थे, मैं भी एक पल का क़िस्सा हूँ कल तुम से जुदा हो जाऊँगा गो आज तुम्हारा हिस्सा हूँ मैं पल-दो-पल का शाइ'र हूँ, पल-दो-पल मेरी कहानी है पल-दो-पल मेरी हस्ती है, पल-दो-पल मेरी जवानी है कल और आएँगे नग़मों की खिलती कलियाँ चुनने वाले मुझ सेे बेहतर कहने वाले, तुम सेे बेहतर सुनने वाले कल कोई मुझ को याद करे, क्यूँ कोई मुझ को याद करे मसरुफ़ ज़माना मेरे लिए, क्यूँ वक़्त अपना बर्बाद करे मैं पल-दो-पल का शाइ'र हूँ, पल-दो-पल मेरी कहानी है पल-दो-पल मेरी हस्ती है, पल-दो-पल मेरी जवानी है मैं हर इक पल का शाइ'र हूँ हर इक पल मेरी कहानी है हर इक पल मेरी हस्ती है हर इक पल मेरी जवानी है रिश्तों का रूप बदलता है, बुनियादें ख़त्म नहीं होतीं ख़्वाबों और उमँगों की मियादें ख़त्म नहीं होतीं इक फूल में तेरा रूप बसा, इक फूल में मेरी जवानी है इक चेहरा तेरी निशानी है, इक चेहरा मेरी निशानी है मैं हर इक पल का शाइ'र हूँ हर इक पल मेरी कहानी है हर इक पल मेरी हस्ती है हर इक पल मेरी जवानी है तुझ को मुझ को जीवन अमृत अब इन हाथों से पीना है इन की धड़कन में बसना है, इन की साँसों में जीना है तू अपनी अदाएं बक्ष इन्हें, मैं अपनी वफ़ाएँ देता हूँ जो अपने लिए सोचीं थी कभी, वो सारी दुआएँ देता हूँ मैं हर इक पल का शाइ'र हूँ हर इक पल मेरी कहानी है हर इक पल मेरी हस्ती है हर इक पल मेरी जवानी है

Sahir Ludhianvi

52 likes

''चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ'' चल आ एक ऐसी नज़्म कहूँ जो लफ़्ज़ कहूँ वो हो जाए बस अश्क कहूँ तो एक आँसू तेरे गोरे गाल को धो जाए मैं आ लिक्खूँ तू आ जाए मैं बैठ लिक्खूँ तू आ बैठे मेरे शाने पर सर रक्खे तू मैं नींद कहूँ तू सो जाए मैं काग़ज़ पर तेरे होंठ लिक्खूँ तेरे होंठों पर मुस्कान आए मैं दिल लिक्खूँ तू दिल था में मैं गुम लिक्खूँ वो खो जाए तेरे हाथ बनाऊँ पेंसिल से फिर हाथ पे तेरे हाथ रखूँ कुछ उल्टा सीधा फ़र्ज़ करूँँ कुछ सीधा उल्टा हो जाए मैं आह लिखूँ तू हाए करे बेचैन लिखूँ बेचैन हो तू फिर बेचैन का बे काटूँ तुझे चैन ज़रा सा हो जाए अभी ऐन लिखूँ तू सोचे मुझे फिर शीन लिखूँ तेरी नींद उड़े जब क़ाफ़ लिखूँ तुझे कुछ कुछ हो मैं इश्क़ लिखूँ तुझे हो जाए

Amir Ameer

295 likes

More from Irfan Ahmed Khan

"ग़लती" कहते थे वो के प्यार दिलोजान से किया मीलों और बरसों के फासले तमाम करने की क़स में भी खाईं और वा'दा भी लिया लेकिन ये क्या अदा थी हम जान ना सके वक़्ते विसाल आया तो बोल वो पड़े ग़लती थी हम सेे हो गई अब सुधार लें ज़रा

Irfan Ahmed Khan

1 likes

"निफ़ाक़" आईना जो भी कहता है झूठ को सच नहीं करता आईने के हज़ार टुकड़े हों फिर भी मंज़र वही रहता आईना गर मुअय्यन हो सबके लिए बराबर हो एक को मर्तबे मनसब एक को जेल की दीवारें हों

Irfan Ahmed Khan

1 likes

"कशमकश" तुम्हीं बताओ हम क्या करें अब तुम्हीं बताओ अब क्या अमल होगा तुम्हीं ने तो हम को भँवर में फंँसाया लहरों के तुम ने हवाले किया है बहुत तेज़ तूफ़ांँ थपेड़े बहुत हैं कश्ती हमारी लगे है कि मानो ये अब डूबती है ये अब डूबती है

Irfan Ahmed Khan

1 likes

"सफ़र" रेल के डिब्बे की खिड़की थी मुझे कुछ कह रही यादें उन सारे सफ़र की मानो ताज़ा कर रही सैकड़ों सपने हजारों उम्मीदें लिए जब कि मैं बैग टांगे जाने कितने ही मराहिल से गुज़रा किया हर कोई भीड़ का हिस्सा तो है है मगर तन्हा यहाँ हर किसी के पास कहने को इक कहानी भी है कोई निकला है घर से सफ़र को उम्मीदें लिए फिर वहीं कुछ आँखों में नाउम्मीदी का पानी भी है

Irfan Ahmed Khan

1 likes

"संदूकची के ख़त" कई बरसों से वो खिड़की जो तेरे आँगन में खुलती थी पड़ी थी बंद सुब्ह ही झाड़-पोंछ के खोली है क्या है कल रात तुम सपने में आए थे वहीं आँगन में कुर्सी डाले नीम के नीचे शायद कुछ लिख रहे थे तुम या फिर धुँधली पड़ गई यादों को संजो रहे होगे के जैसे मैं ने अब तक वो सारी पतंगें सहेज कर रखीं जो कट कर तुम्हारे घर से मेरी छत पर चली आती थी वो दुपट्टा भी अभी तक मैं ने रखा है बा'द छुप के तुम सेे मिलने के कहीं काँटों में फँस कर फट गया था जो उन्हीं काटों में लगता है मेरा मन भी उलझ कर कट गया सा है मालूम है अब मैं छत पर भी नहीं जाती जहाँ तपती दुपहरी भी नहीं मालूम पड़ती थी नहीं ये पहला ख़त नहीं लिखा तेरे जाने के बा'द मेरी संदूकची में सैकड़ों ख़त ऐसे रखे हैं नहीं ये आख़िरी ख़त भी नहीं है हाँ पता इस में भी संदूकची का ही है

Irfan Ahmed Khan

2 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Irfan Ahmed Khan.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Irfan Ahmed Khan's nazm.