1 कल्लन की ख़ुद-कलामी मैं ब्याह रचाऊँगी कुछ रूपए हो जाएँ मैं कचरा अच्छी तरह साफ़ कर सकती हूँ बर्तन मांज लेती हूँ झाड़न भी चला लेती हूँ मुझे खाना बहुत अच्छा पकाना आता है मैं कोठियों में काम करूँँगी कुछ रूपए हो जाएँ तो अपना ब्याह रचाऊँगी 2 कल्लन पोछा लगाती है तो पिंडलियाँ नंगी हो जाती हैं कभी चाक सँभालती है तो दुपट्टा गिर जाता है सीढ़ियाँ उतरने में ख़ूब एहतियात करती है मगर छातियाँ तो छलकती हैं पोछा लगाने में ख़ूब ज़ोर लगता है लेकिन कूल्हे हैं कि भारी होते जाते हैं 3 (कल्लन का अपने बिखरे हुए बालों से कलाम ये कॉकरोच गंदगी को क्यूँँ पसंद करते हैं मैं ने उसे रोकने के बहुत जतन किए मगर वो नाली में उतर गया और कुछ देर बा'द मुझ से दूर बैठ कर अपने हास्से चाटने लगा 4 अब कल्लन दाज ख़ूब बना सकती है लेकिन उसे सुहाग रात का इंतिज़ार नहीं
Related Nazm
वो लोग बहुत ख़ुश-क़िस्मत थे जो इश्क़ को काम समझते थे या काम से आशिक़ी करते थे हम जीते-जी मसरूफ़ रहे कुछ इश्क़ किया कुछ काम किया काम इश्क़ के आड़े आता रहा और इश्क़ से काम उलझता रहा फिर आख़िर तंग आ कर हम ने दोनों को अधूरा छोड़ दिया
Faiz Ahmad Faiz
160 likes
तुम्हें इक बात कहनी थी इजाज़त हो तो कह दूँ मैं ये भीगा भीगा सा मौसम ये तितली फूल और शबनम चमकते चाँद की बातें ये बूँदें और बरसातें ये काली रात का आँचल हवा में नाचते बादल धड़कते मौसमों का दिल महकती ख़ुश्बूओं का दिल ये सब जितने नज़ारे हैं कहो किस के इशारे हैं सभी बातें सुनी तुम ने फिर आँखें फेर लीं तुम ने मैं तब जा कर कहीं समझा कि तुम ने कुछ नहीं समझा मैं क़िस्सा मुख़्तसर कर के ज़रा नीची नज़र कर के ये कहता हूँ अभी तुम से मोहब्बत हो गई तुम से
Zubair Ali Tabish
117 likes
मैं सिगरेट तो नहीं पीता मगर हर आने वाले से पूछ लेता हूँ कि "माचिस है?" बहुत कुछ है जिसे मैं फूँक देना चाहता हूँ.
Gulzar
107 likes
"दोस्त के नाम ख़त" तुम ने हाल पूछा है हालत-ए-मोहब्बत में हाल का बताना क्या! दिल सिसक रहा हो तो ज़ख़्म का छुपाना क्या! तुम जो पूछ बैठे हो कुछ तो अब बताना है बात एक बहाना है तुम ने हाल पूछा है इक दिया जलाता हूँ ठीक है बताता हूँ रोज़ उस की यादों में दूर तक चले जाना जो भी था कहा उस ने अपने साथ दोहराना साँस जब रुके तो फिर अपनी मरती आँखों में उस की शक्ल ले आना और ज़िन्दगी पाना रोज़ ऐसे होता है कुछ पुराने मैसेज हैं जिन में उस की बातें हैं कुछ तबील सुब्हे हैं कुछ क़दीम रातें हैं मैं ने उस की बातों में ज़िन्दगी गुज़ारी है ज़िन्दगी मिटाने का हौसला नहीं मुझ में एक एक लफ़्ज़ उस का साँस में पिरोया है, रूह में समोया है उस के जितने मैसेज है रोज़ खोल लेता हूँ उस सेे कह नहीं पाता ख़ुद से बोल लेता हूँ उस के पेज पर जा कर रोज़ देखता हूँ मैं आज कितने लोगों ने उस की पैरवी की है और सोचता हूँ मैं ये नसीब वाले हैं उस को देख सकते हैं उस सेे बात करते हैं ये इजाज़तों वाले मुझ सेे कितने बेहतर हैं मैं तो दाग़ था कोई जो मिटा दिया उस ने गर मिटा दिया उस ने ठीक ही किया उस ने, तुम ने हाल पूछा था लो बता दिया मैं ने जो भी कुछ बताया है उस को मत बता देना पढ़ के रो पड़ो तो फिर इन तमाम लफ़्ज़ों को बस गले लगा लेना, वो मेरी मोहब्बत है और सदा रहेगी वो जब नहीं रहूँगा तो एक दिन कहेगी वो तुम अली फ़क़त तुम थे जिस ने मुझ को चाहा था जिस ने मेरे माथे को चूम कर बताया था तुम दुआ का चेहरा हो तुम हया का पहरा हो मैं तो तब नहीं हूँगा पर मेरी सभी नज़्में उस की बात सुन लेंगी तुम भी मुस्कुरा देना फिर बहुत मोहब्बत से उस को सब बता देना उस के नर्म हाथों में मेरा ख़त थमा देना लो ये ख़त तुम्हारा है और उस की जानिब से वो जो बस तुम्हारा था आज भी तुम्हारा है
Ali Zaryoun
70 likes
बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम, बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम कभी मैं जो कह दूँ मोहब्बत है तुम से तो मुझ को ख़ुदारा ग़लत मत समझना कि मेरी ज़रूरत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम हैं फूलों की डाली पे बाँहें तुम्हारी हैं ख़ामोश जादू निगाहें तुम्हारी जो काँटे हूँ सब अपने दामन में रख लूँ सजाऊँ मैं कलियों से राहें तुम्हारी नज़र से ज़माने की ख़ुद को बचाना किसी और से देखो दिल मत लगाना कि मेरी अमानत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम... कभी जुगनुओं की क़तारों में ढूँडा चमकते हुए चाँद तारों में ढूँडा ख़िज़ाओं में ढूँडा बहारों में ढूँडा मचलते हुए आबसारों में ढूँडा हक़ीक़त में देखा, फ़साने में देखा न तुम सा हँसी, इस ज़माने देखा न दुनिया की रंगीन महफ़िल में पाया जो पाया तुम्हें अपना ही दिल में पाया एक ऐसी मसर्रत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम है चेहरा तुम्हारा कि दिन है सुनहरा है चेहरा तुम्हारा कि दिन है सुनहरा और इस पर ये काली घटाओं का पहरा गुलाबों से नाज़ुक महकता बदन है ये लब हैं तुम्हारे कि खिलता चमन है बिखेरो जो ज़ुल्फ़ें तो शरमाए बादल फ़रिश्ते भी देखें तो हो जाएँ पागल वो पाकीज़ा मूरत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम जो बन के कली मुस्कुराती है अक्सर शब हिज्र में जो रुलाती है अक्सर जो लम्हों ही लम्हों में दुनिया बदल दे जो शाइ'र को दे जाए पहलू ग़ज़ल के छुपाना जो चाहें छुपाई न जाए भुलाना जो चाहें भुलाई न जाए वो पहली मोहब्बत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम बहुत ख़ूब-सूरत हो तुम
Tahir Faraz
54 likes
More from Tabassum Zia
मेरे दिल में उगती प्यार की फ़स्ल को जब लोगों की नफ़रत के फ़ुज़्ले की खाद मिली तो सिटे चमक कर सोना हो गए फिर वही फ़स्ल काटने का वक़्त आया तो मेरे ख़ुलूस की दरांती कुंद हो गई और दिल शिकम के आँसुओं से भर आया दरांती ख़ूब चलाई गई लेकिन फ़स्ल न कटी मेरे हाथों पर कीचड़ लगा हुआ था सिटे नीले हो चुके थे मोहब्बत ने ख़ुलूस के साथ निय्यत को उठा कर नफ़रत के फ़ुज़्ले पे पटख़ डाला और दर्द ने मोहब्बत के उपले नाफ़ पर थापना शुरूअ' कर दिए
Tabassum Zia
0 likes
मैं तन्हा था कल भी और आज भी मैं जानता था कि मैं नीला हूँ लेकिन तुम्हारी आवाज़ पर मैं बाहर निकल आया गोरे काले और ख़ाकिस्तरयों के दरमियान और अब मैं ज़ख़्मी हूँ काश तुम मुझ से नफ़रत करतीं तो मैं वापस तन्हाई के तने में छुप जाता जहाँ मेरे आँसू शाख़ों पर उगते और मैं फ़न के मीठे फल देता तुम ने जब जब आवाज़ दी मेरी तन्हाई मुझ से रूठ गई और मैं हर बार कराहता हुआ लौटा रहम एक अफ़्साना है मुझ पर लिख डालो कभी तो एहसास को उँगलियों पे गिन डालो मैं अपने ग़मों और ख़ुशियों ईदों और शब-रातों की साथी अपनी दुल्हन तन्हाई को भैरवीं के कोमल सुरों की तरह सदा सुहागन रखूँगा
Tabassum Zia
0 likes
दरवाज़े क्या होते हैं क्या दरवाज़े बाहर जाने के लिए हैं या सिर्फ़ अंदर आने के लिए दरवाज़ों का दुरुस्त मसरफ़ समझने से फ़लसफ़ी क़ासिर रहे हम तमाम उम्र इन की हक़ीक़त से ना-आश्ना रहे हमें मा'लूम न हो सका और दरवाज़े हमारे अंदर से ख़ारिज हो गए या शायद अपने ही अंदर दाख़िल हो गए दाख़िल और ख़ारिज होने की बहस जारी थी कि दरवाज़ों को दवाम बख़्शा जा सके लेकिन दरवाज़ों की ख़ुद-कुशी से मुदावमत की मौत वाक़े' हो गई
Tabassum Zia
0 likes
कोई कहता है ख़ुदा ज़मीं से गया नहीं मगर क्या वज्ह है कि शैतान बूढे नहीं होते उन का तूती बोलता है हाँ ज़ईफ़ काम करने से क़ासिर होता है और नज़्म बुज़ुर्गों से मुक़ाबला नहीं करती मैं मर जाऊँगा यक़ीनन मुझे मरना है लेकिन उस नज़्म को जिसे मैं ने कुछ देर पहले जना उसे क़त्ल करना मुमकिन नहीं मेरे नफ़्स होने की ये आख़िरी दलील ज़िंदा रहेगी
Tabassum Zia
0 likes
तुम्हें पता है मोहब्बत क्या है नहीं मैं बताता हूँ तुम्हें पिछले दिसम्बर तक ये जज़्बा मुझ में इस क़दर था कि मेरी क़ल्ब-दानी में मोहब्बत का हमल ठहर गया वो मेरे दिल की कोख में पलती रही वो ज़िंदा थी मैं ने एक लम्स को महसूस किया था बस ज़रा सी जल्दी ने वक़्त से पहले उसे जन्म दिया और वो मरहूम हो गई
Tabassum Zia
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Tabassum Zia.
Similar Moods
More moods that pair well with Tabassum Zia's nazm.







