कविता उत्तर बदलते रहते हैं जैसे मौसम जैसे नींद में देखे गए सपने कभी लगता था मैं शरीर हूँ अब लगता है मैं कोई छाया हूँ या कोई धीमा प्रकाश और इस समय मेरा उत्तर है लम्हे को शब्दों में विस्तारित करना कविता है
Related Nazm
"हाल-ए-दिल" मेरी दिलरुबा तुम ख़ूब-सूरत हो सूरत से नहीं सीरत से मुझे तुम्हारी सीरत से मुहब्बत है इसीलिए सीरत का जानता हूँ शर्म दहशत परेशानी जिन्हें सुख़नवरों कवियों ने इश्क़ की लज़्ज़त बताया है फ़िलहाल ये मेरे दरमियाँ आ रहे हैं बहरहाल मेरी चाहतें तुम्हारे नफ़स में धड़कती हैं ज़िंदा रहती हैं मैं ने तुम्हें देखा है देखते हुए मुझे चाहते हुए मुझे सोचते हुए और मेरे लिए परेशान होते हुए वैसे चाहत हो तो कहना लाज़मी होता है ज़रूरी होता है लेकिन इश्क़ की क़ायनात में लफ़्ज़ ख़ामोश रहते हैं और निग़ाहें बात कर लेती हैं मुझे पता है एक दिन तुम मेरी निग़ाहों से बात कर लोगी पूछ लोगी और तुम्हें जवाब मिलेगा हाँ मैं भी चाहता हूँ ख़ूब चाहता हूँ वैसे मैं भी अपने नग़्मों अपनी ग़ज़लों में मुहब्बत ख़ूब लिखता हूँ हालाँकि सदाक़त ये है कि मैं भी कहने में ख़ौफ़ खाता हूँ वैसे बुरा न मानना कि मैं ने तुम सेे कभी इज़हार नहीं किया सोच लेना कि थियोरी और प्रैक्टिकल में फ़र्क़ होता है ख़ैर अब जो मेरा मौज़ुदा हाल है वो ये है कि आए दिन दिल और दिमाग़ मसअला खड़ा कर देते हैं दिल कहता है तुम ख़ूब-सूरत हो दिमाग़ कहता है मंज़िल पे इख़्तियार करो बहरहाल तुम ख़ूब-सूरत हो तुम ज़ियादा ख़ूब-सूरत हो तुम सब सेे ज़ियादा ख़ूब-सूरत हो तुम ही ख़ूब-सूरत हो
Rakesh Mahadiuree
25 likes
"पेड़" सत्रह अठराह साल की थी वो जब वो दुनिया छोड़ गई थी आख़िरी साँसें गिनती लड़की मुझ सेे हिम्मत बाँट रही थी हाथ पकड़ के डाँट रही थी ऐसे थोड़ी करते हैं आशिक़ थोड़ी मरते हैं जिस्म तो एक कहानी है साँसें आनी जानी हैं उस ने कहा था प्यारे लड़के सब सेे मिलना हँस के मिलना मेरी याद में पेड़ लगाना पागल लड़के इश्क़ के हामी मेरे पीछे मर मत जाना इश्क़ किया था इश्क़ निभाना
Rishabh Sharma
20 likes
मिरी हयात ये है और ये तुम्हारी क़ज़ा ज़ियादा किस से कहूँ और किस को कम बोलो तुम अहल-ए-ख़ाना रहे और मैं यतीम हुआ तुम्हारा दर्द बड़ा है या मेरा ग़म बोलो तुम्हारा दौर था घर में बहार हँसती थी अभी तो दर पे फ़क़त रंज-ओ-ग़म की दस्तक है तुम्हारे साथ का मौसम बड़ा हसीन रहा तुम्हारे बा'द का मौसम बड़ा भयानक है हज़ारों क़र्ज़ थे मुझ पर तुम्हारी उल्फ़त के मुझे वो क़र्ज़ चुकाने का मौक़ा तो देते तुम्हारा ख़ून मिरे जिस्म में मचलता रहा ज़रा से क़तरे बहाने का मौक़ा तो देते बड़े सुकून से तुम सो गए वहाँ जा कर ये कैसे नींद तुम्हें आ गई नए घर में हर एक शब मैं फ़क़त करवटें बदलता हूँ तुम्हारी क़ब्र के कंकर हों जैसे बिस्तर में मैं बोझ काँधों पे ऐसे उठा के चलता हूँ तुम्हारा जैसे जनाज़ा उठा के चलता था यहाँ पे मेरी परेशानी सिर्फ़ मेरी है वहाँ कोई न कोई कांधा तो बदलता था तुम्हारी शम-ए-तमन्ना बस एक रात बुझी चराग़ मेरी तवक़्क़ो के रोज़ बुझते हैं मैं साँस लूँ भी तो कैसे कि मेरी साँसों में तुम्हारी डूबती साँसों के तीर चुभते हैं मैं जब भी छूता हूँ अपने बदन की मिट्टी को तो लम्स फिर उसी ठंडे बदन का होता है लिबास रोज़ बदलता हूँ मैं भी सब की तरह मगर ख़याल तुम्हारे कफ़न का होता है बहुत तवील कहानी है मेरी हस्ती की तुम्हारी मौत तो इक मुख़्तसर फ़साना है वो जिस गली से जनाज़ा तुम्हारा निकला था उसी गली से मिरा रोज़ आना जाना है मैं कोई राह हूँ तुम राह देखने वाले कि मुंतज़िर तो मरा पर न इंतिज़ार मरा तुम्हारी मौत मिरी ज़िंदगी से बेहतर है तुम एक बार मरे मैं तो बार बार मरा
Zubair Ali Tabish
19 likes
"दरीचा-हा-ए-ख़याल" चाहता हूँ कि भूल जाऊँ तुम्हें और ये सब दरीचा-हा-ए-ख़याल जो तुम्हारी ही सम्त खुलते हैं बंद कर दूँ कुछ इस तरह कि यहाँ याद की इक किरन भी आ न सके चाहता हूँ कि भूल जाऊँ तुम्हें और ख़ुद भी न याद आऊँ तुम्हें जैसे तुम सिर्फ़ इक कहानी थीं जैसे मैं सिर्फ़ इक फ़साना था
Jaun Elia
27 likes
तुम्हें इक बात कहनी थी इजाज़त हो तो कह दूँ मैं ये भीगा भीगा सा मौसम ये तितली फूल और शबनम चमकते चाँद की बातें ये बूँदें और बरसातें ये काली रात का आँचल हवा में नाचते बादल धड़कते मौसमों का दिल महकती ख़ुश्बूओं का दिल ये सब जितने नज़ारे हैं कहो किस के इशारे हैं सभी बातें सुनी तुम ने फिर आँखें फेर लीं तुम ने मैं तब जा कर कहीं समझा कि तुम ने कुछ नहीं समझा मैं क़िस्सा मुख़्तसर कर के ज़रा नीची नज़र कर के ये कहता हूँ अभी तुम से मोहब्बत हो गई तुम से
Zubair Ali Tabish
117 likes
More from Aatish Indori
केमिलिओन उस का भी प्यार कहीं गिर गया था और मेरा भी जैसे ओस की बूंद पत्ते से उड़ गई हो चुप-चाप हम मिले तो पुराना कुछ लौट आया था बिना कहे दोनों ने काफ़्का पढ़ रखा था इस लिए समझ पाए कि प्यार लौट सकता है थोड़ा बदल कर
Aatish Indori
0 likes
“ज़ोल्पिडेम” नींद की गोलियाँ डिब्बे से ऐसे ग़ाएब थीं जैसे किसी कहानी से अंत चुप-चाप उठकर चला गया हो मैं रात भर एक आदमी चलित रिक्शा खींच रहा था और एक ख़याल भारी सवारी बन कर बैठा हुआ था
Aatish Indori
0 likes
"कोशिश" मैं तो लिखता जा रहा हूँ लगातार मन में जो आ रहा है अच्छा या अनर्गल क्योंकि वक़्त की छन्नी पर मुझे पूरा भरोसा है छाँट लेगी अगर कुछ बचाने लाइक़ है
Aatish Indori
1 likes
"बरहना कर लो" लिखा होता है बाग़ीचों में कि फूल तोड़ना मना है इस लिए लोग फूल नहीं तोड़ते फिर भी लोग फूल के क़रीब जाते हैं ताकि ख़ूबसूरती को और अच्छे से निहार सकें पर फूल को लिबास में ढक देंगे तो बहुत दिक़्क़त होगी वे जो फूल को नहीं तोड़ते वे भी फूल से कहेंगे कि लिबास को हटा लो जो अधीर होंगे वे लिबास को ख़ुद हटा देंगे मैं तुम्हारे मन की आवाज़ सुन रही हूँ पर अक्रिय हूँ अब तुम्हारा मन तुम से कह रहा है कि नंगा कर लो
Aatish Indori
1 likes
“भूख और रोटी” इस पिस्तौल को कफ़न पहनाकर जलते अलाव में डालकर अब चलूॅंगा ढाबे से पनीर की कोई सब्ज़ी दाल फ़्राई और ढेर सारी रोटियाँ ले कर कहीं रुकूॅंगा क्यूँ मारा एक अपरिचित इंसान को सिर्फ़ चंद रुपयों की ख़ातिर अब नहीं सोचूॅंगा एक भूखे इंसान के लिए रोटी कितनी ज़रूरी है जब भूख और रोटी में हो विलोमानुपात मैं किसी को नहीं बताऊॅंगा
Aatish Indori
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Aatish Indori.
Similar Moods
More moods that pair well with Aatish Indori's nazm.







