आने वाले नन्हे मुन्ने सब ख़्वाबों से कहती है वो आ जाओ और आ कर देखो कितने लोग तुम्हारी ख़ातिर जाने कब से जाग रहे हैं पर जब आने वाले उस के नरम मुलाएम रेशम ऐसे हाथों की पोरों से चिमटे आ जाते हैं वो तन कर कहती है देखो मैं ने तुम को जन्म दिया है माँ कह कर तुम मुझे पुकारो और वो उस के रेशम ऐसे हाथों में रोने लगते हैं बिछड़ी माँ की दूध भरी छाती की ख़ातिर इक कोहराम बपा करते हैं लेकिन वो सुनती ही कहाँ है अपने बंजर सीने से चिमटा कर उन को पूरे ज़ोर से चीख़ती है तुम मेरे हो तुम मेरे हो
Related Nazm
"वजहें" सुनो! जाने से ऐतराज़ नहीं मुझे पर जाओ, तो लौट आने की वजहें छोड़ जाना आज न सही कल सुलझ जाएंगी क्या सही है इन्हें खींच कर तोड़ देना? या बेहतर है गिरहें रहने देना और वक़्त पर छोड़ देना अदद राब्तों में लाज़िम हैं रुस्वाइयाँ भी जब मनाये कोई तो और रूठना जिरह करना फिर मान जाना बात बिगड़ जाती है चुप रहने से भी सब चुप-चाप सहने से भी कहना कह देना कहने देना ख़ामोशियों के भरोसे मत रहना अब जाओ पर लौट आने की वजहें छोड़ जाना
Saurabh Mehta 'Alfaaz'
11 likes
" उस का नसीब " नसीब लिखने वाले ने क्या कमाल लिखा है ज़मीर पे मेरे धब्बा उसे रुमाल लिखा है मुरीद हूँ मैं शिक्षा का मज़ीद ज्ञान नहीं है जवाब मुश्किल हो ऐसा उसे सवाल लिखा है लपेट देती है मेरा फ़ुज़ूल बात अगर हो दिमाग़ सुंदरता में भी उसे बवाल लिखा है मुराद मेरी है उस सेे अगर विवाह अभी हो नसीब में मेरे याराँ उसे निहाल लिखा है फ़रीद है वो शुभ उस शख़्स का जवाब नहीं है हयात के रंगों में भी उसे गुलाल लिखा है
Shubham Rai 'shubh'
10 likes
"मोहब्बत" हम जो तिरे दिल में समाए है यहाँ से हिजरत कर जाएँगे एक वक़्त कयामत को आना है ये सितारे भुझा दिए जाएँगे मेरी आँखें एक दरिया है हम कभी सेलाब लाएँगे तुम अगर कहो हम से मिलना है हम पहाड़ों का सीना चीर कर आएँगे मौत आने की हज़ार क़िस्में हैं हम मोहब्बत में मारे जाएँगे
ALI ZUHRI
9 likes
मिरी हयात ये है और ये तुम्हारी क़ज़ा ज़ियादा किस से कहूँ और किस को कम बोलो तुम अहल-ए-ख़ाना रहे और मैं यतीम हुआ तुम्हारा दर्द बड़ा है या मेरा ग़म बोलो तुम्हारा दौर था घर में बहार हँसती थी अभी तो दर पे फ़क़त रंज-ओ-ग़म की दस्तक है तुम्हारे साथ का मौसम बड़ा हसीन रहा तुम्हारे बा'द का मौसम बड़ा भयानक है हज़ारों क़र्ज़ थे मुझ पर तुम्हारी उल्फ़त के मुझे वो क़र्ज़ चुकाने का मौक़ा तो देते तुम्हारा ख़ून मिरे जिस्म में मचलता रहा ज़रा से क़तरे बहाने का मौक़ा तो देते बड़े सुकून से तुम सो गए वहाँ जा कर ये कैसे नींद तुम्हें आ गई नए घर में हर एक शब मैं फ़क़त करवटें बदलता हूँ तुम्हारी क़ब्र के कंकर हों जैसे बिस्तर में मैं बोझ काँधों पे ऐसे उठा के चलता हूँ तुम्हारा जैसे जनाज़ा उठा के चलता था यहाँ पे मेरी परेशानी सिर्फ़ मेरी है वहाँ कोई न कोई कांधा तो बदलता था तुम्हारी शम-ए-तमन्ना बस एक रात बुझी चराग़ मेरी तवक़्क़ो के रोज़ बुझते हैं मैं साँस लूँ भी तो कैसे कि मेरी साँसों में तुम्हारी डूबती साँसों के तीर चुभते हैं मैं जब भी छूता हूँ अपने बदन की मिट्टी को तो लम्स फिर उसी ठंडे बदन का होता है लिबास रोज़ बदलता हूँ मैं भी सब की तरह मगर ख़याल तुम्हारे कफ़न का होता है बहुत तवील कहानी है मेरी हस्ती की तुम्हारी मौत तो इक मुख़्तसर फ़साना है वो जिस गली से जनाज़ा तुम्हारा निकला था उसी गली से मिरा रोज़ आना जाना है मैं कोई राह हूँ तुम राह देखने वाले कि मुंतज़िर तो मरा पर न इंतिज़ार मरा तुम्हारी मौत मिरी ज़िंदगी से बेहतर है तुम एक बार मरे मैं तो बार बार मरा
Zubair Ali Tabish
19 likes
जब वो मुझ को कहती थी एक शे'र सुनाओ उस के उपरी लब को चूम के हट जाता था उस के ज़ेहन में क्या आता था? तैश में आ कर कहती थी - “शे'र मुकम्मल कौन करेगा? सानी मिसरा कौन पढ़ेगा?”
Zubair Ali Tabish
67 likes
More from Wazir Agha
कभी हवा इक झोंका है जो दीवारों को फाँद के अक्सर हल्की सी एक चाप में ढल कर सहन में फिरता रहता है कभी हवा इक सरगोशी है जो खिड़की से लग कर पहरों ख़ुद से बातें करती है कभी हवा वो मौज-ए-सबा है जिस के पहले ही बोसे पर नन्ही मुन्नी कलियों की निन्दिया से बोझल सूजी आँखें खुल जाती हैं कभी हवा अब कैसे बताएँ हवा के रूप तो लाखों हैं पर उस का वो इक रूप तुझे भी याद तो होगा जब सन्नाटे पोरी पोरी टूट गिरे थे चाप के पाँव उखड़ गए थे सरगोशी पर कितनी चीख़ें झपट पड़ी थीं और फूलों की आँखों से शबनम की बूँदें फ़र्श-ए-ज़मीं पर चारों जानिब बिखर गई थीं
Wazir Agha
0 likes
चली कब हवा कब मिटा नक़्श-ए-पा कब गिरी रेत की वो रिदा जिस में छुपते हुए तू ने मुझ से कहा आगे बढ़ आगे बढ़ता ही जा मुड़ के तकने का अब फ़ाएदा कोई चेहरा कोई चाप माज़ी की कोई सदा कुछ नहीं अब ऐ गले के तन्हा मुहाफ़िज़ तिरा अब मुहाफ़िज़ ख़ुदा मेरे होंटों पे कफ़ मेरे रा'शा-ज़दा बाज़ुओं से लटकती हुई गोश्त की धज्जियाँ और लाखों बरस का बुढ़ापा जो मुझ में समा कर हुमकने लगा मुझ को माज़ी से कटने का कुछ डर नहीं अपने हम-ज़ाद को रू-ब-रू पा के मैं ग़म-ज़दा भी नहीं ये असा झुकते शानों पे काली अबा और गले के चलने का पैहम सदा अब यही मेरी क़िस्मत यही आसरा
Wazir Agha
0 likes
चुना हम ने पहाड़ी रास्ता और सम्त का भारी सलासिल तोड़ कर सम्तों की नैरंगी से हम वाक़िफ़ हुए उभरी चट्टानों से लुढ़कने घाटियों से करवटें लेने की इक बिगड़ी रविश हम ने भी अपनाई खड्डों की तह में बहते पानियों से हम ने चलने का चलन सीखा दरख़्तों और फूलों से क़तारें तोड़ने की और हवा से मुँह उठा कर अपनी मर्ज़ी से कई सम्तों में बे-आराम होने की अदा सीखी ज़माँ से हम ने सीखा सब ज़मानों में रवाँ होना हमें रास आ गया कोसों में चलना उफ़ुक़ की सुरमई मेहराब पर नज़रें जमाए किसी सीधी सड़क पर दूर इक बस्ती के सीने से लगे बरसों पुराने हिचकियाँ लेते मकाँ की और जाने का जुनूँ मद्धम पड़ा हम बट गए चीढ़ों की शाख़ों से उतरती कतरनों में चुना हम ने पहाड़ी रास्ता
Wazir Agha
0 likes
छतों मुंडेरों और पेड़ों पर ढलती धूप के उजले कपड़े सूख रहे थे बादल सुर्ख़ सी झालर वाले बाँके बादल हँसते चहकते फूलों का इक गुलदस्ता थे हर शय कुंदन रूप में ढल कर दमक रही थी गालों पर सोने की डलग और आँखों में इक तेज़ चमक थी सारा मंज़र कैफ़ के इक लम्हे में बेबस लज़्ज़त की बाँहों में जकड़ा हुमक रहा था और फिर दो आँखों को मिलती काले उलझे बालों को मुख पर बिखराए छोटे छोटे क़दम उठाती बढ़ती आई पहली खिड़की में जब उस ने झाँका खिड़की की दहलीज़ पे रक्खा इक नाज़ुक गुल-दान चटख़ कर टूट गया उलझे बालों पागल आँखों वाली ने तब आगे बढ़ कर दूसरी तीसरी और फिर गली की हर खिड़की में झाँक के देखा गुल-दानों को ठोकर मारी इक इक फूल को रौंद दिया तब वो मुझ को देख के लपकी मेरी जानिब ग़ैज़-भरी नज़रों का रेला आया फिर जैसे कुछ शोख़ के ठिठकी सुर्ख़ गुलाब का फूल मिरे हाथों में थमाया और ख़ुद चिकने फ़र्श पे गिर कर टूट गई
Wazir Agha
0 likes
फ़क़त अपने होने का एलान मैं ने किया पर न सोचा कहाँ से चला था कहाँ आ के ठहरा मैं किस मंज़िल-ए-बे-निशाँ की तरफ़ अब रवाँ हूँ मुझे ख़ुश्क बद-रंग चमड़े पे लिक्खे सवालों से रग़बत नहीं थी मैं मंतिक़ की वर्ज़िश से ख़ुद को थकाना नहीं चाहता था फ़क़त अपने होने का एलान मैं ने किया और देखा फ़लक की सियह गहरी सूखी हुई बाउली से करोड़ों सितारे शुआ'ओं की बे-सम्त बे-लफ़्ज़ गूँगी ज़बाँ में लरज़ते लबों से न होने के मुंकिर थे होने का एलान करते चले जा रहे थे फ़क़त अपने होने का एलान मैं ने किया और बेताब फूलों से सावन के झूलों से चिड़ियों के लोरी से हर ज़िंदा हस्ती के साँसों की डोरी से आवाज़ आई मुझे अपने होने का हक़्क़-उल-यक़ीं है मैं एलान करती हूँ अपना अजब सिलसिला था करोड़ों बरस की मसाफ़त पे फैला हुआ सारा आलम सदाओं की लहरों की इक चीख़ती नश्र-गह बन चुका था फ़क़त अपने होने का एलान करता चला जा रहा था ये एलान किस के लिए था तुझे क्या ख़बर है तू इस नश्र-गह का फ़क़त एक अदना मुलाज़िम तू कुछ भी नहीं जानता है
Wazir Agha
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Wazir Agha.
Similar Moods
More moods that pair well with Wazir Agha's nazm.







