nazmKuch Alfaaz

मीरा-जी को मानने वाले कम हैं लेकिन हम भी हैं 'फ़ैज़' की बात बड़ी है फिर भी अब वैसा कौन आएगा'' तज़ईन-ए-सुख़न की फ़िक्र न कर बे-साख़्ता चल उठ आँखें मल वो कामिल दीवान आ ही गया दुनिया भर को दहला ही गया हाँ मान लिया पर बहर का क्या बदले बदली हर बहर बदलने वाली है जिस रौ में समुंदर लाख भरे वो रौ फिर चलने वाली है जब हम ने पढ़ा कब चव्वन में कई नए तो उन को पहचाने कुछ सिक्का-बंद तरक़्क़ी-पसंद इस जुरअत पर भी बुरा माने और हम से हो गए बेगाने यूँँ भी कोई हम को क्या जाने और जब ये छपा अठ्ठावन में तो 'फ़ैज़' बहुत ही आगे थे जेलें अफ़्साने मजमूए कुछ ऐसा रोब हुआ क़ाएम सब उन के जिलौ में भागे थे हम जैसे भी उन के मल्बूसात में कच्चे-पक्के धागे थे फिर वक़्त का पलड़ा सिर्फ़ सियासत और तश्हीर में झूल गया दो चार पुराने जमें रहे पर 'मीरा-जी' को एक ज़माना भूल गया कम अहल-ए-सुख़न कम अहल-ए-नज़र को याद रहा कोई 'मीरा-जी' भी शाइ'र था वो पाकिस्तान नहीं आए कैसे आते कोई इश्क़ के ज़ोर पे बुलवाता तो आ जाते बम्बई में नंगे भूके और बीमार रहे वाँ अख़्तर-उल-ईमान ही उन के दोस्त मुरब्बी ख़ादिम बिस्तर-ए-मर्ग और क़ब्र तलक ग़म-ख़्वार रहे याँ उन के साहिब-ए-क़ुव्वत चाहने वाले भी दो वक़्त की रोटियाँ देने को बुलवा न सके ये अपने अपने ज़मीर पे है क्या कहवाए और अब भी क्या कहवा न सके आसान-तरीन बयाँ ये होगा बुलवाया पर आ न सके और अब उन का दीवान छपा दोबारा वही दरबार सजा क्या गहरा चौड़ा दरिया है किन किन सम्तों में बहता है जग भर से ख़ज़ाने लेता है जग भर को को ख़ज़ाने देता है क्या इस में सफ़ीने बहने लगे सब उन को क़सीदे कहने लगे अब 'फ़ैज़' भी हैं और 'राशिद' भी वो बहुत बड़े पर 'मीरा-जी' हाँ 'मीरा-जी' वो चमकते हैं क्या क्या हीरे क्या क्या मोती किस शान के साथ दमकते हैं ऐ यार-ए-ग़याब 'मजीद-अमजद' ख़ामोश शिकार-ए-रश्क-ओ-हसद बे-तश्हीरी के सैद-ए-ज़बूँ कब झंग में आ कर तुझ से कहूँ ले वो सच वापस आया है जो जिस का हक़ हो एक न एक दिन उस ने पूरा पाया है

Related Nazm

"दोस्त के नाम ख़त" तुम ने हाल पूछा है हालत-ए-मोहब्बत में हाल का बताना क्या! दिल सिसक रहा हो तो ज़ख़्म का छुपाना क्या! तुम जो पूछ बैठे हो कुछ तो अब बताना है बात एक बहाना है तुम ने हाल पूछा है इक दिया जलाता हूँ ठीक है बताता हूँ रोज़ उस की यादों में दूर तक चले जाना जो भी था कहा उस ने अपने साथ दोहराना साँस जब रुके तो फिर अपनी मरती आँखों में उस की शक्ल ले आना और ज़िन्दगी पाना रोज़ ऐसे होता है कुछ पुराने मैसेज हैं जिन में उस की बातें हैं कुछ तबील सुब्हे हैं कुछ क़दीम रातें हैं मैं ने उस की बातों में ज़िन्दगी गुज़ारी है ज़िन्दगी मिटाने का हौसला नहीं मुझ में एक एक लफ़्ज़ उस का साँस में पिरोया है, रूह में समोया है उस के जितने मैसेज है रोज़ खोल लेता हूँ उस सेे कह नहीं पाता ख़ुद से बोल लेता हूँ उस के पेज पर जा कर रोज़ देखता हूँ मैं आज कितने लोगों ने उस की पैरवी की है और सोचता हूँ मैं ये नसीब वाले हैं उस को देख सकते हैं उस सेे बात करते हैं ये इजाज़तों वाले मुझ सेे कितने बेहतर हैं मैं तो दाग़ था कोई जो मिटा दिया उस ने गर मिटा दिया उस ने ठीक ही किया उस ने, तुम ने हाल पूछा था लो बता दिया मैं ने जो भी कुछ बताया है उस को मत बता देना पढ़ के रो पड़ो तो फिर इन तमाम लफ़्ज़ों को बस गले लगा लेना, वो मेरी मोहब्बत है और सदा रहेगी वो जब नहीं रहूँगा तो एक दिन कहेगी वो तुम अली फ़क़त तुम थे जिस ने मुझ को चाहा था जिस ने मेरे माथे को चूम कर बताया था तुम दुआ का चेहरा हो तुम हया का पहरा हो मैं तो तब नहीं हूँगा पर मेरी सभी नज़्में उस की बात सुन लेंगी तुम भी मुस्कुरा देना फिर बहुत मोहब्बत से उस को सब बता देना उस के नर्म हाथों में मेरा ख़त थमा देना लो ये ख़त तुम्हारा है और उस की जानिब से वो जो बस तुम्हारा था आज भी तुम्हारा है

Ali Zaryoun

70 likes

रहने को सदा दहर में आता नहीं कोई तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई डरता हूँ कहीं ख़ुश्क न हो जाए समुंदर राख अपनी कभी आप बहाता नहीं कोई इक बार तो ख़ुद मौत भी घबरा गई होगी यूँ मौत को सीने से लगाता नहीं कोई माना कि उजालों ने तुम्हें दाग़ दिए थे बे-रात ढले शमा' बुझाता नहीं कोई साक़ी से गिला था तुम्हें मय-ख़ाने से शिकवा अब ज़हरस भी प्यास बुझाता नहीं कोई हर सुब्ह हिला देता था ज़ंजीर ज़माना क्यूँ आज दिवाने को जगाता नहीं कोई अर्थी तो उठा लेते हैं सब अश्क बहा के नाज़-ए-दिल-ए-बेताब उठाता नहीं कोई

Kaifi Azmi

42 likes

वे डरते हैं किस चीज़ से डरते हैं वे तमाम धन-दौलत गोला-बारूद पुलिस-फ़ौज के बावजूद ? वे डरते हैं कि एक दिन निहत्थे और ग़रीब लोग उन सेे डरना बंद कर देंगे

Gorakh Pandey

33 likes

"उस की ख़ुशियाँ" सारी झीलें सूख गई हैं उस की आँखें सूख गई हैं पेड़ों पर पंछी भी चुप हैं उस को कोई दुख है शायद रस्ते सूने सूने हैं सब उस ने टहलना छोड़ दिया है सारी ग़ज़लें बेमानी हैं उस ने पढ़ना छोड़ दिया है वो भी हँसना भूल चुकी है गुलों ने खिलना छोड़ दिया है सावन का मौसम जारी है या'नी उस का ग़म जारी है बाक़ी मौसम टाल दिए हैं सुख कूएँ में डाल दिए हैं चाँद को छुट्टी दे दी गई है तारों को मद्धम रक्खा है आतिश-दान में फेंक दी ख़ुशियाँ दिल में बस इक ग़म रक्खा है खाना पीना छोड़ दिया है सब सेे रिश्ता तोड़ दिया है हाए क़यामत आने को है उस ने जीना छोड़ दिया है हर दिल ख़ुश हर चेहरा ख़ुश हो वो हो ख़ुश तो दुनिया ख़ुश हो वो अच्छी तो सब अच्छा है और दुनिया में क्या रक्खा है ये सब सुन कर ख़ुदा ने बोला बोल तेरी अब ख़्वाहिश क्या है मैं ने बोला मेरी ख़्वाहिश मेरी ख़्वाहिश उस की ख़ुशियाँ ख़ुदा ने बोला तेरी ख़्वाहिश मैं फिर बोला उस की ख़ुशियाँ इस के अलावा पूछ रहा हूँ मैं ने बोला उस की ख़ुशियाँ अपने लिए कुछ माँग ले पगले माँग लिया ना उस की ख़ुशियाँ उस की ख़ुशियाँ उस की ख़ुशियाँ उस की ख़ुशियाँ उस की ख़ुशियाँ

Varun Anand

30 likes

जब वो इस दुनिया के शोर और ख़ामोशी से कता तअल्लुक़ होकर इंग्लिश में ग़ुस्सा करती है, मैं तो डर जाता हूँ लेकिन कमरें की दीवारें हँसने लगती हैं वो इक ऐसी आग है जिस को सिर्फ़ दहकने से मतलब है वो एक ऐसा ख़्वाब है जिस को देखने वाला ख़ुद मुश्किल में पड़ सकता है उस को छूने की ख़्वाहिश तो ठीक है लेकिन पानी कौन पकड़ सकता है वो रंगों से वाक़िफ है बल्कि हर एक रंग के शजरे तक से वाक़िफ है हम ने जिन फूलों को नफ़रत से मंसूब किया वो उन पीले फूलों की इज़्ज़त करती है कभी कभी वो अपने हाथ में पेंसिल ले कर ऐसी सतरें खेंचती है, सब कुछ सीधा हो जाता है वो चाहे तो हर इक चीज़ को उस के अस्ल में ला सकती है सिर्फ़ उसी के हाथों से दुनिया तरतीब में आ सकती है हर पत्थर उस पाँव से टकराने की ख़्वाहिश में ज़िंदा लेकिन ये तो इसी अधूरेपन का जहाँ हैं हर पिंजरे में ऐसे क़ैदी कब होते हैं हर कपड़े की क़िस्मत में वो जिस्म कहाँ हैं मेरी बे-मक़सद बातों से तंग भी आ जाती है तो महसूस नहीं होने देती लेकिन अपने होने से उकता जाती है उस को वक़्त की पाबंदी से क्या मतलब है वो तो बंद घड़ी भी हाथ में बाँध के कालेज आ जाती है

Tehzeeb Hafi

51 likes

More from Jameeluddin Aali

वक़्त ने पूछा क्या तुम मुझ को जानते हो हाँ क्या तुम मुझ को मानते हो नाँ क्या मतलब है क्या मतलब था वक़्त भी चुप है जाने वो कब क्या बोलेगा आज की कितनी बातों को भी कैसे कैसे बदलने वाले बनते बनते ग़म से ख़ुशी से और हैरत से अपनी आँखें मलने वाले मीज़ानों में डंडी मार के या सच्चाई से तौलेगा और फिर मैं भी चुप न रहूँगा लेकिन जो इस वक़्त मुझे भी कहना लाज़िम हो वो कह न सकूँगा शायद वो सब सह न सकूँगा हाँ भई ले इस लम्हे मैं तुझ को मानता भी हूँ अब ये छोड़ कि जानता भी हूँ जो तू चाहे आज बता दे वर्ना मुझ को अभी भुला दे कौन अब क्या क्या किस को सिखाए जो बोले वो मारा जाए ऐ 'मीरा-जी' आप को तो सब भूल गए हैं आप यहाँ और मुझ जैसे मातूब-ए-ज़माँ को आख़िर इक-दम क्यूँँ याद आए

Jameeluddin Aali

0 likes

यूँँ तो अपने ही अंदर का सच और वो सच है अरे ता-अबद तुझ को काफ़ी है कल की जानिब से इस बे-यक़ीनी के सारे अवारिज़ का शाफ़ी है तेरी सद-सम्त और बे-ग़रज़ छोटी छोटी कई ख़िदमतों का ये पुश्तारा है बे-चारा और उस के साथ एक दर्द-ए-नदामत ही वजह-ए-मुआफ़ी है इस तरह पेश-बीनी रिवायात और मस्लहत के मुनाफ़ी है फिर भी तुझे हाल का कोई यक-तरफ़ा साहिब-ए-मक़ाल आज जो भी कहे याद ये भी रहे कितने हालों की तारीख़ ने उन को क्या कर दिया जिस का जितना था हक़ रफ़्ता रफ़्ता अदा कर दिया जब तिरा हाल माज़ी बनेगा तो गो अगले पिछलों पे हैरत करेंगे तेरी ख़ुद-ना-तमामी न वाज़ेह हुई तो हिकायत शिकायत करेंगे और कुछ लग़्ज़िशों की नदामत करेंगे मगर तेरे सच और तुझ से बहुत ही मोहब्बत करेंगे

Jameeluddin Aali

0 likes

मैं छोटा सा इक लड़का हूँ पुर काम करूँँगा बड़े बड़े जितने भी लड़की लड़के हैं मैं सब को नेक बनाऊँगा जो बिखरे हुए हैं हम-जोली इन सब को एक बनाऊँगा सब आपस में मिल जाएँगे जो रहते हैं अब लड़े लड़े ये इल्म की हैं जो रौशनियाँ मैं घर घर में फैलाउँगा ता'लीम का परचम लहरा कर मैं सर-सय्यद बन जाऊँगा बे-कार गुज़ारूँ उम्र भला क्यूँ अपने घर में पड़े पड़े मैं चार तरफ़ ले जाऊँगा इक़बाल ने जो पैग़ाम दिया मैं ही वो परिंदा हूँ जिस को उस ने शहबाज़ का नाम दिया अब मेरे परों पर चमकेंगे सब हीरे मोती जड़े जड़े

Jameeluddin Aali

0 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Jameeluddin Aali.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Jameeluddin Aali's nazm.