nazmKuch Alfaaz

कल तलक जो धरती पर सर-बुलंद परचम था आफ़्ताब की सूरत रंग जिस के चेहरे का दूर तक चमकता था आज उस से लिपटी हैं टिड्डियाँ हवाओं की सुर्ख़ियों के शोलों को ले रही हैं नर्ग़े में बदलियाँ फ़ज़ाओं की 'मार्क्स'-जी के पुतले पर बैठा काला कव्वा एक बीट करने वाला है पास ही में नारा एक इंक़लाब ज़िंदाबाद गूँजता है रह रह कर

Ghazanfar0 Likes

Related Nazm

"ख़ूब-सूरत अजनबी" मिला है सफ़र में मुझे एक चेहरा बहुत ख़ूब-सूरत बहुत ख़ूब-सूरत ख़ुदा ने बनाया है जो उस का मुखड़ा बहुत ख़ूब-सूरत बहुत ख़ूब-सूरत मुसलसल उसी को फ़क़त तक रहा हूँ उसी पर मैं इक नज़्म भी कह रहा हूँ वो रक्खी है जो अपने सर पर दुपट्टा बहुत ख़ूब-सूरत बहुत ख़ूब-सूरत बहुत क़ातिलाना है उस की निगाहें बहुत जानलेवा है उस की अदाएँ लगाई है जो उस ने आँखों पे चश्मा बहुत ख़ूब-सूरत बहुत ख़ूब-सूरत उसे हूर कह के पुकारा है मैं ने ज़रा गुफ़्तुगू कर के देखा है मैं ने उसे बात करने का जो है तरीक़ा बहुत ख़ूब-सूरत बहुत ख़ूब-सूरत है मालूम 'दानिश' वो इक अजनबी है मगर उस में हरगिज़ न कोई कमी है जो गुज़रा है उस का मेरे साथ लम्हा बहुत ख़ूब-सूरत बहुत ख़ूब-सूरत

Danish Balliavi

12 likes

मुझ से पहली सी मोहब्बत मिरी महबूब न माँग मुझ से पहली सी मोहब्बत मिरी महबूब न माँग मैं ने समझा था कि तू है तो दरख़्शाँ है हयात तेरा ग़म है तो ग़म-ए-दहर का झगड़ा क्या है तेरी सूरत से है आलम में बहारों को सबात तेरी आँखों के सिवा दुनिया में रक्खा क्या है तू जो मिल जाए तो तक़दीर निगूँ हो जाए यूँँ न था मैं ने फ़क़त चाहा था यूँँ हो जाए और भी दुख हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा अन-गिनत सदियों के तारीक बहीमाना तिलिस्म रेशम ओ अतलस ओ कमख़ाब में बुनवाए हुए जा-ब-जा बिकते हुए कूचा-ओ-बाज़ार में जिस्म ख़ाक में लुथड़े हुए ख़ून में नहलाए हुए जिस्म निकले हुए अमराज़ के तन्नूरों से पीप बहती हुई गलते हुए नासूरों से लौट जाती है उधर को भी नज़र क्या कीजे अब भी दिलकश है तिरा हुस्न मगर क्या कीजे और भी दुख हैं ज़माने में मोहब्बत के सिवा राहतें और भी हैं वस्ल की राहत के सिवा मुझ से पहली सी मोहब्बत मिरी महबूब न माँग

Faiz Ahmad Faiz

73 likes

“भुला दूँ मैं “ भुला दूँ मैं वो दिन कैसे झिझकते और दबे स्वर में गया कमरे के भीतर मैं पिता जी चारपाई पर खड़ा था मैं चटाई पर कहा क्या बात है बेटा अभी तो रात है बेटा मैं बोला फ़ीस भरनी थी उसी की बात करनी थी हिचक कर फ़ीस भर तो दी तो फिर अब फ़ीस काहे की ज़रा सा काम था पापा परीक्षा फ़ॉर्म था पापा सो कुछ पैसे ज़रूरत हैं फ़क़त कल के महूरत हैं पिताजी ने मुहब्बत से कहा कल तक रुको बेटे हुई जब भोर क़िस्मत की कथा सब माॅं तलक पहुॅंची तो घर के रिक्त कोनों में हुई चर्चा ये दोनों में हैं चुप दोनों इसी डर में कि पैसे हैं कहाॅं घर में सभी गहने पड़े गिरवी ॲंगूठी है सगाई की निशानी है यही अंतिम न इस को डालने दूॅंगी पिता ने इक नहीं मानी चला कर अपनी मनमानी जिगर पर रख लिया पत्थर तबस्सुम को रगड़ मुख पर ॲंगूठी डाल दी गिरवी दिए ला कर मुझे पैसे भुला दूँ मैं वो दिन कैसे

Adesh Rathore

5 likes

लब पे आती है दुआ बन के तमन्ना मेरी ज़िंदगी शमाकी सूरत हो ख़ुदाया मेरी! दूर दुनिया का मिरे दम से अँधेरा हो जाए! हर जगह मेरे चमकने से उजाला हो जाए! हो मिरे दम से यूँंही मेरे वतन की ज़ीनत जिस तरह फूल से होती है चमन की ज़ीनत ज़िंदगी हो मिरी परवाने की सूरत या-रब इल्म की शमासे हो मुझ को मोहब्बत या-रब हो मिरा काम ग़रीबों की हिमायत करना दर्द-मंदों से ज़ईफ़ों से मोहब्बत करना मिरे अल्लाह! बुराई से बचाना मुझ को नेक जो राह हो उस रह पे चलाना मुझ को

Allama Iqbal

51 likes

"सौदाई" अजब दिल है न जीता है न मरता है न सीने में ठहरता है न बाहर ही निकलता है अजब जाँ है तरसती है कि तू आए झिझकती है कि तू आए तो ना-मालूम क्या होगा परेशाँ है कि दुनिया क्या कहेगी पशेमाँ है कि अपने बा-हमी रिश्ते में वो दम है न वो ख़म है मगर फिर भी बिलखती है कि तन्हाई ने ऐसा मार रक्खा है न तू आई तो मेरा क्या बनेगा अजब तू है न अपनों में न ग़ैरों में न ग़म-अंदोज़ ख़ल्वत में न जाँ-अफ़रोज़ जल्वत में मुझे डर है कि तुझ सेे मेल होगा तो कहाँ होगा किसी सर-सब्ज़ वादी में के इस वीरान कुटिया में इसी दुनिया में या फिर सरहदों के पार उक़्बा में अजब मैं हूँ मुफ़क्किर भी मुहक़्क़िक़ भी मुसन्निफ़ भी मगर अफ़सोस आशिक़ भी गया-गुज़रा सा शाइ'र भी बईद-अज़-अक़्ल भी और रस्म-ए-दुनिया से भी बे-गाना जो अनजाने में तुझ सेे ढेर सारा प्यार कर बैठा ब-हर-सूरत अगर कुछ वाक़िया है तो फ़क़त ये है मिरा दिल तुझ पे शैदा है मिरी जाँ तुझ पे वारी है मगर फिर भी ये हसरत है कि कोई मरहम-ए-दिल दिल को समझाए कोई गिरवीदा-ए-जाँ जाँ को बतलाए कि तू इक पैकर-ए-दिलकश नहीं है एक नागन है जो अपनों ही को डसने के लिए बेताब रहती है ये सब कुछ जान कर भी मैं तिरे इन गेसुओं के पेच-ओ-ख़म का सिर-फिरा क़ैदी तड़पता रहता हूँ मैं इस लिए शायद के तू आए तू आ कर मुझ को पहले की तरह दोबारा डस जाए

Dharmesh bashar

11 likes

More from Ghazanfar

भूक से भरी आँखें आसमान की जानिब तक रही हैं धरती से इक हसीन रॉकेट को जिस के सुर्ख़ परचम पर बालियाँ हैं गंदुम की भूक से भरी आँखें जानती नहीं लेकिन बालियाँ तो गेहूँ की ख़ुशनुमा बहाने हैं चमचमाते ख़ोशों में ज़हर-नाक दाने हैं सुर्ख़ सुर्ख़ दानों में एटमी बलाएँ हैं जाँ-गुसिल दवाएँ हैं

Ghazanfar

0 likes

बिन-लादेन तोरा-बोरा में होता तो ऐसी महशरी मार जिस से पहाड़ सुर्मा बन गए ज़मीन राख हो गई आसमान सियाह पड़ गया कब का ख़त्म हो चुका होता मगर कुर्रा-ए-अर्ज़ पर जगह जगह हैबतनाक आतिशीं फुन्कारें कर्बनाक दिल-दोज़ चीख़ें इस हक़ीक़त की ग़म्माज़ हैं कि बिन-लादेन मिरा नहीं ज़िंदा है ये फुन्कारें और चीख़ें इस बात की भी दलील हैं कि लादेन तोरा-बोरा के अलावा दूसरे ख़ित्तों में भी मौजूद है सवाल ये है कि लादेन ख़त्म क्यूँँ नहीं हुआ क्या वो वाक़ई इतना ज़बरदस्त है कि सारे जहान की मजमूई ताक़त भी उस के आगे हेच है क्या उस ने आब-ए-हयात पी ली है कि कभी मर नहीं सकता क्या वो क़फ़स बिन गया है कि अपनी ख़ाकिस्तर से फिर पैदा हो जाता है क्या वो शुद सिकंदरी है कि याजूज-माजूज की ज़बानें उसे पूरी तरह चाट नहीं पातीं क्या वो रावन है कि उस का एक सर अफ़्ग़ानिस्तान में तो बाक़ी नौ दूसरे जहाँ में और क्या उस ने कोई वरदान पा लिया है कि सर कट कर फिर धड़ से आ लगता है क्या वो भीषम-पितामह है कि अपनी अच्छा के बग़ैर मर नहीं सकता क्या उस ने अपना क्लोन बना लिया है कि उस का ख़ात्मा ना-मुम्किन हो गया है सवाल ये भी है कि मीज़ाईलों का निशाना चूक क्यूँँ जाता है क्या उन के पुर्ज़े ढीले हैं कि वो अपना तवाज़ुन खो बैठती हैं बे-सम्ती का शिकार हो जाती हैं क्या वो अंधी हैं कि बिन-लादेन को देख नहीं पातीं क्या उन की बीनाई कमज़ोर है कि वो लादेन और ग़ैर-लादेन में तमीज़ नहीं कर पातीं बिन लादेन कोई सच तो नहीं कि शकुनी की चाल उस के आगे नाकाम हो जाए वो लाक्षा गिरह से बच कर निकल जाए अज्ञात-बास से वापस आ जाए उस का चीर-हरन न हो सके तीरों की शय्या पर ज़िंदा रह जाए कहीं ऐसा तो नहीं कि मिज़ाईलें उसे मारना ही नहीं चाहतीं अगर ऐसा है तो ये महशरी मार किस के लिए ये मुसलसल यलग़ार क्यूँँ हैरान-ओ-परेशान अर्जुन कुरूक्षेत्र में चीख़ता फिर रहा है मगर आज की महा-भारत में इन सवालों का जवाब देने वाला कोई कृष्न नहीं कोई कृष्न नहीं

Ghazanfar

0 likes

चैन है ख़्वाब है कहानी है माइशा मेरी ज़िंदगानी है हर तरफ़ इस से शादमानी है हर नज़ारे का रंग धानी है रंग में रूप में नज़ाकत में सब में परियों की वो तो रानी है उस की आँखों से नूर छनता है उस के होंटों पे गुल-फ़िशानी है ऐसी नाज़ुक कि पंखुड़ी भी नहीं फूल कोई वो दास्तानी है मुस्तक़िल बाम-ओ-दर महकते हैं वो मिरे घर की रात-रानी है उस की मासूम मुस्कुराहट में कुछ फ़रिश्तों की भी निशानी है नग़्मगी जिस्म-ओ-जाँ में घुल जाए ऐसी होंटों पे ख़ुश-बयानी है ऐसा गुल-कारियों में जादू है आग भी जिस के दम से पानी है हेच मख़मल है जिल्द के आगे रंग भी रश्क-ए-अर्ग़वानी है उस के तलवों के लम्स में भी अजब नशा-ए-कैफ़-ए-जावेदानी है उस से हर आँख में बसारत है उस से हर दिल में शादमानी है उस के होने से मेरे आँगन में तपिश-ए-धूप भी सुहानी है बे-ज़रर बे-ज़बान है लेकिन हर तरफ़ उस की हुक्मरानी है बाप क़ुर्बान माँ फ़िदा उस पर और नानी तो बस दीवानी है दादा दादी के दिल की धड़कन है सनी मामूँ की जान-ए-जानी है शाहिदा हों कि बेबी बाजी हूँ हर कोई उस परी की नानी है फ़ख़्र इनआ'म की चहेती है सल्लू शादाब की भी रानी है दिल महक का चहक रहा उस से लब पे सफ़िया के लन-तरानी है बिन बुलाए हमें बुलाती है वो तो गुड़िया अजब सियानी है ऐ 'ग़ज़ंफ़र' बता कि महफ़िल में क्या कोई माइशा का सानी है

Ghazanfar

0 likes

दिलों में हमारे मोहब्बत जगा दे रग-ओ-पै से नफ़रत का जज़्बा मिटा दे ख़ुदाया सबक़ एकता का पढ़ा दे हमें आज फिर भाई भाई बना दे कि आसान हो जाए जीना हमारा निगाहों में चमके सुकूँ का सितारा हर इक सम्त में आज हलचल मची है कहीं बेकली है कहीं खलबली है कहीं आग दीवार-ओ-दर में लगी है किसी घर की बुनियाद में थरथरी है हुआ है सुकूँ का समाँ पारा-पारा शरारत का सुलगा हुआ है शरारा शरारत के शो'लों को कोई बुझाए जुनूनी दिमाग़ों को अंकुश लगाए अहिंसा की पोथी कोई फिर पढ़ाए तशद्दुद के हाथों से हम को बचाए जलाए न अब कोई बस्ती दोबारा न छीने कोई ज़िंदगी का सहारा हमें फिर ये एहसास कोई दिलाए कोई ठीक से ये हक़ीक़त बताए नहीं फ़र्क़ रंगों में कुछ भी दिखाए लहू एक का दूसरे से मिलाए दिखाए कि दोनों का है एक धारा बताए कि दोनों का है इक नज़ारा

Ghazanfar

0 likes

वो आग़ोश जिस में पले और पल कर जवाँ हम हुए हैं उसे छोड़ने की तदाबीर करने में मसरूफ़ ऐसे हुए हैं कि ज़िंदाँ से क़ैदी रिहाई की राहों की ता'मीर करने में मशग़ूल होते हैं जैसे वो आग़ोश जिस में जवाँ हम हुए हैं उसे छोड़ कर दूर जाने के एहसास से जो ख़ुशी मिल रही है किसी भी तरह इस से कमतर नहीं है जो ज़िंदाँ से बाहर निकलने में महसूस होती है ज़िंदानियों को ख़ुश का ये एहसास ऐसा नहीं कि फ़क़त एक हम तक ही महदूद हो ये ख़ुशी घर के दीवार-ओ-दर में भी घर कर गई है माँ बहन बाप भाई भी गर्दन उठाए हुए अपने हम-सायों से कहते फिरते नज़र आ रहे हैं कि मेरा क़मर भी अरब जा रहा है शरीक-ए-सफ़र की रगों में भी ख़ुशियाँ उछलने लगी हैं वो रातों की सब लज़्ज़तें भूल कर जाने वाले की तय्यारियों में बड़े चाव से मुंहमिक हो गई है अजब जाँ-फ़िज़ा है ये हिजरत का मंज़र मगर ये रिवायत है मक्के से यसरिब को जाते हुए मुस्तफ़ा और सारे सहाबी बहुत रो रहे थे वतन की मोहब्बत इन्हें रोकती थी जुदाई जिगर में तबर भौंकती थी वो हिजरत का मंज़र बड़ा जाँ-गुसिल था मगर आज हिजरत का मंज़र बदल सा गया है ये मंज़र तो सच-मुच बड़ा जाँ-फ़िज़ा है मगर ऐसा क्यूँँ हुआ है यहाँ तो मज़ालिम की वो सख़्तियाँ भी नहीं हैं

Ghazanfar

0 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Ghazanfar.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Ghazanfar's nazm.