ghazalKuch Alfaaz

कोई ये लाख कहे मेरे बनाने से मिला हर नया रंग ज़माने को पुराने से मिला फ़िक्र हर बार ख़मोशी से मिली है मुझ को और ज़माना ये मुझे शोर मचाने से मिला उस की तक़दीर अँधेरों ने लिखी थी शायद वो उजाला जो चराग़ों को बुझाने से मिला पूछते क्या हो मिला कैसे ये जंगल को तिलिस्म छाँव में धूप की रंगत को मिलाने से मिला और लोगों से मुलाक़ात कहाँ मुमकिन थी वो तो ख़ुद से भी मिला है तो बहाने से मिला मेरी तश्कील तो कुछ और हुई थी 'दानिश' ये नया नक़्श मुझे ख़ुद को मिटाने से मिला

Related Ghazal

पागल कैसे हो जाते हैं देखो ऐसे हो जाते हैं ख़्वाबों का धंधा करती हो कितने पैसे हो जाते हैं दुनिया सा होना मुश्किल है तेरे जैसे हो जाते हैं मेरे काम ख़ुदा करता है तेरे वैसे हो जाते हैं

Ali Zaryoun

158 likes

ख़ाली बैठे हो तो इक काम मेरा कर दो ना मुझ को अच्छा सा कोई ज़ख़्म अदा कर दो ना ध्यान से पंछियों को देते हो दाना पानी इतने अच्छे हो तो पिंजरे से रिहा कर दो ना जब क़रीब आ ही गए हो तो उदासी कैसी जब दिया दे ही रहे हो तो जला कर दो ना

Zubair Ali Tabish

102 likes

कितने ऐश से रहते होंगे कितने इतराते होंगे जाने कैसे लोग वो होंगे जो उस को भाते होंगे शाम हुए ख़ुश-बाश यहाँ के मेरे पास आ जाते हैं मेरे बुझने का नज़्ज़ारा करने आ जाते होंगे वो जो न आने वाला है ना उस से मुझ को मतलब था आने वालों से क्या मतलब आते हैं आते होंगे उस की याद की बाद-ए-सबा में और तो क्या होता होगा यूँँही मेरे बाल हैं बिखरे और बिखर जाते होंगे यारो कुछ तो ज़िक्र करो तुम उस की क़यामत बाँहों का वो जो सिमटते होंगे उन में वो तो मर जाते होंगे मेरा साँस उखड़ते ही सब बैन करेंगे रोएँगे या'नी मेरे बा'द भी या'नी साँस लिए जाते होंगे

Jaun Elia

88 likes

उस के हाथों में जो ख़ंजर है ज़्यादा तेज है और फिर बचपन से ही उस का निशाना तेज है जब कभी उस पार जाने का ख़याल आता मुझे कोई आहिस्ता से कहता था की दरिया तेज है आज मिलना था बिछड़ जाने की निय्यत से हमें आज भी वो देर से पहुँचा है कितना तेज है अपना सब कुछ हार के लौट आए हो न मेरे पास मैं तुम्हें कहता भी रहता की दुनिया तेज है आज उस के गाल चू में हैं तो अंदाज़ा हुआ चाय अच्छी है मगर थोडा सा मीठा तेज है

Tehzeeb Hafi

220 likes

क्यूँँ डरें ज़िन्दगी में क्या होगा कुछ न होगा तो तजरबा होगा हँसती आँखों में झाँक कर देखो कोई आँसू कहीं छुपा होगा इन दिनों ना-उमीद सा हूँ मैं शायद उस ने भी ये सुना होगा देख कर तुम को सोचता हूँ मैं क्या किसी ने तुम्हें छुआ होगा

Javed Akhtar

371 likes

More from Madan Mohan Danish

ये माना उस तरफ़ रस्ता न जाए मगर फिर भी मुझे रोका न जाए बदल सकती है रुख़ तस्वीर अपना कुछ इतने ग़ौर से देखा न जाए उलझने के लिए सौ उलझनें हैं बस अपने आप से उलझा न जाए इरादा वापसी का हो अगर तो बहुत गहराई में उतरा न जाए हमारी अर्ज़ बस इतनी है 'दानिश' उदासी का सबब पूछा न जाए

Madan Mohan Danish

6 likes

कोई काँटा न हो  गुलाबों में  ऐसा मुमकिन है सिर्फ़ ख़्वाबों में  दिल को कैसे क़रार आता है  ये लिखा ही नहीं किताबों में  इतने सीधे सवाल थे मेरे  वो उलझता गया जवाबों में  मैं ही उस का ग़ुरूर था दानिश  और मुझी को रखा  ख़राबों में

Madan Mohan Danish

13 likes

रंग-ए-दुनिया कितना गहरा हो गया आदमी का रंग फीका हो गया रात क्या होती है हम से पूछिए आप तो सोए सवेरा हो गया डूबने की ज़िद पे कश्ती आ गई बस यहीं मजबूर दरिया हो गया आज ख़ुद को बेचने निकले थे हम आज ही बाज़ार मंदा हो गया ग़म अँधेरे का नहीं 'दानिश' मगर वक़्त से पहले अँधेरा हो गया

Madan Mohan Danish

4 likes

हम अपने दुख को गाने लग गए हैं मगर इस में ज़माने लग गए हैं किसी की तर्बियत का है करिश्मा ये आँसू मुस्कुराने लग गए हैं कहानी रुख़ बदलना चाहती है नए किरदार आने लग गए हैं ये हासिल है मिरी ख़ामोशियों का कि पत्थर आज़माने लग गए हैं ये मुमकिन है किसी दिन तुम भी आओ परिंदे आने जाने लग गए हैं जिन्हें हम मंज़िलों तक ले के आए वही रस्ता बताने लग गए हैं शराफ़त रंग दिखलाती है 'दानिश' कई दुश्मन ठिकाने लग गए हैं

Madan Mohan Danish

27 likes

तुम अपने आप पर एहसान क्यूँँ नहीं करते किया है इश्क़ तो एलान क्यूँँ नहीं करते सजाए फिरते हो महफ़िल न जाने किस किस की कभी परिंदों को मेहमान क्यूँँ नहीं करते वो देखते ही नहीं जो है मंज़रों से अलग कभी निगाह को हैरान क्यूँँ नहीं करते पुरानी सम्तों में चलने की सब को आदत है नई दिशाओं का वो ध्यान क्यूँँ नहीं करते बस इक चराग़ के बुझने से बुझ गए 'दानिश' तुम आंधियों को परेशान क्यूँँ नहीं करते

Madan Mohan Danish

9 likes

Similar Writers

View All ›

Our suggestions based on Madan Mohan Danish.

Similar Moods

View All ›

More moods that pair well with Madan Mohan Danish's ghazal.