luta raha huun main laal-o-gohar andhere men talash karti hai kis ko nazar andhere men vo jis ki raah men main ne diye jalae the gaya vo shakhs mujhe chhod kar andhere men charaghh kaun utha le gaya mire ghar se sisak rahe hain mire bam-o-dar andhere men tha tirgi ke janaze pe ek hashr bapa jo us ke aane se phaili khabar andhere men koi hatheli pe phirta hai aftab liye bhatak raha hai koi dar-ba-dar andhere men men koh-e-nur huun nadan tujhe khabar bhi nahin mujhe chhupane ki koshish na kar andhere men musafiron ko vo rahen dikhaega 'afzal' charaghh rakh do sar-e-rahguzar andhere men luta raha hun main lal-o-gohar andhere mein talash karti hai kis ko nazar andhere mein wo jis ki rah mein main ne diye jalae the gaya wo shakhs mujhe chhod kar andhere mein charagh kaun utha le gaya mere ghar se sisak rahe hain mere baam-o-dar andhere mein tha tirgi ke janaze pe ek hashr bapa jo us ke aane se phaili khabar andhere mein koi hatheli pe phirta hai aaftab liye bhatak raha hai koi dar-ba-dar andhere mein mein koh-e-nur hun nadan tujhe khabar bhi nahin mujhe chhupane ki koshish na kar andhere mein musafiron ko wo rahen dikhaega 'afzal' charagh rakh do sar-e-rahguzar andhere mein
Related Ghazal
तुम्हें बस ये बताना चाहता हूँ मैं तुम से क्या छुपाना चाहता हूँ कभी मुझ से भी कोई झूठ बोलो मैं हाँ में हाँ मिलाना चाहता हूँ ये जो खिड़की है नक़्शे में तुम्हारे यहाँ मैं दर बनाना चाहता हूँ अदाकारी बहुत दुख दे रही है मैं सच-मुच मुस्कुराना चाहता हूँ परों में तीर है पंजों में तिनके मैं ये चिड़िया उड़ाना चाहता हूँ लिए बैठा हूँ घुँघरू फूल मोती तिरा हँसना बनाना चाहता हूँ अमीरी इश्क़ की तुम को मुबारक मैं बस खाना-कमाना चाहता हूँ मैं सारे शहर की बैसाखियों को तिरे दर पर नचाना चाहता हूँ मुझे तुम सेे बिछड़ना ही पड़ेगा मैं तुम को याद आना चाहता हूँ
Fahmi Badayuni
249 likes
कैसे उस ने ये सब कुछ मुझ सेे छुप कर बदला चेहरा बदला रस्ता बदला बा'द में घर बदला मैं उस के बारे में ये कहता था लोगों से मेरा नाम बदल देना वो शख़्स अगर बदला वो भी ख़ुश था उस ने दिल देकर दिल माँगा है मैं भी ख़ुश हूँ मैं ने पत्थर से पत्थर बदला मैं ने कहा क्या मेरी ख़ातिर ख़ुद को बदलोगे और फिर उस ने नज़रें बदलीं और नंबर बदला
Tehzeeb Hafi
435 likes
सीना दहक रहा हो तो क्या चुप रहे कोई क्यूँँ चीख़ चीख़ कर न गला छील ले कोई साबित हुआ सुकून-ए-दिल-ओ-जाँ कहीं नहीं रिश्तों में ढूँढ़ता है तो ढूँडा करे कोई तर्क-ए-तअल्लुक़ात कोई मसअला नहीं ये तो वो रास्ता है कि बस चल पड़े कोई दीवार जानता था जिसे मैं वो धूल थी अब मुझ को ए'तिमाद की दावत न दे कोई मैं ख़ुद ये चाहता हूँ कि हालात हों ख़राब मेरे ख़िलाफ़ ज़हर उगलता फिरे कोई ऐ शख़्स अब तो मुझ को सभी कुछ क़ुबूल है ये भी क़ुबूल है कि तुझे छीन ले कोई हाँ ठीक है मैं अपनी अना का मरीज़ हूँ आख़िर मेरे मिज़ाज में क्यूँँ दख़्ल दे कोई इक शख़्स कर रहा है अभी तक वफ़ा का ज़िक्र काश उस ज़बाँ-दराज़ का मुँह नोच ले कोई
Jaun Elia
77 likes
वो बे-वफ़ा है तो क्या मत कहो बुरा उस को कि जो हुआ सो हुआ ख़ुश रखे ख़ुदा उस को नज़र न आए तो उस की तलाश में रहना कहीं मिले तो पलट कर न देखना उस को वो सादा-ख़ू था ज़माने के ख़म समझता क्या हवा के साथ चला ले उड़ी हवा उस को वो अपने बारे में कितना है ख़ुश-गुमाँ देखो जब उस को मैं भी न देखूँ तो देखना उस को अभी से जाना भी क्या उस की कम-ख़याली पर अभी तो और बहुत होगा सोचना उस को उसे ये धुन कि मुझे कम से कम उदास रखे मिरी दु'आ कि ख़ुदा दे ये हौसला उस को पनाह ढूँढ़ रही है शब-ए-गिरफ़्ता-दिलाँ कोई बताओ मिरे घर का रास्ता उस को ग़ज़ल में तज़्किरा उस का न कर 'नसीर' कि अब भुला चुका वो तुझे तू भी भूल जा उस को
Naseer Turabi
244 likes
ज़बाँ तो खोल नज़र तो मिला जवाब तो दे मैं कितनी बार लुटा हूँ मुझे हिसाब तो दे तेरे बदन की लिखावट में है उतार चढ़ाव मैं तुझे कैसे पढूँगा मुझे किताब तो दे तेरा सवाल है साक़ी कि ज़िंदगी क्या है? जवाब देता हूँ पहले मुझे शराब तो दे
Rahat Indori
190 likes
More from Afzal Allahabadi
जो मिरी आरज़ू नहीं करता उस की मैं जुस्तुजू नहीं करता हिज्र-ए-जानाँ में अपने अश्कों से कौन है जो वुज़ू नहीं करता वो तो तेरा कलीम था वर्ना सब से तू गुफ़्तुगू नहीं करता सय्यद-उल-अम्बिया थे वो वर्ना सब को तू रू-ब-रू नहीं करता तेरी निस्बत मिली मुझे जब से मैं कोई आरज़ू नहीं करता हर घड़ी जिस की बात करता हूँ मुझ से वो गुफ़्तुगू नहीं करता दर-ब-दर यूँँ नहीं भटकता मैं जो फ़रामोश तू नहीं करता हो नहीं पाती शा'इरी 'अफ़ज़ल' नज़्र जब तक लहू नहीं करता
Afzal Allahabadi
1 likes
ग़ज़ल का हुस्न है और गीत का शबाब है वो नशा है जिस में सुख़न का वही शराब है वो उसे न देख महकता हुआ गुलाब है वो न जाने कितनी निगाहों का इंतिख़ाब है वो मिसाल मिल न सकी काएनात में उस की जवाब उस का नहीं कोई ला-जवाब है वो मिरी इन आँखों को ता'बीर मिल नहीं पाती जिसे मैं देखता रहता हूँ ऐसा ख़्वाब है वो न जाने कितने हिजाबों में वो छुपा है मगर निगाह-ए-दिल से जो देखूँ तो बे-हिजाब है वो उजाले अपने लुटा कर वो डूब जाएगा हसीन सुब्ह का रख़्शंदा आफ़्ताब है वो वो मुझ से पूछने आया है मेरा हाल 'अफ़ज़ल' जिसे बता न सकूँ दिल में इज़्तिराब है वो
Afzal Allahabadi
1 likes
अब तो हर एक अदाकार से डर लगता है मुझ को दुश्मन से नहीं यार से डर लगता है कैसे दुश्मन के मुक़ाबिल वो ठहर पाएगा जिस को टूटी हुई तलवार से डर लगता है वो जो पाज़ेब की झंकार का शैदाई हो उस को तलवार की झंकार से डर लगता है मुझ को बालों की सफ़ेदी ने ख़बर-दार किया ज़िंदगी अब तिरी रफ़्तार से डर लगता है कर दें मस्लूब उन्हें लाख ज़माने वाले हक़-परस्तों को कहाँ दार से डर लगता है वो किसी तरह भी तैराक नहीं हो सकता दूर से ही जिसे मँझधार से डर लगता है मेरे आँगन में है वहशत का बसेरा 'अफ़ज़ल' मुझ को घर के दर-ओ-दीवार से डर लगता है
Afzal Allahabadi
0 likes
Similar Writers
Our suggestions based on Afzal Allahabadi.
Similar Moods
More moods that pair well with Afzal Allahabadi's ghazal.







